CTET 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

693 questions · page 1 of 28

  1. Q1 · Ctet Paper I

    डिस्ग्राफिया :
    • A.एक भाषण विकार है जिसमें विशेषतः हकलाना और उच्चारण में त्रुटियाँ करना है।
    • B.एक गतिवर्धक विकार है जिसमें विशेषतः स्थूल पेशीय बाधा है।
    • C.एक तंत्रिकीय विकार है जिसमें विशेषतः अक्षरों और आकारों को बनाने में कठिनाई है।
    • D.एक मनोवैज्ञानिक विकार है जिसमें विशेषतः ध्यान का अभाव और आवेगशील व्यवहार है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C एक तंत्रिकीय विकार है जिसमें विशेषतः अक्षरों और आकारों को बनाने में कठिनाई है।

  2. Q2 · Ctet Paper I

    प्रतिभावान बच्चों को शिक्षित करने का उपागम जो उन्हें असामान्य रूप से तीव्र गति से पाठ्यक्रम के माध्यम से आगे बढ़ाता है, क्या कहलाता है?
    • A.विभेदित निर्देश
    • B.संवर्धन
    • C.त्वरण (एक्सेलरेशन)
    • D.विसर्जन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C त्वरण (एक्सेलरेशन)

  3. Q3 · Ctet Paper I

    शिक्षक जो समावेशी कक्षाओं की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वे : (i) पाठ्यक्रम में अनुकूलन करें (ii) विविध दृष्टिकोणों को शामिल करें (iii) अपने स्वयं के अंतर्निहित पूर्वाग्रहों की जाँच करें (iv) विविधता को बाधा के रूप में देखें
    • A.(i), (ii), (iii), (iv)
    • B.(i), (ii), (iii)
    • C.(i), (iii), (iv)
    • D.(ii), (iii), (iv)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B (i), (ii), (iii)

  4. Q4 · Ctet Paper I

    शैशवावस्था में समाजीकरण की ________ संस्थाएँ प्रमुख रूप से महत्वपूर्ण हैं, जबकि प्रारंभिक बाल्यावस्था में समाजीकरण की ________ संस्थाएँ भी महत्वपूर्ण हो जाती हैं।
    • A.तृतीयक; माध्यमिक
    • B.प्राथमिक; माध्यमिक
    • C.माध्यमिक; प्राथमिक
    • D.माध्यमिक; तृतीयक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B प्राथमिक; माध्यमिक

  5. Q5 · Ctet Paper I

    लेव वायगोत्स्की के अनुसार :
    • A.सामाजिक कारक भाषा विकास को प्रभावित करते हैं, परंतु संज्ञानात्मक विकास को नहीं।
    • B.संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास को सुगम बनाता है।
    • C.भाषा विकास और संज्ञानात्मक विकास एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से विकसित होते हैं।
    • D.भाषा विकास, संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D भाषा विकास, संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाता है।

  6. Q6 · Ctet Paper I

    लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक तर्क के किस स्तर पर, बच्चे आमतौर पर मानते हैं कि लोगों को समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए और "अच्छे" तरीकों से व्यवहार करना चाहिए ?
    • A.उत्तर-संक्रियात्मक स्तर
    • B.पूर्व-पारंपरिक स्तर
    • C.पारंपरिक स्तर
    • D.पूर्व-संक्रियात्मक स्तर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C पारंपरिक स्तर

  7. Q7 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : शिक्षकों और साथियों जैसे अधिक जानकार अन्य लोगों के साथ बातचीत, शिक्षार्थियों को उनकी समझ और कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए आवश्यक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है। कारण (R) : सामाजिक संपर्क सीखने और विकास का एक प्रमुख घटक है।
    • A.और (R) दोनों गलत हैं।
    • B.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
    • C.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
    • D.सही है, परंतु (R) गलत है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

  8. Q8 · Ctet Paper I

    ‘अधिगम के लिए आकलन’ का मुख्य लक्ष्य क्या है ?
    • A.उन विद्यार्थियों की पहचान करना जिन्हें ‘धीमी सीखने वालों’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है
    • B.विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और ग्रेड देना
    • C.विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना जिसका उपयोग उनके अधिगम में सुधार के लिए किया जा सकता है
    • D.विद्यार्थियों के प्रदर्शन की तुलना एक मानक या तत्व माप से करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना जिसका उपयोग उनके अधिगम में सुधार के लिए किया जा सकता है

