NEET UG 2019 — Previous Year Questions
Real questions from the 2019 paper with options and answers. Take a timed test →
418 questions · page 17 of 17
Q401 · Physics
ऊष्मा चालकता का मात्रक है :- A.\( \mathrm { Jm } \mathrm { K } ^ { - 1 } \)
- B.\( \mathrm { Jm } ^ { - 1 } \mathrm {~K} ^ { - 1 } \)
- C.\( \mathrm { Wm } ^ { - 1 } \)
- D.\( \mathrm { Wm } ^ { - 1 } \mathrm {~K} ^ { - 1 } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D \( \mathrm { Wm } ^ { - 1 } \mathrm {~K} ^ { - 1 } \)
Q402 · Physics
4 cm त्रिज्या और 2 kg द्रव्यमान का कोई ठोस बेलन अपने अक्ष के परित: 3 rpm की दर से घूर्णन कर रहा है। \( 2 \pi \) परिक्रमण करने के पश्चात इसे रोकने के लिए आवश्यक बल आघूर्ण है :- A.\( 2 \times 10 ^ { - 6 } \mathrm { Nm } \)
- B.\( 2 \times 10 ^ { - 3 } \mathrm {~N} \mathrm {~m} \)
- C.\( 12 \times 10 ^ { - 4 } \mathrm { Nm } \)
- D.\( 2 \times 10 ^ { 6 } \mathrm {~N} \mathrm {~m} \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A \( 2 \times 10 ^ { - 6 } \mathrm { Nm } \)
Q403 · Physics
किसी कण पर \( y \)-दिशा में कोई बल \( \mathrm { F } = 20 + 10 y \) कार्य कर रहा हैं, यहाँ \( \mathbf { F } \) न्यूटन में तथा \( y \) मीटर में हैं। इस कण को \( y = 0 \) से \( y = 1 \mathrm {~m} \) तक गति कराने में किया गया कार्य है :- A.30 J
- B.5 J
- C.25 J
- D.20 J
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 25 J
Q404 · Physics
नीचे दर्शाए गए परिपथ में वोल्टमीटरों और एमीटरों के पाठ्यांक होंगे : परिपथ 1 परिपथ 2- A.\( \mathrm{V}_{2} > \mathrm{V}_{1} \) तथा \( i_{1} = \dot{i}_{2} \)
- B.\( \mathrm{V}_{2} = \mathrm{V}_{2} \) तथा \( i_{1} > i_{2} \)
- C.\( \mathrm{V}_{1} = \mathrm{V}_{2} \) तथा \( i_{1} = i_{2} \)
- D.\( V_{2} > V_{1} \) तथा \( i_{1} > i_{2} \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C \( \mathrm{V}_{1} = \mathrm{V}_{2} \) तथा \( i_{1} = i_{2} \)
Q405 · Physics
पृथ्वी के पृष्ठ के किसी बिन्दु A पर नति कोण \( \delta = + 25 ^ { \circ } \) । पृथ्वी के किसी अन्य बिन्दु B पर नति कोण \( \delta = - 25 ^ { \circ } \) । हम यह व्याख्या कर सकते हैं कि:- A.और B दोनों ही उत्तरी गोलार्ध में स्थित हैं।
- B.दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है तथा B उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
- C.उत्तरी गोलार्ध में स्थित है तथा B दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
- D.और B दोनों दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C उत्तरी गोलार्ध में स्थित है तथा B दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है।
Q406 · Physics
किसी कक्षा में किसी परमाणु के इलेक्ट्रॉन की कुल ऊर्जा - 3.4 eV है। इसकी गतिज और स्थितिज ऊर्जाएँ क्रमशः हैं :- A.\( - 3.4 \mathrm { eV } , - 3.4 \mathrm { eV } \)
- B.\( - 3.4 \mathrm { eV } , - 6.8 \mathrm { eV } \)
- C.\( 3.4 \mathrm { eV } , - 6.8 \mathrm { eV } \)
- D.\( 3.4 \mathrm { eV } , 3.4 \mathrm { eV } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C \( 3.4 \mathrm { eV } , - 6.8 \mathrm { eV } \)
Q407 · Physics
पूर्ण आंतरिक परावर्तन में जब सम्पर्क के माध्यमों के युगल के लिए आपतन कोण क्रांतिक कोण के बराबर होता है, तो अपवर्तन कोण कितना होगा ?- A.\( 180 ^ { \circ } \)
