NEET UG 2020 — Previous Year Questions

Real questions from the 2020 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

223 questions · page 6 of 9

  1. Q126 · Biology

    निम्नलिखित में से सही युग्म को चुनिए :
    • A.लाइगेज - दो डी.एन.ए. के अणुओं को जोड़ता है
    • B.पॉलिमरेज - डी.एन.ए. को खण्डों में तोड़ता है
    • C.न्यूक्लियेज - डी.एन.ए. के दो रज्जुकों को पृथक करता है
    • D.एक्सोन्यूक्लियेज - डी.एन.ए. में विशिष्ट स्थानों पर काट लगाता है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A लाइगेज - दो डी.एन.ए. के अणुओं को जोड़ता है

  2. Q127 · Biology

    सही मिलान का चयन करो।
    • A.हीमोफीलिया - Y संलग्न
    • B.फ़ेनिलकीटोन्यूरिया
    • C.दात्र कोशिका अरक्तता - अलिंग क्रोमोसोम अप्रभावी लक्षण, क्रोमोसोम-11
    • D.थैलेसीमिया - X संलग्न
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C दात्र कोशिका अरक्तता - अलिंग क्रोमोसोम अप्रभावी लक्षण, क्रोमोसोम-11

  3. Q128 · Biology

    निम्न स्तंभों का मिलान कर सही विकल्प का चयन करो।
    • A.यूथ, बहुहारी पीडक (i) एस्टेरियस, (b) व्यस्कों में अरीय सममिति एवं लार्वा में द्विपार्श्व सममिति (iii) टीनोप्लाना, (c) पुस्त फुप्फुस (ii) बिच्छु, (d) जीवसंदीप्ति (iv) लोकस्टा
    • B.यूथ, बहुहारी पीडक (iv) लोकस्टा, (b) व्यस्कों में अरीय सममिति एवं लार्वा में द्विपार्श्व सममिति (i) एस्टेरियस, (c) पुस्त फुप्फुस (ii) बिच्छु, (d) जीवसंदीप्ति (iii) टीनोप्लाना
    • C.यूथ, बहुहारी पीडक (iii) टीनोप्लाना, (b) व्यस्कों में अरीय सममिति एवं लार्वा में द्विपार्श्व सममिति (ii) बिच्छु, (c) पुस्त फुप्फुस (i) एस्टेरियस, (d) जीवसंदीप्ति (iv) लोकस्टा
    • D.यूथ, बहुहारी पीडक (ii) बिच्छु, (b) व्यस्कों में अरीय सममिति एवं लार्वा में द्विपार्श्व सममिति (i) एस्टेरियस, (c) पुस्त फुप्फुस (iii) टीनोप्लाना, (d) जीवसंदीप्ति (iv) लोकस्टा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B यूथ, बहुहारी पीडक (iv) लोकस्टा, (b) व्यस्कों में अरीय सममिति एवं लार्वा में द्विपार्श्व सममिति (i) एस्टेरियस, (c) पुस्त फुप्फुस (ii) बिच्छु, (d) जीवसंदीप्ति (iii) टीनोप्लाना

  4. Q129 · Biology

    प्लैज्मोडियम की संक्रमक अवस्था जो मानव शरीर में प्रवेश करती है, है :
    • A.पोषाणु
    • B.जीवाणुज
    • C.मादा युग्मकजनक
    • D.नर युग्मकजनक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B जीवाणुज

  5. Q130 · Biology

    उन पदार्थों को पहचानिए, जिनकी संरचनाओं में क्रमशः ग्लाइकोसाइडिक बंध और पेप्टाइड बंध पाये जाते हैं :
    • A.काइटिन, कोलेस्टरॉल
    • B.ग्लिसरॉल, ट्रिप्सिन
    • C.सेलुलोज, लेसिथिन
    • D.इनुलिन, इंसुलिन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D इनुलिन, इंसुलिन

  6. Q131 · Biology

    पादप का वह भाग कौन-सा है जिसमें दो पीढ़ी - एक पीढ़ी दूसरे के अन्दर होती है ?
    • A.परागकोश के अन्दर परागकण
    • B.(a), (b) और (c)
    • C.और (d)
    • D.और (d)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D और (d)

  7. Q132 · Biology

    फलीदार फलों वाले पादपों की जड़ ग्रन्थिकाओं में नाइट्रोजिनेज द्वारा उत्प्रेरित अभिक्रिया का/के उत्पाद कौन सा/से है/हैं ?
    • A.केवल अमोनिया
    • B.केवल नाइट्रेट
    • C.अमोनिया और ऑक्सीजन
    • D.अमोनिया और हाइड्रोजन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अमोनिया और हाइड्रोजन