  9. Q9 · Ctet Paper I

    किस आयु में बच्चे शब्दों के खेल में शामिल हो सकते हैं और ऐसे चुटकुलों और पहेलियों को पसंद कर सकते हैं जिनमें शब्दों का खेल शामिल हो ?
    • A.बारह वर्ष
    • B.एक वर्ष
    • C.तीन वर्ष
    • D.सात वर्ष
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D सात वर्ष

  10. Q10 · Ctet Paper I

    कैरल गिलिगन ने कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की आलोचना की है :
    • A.सामाजिक संज्ञानात्मक दृष्टिकोण से ।
    • B.नारीवादी दृष्टिकोण से ।
    • C.आनुवांशिक कारकों को पर्याप्त महत्व न देने पर ।
    • D.कैसे अध्ययन को अनुसंधान पद्धति के रूप में उपयोग करने के लिए ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B नारीवादी दृष्टिकोण से ।

  11. Q11 · Ctet Paper I

    जीन पियाजे के अनुसार पूर्व-संक्रियात्मक चिंतन की मुख्य विशेषताओं में से एक ________ है जो किसी स्थिति के एक पहलू पर ध्यान केंद्रित करने और दूसरों की उपेक्षा करने की प्रवृत्ति का संदर्भित करता है ।
    • A.कारण-परिणाम का विश्लेषण (कारण कार्य संबंध)
    • B.केंद्रीकरण
    • C.विकेंद्रीकरण
    • D.परामर्श
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B केंद्रीकरण

  12. Q12 · Ctet Paper I

    प्रारंभिक बाल्यावस्था में वृद्धि ________ और सोच ________ है, जबकि मध्य बाल्यावस्था में वृद्धि ________ और सोच ________ है ।
    • A.धीमी, कुछ हद तक आत्मकेन्द्रित; स्थिर है, तार्किक
    • B.स्थिर है, कुछ हद तक आत्मकेन्द्रित; धीमी, तार्किक
    • C.स्थिर है, तार्किक; धीमी, आत्मकेन्द्रित
    • D.धीमी, तार्किक; स्थिर है, आत्मकेन्द्रित
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B स्थिर है, कुछ हद तक आत्मकेन्द्रित; धीमी, तार्किक

  13. Q13 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल गतिक कौशल है ?
    • A.बुनाई
    • B.तैरना
    • C.एक कागज़ पर वृत्त के रूपरेखा के अनुसार काटना
    • D.एक कागज़ पर एक बड़े आयत को रूपरेखा के अनुसार काटना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B तैरना

  14. Q14 · Ctet Paper I

    भौतिक वृद्धि और विकास, विकास के ________ और ________ सिद्धांतों का पालन करते हैं ।
    • A.एकीकरण (सरल से जटिल); विभेदन (जटिल से सरल)
    • B.शिरापगामी (अस्तरोगी); समीपस्थ (आंतरिक से बाहरी)
    • C.समीपस्थ (अस्तरोगी); शिरापगामी (आंतरिक से बाहरी)
    • D.विभेदनकरण (सरल से जटिल); एकीकरण (जटिल से सरल)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B शिरापगामी (अस्तरोगी); समीपस्थ (आंतरिक से बाहरी)

  15. Q15 · Ctet Paper I

    हावर्ड गार्डनर के अनुसार, एक दर्शनशास्त्री के पास ________ प्रकार की बुद्धि और मूर्तिकार के पास ________ प्रकार की बुद्धि की मात्रा अधिक होती है ।
    • A.भाषिक; अंतर्वैयक्तिक
    • B.दृश्यस्थान; अंतःव्यक्ति
    • C.अंतःव्यक्ति; दृश्यस्थान
    • D.अंतर्वैयक्तिक; भाषिक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अंतःव्यक्ति; दृश्यस्थान

  16. Q16 · Ctet Paper I

    अनुभवात्मक अधिगम किस पर बल देता है ?
    • A.बच्चों के अधिगम पर शिक्षक के नियंत्रण पर
    • B.सीखने में पुनर्बलन की भूमिका पर
    • C.आलोचनात्मक प्रतिबिंबन के महत्व पर
    • D.एक प्रक्रिया के बजाय अधिगम को एक उत्पाद के रूप में देखने पर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C आलोचनात्मक प्रतिबिंबन के महत्व पर

