NEET UG 2021 — Previous Year Questions

Real questions from the 2021 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

226 questions · page 5 of 10

  1. Q101 · Biology

    Following are the statements about prostomium of earthworm.
    • A.It serves as a covering for mouth.
    • B.It helps to open cracks in the soil into which it can crawl.
    • C.It is one of the sensory structures.
    • D.It is the first body segment. Choose the correct answer from the options given below.
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D It is the first body segment. Choose the correct answer from the options given below.

  2. Q102 · Biology

    प्रकृति में अंतराजातीय प्रतिस्पर्धा के बावजूद, प्रतिस्पर्धा करने वाली जातियों ने अपनी उत्तरजीविता के लिए कौन सी विधि का विकास किया होगा ?
    • A.संसाधन विभाजन
    • B.स्पर्धा निर्मुक्त
    • C.सहोपकारिता
    • D.भक्षण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A संसाधन विभाजन

  3. Q103 · Biology

    जेल पर रखे, एथिडियम ब्रोमाइड से अभिरंजित डी.एन.ए. रज्जुकों को जब यु.वी. विकिरण के अन्तर्गत देखा जाता है तब वे कैसे दिखते हैं ?
    • A.पीली पट्टियां
    • B.चमकीली नारंगी पट्टियां
    • C.गहरी लाल पट्टियां
    • D.चमकीली नीली पट्टियां
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B चमकीली नारंगी पट्टियां

  4. Q104 · Biology

    जमा किसम पाय जात है?
    • A.मॉस में
    • B.टेरिडोफाइट में
    • C.कुछ अनावृतबीजीयों में
    • D.कुछ लिवरवर्ट में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D कुछ लिवरवर्ट में

  5. Q105 · Biology

    पर्यावरण के प्रत्युत्तर में पादप विभिन्न पथों का अनुसरण करते हैं या विभिन्न प्रकार की संरचनाओं के निर्माण के लिए विभिन्न अवस्थाओं का अनुसरण करते हैं। इस क्षमता को क्या कहा जाता है ?
    • A.प्रत्यास्थता
    • B.नम्यता
    • C.सुघटयता
    • D.परिपक्वता
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C सुघटयता

  6. Q106 · Biology

    परिपक्व अवस्था में एक प्रारूपी आवृतबीजी भ्रूणकोष निम्नलिखित में से कौन सा होता है ?
    • A.8-केन्द्रकीय और 7 -कोशिकीय
    • B.7 -केन्द्रकीय और 8 -कोशिकीय
    • C.7 -केन्द्रकीय और 7 -कोशिकीय
    • D.8-केन्द्रकीय और 8-कोशिकीय
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 8-केन्द्रकीय और 7 -कोशिकीय

  7. Q107 · Biology

    एक खेत में घासपात को समाप्त करने के लिए कौन सा पादप हारमोन उपयोग में लाया जाता है ?
    • A.आइ.ए.ए.
    • B.एन.ए.ए.
    • C.2,4 -डी
    • D.आई.बी.ए.
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 2,4 -डी

  8. Q108 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन से शैवाल कैराजीन उत्पन्न करते हैं ?
    • A.हरित शैवाल
    • B.भूरे शैवाल
    • C.लाल शैवाल
    • D.नील-हरित शैवाल
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C लाल शैवाल

  9. Q109 · Biology

    पादप कोशिकाओं में किसके द्वारा उत्परिवर्तन प्रेरित किया जा सकता है ?
    • A.काइनेटिन
    • B.अवरक्त किरणें
    • C.गामा किरणें
    • D.जिएटिन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C गामा किरणें

  10. Q110 · Biology

    निम्नलिखित में से अर्धसूत्री विभाजन की किस अवस्था में गुणसूत्रबिन्दु का विभाजन होता है ?
    • A.मध्यावस्था - I
    • B.मध्यावस्था - II
    • C.पश्चावस्था - II
    • D.अंत्यावस्था - II
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C पश्चावस्था - II

  11. Q111 · Biology

    प्रकाशकालिता के दौरान पादपों में प्रकाश के अवशोषण का स्थान कौन सा है ?
    • A.प्ररोह शीर्ष
    • B.तना
    • C.कक्षीय कलिका
    • D.पत्ती
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D पत्ती

  12. Q112 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन सा पादप उभयलिंगाश्रयी है ?
    • A.कैरिका पपाया
    • B.कारा
    • C.मार्केंशिया पालिमार्फा
    • D.साइकस सर्सिनेलिस
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B कारा

  13. Q113 · Biology

    जब गुणसूत्रबिन्दु, गुणसूत्र की दो बराबर भुजाओं के मध्य में स्थित होता है तब यह क्या कहलाता है ?
    • A.मध्यकेन्द्री
    • B.अंतकेन्द्री
    • C.उपमध्यकेन्द्री
    • D.अग्रबिन्दुक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A मध्यकेन्द्री