  8. Q133 · Biology

    सूक्ष्मांकुरों के ब्रुश बार्डर वाली घनाकार उपकला पायी जाती है :
    • A.आंत्र के आस्तर में
    • B.लार ग्रंथि की वाहिका में
    • C.वृक्काणु की समीपस्थ संवलित नलिका में
    • D.यूस्टेकीयन नलिका में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C वृक्काणु की समीपस्थ संवलित नलिका में

  9. Q134 · Biology

    अंतर्विष्ट कायों के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है ?
    • A.ये किसी झिल्ली से घिरे नहीं होते।
    • B.ये खाद्य कणों के अंतर्ग्रहण में शामिल होते हैं।
    • C.ये कोशिकाद्रव्य में स्वतंत्र रूप में होते हैं।
    • D.ये कोशिकाद्रव्य में निचित पदार्थ को व्यक्त करते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ये खाद्य कणों के अंतर्ग्रहण में शामिल होते हैं।

  10. Q135 · Biology

    सुकेन्द्रकी कोशिकाओं में ग्लाइकोप्रोटीन और ग्लाइकोलिपिड के निर्माण का मुख्य स्थल कौन सा है ?
    • A.अंतर्द्रव्यी जालिका
    • B.पेरोक्सीसोम
    • C.गाल्जी काय
    • D.पालीसोम
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C गाल्जी काय

  11. Q136 · Biology

    जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस में, पृथक हुए डी.एन.ए. के खण्डों को किसकी सहायता से देखा जा सकता है ?
    • A.चमकीले नीले प्रकाश में ऐसीटोकार्मिन से
    • B.UV विकिरण में एथिडियम ब्रोमाइड से
    • C.UV विकिरण में एसीटोकार्मिन से
    • D.अवरक्त विकरण में एथिडियम ब्रोमाइड से
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B UV विकिरण में एथिडियम ब्रोमाइड से

  12. Q137 · Biology

    अर-पुष्पक में क्या होता है ?
    • A.अधोवर्ती अंडाशय
    • B.ऊर्ध्ववर्ती अंडाशय
    • C.जायांगाधर अंडाशय
    • D.अर्द्ध अधोवर्ती अंडाशय
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A अधोवर्ती अंडाशय

  13. Q138 · Biology

    प्रतिबंधन एंजाइमों के विषय में गलत कथन को पहचानिए।
    • A.प्रत्येक प्रतिबंधन एंजाइम डी.एन.ए. क्रम की लम्बाई का निरीक्षण करके कार्य करते हैं।
    • B.ये डी.एन.ए. की लड़ी को पैलिन्ड्रोमिक स्थलों पर काटते हैं।
    • C.ये आनुवंशिक इंजीनियरिंग में उपयोगी हैं।
    • D.चिपचिपे सिरे डी.एन.ए. लाइगेज द्वारा जोड़े जा सकते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D चिपचिपे सिरे डी.एन.ए. लाइगेज द्वारा जोड़े जा सकते हैं।

  14. Q139 · Biology

    निम्न में कौन वाहितमल उपचार के लिए अवायवीय आपंक संपाचित्र में डाला जाता है ?
    • A.प्राथमिक आपंक
    • B.तैरते हुए कूड़े-करकट
    • C.प्राथमिक उपचार के बहि:स्ताव
    • D.संक्रियीत आपंक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D संक्रियीत आपंक

  15. Q140 · Biology

    अंतःश्वसन के दौरान होने वाली सही घटनाओं का चयन करो।
    • A.एवं (b)
    • B.एवं (d)
    • C.(a), (b) एवं (d)
    • D.केवल (d)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A एवं (b)

  16. Q141 · Biology

    यदि तिलचट्टे का सिर हटा दिया जाए तो यह कुछ दिनों तक जीवित रह सकता है क्योंकि :
    • A.तिलचट्टे के अधिग्रसिका गुच्छिका उदर के अधर भाग में स्थित होते हैं।
    • B.तिलचट्टे में तंत्रिका तंत्र नहीं होता।
    • C.सिर में तंत्रिका तंत्र का केवल छोटा भाग होता है जबकि शेष शरीर के अधर भाग में स्थित होता है।
    • D.सिर में तंत्रिका तंत्र का \( 1 / 3 \) भाग होता है जबकि शेष शरीर के पृष्ठ भाग में होता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C सिर में तंत्रिका तंत्र का केवल छोटा भाग होता है जबकि शेष शरीर के अधर भाग में स्थित होता है।