- B.\( 0 ^ { \circ } \)
- C.आपतन कोण के बराबर
- D.\( 90 ^ { \circ } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D \( 90 ^ { \circ } \)
Q408 · Physics
किसी द्रव्यमान \( m \) को पृथ्वी के पृष्ठ से ऊंचाई \( h \), जो पृथ्वी की त्रिज्या के बराबर है, तक ऊपर उठाने में किया गया कार्य है :- A.mgR
- B.\( 2 m g R \)
- C.\( \frac { 1 } { 2 } \mathrm { mgR } \)
- D.\( \frac { 3 } { 2 } \mathrm { mgR } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C \( \frac { 1 } { 2 } \mathrm { mgR } \)
Q409 · Physics
स्थिर जल में किसी तैराक की चाल \( 20 \mathrm{m}/\mathrm{s} \) है। नदी के जल की चाल \( 10 \mathrm{m}/\mathrm{s} \) है और वह ठीक पूर्व की ओर बह रहा है। यदि वह दक्षिणी किनारे पर खड़ा है और नदी को लघुतम पथ के अनुदिश पार करना चाहता है तो उत्तर के सापेक्ष उसे जिस कोण पर स्ट्रोक लगाने चाहिए वह है :- A.\( 30^{\circ} \) पश्चिम
- B.\( \boldsymbol{0}^{\infty} \)
- C.\( 60^{\circ} \) पश्चिम
- D.\( 45^{\circ} \) पश्चिम
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A \( 30^{\circ} \) पश्चिम
Q410 · Physics
सदिश त्रिभुज PQR में दर्शाए अनुसार वेग \( \overrightarrow { \mathrm { V } } \) से गतिमान किसी कण पर तीन बल कार्य कर रहे हैं। इस कण का वेग :- A.बढ़ेगा
- B.घटेगा
- C.नियत रहेगा
- D.लघुतम बल \( \overrightarrow { \mathrm { QR } } \) के अनुसार परिवर्तित होगा
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C नियत रहेगा
Q411 · Physics
\( \mathrm{r}_{\mathrm{A}} \) और \( \mathrm{r}_{\mathrm{B}} \) त्रिज्याओं के संकेन्द्री वृतों पर दो कण A और B क्रमशः \( v_{\mathrm{A}} \) और \( v_{\mathrm{B}}^{\prime} \) वेगों से एकसमान वृत्तीय गति कर रहे हैं। इनके घूर्णान का आवर्तकाल समान है। A और B की कोणीय चालों का अनुपात होगा :- A.\( \quad r_{A} \div r_{B} \)
- B.\( v_{\mathrm{A}} : v_{\mathrm{B}} \)
- C.\( r_{B} : r_{A} \)
- D.\( 1 : 1 \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D \( 1 : 1 \)
Q412 · Physics
10 kg द्रव्यमान का कोई गुटका 1 m त्रिज्या के किसी खोखले बेलनाकार ड्रम की भीतरी दीवार के सम्पर्क में है। भीतरी दीवार और गुटके के बीच घर्षण गुणांक 0.1 है। जब बेलन ऊर्ध्वाधर है और अपने अक्ष के परितः घूर्णन कर रहा है, तो गुटके को स्थिर रखने के लिए आवश्यक निम्नतम कोणीय वेग, होगा : \( \left( g = 10 \mathrm {~m} / \mathrm { s } ^ { 2 } \right) \)- A.\( \sqrt { 10 } \mathrm { rad } / \mathrm { s } \)
- B.\( \frac { 10 } { 2 \pi } \mathrm { rad } / \mathrm { s } \)
- C.\( 10 \mathrm { rad } / \mathrm { s } \)
- D.\( 10 \pi \mathrm { rad } / \mathrm { s } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C \( 10 \mathrm { rad } / \mathrm { s } \)
Q413 · Physics
दो बिन्दु आवेश A और B जिन पर क्रमशः + Q और - Q आवेश हैं, एक दूसरे से कुछ दूरी पर स्थित हैं और इनके बीच लगने वाला बल F है। यदि A का \( 25 \% \) आवेश B को स्थानान्तरित कर दिया जाए, तो आवेशों के बीच बल हो जाएगा :- A.F
- B.\( \frac { 9 \mathrm {~F} } { 16 } \)
- C.\( \frac { 16 \mathrm {~F} } { 9 } \)
- D.\( \frac { 4 \mathrm {~F} } { 3 } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B \( \frac { 9 \mathrm {~F} } { 16 } \)