  14. Q114 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन एक, पी.सी.आर.(पॉलिमरेज़ शृंखला अभिक्रिया) का एक अनुप्रयोग नहीं है ?
    • A.आणविक निदान
    • B.जीन प्रवर्धन
    • C.पृथक किये गये प्रोटीन का शुद्धीकरण
    • D.जीन उत्परिवर्तन का पता लगाना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C पृथक किये गये प्रोटीन का शुद्धीकरण

  15. Q115 · Biology

    कुछ वंश जैसे कि सिलेजिनैला और साल्विनिया, दो प्रकार के बीजाणु उत्पादित करते हैं। ऐसे पादपों को क्या कहा जाता है ?
    • A.होमोसोरस
    • B.हेटेरोसोरस
    • C.समबीजाणुक
    • D.विषमबीजाणुक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D विषमबीजाणुक

  16. Q116 · Biology

    मूल सिद्धान्त (सेन्ट्रल डोग्मा) का पूर्ण प्रवाह चित्र है :
    • A.(a)-प्रतिकृतिकरण; (b)-अनुलेखन; (c)-पारक्रमण; (d)-प्रोटीन
    • B.(a)-रूपान्तरण; (b)-प्रतिकृतिकरण; (c)-अनुलेखन; (d)-पारक्रमण
    • C.(a)-प्रतिकृतिकरण; (b)-अनुलेखन; (c)-रूपान्तरण; (d)-प्रोटीन
    • D.(a)-पारक्रमण; (b)-रूपान्तरण; (c)-प्रतिकृतिकरण; (d)-प्रोटीन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C (a)-प्रतिकृतिकरण; (b)-अनुलेखन; (c)-रूपान्तरण; (d)-प्रोटीन

  17. Q117 · Biology

    निम्नलिखित में से किस शैवाल में संचयी खाद्य के रूप में मैनीटाल होता है ?
    • A.एक्टोकार्पस
    • B.ग्रासिलेरिया
    • C.वॉल्वॉक्स
    • D.यूलोथ्रिक्स
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A एक्टोकार्पस

  18. Q118 · Biology

    पुनर्योगज डी.एन.ए. प्रौद्योगिकी के लिए शुद्धीकरण प्रक्रिया में शीतल इथेनॉल को मिलाने से यह किसे अवक्षेपित करता है ?
    • A.आर.एन.ए.
    • B.डी.एन.ए.
    • C.हिस्टोन
    • D.पॉलिसैकेराइड
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B डी.एन.ए.

  19. Q119 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन सा कारक एक समष्टि फाउंडर प्रभाव उत्पन्न करता है?
    • A.प्राकृतिक चयन
    • B.आनुवंशिक पुनर्योगजन
    • C.उत्परिवर्तन
    • D.आनुवंशिक विचलन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D आनुवंशिक विचलन

  20. Q120 · Biology

    द्विसंधी पुंकेसर किसमें पाये जाते हैं ?
    • A.चाइना रोज
    • B.नींबू
    • C.मटर
    • D.चाइना रोज और नींबू
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C मटर

  21. Q121 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन, पादपों में द्वितीयक उपापचयज नहीं हैं?
    • A.मार्फीन, कोडीन
    • B.एमीनो अम्ल, ग्लूकोज
    • C.विनब्लेस्टीन, करक्यूमिन
    • D.रबर, गोंद
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B एमीनो अम्ल, ग्लूकोज

  22. Q122 · Biology

    रोग को ठीक करने के लिए, जीन प्रवर्धन करते हुए एक जीन को लक्ष्य किया जाता है तब यह प्रक्रिया क्या कहलाती है ?
    • A.बायोपाइरेसी
    • B.जीन चिकित्सा
    • C.आणविक निदान
    • D.सुरक्षा परीक्षण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B जीन चिकित्सा

  23. Q123 · Biology

    एक पादप के परागकोश से परागकणों के, एक भिन्न पादप के वर्तिकाग्र पर स्थानान्तरण के लिए कौन सा शब्द प्रयुक्त होता है जिसमें परागण के दौरान वर्तिकाग्र पर आनुवंशिक रूप से भिन्न प्रकार के परागकण लाये जाते हैं ?
    • A.परनिषेचन
    • B.सजातपुष्पी परागण
    • C.उन्मील परागणी
    • D.अनुन्मील्य परागणी
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A परनिषेचन

  24. Q124 · Biology

    निम्नलिखित में से, पॉलिमरेज शृंखला अभिक्रिया (पी.सी.आर.) के चरणों का कौन सा सही अनुक्रम है ?
    • A.निष्क्रियकरण, तापानुशीलन, प्रसार
    • B.निष्क्रियकरण, प्रसार, तापानुशीलन
    • C.प्रसार, निष्क्रियकरण, तापानुशीलन
    • D.तापानुशीलन, निष्क्रियकरण, प्रसार
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A निष्क्रियकरण, तापानुशीलन, प्रसार

  25. Q125 · Biology

    कार्बन, नाइट्रोजन, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे पोषकों की मृदा में मात्रा, किसी दिये गये समय में कैसे संदर्भित की जाती है ?
    • A.चरम अवस्था
    • B.चरम समुदाय
    • C.स्थायी अवस्था
    • D.स्थायी फसल
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C स्थायी अवस्था