NEET UG 2018 — Previous Year Questions

Real questions from the 2018 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

417 questions · page 5 of 17

  1. Q101 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन-सा जन्तु समतापी नहीं है ?
    • A.मैक्रोपस
    • B.कीलोन
    • C.कैमेलस
    • D.सिटैकुला
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B कीलोन

  2. Q102 · Biology

    निम्नलिखित जन्तुओं में से कौन-से जन्तु कायांतरण नहीं करते ?
    • A.केंचुआ
    • B.ट्यूनिकेट
    • C.मॉथ
    • D.स्टारफ़िश
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A केंचुआ

  3. Q103 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन-से लक्षण नर कॉकरोच की पहचान मादा कॉकरोच से करते हैं ?
    • A.नौवें उदर खंड पर नौका के आकार की उरोस्थि की उपस्थिति
    • B.पुच्छ शूक की उपस्थिति
    • C.गहरे प्रवार आच्छद सहित अग्र पंख
    • D.गुदलूम की उपस्थिति
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B पुच्छ शूक की उपस्थिति

  4. Q104 · Biology

    निम्नलिखित में से चिकित्सा विज्ञान में प्रतिजैविक के उत्पादन के लिए समष्टि की कौन-सी पारस्परिक क्रिया बहुधा प्रयोग की जाती है ?
    • A.सहभोजिता
    • B.सहोपकारिता
    • C.परजीविता
    • D.एमेन्सेलिज़्म
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D एमेन्सेलिज़्म

  5. Q105 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन-सा 'बाह्यस्थाने संरक्षण' में नहीं आता ?
    • A.वन्य-जीव सफारी पार्क
    • B.पवित्र उपवन
    • C.वानस्पतिक उद्यान
    • D.बीज बैंक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B पवित्र उपवन

  6. Q106 · Biology

    स्तम्भ I में दी गई मदों का स्तम्भ II की मदों से मिलान कीजिए और नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए : \n\nस्तम्भ \( I \) \na. सुपोषण \nb. सैनिटरी लैंडफिल \nc. हिमान्धता (स्नो ब्लाइंडनेस) \nd. झूम खेती\n\nस्तम्भ II\ni. UV-B विकिरण\nii. वनोन्मूलन\niii. पोषक समृद्धि\niv. अपशिष्ट निपटान
    • A.iv ii ii iii
    • B.iii b iv c i d ii
    • C.iv b iii c ii d i
    • D.ii b iv c iii d i
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C iv b iii c ii d i

  7. Q107 · Biology

    एक देश की बढ़ती हुई जनसख्या में
    • A.जननपूर्व व्यक्ति जननक्षम व्यक्तियों से अधिक होते हैं ।
    • B.जननक्षम व्यक्ति जननोत्तर व्यक्तियों से कम होते हैं।
    • C.जननक्षम एवं जननपूर्व व्यक्ति संख्या में बराबर होते हैं ।
    • D.जननपूर्व व्यक्ति जननक्षम व्यक्तियों से कम होते हैं ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A जननपूर्व व्यक्ति जननक्षम व्यक्तियों से अधिक होते हैं ।

  8. Q108 · Biology

    स्मैक" नामक ड्रग पोस्ता पौधे के किस भाग से प्राप्त होती है ?
    • A.फूलों से
    • B.लैटेक्स से
    • C.जड़ों से
    • D.पत्तियों से
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B लैटेक्स से

  9. Q109 · Biology

    गर्भनिरोधक 'सहेली
    • A.गर्भाशय में एस्ट्रोजन ग्राही को अवरुद्ध करती है एवं अंडों के रोपण को रोकती है ।
    • B.मादाओं में एस्ट्रोजन की सांद्रता को बढ़ाती है एवं अंडोत्सर्ग को रोकती है ।
    • C.एक IUD है ।
    • D.एक पश्च-मैथुन गर्भनिरोधक है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A गर्भाशय में एस्ट्रोजन ग्राही को अवरुद्ध करती है एवं अंडों के रोपण को रोकती है ।