  17. Q142 · Biology

    संघ कॉर्डेटा के लिए कौन से कथन सही हैं ?
    • A.यूरोकॉर्डेटा में पृष्ठरज्जु सिर से पूंछ तक फैली होती है और यह जीवन के अंत तक बनी रहती है।
    • B.वर्टीब्रेटा में पृष्ठरज्जु केवल भ्रूणीय काल में उपस्थित होती है।
    • C.केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र पृष्ठीय एवं खोखला होता है।
    • D.कॉर्डेटा को तीन उपसंघों में विभाजित किया है : हेमीकॉर्डेटा, ट्यूनिकेटा एवं सेफैलोकॉर्डेटा।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D कॉर्डेटा को तीन उपसंघों में विभाजित किया है : हेमीकॉर्डेटा, ट्यूनिकेटा एवं सेफैलोकॉर्डेटा।

  18. Q143 · Biology

    जीव को उनके जैवप्रौद्योगिकी में उपयोग के लिए सुमेलित कीजिए।
    • A.बैसिलस थुरिंजिनिसिस (i) क्लोनिक वेक्टर
    • B.थर्मस एक्वेटिकस (ii) प्रथम rDNA अणु का निर्माण
    • C.एग्रोबैक्टीरियम (iii) डी.एन.ए. पॉलिमरेज ट्युमिफेसिएंस
    • D.साल्मोनेला (iv) Cry प्रोटीन टाइफीम्युरियम
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B थर्मस एक्वेटिकस (ii) प्रथम rDNA अणु का निर्माण

  19. Q144 · Biology

    अनिवार्य तत्वों और पादपों में उनके कार्यों के विषय में निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :
    • A.(ii) (i) (iv) (iii)
    • B.(iv) (iii) (ii) (i)
    • C.(iii) (iv) (ii) (i)
    • D.(iv) (i) (ii) (iii)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C (iii) (iv) (ii) (i)

  20. Q145 · Biology

    गलत कथन को चुनिए।
    • A.अंतःकाष्ठ जल का चालन नहीं करती, परन्तु यांत्रिक सहायता प्रदान करती है।
    • B.रसदारू जड़ से पत्ती तक जल के चालन में और खानिजों के चालन में शामिल होती है।
    • C.रसदारू सबसे भीतरी द्वितीयक दारू होता है और यह अपेक्षाकृत हल्के रंग की होती है।
    • D.टैनिन, रेजिन, तैल आदि के जमा होने के कारण अंत:काष्ठ गहरे रंग की होती है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C रसदारू सबसे भीतरी द्वितीयक दारू होता है और यह अपेक्षाकृत हल्के रंग की होती है।

  21. Q146 · Biology

    निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए :
    • A.(ii) (iv) (iii) (i)
    • B.(iii) (i) (iv) (ii)
    • C.(iii) (iv) (i) (ii)
    • D.(ii) (iii) (i) (iv)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A (ii) (iv) (iii) (i)

  22. Q147 · Biology

    द्वितीयक अंडक का अर्धसूत्री विभाजन पूर्ण होता है :
    • A.अंडोत्सर्ग से पहले
    • B.संभोग के समय
    • C.युग्मनज बनने के बाद
    • D.शुक्राणु एवं अंडाणु के संलयन के समय
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D शुक्राणु एवं अंडाणु के संलयन के समय

  23. Q148 · Biology

    राबर्ट मे के अनुसार, विश्व में जाति विविधता लगभग कितनी है ?
    • A.1.5 मिलियन
    • B.20 मिलियन
    • C.50 मिलियन
    • D.7 मिलियन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 7 मिलियन

  24. Q149 · Biology

    ट्रांसलेशन (अनुवादन/स्थानांतरण) की प्रथम अवस्था कौन सी होती है ?
    • A.राइबोसोम से mRNA का बन्धन
    • B.डी.एन.ए. अणु की पहचान
    • C.tRNA का ऐमीनोएसीलेशन
    • D.एक एंटी-कोडॉन की पहचान
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C tRNA का ऐमीनोएसीलेशन

  25. Q150 · Biology

    विश्व के निम्नलिखित में से कौन सा क्षेत्र अधिकतम जाति विविधता दर्शाता है ?
    • A.भारत का पश्चिमी घाट
    • B.मेडागास्कर
    • C.हिमालय
    • D.एमेजॉन के जंगल
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D एमेजॉन के जंगल