CTET 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

693 questions · page 10 of 28

  1. Q226 · Ctet Paper I

    राज्य शासन की कार्यप्रणाली से संबंधित निम्नलिखित आकलन प्रश्नों (A) तथा (B) पर विचार करें। (A) : प्रेसवार्ता का क्या उद्देश्य होता है? यह विधानसभा में होने वाली बहस से किस तरह अलग है? (B) : उन निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए किस शब्द का प्रयोग होता है जो सत्तारूढ़ दल के सदस्य नहीं होते तथा सरकार के फैसलों पर सवाल उठाते हैं?
    • A.संकल्पनात्मक ज्ञान की जांच करता है जबकि (B) तथ्यात्मक ज्ञान की।
    • B.तथ्यात्मक ज्ञान की जांच करता है जबकि (B) संकल्पनात्मक ज्ञान की।
    • C.दोनों (A) तथा (B) संकल्पनात्मक ज्ञान की जांच करते हैं।
    • D.दोनों (A) तथा (B) तथ्यात्मक ज्ञान की जांच करते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A संकल्पनात्मक ज्ञान की जांच करता है जबकि (B) तथ्यात्मक ज्ञान की।

  2. Q227 · Ctet Paper I

    आदिवासी समाज की विशिष्टता का श्रेय जाता है :
    • A.जाति व्यवस्था के प्रचलन को
    • B.दूसरे प्रचलित धर्मों से भिन्न, अनेक प्रकार के जनजातीय धर्मों के पालन को
    • C.विशिष्ट भाषा के प्रयोग को
    • D.ऊँच-नीच की कम उपस्थिति को सही उत्तर का चयन कीजिए।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B दूसरे प्रचलित धर्मों से भिन्न, अनेक प्रकार के जनजातीय धर्मों के पालन को

  3. Q228 · Ctet Paper I

    प्रगतिशील शिक्षा में बच्चों को किस तरह देखा जाता है ?
    • A.मासूम और आश्रित
    • B.जानकारी का केवल ज्ञान का उपभोग करने में सक्षम
    • C.ज्ञानवर्धक और अर्थ की रचना करने वाले
    • D.कमजोर और सुरक्षा की जरूरत में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C ज्ञानवर्धक और अर्थ की रचना करने वाले

  4. Q229 · Ctet Paper I

    कक्षा में छात्रों को प्रतिपुष्टि सबसे अधिक प्रभावी होती है जब-
    • A.यह छात्रों को तुलनात्मक श्रेणी प्रदान करता है।
    • B.यह सीखने की गतिविधि के दौरान और पश्चात भी होता है।
    • C.यह इस बात पर जोर देता है कि बच्चा क्या नहीं कर सकता बजाय इसके कि वह क्या कर सकता है।
    • D.यह वर्ष के अंत में परीक्षाओं और परीक्षा पर केंद्रित है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B यह सीखने की गतिविधि के दौरान और पश्चात भी होता है।

  5. Q230 · Ctet Paper I

    अभिकथन (A) : किशोरावस्था के दौरान जेंडर अपेक्षाओं के अनुसार स्त्रित्व या पुस्र्षत्व की परंपराओं का पालन करने के लिए दबाव बढ़ जाता है। कारण (R) : जेंडर और जेंडर भूमिकाएँ जैविक रूप से निर्धारित की जाती हैं। सही विकल्प चुनें :
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) सही व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) की (A) सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C सही है लेकिन (R) गलत है।

  6. Q231 · Ctet Paper I

    सुनिता, एक 12 वर्षीय लड़की, विशेष संगीतात्मक क्षमता रखती है। उसके माता-पिता, दोनों ही निपुण गायक हैं, और वे सुनिता को अपनी आवाज़ को और बेहतर करने के लिए प्रशिक्षण कक्षा में भेज रहे हैं। सुनिता की यह क्षमता सम्भावित रूप से किन कारकों के अंतःक्रिया का परिणाम है ?
    • A.वृद्धि और परिपक्वता
    • B.पोषण और अनुशासन
    • C.आनुवंशिकता और वातावरण
    • D.लैंगिक पहचान और आनुवंशिक संरचना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C आनुवंशिकता और वातावरण