  10. Q110 · Biology

    स्तनपायी भ्रूण की भ्रूणबाह्य झिल्ली उल्ब किससे बनती है ?
    • A.बाह्यत्वचा एवं मध्यजनस्तर
    • B.अंतस्त्वचा एवं मध्यजनस्तर
    • C.मध्यजनस्तर एवं पोषकारक
    • D.बाह्यत्वचा एवं अंतस्त्वचा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A बाह्यत्वचा एवं मध्यजनस्तर

  11. Q111 · Biology

    शुक्राणुजनन एवं शुक्राणुयन (स्पर्मिएशन) में क्या अन्तर है ?
    • A.शुक्राणुजनन में शुक्राणुप्रसू बनते हैं, जबकि शुक्राणुयन में शुक्राणु बनते हैं ।
    • B.शुक्राणुजनन में शुक्राणु बनते हैं, जबकि शुक्राणुयन में शुक्राणुप्रसू बनते हैं ।
    • C.शुक्राणुजनन में शुक्राणुओं का सर्टोली कोशिकाओं से शुक्रजनक नलिकाओं की गुहिका में मोचन होता है, जबकि शुक्राणुयन में शुक्राणु बनते हैं ।
    • D.शुक्राणुजनन में शुक्राणु बनते हैं, जबकि शुक्राणुयन में शुक्राणुओं का सर्टोली कोशिकाओं से शुक्रजनक नलिकाओं की गुहिका में मोचन होता है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D शुक्राणुजनन में शुक्राणु बनते हैं, जबकि शुक्राणुयन में शुक्राणुओं का सर्टोली कोशिकाओं से शुक्रजनक नलिकाओं की गुहिका में मोचन होता है ।

  12. Q112 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प क्रमश: दमा और वातस्फीति में फेफड़ों की दशा को उचित रूप से दर्शाता है ?
    • A.श्वसनिका में शोथ; श्वसनी सतह में कमी
    • B.श्वसनिका की संख्या में अधिकता; श्वसनी सतह में अधिकता
    • C.श्वसनी सतह में अधिकता; श्वसनिका में शोथ
    • D.श्वसनी सतह में कमी; श्वसनिका में शोथ
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A श्वसनिका में शोथ; श्वसनी सतह में कमी

  13. Q113 · Biology

    रफ एंडोप्लाज़्मिक रेटिकुलम (RER) में निम्नलिखित में से कौन-सी घटना नहीं होती ?
    • A.प्रोटीन का वलन
    • B.प्रोटीन का ग्लाइकोसिलेशन
    • C.संकेत पेप्टाइड का विदलन
    • D.फॉस्फोलिपिड संश्लेषण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D फॉस्फोलिपिड संश्लेषण

  14. Q114 · Biology

    इनमें से कौन-सा कथन ग़लत है ?
    • A.TCA चक्र के एंज़ाइम सूत्रकणिका के आधात्री में स्थित होते हैं ।
    • B.ग्लाइकोलिसिस कोशिकाविलेय में संपन्न होती है ।
    • C.ग्लाइकोलिसिस तब तक होता है जब तक इसे हाइड्रोजन परमाणुओं को उठाने के लिए NAD मिलता रहता है ।
    • D.ऑक्सीकरणी फ़ॉस्फ़ोरिलीकरण सूत्रकणिका की बाह्य झिल्ली में घटित होता है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D ऑक्सीकरणी फ़ॉस्फ़ोरिलीकरण सूत्रकणिका की बाह्य झिल्ली में घटित होता है ।

  15. Q115 · Biology

    निसल के पिण्ड मुख्यत: किसके बने होते हैं ?
    • A.प्रोटीन एवं लिपिड
    • B.DNA एवं RNA
    • C.न्यूक्लिक अम्ल एवं SER
    • D.मुक्त राइबोसोम एवं RER
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D मुक्त राइबोसोम एवं RER

  16. Q116 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन-से पारिभाषिक शब्द मानव दंतविन्यास को वर्णित करते हैं ?
    • A.गर्तदंती, द्विबारदंती, समदंती
    • B.गर्तदंती, द्विबारदंती, विषमदंती
    • C.पार्श्वदंती, एकबारदंती, समदंती
    • D.पार्श्वदंती, द्विबारदंती, विषमदंती
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B गर्तदंती, द्विबारदंती, विषमदंती

