NEET UG 2019 — Previous Year Questions
Real questions from the 2019 paper with options and answers. Take a timed test →
418 questions · page 6 of 17
Q126 · Biology
नर जनन तंत्र में शुक्राणु कोशिकाओं के परिवहन के सही क्रम का चयन करो।- A.वृषण \( \rightarrow \) अधिवृषण \( \rightarrow \) शुक्र वाहिकाएँ \( \rightarrow \) वृषण जालिकाएँ \( \rightarrow \) वंक्षण नाल \( \rightarrow \) मूत्र मार्ग
- B.शुक्रजनक नलिकाएँ \( \rightarrow \) वृषण जालिकाएँ \( \rightarrow \) शुक्र वाहिकाएँ \( \rightarrow \) अधिवृषण \( \rightarrow \) शुक्र वाहक \( \rightarrow \) स्वलनीय वाहिनी \( \rightarrow \) मूत्र मार्ग \( \rightarrow \) यूरेश्रल मीटस
- C.शुक्रजनक नलिकाएँ \( \rightarrow \) शुक्र वाहिकाएँ \( \rightarrow \) अधिवृषण \( \rightarrow \) वंक्षण नाल \( \rightarrow \) मूत्र मार्ग
- D.वृष्षण \( \rightarrow \) अधिवृषण \( \rightarrow \) शुक्र वाहिकाएँ \( \rightarrow \) शुक्र वाहक \( \rightarrow \) स्खलनीय वाहिनी \( \rightarrow \) वंक्षण नाल \( \rightarrow \) मूत्र मार्ग \( \rightarrow \) यूरेश्रल मीटस
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B शुक्रजनक नलिकाएँ \( \rightarrow \) वृषण जालिकाएँ \( \rightarrow \) शुक्र वाहिकाएँ \( \rightarrow \) अधिवृषण \( \rightarrow \) शुक्र वाहक \( \rightarrow \) स्वलनीय वाहिनी \( \rightarrow \) मूत्र मार्ग \( \rightarrow \) यूरेश्रल मीटस
Q127 · Biology
होमोनिडों को उनके सही मस्तिष्क माप के साथ मिलान कीजिए :- A.(iii) (i) (iv) (ii)
- B.(iii) (ii) (i) (iv)
- C.(iii) (iv) (i) (ii)
- D.(iv) (iii) (i) (ii)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C (iii) (iv) (i) (ii)
Q128 · Biology
जैसा कि ह्यूगो डी त्रीज ने प्रस्तावित किया कि उत्परिवर्तन के कारणें विभिन्नतायें होती हैं, यह कैसी होती हैं ?- A.यादृच्छिक और दिशात्मक
- B.यादृच्छिक और दिशारहित
- C.छोटी और दिशात्मक
- D.छोटी और दिशारहित
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B यादृच्छिक और दिशारहित
Q129 · Biology
निम्न कोशिकांगकों के युग्म में किस में DNA नहीं होता ?- A.सूत्रकणिका एवं लयनकाय
- B.क्लोरोप्लास्ट एवं रसधानियाँ
- C.लयनकाय एवं रसधानियाँ
- D.केन्द्रक आवरण एवं सूत्रकणिका
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C लयनकाय एवं रसधानियाँ
Q130 · Biology
वायु द्वारा उत्पन्न ऐलर्जन एवं प्रदूषकों के कारण नगरीय स्थानों में काफी व्यक्ति एवसंनी विकार, जो घरघराहट उत्पन्न करते हैं, से पीड़ित हैं क्योंकि :- A.नासिका गुहा में श्लेष्मा अस्तर की मामूली वृद्धि।
- B.श्वसनी एवं श्वसनिकाओं का इनफ्लेमेशन।
- C.रेशेदार ऊतकों का प्रोलिफरेशन एवं कूपिका भित्तियों की क्षति।
- D.न्यमोसाइट के द्वारा प्रष्ठ संक्रियक के स्रवण में कमी।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B श्वसनी एवं श्वसनिकाओं का इनफ्लेमेशन।
Q131 · Biology
अनुचित कथन का चयन कीजिए :- A.नर फलमक्खी विषमयुग्मकी होते हैं।
- B.नर टिड्डों में \( 50 \% \) शुंक्राणुओं में लिंग-गुणसूत्र नहीं होते।
- C.पालतू मुर्गों में संतति का लिंग शुक्राणु के प्रकार पर निर्भर करता है ना की अंडाणु पर।
- D.मानव नरों में एक लिंग-गुणसूत्र दूसरे के अपेक्षाकृत बहुतुत छोटा होता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C पालतू मुर्गों में संतति का लिंग शुक्राणु के प्रकार पर निर्भर करता है ना की अंडाणु पर।
Q132 · Biology
जैव अणुओं के एक मिश्रण में किससे उपचार करके डी.एन.ए. अवक्षेपण को प्राप्त किया जा सकता है ?- A.आइसोप्रोपेनाल से
- B.शीतित इथेनॉल से
- C.कमरे के तापमान पर मिथेनॉल से
- D.शीतित क्लोरोफार्म से
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B शीतित इथेनॉल से