Q414 · Physics
2 m ऊंचाई के पूर्ण रूप से जल से भरे किसी खुले टैंक में तली के निकट \( 2 \mathrm {~mm} ^ { 2 } \) अनुप्रस्थ काट क्षेत्रफल का कोई छोटा छिद्र उपस्थित है। \( \mathrm { g } = 10 \mathrm {~m} / \mathrm { s } ^ { 2 } \) लेते हुए खुले छिद्र से प्रवाहित जल की दर होगी लगभग :- A.\( 12.6 \times 10 ^ { - 6 } \mathrm {~m} ^ { 3 } / \mathrm { s } \)
- B.\( 8.9 \times 10 ^ { - 6 } \mathrm {~m} ^ { 3 } / \mathrm { s } \)
- C.\( 2.23 \times 10 ^ { - 6 } \mathrm {~m} ^ { 3 } / \mathrm { s } \)
- D.\( 6.4 \times 10 ^ { - 6 } \mathrm {~m} ^ { 3 } / \mathrm { s } \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A \( 12.6 \times 10 ^ { - 6 } \mathrm {~m} ^ { 3 } / \mathrm { s } \)
Q415 · Physics
प्रभावी क्षेत्रफल \( 0.05 \mathrm{m}^{2} \) की 800 फेरों की कोई कुण्डली \( 5 \times 10^{-5} \mathrm{T} \) के किसी चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत रखी है। जब इस कुण्डली के तल को, 0.1 s में इसके किसी समतलीय अक्ष के चारों ओर, \( 90^{\circ} \) पर घूर्णित किया जाता है, तो इस कुण्डली में प्रेरित विद्युत वाहक बल होगा :- A.V
- B.0.2 V
- C.\( 2 \times 10^{-3} \mathrm{V} \)
- D.0.02 V
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D 0.02 V
Q416 · Physics
आरेख में वृत्त की त्रिज्या, परिक्रमण का आवर्तकाल, आरम्भिक स्थिति और परिक्रमण की दिशा इंगित की गयी हैं। घूर्णन करते कण P के त्रिज्या सदिश का \( y \)-प्रक्षेपण है :- A.\( y ( \mathrm { t } ) = - 3 \cos 2 \pi \mathrm { t } \), यहाँ \( y \mathrm {~m} \) में है
- B.\( y ( t ) = 4 \sin \left( \frac { \pi t } { 2 } \right) \), यहाँ \( y \mathrm {~m} \) में है
- C.\( y ( \mathrm { t } ) = 3 \cos \left( \frac { 3 \pi \mathrm { t } } { 2 } \right) \), यहाँ \( y \mathrm {~m} \) में है
- D.\( y ( t ) = 3 \cos \left( \frac { \pi t } { 2 } \right) \), यहाँ \( y m \) में है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D \( y ( t ) = 3 \cos \left( \frac { \pi t } { 2 } \right) \), यहाँ \( y m \) में है
Q417 · Physics
\( 20 \mu \mathrm {~F} \) धारिता के किसी समान्तर पट्टिका संधारित्र को किसी ऐसे वोल्टता स्रोत द्वारा आवेशित किया जा रहा है जिसका विभव \( 3 \mathrm {~V} / \mathrm { s } \) की दर से परिवर्तित हो रहा है। संयोजक तारों से प्रवाहित चालक धारा, और पट्टिकाओं से गुजरने वाली विस्थापन धारा क्रमश: होंगी :- A.शून्य, \( 60 \mu \mathrm {~A} \)
- B.\( 60 \mu \mathrm {~A} , 60 \mu \mathrm {~A} \)
- C.\( 60 \mu \mathrm {~A} \), शून्य
- D.शून्य, शून्य
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B \( 60 \mu \mathrm {~A} , 60 \mu \mathrm {~A} \)
Q418 · Physics
किसी प्रयोग में भौतिक राशियों \( \mathrm { A } , \mathrm { B } , \mathrm { C } \) और D की माप में होने वाली त्रुटि की प्रतिशतता क्रमशः \( 1 \% , 2 \% , 3 \% \) और \( 4 \% \) है। तब X की माप, जबकि \( \mathrm { X } = \frac { \mathrm { A } ^ { 2 } \mathrm {~B} ^ { 1 / 2 } } { \mathrm { C } ^ { 1 / 3 } \mathrm { D } ^ { 3 } } \) है, में अधिकतम प्रतिशत त्रुटि होगी :- A.\( \left( \frac { 3 } { 13 } \right) \% \)
- B.\( 16 \% \)
- C.\( - 10 \% \)
- D.\( 10 \% \)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B \( 16 \% \)