NEET UG 2018 — Previous Year Questions
Real questions from the 2018 paper with options and answers. Take a timed test →
117 questions · page 5 of 5
Q101 · Physics
किसी एकपरमाणुक गैस के आयतन \( ( \mathrm { V } ) \) में ताप \( ( \mathrm { T } ) \) के साथ विचरण ग्राफ़ में दर्शाए अनुसार होता है । अवस्था A से अवस्था B तक जाने की प्रक्रिया में गैस द्वारा किए गए कार्य और इसके द्वारा अवशोषित ऊष्मा का अनुपात है- A.\( \frac { 2 } { 5 } \)
- B.\( \frac { 2 } { 3 } \)
- C.\( \frac { 1 } { 3 } \)
- D.\( \frac { 2 } { 7 } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A \( \frac { 2 } { 5 } \)
Q102 · Physics
किसी खुले आगन पाइप को मूल आवृत्ति किसी बन्द आगन पाइप के तृतीय गुणावृत्ति (संनादी) की आवृत्ति के समान है । यदि बन्द ऑर्गन पाइप की लम्बाई 20 cm है, तो खुले ऑर्गन पाइप की लम्बाई होगी- A.\( 13 \cdot 2 \mathrm{~cm} \)
- B.8 cm
- C.12.5 cm
- D.16 cm
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A \( 13 \cdot 2 \mathrm{~cm} \)
Q103 · Physics
किस ताप पर आक्सीजन अणुओं का वग माध्य मूल (rms) चाल पृथ्वी के वायुमण्डल से पलायन कर सकने के लिए मात्र पर्याप्त हो जाएगी? (दिया गया है : ऑक्सीजन के अणु का द्रव्यमान \( ( \mathrm { m } ) = 2.76 \times 10 ^ { - 26 } \mathrm {~kg} \) बोल्ट्ज़मान स्थिरांक \( \mathrm { k } _ { \mathrm { B } } = 1.38 \times 10 ^ { - 23 } \mathrm {~J} \mathrm {~K} ^ { - 1 } \) )- A.\( 2.508 \times 10 ^ { 4 } \mathrm {~K} \)
- B.\( 8.360 \times 10 ^ { 4 } \mathrm {~K} \)
- C.\( 5.016 \times 10 ^ { 4 } \mathrm {~K} \)
- D.\( 1.254 \times 10 ^ { 4 } \mathrm {~K} \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B \( 8.360 \times 10 ^ { 4 } \mathrm {~K} \)
Q104 · Physics
अपवर्तनांक ' \( \mu \) ' वाले पदार्थ के किसी समतल पृष्ठ पर कोई अध्रुवित प्रकाश वायु से आपतन करता है । किसी विशेष आपतन कोण ' \( i \) ' पर यह पाया गया कि परावर्तित किरणें और अपवर्तित किरणें एक-दूसरे के लम्बवत् हैं ।- A.परावर्तित प्रकाश ध्रुवित है और इसका विद्युत् सदिश आपतन के तल के समान्तर है
- B.परावर्तित प्रकाश ध्रुवित है और इसका विद्युत् सदिश आपतन के तल के लम्बवत् है
- C.\( \mathrm{i} = \sin^{-1} \left( \frac{1}{\mu} \right) \)
- D.\( \mathrm{i} = \tan^{-1} \left( \frac{1}{\mu} \right) \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B परावर्तित प्रकाश ध्रुवित है और इसका विद्युत् सदिश आपतन के तल के लम्बवत् है
Q105 · Physics
यंग के द्विझिरी प्रयोग में, झिरियों के बीच पृथकन d, 2 mm है तथा झिरी से पर्दे की दूरी D को 100 cm रखते हुए तरंगदैर्घ्य \( \lambda = 5896 \AA \) के प्रकाश का उपयोग किया गया है। यह पाया गया कि फ्रिंजों की कोणीय चौड़ाई \( 0 \cdot 20 ^ { \circ } \) है । तब (उन्हीं \( \lambda \) और D के लिए) फ्रिंजों की कोणीय चौड़ाई को बढ़ाकर \( 0.21 ^ { \circ } \) करने के लिए झिरियों के बीच के पृथकन को करना होगा- A.1.8 mm
- B.1.9 mm
- C.\( 2 \cdot 1 \mathrm{~mm} \)
- D.1.7 mm
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 1.9 mm
Q106 · Physics