Q133 · Biology
जैव नियंत्रण कारकों के सही विकल्प का चयन करो।- A.बैसीलस थूरीनजिएंसीस, टोबैको मोजेक वायरस, एफिड
- B.ट्राइकोडर्म, बैक्यूलोवायरस, बैसीलस शूरोनजिएंसीस
- C.ऑसिलेटोरिया, राइजोबियम, ट्राइकोडर्मा
- D.नॉसटॉक, एजोस्पाइरिलम, न्यूक्लिओपॉलीहीड्रोवायरस
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B ट्राइकोडर्म, बैक्यूलोवायरस, बैसीलस शूरोनजिएंसीस
Q134 · Biology
अनुचित कथन का चयन करो :- A.अंत:प्रजनन समयुग्मता में वृद्धि करता है।
- B.अंतःप्रजनन किसी जानवर के शुद्ध वंशक्रम के विकसित होने के लिए आवश्यक है।
- C.अंतःप्रजनन हानिकारक अप्रभावी जीनों का चयन करता है जो जननता एवं उत्पादकता कम करते हैं।
- D.अंतःप्रजनन श्रेष्ठ जीनों के संग्रह एवं अवांछनीय जीनों के उन्मूलन में सहायता करता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अंतःप्रजनन हानिकारक अप्रभावी जीनों का चयन करता है जो जननता एवं उत्पादकता कम करते हैं।
Q135 · Biology
कुछ पादपों में मादा युग्मक बिना निषेचन के भ्रूण में परिवर्तित हो जाता है। इस घटना को क्या कहा जाता है ?- A.स्वयुग्मन
- B.अनिषेकफलन
- C.युग्मक संलयन
- D.अनिषेकजनन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अनिषेकजनन
Q136 · Biology
बीज में अवशिष्ट बीजाण्डकाय को क्या कहा जाता है ?- A.निभाग
- B.परिभ्रूणपोष
- C.नाभिका
- D.अंतःकवच
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B परिभ्रूणपोष
Q137 · Biology
आनुवंशिक मानचित्र के निर्माण के लिए कौन सी मानचित्र इकाई् (सेंटीमॉर्गन) अपनायी गयी ?- A.\( 10 \% \) क्रॉस ओवर को निरूपित करते हुए, दो अभिव्यक्त जीनों के मध्य दूरी की एक इकाई।
- B.\( 100 \% \) क्रॉस ओवर को निरूपित करते हुए, दो अभिव्यक्त जीनों के मध्य दूरी की एक इकाई।
- C.\( 1 \% \) क्रॉस ओवर को निरूपित करते हुए, गुणसूत्रों पर जीनों के बीच दूरी की एक इकाई।
- D.\( 50 \% \) क्रॉस ओवर को निरूपित करते हुए, गुणसूत्रों पर जीनों के मध्य की दूरी की एक इकाई।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C \( 1 \% \) क्रॉस ओवर को निरूपित करते हुए, गुणसूत्रों पर जीनों के बीच दूरी की एक इकाई।
Q138 · Biology
थियोबैसिलस, जीवाणुओं का एक समूह है, जो निम्नलिखित में से कौन सा कार्य करने में सहायता करते हैं ?- A.नाइट्रोजन स्थिरीकरण
- B.रसायन स्वपोषित स्थिरीकरण
- C.नाइट्रीकरण
- D.विनाइट्रीकरण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D विनाइट्रीकरण
Q139 · Biology
सांद्रित मूत्र के निर्माण के लिए निम्न में कौन सा कारक उत्तरदायी हैं?- A.एंटीडाइयूरेटिक हार्मोन का निम्न स्तर।
- B.वृक्कों के आंतरिक मध्यांशी इंटरस्टीशियम की तरफ अति आस्मोलरिटि बनाए रखना।
- C.जक्स्ट्रागुच्छीय कॉम्प्लैक्स द्वारा इरिथ्रोपोईटिन का स्रवण।
- D.गुच्छीय निस्यंदन के दौरान द्रवस्थैतिक दाब।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B वृक्कों के आंतरिक मध्यांशी इंटरस्टीशियम की तरफ अति आस्मोलरिटि बनाए रखना।
Q140 · Biology
निम्न में सूत्रकणिका से संबंधित कौन सा कथन अनुचित है ?- A.बाह्य झिल्ली कार्बोहाइड्रेटों के एकलक, वसाओं एवं प्रोटीनों के लिए पारगम्य है।
- B.इलेक्ट्रॉन परिवहन के एंजाइम बाह्य झिल्ली में अंत:स्थापित होते हैं।
- C.आंतर झिल्ली अंतरवलनों के साथ संवलित होती है।
- D.सूत्रकणिकीय आधात्री में एक वृत्तीय DNA अणु एवं राइबोसोम होते हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B इलेक्ट्रॉन परिवहन के एंजाइम बाह्य झिल्ली में अंत:स्थापित होते हैं।
Q141 · Biology
जाइलम किसका स्थानान्तरण करता है?- A.केवल जल का
- B.केवल जल और खनिज लवणों का
- C.केवल जल, खानिज लवणों और कुछ जैवीय नाइट्रोजन का
- D.जल, खानिज लवणों, कुछ जैवीय नाइट्रोजन एवं हार्मोनों का
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D जल, खानिज लवणों, कुछ जैवीय नाइट्रोजन एवं हार्मोनों का