  17. Q117 · Biology

    ग़लत मिलान का चयन कीजिए :
    • A.लैंपब्रुश गुणसूत्र - द्विपट्ट के युगली
    • B.ऐलोसोम - लिंग गुणसूत्र
    • C.उपमध्यकेंद्री गुणसूत्र - L-आकारीय गुणसूत्र
    • D.बहुपट्टीय गुणसूत्र - ऐम्फिबियनों के अंडक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D बहुपट्टीय गुणसूत्र - ऐम्फिबियनों के अंडक

  18. Q118 · Biology

    बहुत से राइबोसोम एक mRNA से संबद्ध होकर एकसाथ पॉलिपेप्टाइड की कई प्रतियाँ बनाते हैं । राइबोसोम की ऐसी श्रृंखलाओं को क्या कहते हैं ?
    • A.बहुसूत्र
    • B.बहुतलीय पिण्ड
    • C.प्लास्टिडोम
    • D.केन्द्रिकाभ
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A बहुसूत्र

  19. Q119 · Biology

    इनमें से कौन-सा ओपेरॉन का भाग नहीं है ?
    • A.प्रचालक
    • B.संरचनात्मक जीन
    • C.एन्हांसर
    • D.उन्नायक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C एन्हांसर

  20. Q120 · Biology

    ह्यूगो डी व्रीज़ के अनुसार विकास की क्रियाविधि किस प्रकार होती है ?
    • A.बहुचरण उत्परिवर्तन
    • B.साल्टेशन
    • C.लैंगिक दृश्य प्ररूप परिवर्तन (लक्षणप्ररूपी विभिन्नता)
    • D.लघु उत्परिवर्तन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B साल्टेशन

  21. Q121 · Biology

    एक स्त्री के एक X गुणसूत्र में X -संलग्न अवस्था है । यह गुणसूत्र किनमें वंशागत होगा ?
    • A.केवल पुत्रियों में
    • B.केवल पुत्रों में
    • C.केवल पोता-पोतियों/नाती-नातिनों में
    • D.पुत्रों एवं पुत्रियों दोनों में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D पुत्रों एवं पुत्रियों दोनों में

  22. Q122 · Biology

    एक जीन के कोडिंग रज्जु का क्रम AGGTATCGCAT है । इसके द्वारा अनुलेखित mRNA का संबंधित क्रम क्या होगा ?
    • A.AGGUAUCGCAU
    • B.UGGTUTCGCAT
    • C.ACCUAUGCGAU
    • D.UCCAUAGCGUA
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A AGGUAUCGCAU

  23. Q123 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन-सी जठर कोशिकाएँ अप्रत्यक्ष रूप से रक्ताणु-उत्पत्ति में मदद करती हैं ?
    • A.मुख्य कोशिकाएँ
    • B.श्लेष्मा कोशिकाएँ
    • C.कलश (गोब्लेट) कोशिकाएँ
    • D.भित्तीय कोशिकाएँ
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D भित्तीय कोशिकाएँ

  24. Q124 · Biology

    निम्नलिखित में से व्यावसायिक श्वसन विकार का उदाहरण क्या है ?
    • A.ऐन्थ्रैसिस
    • B.सिलिकामयता
    • C.बॉटुलिज़्म
    • D.वातस्फीति
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B सिलिकामयता

  25. Q125 · Biology

    कंकाल पेशी संकुचन में कैल्शियम महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यह
    • A.ट्रोपोनिन से बँधकर ऐक्टिन के सक्रिय स्थल के आवरण को हटा देता है मायोसिन के लिए।
    • B.मायोसिन एटीपीऐज़ से बँधकर उसे क्रियाशील करता है।
    • C.ऐक्टिन तंतु से मायोसिन शीर्ष को अलग कर देता है।
    • D.मायोसिन क्रॉस सेतु और ऐक्टिन तंतु के मध्य आबंध निर्माण को रोकता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A ट्रोपोनिन से बँधकर ऐक्टिन के सक्रिय स्थल के आवरण को हटा देता है मायोसिन के लिए।