SSC CGL 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

787 questions · page 27 of 32

  1. Q651 · Mathematics

    यदि एक बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 126π cm² है और इसकी ऊँचाई 14 cm है, तो बेलन का आयतन क्या होगा?
    • A.125½π cm³
    • B.128½π cm³
    • C.283½π cm³
    • D.137½π cm³
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 283½π cm³

  2. Q652 · Mathematics

    एक पिरामिड का आधार एक समबाहु त्रिभुज है, जिसकी प्रत्येक भुजा की लम्बाई 8 cm है। इसका तिर्यक कोर (Slant edge) 24 cm है। पिरामिड का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) कितना है?
    • A.(12√3+24√35)
    • B.(16√3+24√35)
    • C.(24√3+36√35)
    • D.(16√3+48√35)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D (16√3+48√35)

  3. Q653 · Mathematics

    यदि 80 लीटर दूध के विलयन में 60% दूध है, तो विलयन में दूध को 80% बनाने के लिए कितना दूध मिलाना चाहिए?
    • A.80 लीटर
    • B.50 लीटर
    • C.60 लीटर
    • D.70 लीटर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 80 लीटर

  4. Q654 · Mathematics

    A, B और C ने 3:4:8 के अनुपात में पूंजी निवेश की। व्यापार अवधि के अंत में, उन्हें 2:3:5 के अनुपात में लाभ प्राप्त हुआ। उनके निवेशित समय का अनुपात क्या है?
    • A.16:21:18
    • B.16:18:15
    • C.15:16:13
    • D.13:18:15
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 16:18:15

  5. Q655 · Mathematics

    24√3 फीट ऊंचे एक सीधे खड़े खंभे के शिखर से एक सीधी खड़ी मीनार के शिखर का उन्नयन कोण 60° था। यदि खंभे का आधार मीनार के आधार से 60 फीट की दूरी पर था, तो मीनार की ऊंचाई (फीट में) क्या थी?
    • A.60√3
    • B.36√3
    • C.84√3
    • D.44√3
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 84√3

  6. Q656 · Mathematics

    निम्नलिखित में से m के किस मान से समीकरण निकाय 18x-72y+13=0 और 7x-my-17=0 का कोई हल नहीं होगा?
    • A.24
    • B.12
    • C.9
    • D.28
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 28

  7. Q657 · Mathematics

    निम्नलिखित आंकड़ों का बहुलक क्या होगा? 13,15,31,12,27,13,27,30,27,28 और 16
    • A.30
    • B.27
    • C.31
    • D.28
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 27

  8. Q658 · Mathematics

    25 पैसे, 50 पैसे, Rs. 2 और Rs. 5 के सिक्कों की संख्याओं का अनुपात क्रमशः 5:4:3:1 है। यदि सिक्कों की कुल राशि Rs. 285 है, तो 25 पैसे और Rs. 5 के सिक्कों की संख्या के बीच अंतर क्या होगा?
    • A.30
    • B.60
    • C.80
    • D.40
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 80

  9. Q659 · Mathematics

    सलोनी द्वारा चार पेपरों में प्राप्त औसत अंक 51 है, और पांचवें पेपर में उसे 56 अंक प्राप्त हुए हैं। सभी पाँच पेपरों में उसका नया औसत ज्ञात कीजिए।
    • A.50
    • B.51
    • C.52
    • D.49
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 52

  10. Q660 · Mathematics

    छह वर्ष पहले, A और B की आयु का अनुपात 7:5 था। अब से 4 वर्ष बाद, उनकी आयु का अनुपात 11:9 होगा। वर्तमान में A की आयु कितनी है?
    • A.24½ वर्ष
    • B.23½ वर्ष
    • C.21½ वर्ष
    • D.22½ वर्ष
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 21½ वर्ष

  11. Q661 · Mathematics

    5 वर्षों में, Rs. X की राशि पर साधारण ब्याज, मूलधन का 2/5th है। ब्याज की वार्षिक दर क्या है?
    • A.10%
    • B.8%
    • C.5%
    • D.12%
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 8%

  12. Q662 · Mathematics

    निम्नलिखित को सरल (हल) कीजिए। √(10+√(25+√(108+√(154+√225))))/√(16+19.25×4²)
    • A.5/18
    • B.2/9
    • C.7/18
    • D.1/9
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 2/9

  13. Q663 · Mathematics

    एक बेईमान व्यापारी अपने माल पर 50% अधिक मूल्य अंकित करता है और फिर उसके अंकित मूल्य पर 20% की छूट देता है। इसके अतिरिक्त, वह एक दोषपूर्ण तराज़ का उपयोग करता है जो 900 gm के लिए 1 kg दिखाता है। उसका शुद्ध लाभ प्रतिशत (निकटतम पूर्णांक तक) क्या होगा?
    • A.36
    • B.33
    • C.27
    • D.24
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 33