  7. Q232 · Ctet Paper I

    संवेदनशील अवधि वह समय अवधि होती है जिसमें दौरान कुछ ________ विशेष रूप से 'सामान्य' विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।
    • A.अनुवांशिक कारक
    • B.मानवजाति कारक
    • C.पर्यावरणीय कारक
    • D.वंशानुगत कारक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C पर्यावरणीय कारक

  8. Q233 · Ctet Paper I

    विद्यार्थियों में समालोचनात्मक चिंतन को विकसित करने के लिए, एक शिक्षक को :
    • A.केवल ऐसे ही सवाल पूछने चाहिए जिनका एक ही उत्तर हो।
    • B.विद्यार्थियों को उनके संदेह और सवाल पूछने के लिए हतोत्साहित करना चाहिए।
    • C.ऐसे सवाल देने चाहिए जिनमें निष्कर्ष और व्याख्याएं शामिल हों।
    • D.ऐसे सवालों से बचना चाहिए जिनमें विवेचन और विश्लेषण की आवश्यकता होती है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C ऐसे सवाल देने चाहिए जिनमें निष्कर्ष और व्याख्याएं शामिल हों।

  9. Q234 · Ctet Paper I

    एक शिक्षिका खुद से पूछती है - “मैं ऐसे अनुभव कैसे प्रदान कर सकती हूँ जिसमें छात्रों को पर्यावरण में विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को वर्गीकृत करने और उनके वर्गीकरण के स्कीमों का विश्लेषण करने की आवश्यकता हो ?” वह छात्रों में किस बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है ?
    • A.भाषाई बुद्धिमत्ता
    • B.अंतर्वैयक्तिक बुद्धिमत्ता
    • C.प्राकृतिक बुद्धिमत्ता
    • D.शारीरिक-गतिकीय बुद्धिमत्ता
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C प्राकृतिक बुद्धिमत्ता

  10. Q235 · Ctet Paper I

    महत्ता हासिल करने के लक्ष्य निर्धारित करने से छात्र की अभिप्रेरणा और योग्यता के बारे में विचार कैसे प्रभावित होते हैं ?
    • A.यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
    • B.यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
    • C.यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई आंतरिक अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
    • D.यह अक्सर योग्यता के वृद्धिशील दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B यह अक्सर योग्यता के स्थिर दृष्टिकोण में बढ़ी हुई बाहरी अभिप्रेरणा और विश्वास को दर्शाता है।

  11. Q236 · Ctet Paper I

    रमा एक शिक्षिका है जो वायगोत्स्की के सिद्धांतों को अपनी कक्षा में लागू कर रही है और वह एक चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए अपने छात्रों को समूहों में काम करने के लिए नियुक्त करती है। कार्य के दौरान, एक छात्र एक महत्वपूर्ण संकल्पना को समझने के लिए संघर्ष करता है। रमा के लिए इस छात्र की मदद करने का सबसे प्रभावी तरीका क्या होगा ?
    • A.छात्र को समस्या का उत्तर प्रदान करें ताकि समूह आगे बढ़ सके।
    • B.छात्र को समस्या को स्वयं हल करने का प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करें।
    • C.छात्र को एक अलग कार्य सौंपें जो उसकी योग्यताओं के अनुरूप हो।
    • D.छात्र के साथ समस्या पर काम करें और समूह के अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और प्रतिपुष्टि प्रदान करें।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D छात्र के साथ समस्या पर काम करें और समूह के अन्य सदस्यों को शामिल करते हुए आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन और प्रतिपुष्टि प्रदान करें।

  12. Q237 · Ctet Paper I

    अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों के बीच बहस, चर्चा और सहयोग को प्रोत्साहित करना चाहिए। कारण (R) : ज्ञान उत्पादन एक निष्क्रिय प्रक्रिया है और सामूहिक गतिविधियों में संलग्नता अर्थपूर्ण अधिगम में बाधा डालता है। सही विकल्प चुनें।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C सही है लेकिन (R) गलत है।