कोई विद्युत्-चुम्बकीय तरंग किसी माध्यम में वेग \( \overrightarrow { \mathrm { V } } = \mathrm { V } \hat { \mathrm { i } } \) से गमन कर रही है । किसी क्षण इस विद्युत्-चुम्बकीय तरंग का विद्युत्-क्षेत्र दोलन + y अक्ष के अनुदिश है । तब इस विद्युत्-चुम्बकीय तरंग के चुम्बकीय क्षेत्र दोलन की दिशा होगी- A.\( - z \) दिशा
- B.+ z दिशा
- C.- y दिशा
- D.\( - x \) दिशा
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B + z दिशा
Q107 · Physics
किसी प्रिज़्म के पदार्थ का अपवर्तनांक \( \sqrt { 2 } \) और प्रिज़्म का कोण \( 30 ^ { \circ } \) है । प्रिज़्म के दो अपवर्तक पृष्ठों में से एक को चाँदी चढ़ाकर भीतर की ओर दर्पण बनाया गया है । दूसरे फलक से प्रवेश करने वाले एकवर्णी प्रकाश का कोई पुंज (दर्पण वाले पृष्ठ से परावर्तित होने के पश्चात्) उसी पथ पर वापस लौट जाएगा, यदि प्रिज़्म पर आपतन कोण का मान है- A.\( 60 ^ { \circ } \)
- B.\( 45 ^ { \circ } \)
- C.\( 30 ^ { \circ } \)
- D.शून्य
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B \( 45 ^ { \circ } \)
Q108 · Physics
किसी प्रेरक से 60 mA की धारा प्रवाहित करने पर उस प्रेरक में संचित चुम्बकीय स्थितिज ऊर्जा का मान 25 mJ है । इस प्रेरक का प्रेरकत्व है- A.\( 0 \cdot 138 \mathrm { H } \)
- B.138.88 H
- C.1.389 H
- D.13.89 H
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D 13.89 H
Q109 · Physics
किसी चल कुण्डली गैल्वेनोमीटर की धारा सुग्राहिता \( 5 \mathrm{div}/\mathrm{mA} \) और वोल्टता सुग्राहिता (प्रयुक्त इकाई वोल्टता से उत्पन्न कोणीय विक्षेप) \( 20 \mathrm{div}/\mathrm{V} \) है । इस गैल्वेनोमीटर का प्रतिरोध है- A.\( 40 \Omega \)
- B.\( 25 \Omega \)
- C.\( 250 \Omega \)
- D.\( 500 \Omega \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C \( 250 \Omega \)
Q110 · Physics
\( 0.5 \mathrm{~kg}\mathrm{~m}^{-1} \) प्रति इकाई लम्बाई द्रव्यमान की किसी धातु की क्षैतिज छड़ को एक चिकने आनत तल पर जो क्षैतिज से \( 30^{\circ} \) का कोण बनाता है, रखा गया है । इस छड़ को इसमें विद्युत् धारा प्रवाहित कराकर नीचे सरकने नहीं दिया जाता जब इस पर 0.25 T प्रेरण का चुम्बकीय क्षेत्र ऊर्ध्वाधर दिशा में कार्य कर रहा है। छड़ को स्थिर रखने के लिए इसमें प्रवाहित धारा है- A.\( 7\cdot 14\mathrm{~A} \)
- B.5.98 A
- C.\( 14\cdot 76\mathrm{~A} \)
- D.\( 11\cdot 32\mathrm{~A} \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D \( 11\cdot 32\mathrm{~A} \)
Q111 · Physics
20 mH का कोई प्रेरक, \( 100 \mu \mathrm {~F} \) का कोई संधारित्र तथा \( 50 \Omega \) का कोई प्रतिरोधक, वि.वा. बल (emf), \( \mathrm { V } = 10 \sin 314 \mathrm { t } \) के किसी स्रोत से श्रेणी में संयोजित हैं । इस परिपथ में शक्ति क्षय है- A.0.79 W
- B.0.43 W
- C.\( 2 \cdot 74 \mathrm {~W} \)
- D.\( 1 \cdot 13 \mathrm {~W} \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A 0.79 W
Q112 · Physics
त्रिज्या ' \( r \) ' का कोई लघु गोला विरामावस्था से किसी श्यान द्रव में गिरता है । श्यान बल के कारण इसमें ऊष्मा उत्पन्न होती है । गोले के अंतिम (टर्मिनल) वेग पर उत्पन्न ऊष्मा की दर निम्नलिखित में से किसके अनुक्रमानुपाती होती है ?- A.\( \mathrm { r } ^ { 3 } \)
- B.\( \mathrm { r } ^ { 2 } \)
- C.\( \mathrm { r } ^ { 5 } \)
- D.\( r ^ { 4 } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C \( \mathrm { r } ^ { 5 } \)