  14. Q664 · Mathematics

    5 cm त्रिज्या वाले एक वृत्त के अंदर बने वर्ग का परिमाप क्या है?
    • A.30√2 cm
    • B.40√2 cm
    • C.20√2 cm
    • D.10√2 cm
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 20√2 cm

  15. Q665 · Mathematics

    10% और 10% की दो क्रमिक छूटें ____ एकल छूट के बराबर होगी।
    • A.21%
    • B.18%
    • C.19%
    • D.20%
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 19%

  16. Q666 · Mathematics

    A ने ₹ 75,000 के निवेश के साथ एक व्यवसाय शुरू किया और 5 महीने बाद ₹ 80,000 के निवेश के साथ B भी इस व्यवसाय में शामिल हो जाता है। 1 वर्ष के बाद उन्हें ₹ 4,08,800 का लाभ प्राप्त होता है। A और B का हिस्सा (₹ में) ज्ञात कीजिए।
    • A.2,48,000 and 1,60,800
    • B.2,52,000 and 1,56,800
    • C.2,49,500 and 1,59,300
    • D.2,50,000 and 1,58,800
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 2,52,000 and 1,56,800

  17. Q667 · Mathematics

    यदि x=√64+√121-√169 है, तो x² का मान ज्ञात करें।
    • A.25
    • B.16
    • C.36
    • D.49
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 36

  18. Q668 · Mathematics

    बेलन का आयतन क्या होगा यदि बेलन की त्रिज्या 10 cm और ऊँचाई 20 cm हो? (π=3.14 लें)
    • A.6260 cm³
    • B.6280 cm³
    • C.5306 cm³
    • D.5280 cm³
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 6280 cm³

  19. Q669 · Mathematics

    680 मीटर ऊँची एक इमारत के शीर्ष से एक टावर के शीर्ष का उन्र्यन कोण 45° है तथा उसी इमारत के आधार से उस टावर के शीर्ष का उत्रयन कोण 60° है। टावर की ऊँचाई (मीटर में) क्या है?
    • A.310(3+√3)
    • B.340(3-√3)
    • C.340(3+√3)
    • D.310(3-√3)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 340(3+√3)

  20. Q670 · Mathematics

    Rs. 60 प्रति kg की लागत वाले कितने kg चावल को Rs. 42 प्रति kg की लागत वाले 24 kg चावल के साथ मिलाया जाना चाहिए, ताकि परिणामी मिश्रण को Rs. 56 प्रति kg की दर से बेचने पर 12% का लाभ हो सके?
    • A.21.2 kg
    • B.19.2 kg
    • C.22 kg
    • D.20 kg
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 19.2 kg

  21. Q671 · Mathematics

    एक प्रिज्म और एक पिरामिड का समान आधार और समान ऊंचाई है। प्रिज्म और पिरामिड के आयतनों का अनुपात ज्ञात कीजिए।
    • A.3:1
    • B.1:3
    • C.2:3
    • D.3:2
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 3:1

  22. Q672 · Mathematics

    350 m लंबी एक मालगाड़ी 1250 m लंबी सुरंग को 80 सेकंड में पार करती है। मालगाड़ी की चाल क्या है?
    • A.72 km/h
    • B.56 km/h
    • C.64 km/h
    • D.78 km/h
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 72 km/h

  23. Q673 · Mathematics

    दिए गए डेटा का बहुलक ज्ञात कीजिए। 5, 7, 9, 7, 3, 7, 5, 7, 8, 6, 7
    • A.5
    • B.6
    • C.7
    • D.3
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 7

  24. Q674 · Mathematics

    यदि 2^x+3^y=17 तथा 2^(x+2)-3^(y+1)=5 है, तो:
    • A.x=1, y=2
    • B.x=1, y=3
    • C.x=3, y=3
    • D.x=3, y=2
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D x=3, y=2

  25. Q675 · Mathematics

    रजनीश ने एक बैंक से ₹ 1,500 की राशि उधार ली और दो समान वार्षिक किश्तों में ब्याज सहित पूरी राशि चुका दी, जहां रजनीश ने बैंक से उधार लेने के एक वर्ष बाद पहली किश्त का भुगतान किया। यदि ब्याज की दर 40% वार्षिक थी और ब्याज वार्षिक रूप से चक्रवृद्धि होता था, तो रजनीश द्वारा भुगतान की गई प्रत्येक किश्त का मूल्य (₹ में) ज्ञात करें।
    • A.1125
    • B.1225
    • C.1470
    • D.1350
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 1225