Q142 · Biology
वृक्षों में वार्षिक वलयों के बनने के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?- A.वार्षिक वलय एक वर्ष में वसंत दारु और शरद दारु के उत्पन्न होने का एक संयोजन है।
- B.एधा ( कैम्बियम) की अंतरीय सक्रियता के कारण ऊतक के हल्के रंग और गहरे रंग के वलयों - क्रमशः अग्रदारु और पश्चदारु का बनना।
- C.कैम्बियम की सक्रियता, जलवायु में विभिन्नता पर निर्भर होती है।
- D.शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों के वृक्षों में वार्षिक वलय
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D शीतोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों के वृक्षों में वार्षिक वलय
Q143 · Biology
निम्नलिखित में से कौन सा पारिस्थितिकी पिरैमिड सामान्यत: उल्टा होता है ?- A.घासभूमि में संख्या का पिरैमिड
- B.ऊर्जा का पिरैमिड
- C.एक वन में जैवभार का पिरैमिड
- D.एक समुद्र में जैवभार का पिरेमिड
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D एक समुद्र में जैवभार का पिरेमिड
Q144 · Biology
उस बीजाण्डन्यास को क्या कहा जाता है जिसमें बीजाण्ड अंडाशय की भीतरी भित्ती पर या परिधीय भाग में विकसित होते हैं ?- A.आधारी
- B.स्तंभीय
- C.भित्तीय
- D.मुक्सस्तंभीय
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C भित्तीय
Q145 · Biology
निम्न प्रोटोकॉल में किसका उद्देश्य वायुमंडल में क्लोरोफ्लुरोकार्बनों के उत्सर्जन को कम करना था ?- A.माँट्रियल प्रोटोकॉल
- B.क्योटो प्रोटोकॉल
- C.गोथनबर्ग प्रोटोकॉल
- D.जिनेवा प्रोटोकॉल
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A माँट्रियल प्रोटोकॉल
Q146 · Biology
निम्न में किस गर्भनिरोधक तरीकों में हार्मोन भूमिका अदा करता है ?- A.स्तनपान अनार्तव, गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक
- B.रोध विधियाँ, स्तनपान अनार्तव, गोलियाँ
- C.CuT , गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक
- D.गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिगोधक, रोध विधियाँ
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A स्तनपान अनार्तव, गोलियाँ, आपातकालीन गर्भनिरोधक
Q147 · Biology
एक व्यायामी के ज्वारीय आयतन एवं निःश्वसनी सुरक्षित आयतन क्रमश: 500 mL एवं 1000 mL हैं। यदि अवशिष्ट आयतन 1200 mL हो, तब इसकी नि:श्वसन क्षमता क्या होगी ?- A.1500 mL
- B.1700 mL
- C.2200 mL
- D.2700 mL
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A 1500 mL
Q148 · Biology
सहाय कोशिका में स्खलित हुए नर युग्मकों का परिणाम क्या होता है ?- A.एक युग्मक, अण्ड के साथ संगलित होता है और दूसरा (दूसरे) सहाय कोशिका में ह्रसित हो जाता है/जाते हैं।
- B.सभी अण्ड के साथ संगलित होते हैं।
- C.एक अण्ड के साथ संगलित होता है और दूसरा (दूसरे) सहाय कोशिका केन्द्रक के साथ संगलित होता है/होते हैं।
- D.एक अण्ड के साथ संगलित होता है और दूसरा केन्द्रीय कोशिका के केन्द्रकों से संगलित होता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D एक अण्ड के साथ संगलित होता है और दूसरा केन्द्रीय कोशिका के केन्द्रकों से संगलित होता है।
Q149 · Biology
पादपों में पुष्पन को प्रेरित करने के लिए आवश्यक प्रकाश काल को बोध करने का स्थान कौन सा है ?- A.पार्श्व कलिका
- B.तल्प (पल्वीनस)
- C.प्ररोह् शीर्ष
- D.पत्तियाँ
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D पत्तियाँ
Q150 · Biology
आम का कैरोलस लीनियस द्वारा सर्वप्रथम व्यक्त किया गया सही लिखित वैज्ञानिक नाम का चयन कीजिए :- A.Mangifera indica Car. Linn.
- B.Mangifera indica Linn.
- C.Mangifera indica
- D.Mangifera Indica
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B Mangifera indica Linn.