  17. Q17 · Ctet Paper I

    बच्चों में समस्या-समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावी तरीका है ?
    • A.स्वतंत्र चिंतन को हतोत्साहित करना और घोषणात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करना
    • B.कठिन समस्याओं से बचने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना
    • C.उन्हें समस्याओं का तैयार समाधान उपलब्ध कराना
    • D.उन्हें बुद्धि मंथन करने और सहज अनुमान लगाने के अवसर देना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D उन्हें बुद्धि मंथन करने और सहज अनुमान लगाने के अवसर देना

  18. Q18 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : 'अभिकथन (A) : 'शिक्षकों को सार्थक वातावरण बनाना चाहिए जिसमें सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी और संलग्नता हो।', 'कारण (R) : 'सभी बच्चे आंतरिक रूप से सीखने के लिए प्रेरित होते हैं और सीखने में सक्षम होते हैं।'
    • A.और (R) दोनों गलत हैं।
    • B.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
    • C.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
    • D.सही है, परंतु (R) गलत है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

  19. Q19 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया अधिगम के दौरान योगदान नहीं देती है ?
    • A.संगठन
    • B.वर्गीकरण
    • C.वैचारिकीकरण
    • D.गैर-प्रसंगीकरण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D गैर-प्रसंगीकरण

  20. Q20 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसा प्रश्न का उदाहरण है जिसमें विद्यार्थियों को अपनी सोच पर विचार करने की आवश्यकता होती है ?
    • A.वाक्य में संज्ञा और क्रिया के बीच क्या संबंध है ?
    • B.क्रिया की परिभाषा क्या है ?
    • C.आप क्रिया को वर्तमान काल में कैसे बदल सकते हैं ?
    • D.कक्षा की शुरुआत से क्रियाओं के उपयोग के बारे में आपकी समझ कैसे बदली है ?
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D कक्षा की शुरुआत से क्रियाओं के उपयोग के बारे में आपकी समझ कैसे बदली है ?

  21. Q21 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा विफलता के लिए आंतरिक आरोपण का एक उदाहरण है ?
    • A.मुझे निम्न ग्रेड प्राप्त हुआ क्योंकि शिक्षक कठोर तरीके से अंकित हैं।
    • B.मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मैंने पढ़ाई नहीं की।
    • C.शिक्षक के पक्षपाती होने के कारण मुझे अच्छे अंक नहीं मिले।
    • D.मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मेरे दोस्त मेरा ध्यान भटकाते रहे।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मैंने पढ़ाई नहीं की।

  22. Q22 · Ctet Paper I

    'निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए :' 'अभिकथन (A) : 'बहुत कम उम्र में, दुनिया भर में अधिकांश संस्कृतियों में लड़कियाँ गुड़िया के खिलौने के रूप में चुनती हैं जबकि लड़के कारों के साथ खेलना पसंद करते हैं।', 'कारण (R) : 'बच्चे किसी विशेष संस्कृति की अपेक्षाओं के आधार पर एक लड़के या लड़की के लिए क्या उपयुक्त माना जाता है, इसके बारे में जानकारी व्यवस्थित करते हैं और उसके अनुसार व्यवहार करते हैं।'
    • A.और (R) दोनों गलत हैं।
    • B.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
    • C.और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
    • D.सही है, परन्तु (R) गलत है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

  23. Q23 · Ctet Paper I

    लेव वायगोत्सकी के अनुसार, ________ बच्चों के संकल्पनात्मक योग्यताओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    • A.मूर्त पुरस्कार
    • B.सहकर्मी सहयोग
    • C.सामाजिक अलगाव
    • D.मानकीकृत पाठ्यक्रम
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B सहकर्मी सहयोग

  24. Q24 · Ctet Paper I

    लेव वायगोत्सकी के सिद्धांत के अनुसार, आंतरिक वाक् :
    • A.बच्चों के लिए एक काल्पनिक दोस्त के साथ संप्रेषण करने का एक तरीका है।
    • B.संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का प्रतीक है।
    • C.विकासात्मक देरी का संकेत है।
    • D.बच्चों के लिए अपनी सोच को नियंत्रित करने का एक तरीका है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D बच्चों के लिए अपनी सोच को नियंत्रित करने का एक तरीका है।

  25. Q25 · Ctet Paper I

    चार वर्ष की अपर्णा कहती है कि एक बटन जिंदा है क्योंकि वह उसकी शर्ट को एक साथ बांधने में मदद करता है। जीन पियाजे के अनुसार, उसकी सोच की विशेषता है :
    • A.परानुमानात्मक तर्क
    • B.जीववादी चिंतन
    • C.केंद्रीकरण
    • D.परिकल्पित-निगमनात्मक चिंतन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B जीववादी चिंतन