Q113 · Physics
किसी कृष्णिका द्वारा विकिरित शक्ति P है तथा यह तरंगदैर्घ्य, \( \lambda _ { 0 } \) पर अधिकतम ऊर्जा विकिरित करती है । अब यदि इस कृष्णिका का ताप परिवर्तित कर दिया जाता है, जिससे कि यह \( \frac { 3 } { 4 } \lambda _ { 0 } \) तरंगदैघर्य पर अधिकतम ऊर्जा विकिरित करती है, तो इसके द्वारा विकिरित शक्ति nP हो जाती है ।- A.\( \frac { 3 } { 4 } \)
- B.\( \frac { 4 } { 3 } \)
- C.\( \frac { 256 } { 81 } \)
- D.\( \frac { 81 } { 256 } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C \( \frac { 256 } { 81 } \)
Q114 · Physics
सामान्य दाब \( \left( 1.013 \times 10 ^ { 5 } \mathrm { Nm } ^ { - 2 } \right) \) और \( 100 ^ { \circ } \mathrm { C } \) ताप पर 0.1 g जल के नमूने को \( 100 ^ { \circ } \mathrm { C } \) की भाप में परिवर्तित करने के लिए 54 कैलोरी ऊष्मा ऊर्जा की आवश्यकता होती है । यदि उत्पन्न भाप का आयतन \( 167 \cdot 1 \mathrm { cc } \) है, तो इस नमूने की आन्तरिक ऊर्जा में परिवर्तन है- A.\( 104 \cdot 3 \mathrm {~J} \)
- B.208.7 J
- C.\( 42 \cdot 2 \mathrm {~J} \)
- D.\( 84 \cdot 5 \mathrm {~J} \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 208.7 J
Q115 · Physics
सूर्य के चारों ओर दीर्घवृत्तीय कक्षा में गतिमान ग्रह की स्थितियों \( \mathrm{A}, \mathrm{B} \) और C पर गतिज ऊर्जाएँ क्रमश: \( \mathrm{K}_{\mathrm{A}}, \mathrm{K}_{\mathrm{B}} \) और \( \mathrm{K}_{\mathrm{C}} \) हैं। AC दीर्घ अक्ष है तथा सूर्य की स्थिति S पर SB चित्रानुसार दीर्घ अक्ष AC पर लम्ब है। तब- A.\( \mathrm{K}_{\mathrm{A}} < \mathrm{K}_{\mathrm{B}} < \mathrm{K}_{\mathrm{C}} \)
- B.\( \mathrm{K}_{\mathrm{A}} > \mathrm{K}_{\mathrm{B}} > \mathrm{K}_{\mathrm{C}} \)
- C.\( \mathrm{K}_{\mathrm{B}} < \mathrm{K}_{\mathrm{A}} < \mathrm{K}_{\mathrm{C}} \)
- D.\( \mathrm{K}_{\mathrm{B}} > \mathrm{K}_{\mathrm{A}} > \mathrm{K}_{\mathrm{C}} \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B \( \mathrm{K}_{\mathrm{A}} > \mathrm{K}_{\mathrm{B}} > \mathrm{K}_{\mathrm{C}} \)
Q116 · Physics
एक ठोस गोला लोटन गति में है । लोटन गति में वस्तु की स्थानान्तरीय गतिज ऊर्जा \( \left( \mathrm { K } _ { \mathrm { t } } \right) \) के साथ-साथ घूर्णी गतिज ऊर्जा \( \left( \mathrm { K } _ { \mathrm { r } } \right) \) भी होती है । गोले के लिए \( \mathrm { K } _ { \mathrm { t } } : \left( \mathrm { K } _ { \mathrm { t } } + \mathrm { K } _ { \mathrm { r } } \right) \) का अनुपात होगा- A.\( 7 : 10 \)
- B.\( 5 : 7 \)
- C.\( 10 : 7 \)
- D.\( 2 : 5 \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B \( 5 : 7 \)
Q117 · Physics
यदि सूर्य का द्रव्यमान \( \overline { 10 } \) गुना हो तथा सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक परिमाण में 10 गुना हो, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है ?- A.वर्षा की बूँदें धरती पर अधिक तेज़ी से गिरेंगी ।
- B.धरती पर चलना अधिक कठिन हो जाएगा ।
- C.पृथ्वी पर सरल लोलक का आवर्तकाल कम हो जाएगा ।
- D.पृथ्वी पर ' \( g \) ' के मान में परिवर्तन नहीं होगा ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D पृथ्वी पर ' \( g \) ' के मान में परिवर्तन नहीं होगा ।