  13. Q238 · Ctet Paper I

    भावनाओं, व्यक्तित्व और सामाजिक संबंधों में परिवर्तन और स्थिरता किस विकास में शामिल हैं ?
    • A.व्यक्तित्व विकास
    • B.भावनात्मक विकास
    • C.मनोसामाजिक विकास
    • D.संज्ञानात्मक विकास
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C मनोसामाजिक विकास

  14. Q239 · Ctet Paper I

    छात्रों के विविध समूहों को पूरा करने के लिए निम्नलिखित में से कौन 'सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी शिक्षण' का सही वर्णन करता है ?
    • A.(i), (iv)
    • B.(ii), (iii)
    • C.(i), (ii), (iii)
    • D.(i), (ii), (iii), (iv)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C (i), (ii), (iii)

  15. Q240 · Ctet Paper I

    अभिकथन (A) : स्कूलों को उस ढाँचे के भीतर कार्य करना चाहिए जो तैयार उत्पाद और सीखने के परिणामों का आकलन करते हैं। कारण (R) : सीखना पक्के तौर पर आनुक्रमिक और पदानुक्रमित है। सही विकल्प चुनें।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) की सही व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D और (R) दोनों गलत हैं।

  16. Q241 · Ctet Paper I

    लेव वायगोत्स्की के अनुसार भाषा और विचार के बीच क्या संबंध है ?
    • A.भाषा विचार को आकार नहीं देती है।
    • B.विचार भाषा को आकार देते हैं।
    • C.भाषा और विचार एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
    • D.भाषा और विचार विकास की जटिल विनियम प्रक्रियाएँ हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D भाषा और विचार विकास की जटिल विनियम प्रक्रियाएँ हैं।

  17. Q242 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित युग्म है ?
    • A.मानदंड-संदर्भित मूल्यांकन : विशिष्ट विषयों की महारत शामिल है
    • B.मानक-संदर्भित मूल्यांकन : साथियों के प्रदर्शन की तुलना करता है
    • C.रचनात्मक मूल्यांकन : यह निर्धारित करना कि छात्र कक्षा से पहले और बाद में क्या कर सकते हैं
    • D.योगात्मक मूल्यांकन : इनमें पेपर-पेंसिल परीक्षण के साथ-साथ गैर-लिखित व्यवहारों के विस्तृत विवरण शामिल हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B मानक-संदर्भित मूल्यांकन : साथियों के प्रदर्शन की तुलना करता है

  18. Q243 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से क्या दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कक्षा में भागीदारी लेने में बाधा डालता है ?
    • A.इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रारूपित व्याख्यान प्रतिलेखन
    • B.मुद्रित पाठ्यपुस्तकें और नोट्स
    • C.उभरी हुई रेखा चित्र और मानचित्र
    • D.ग्राफिक सामग्री के स्पर्शनीय तरीके
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B मुद्रित पाठ्यपुस्तकें और नोट्स

  19. Q244 · Ctet Paper I

    लॉरेंस कोहलबर्ग ने बच्चों के नैतिक विकास का अध्ययन करने के लिए किस विधि का प्रयोग किया ?
    • A.मात्रात्मक शोध कार्य विधि
    • B.बच्चों के सामने नैतिक दुविधाएँ रखना और अनुक्रियाओं की समालोचना करना
    • C.खेल के दौरान बच्चों का अवलोकन करना
    • D.प्रायोगिक विधि
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B बच्चों के सामने नैतिक दुविधाएँ रखना और अनुक्रियाओं की समालोचना करना

  20. Q245 · Ctet Paper I

    रचनावादी शिक्षण विद्यार्थियों को ________ अधिगम की ओर ले जाता है।
    • A.खोज-आधारित
    • B.अर्थहीन
    • C.यांत्रिक
    • D.ग्रहणशील
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A खोज-आधारित

  21. Q246 · Ctet Paper I

    पठन वैकल्य से जूझ रहे छात्रों को पढ़ना सिखाया जा सकता है :
    • A.व्यवस्थित ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से।
    • B.उच्च ग्रेड स्तर के पठन ग्रंथ प्रदान करके।
    • C.लंबे और जटिल गद्यांश देकर।
    • D.अनुकूलन की अनुबन्धन विधि के माध्यम से।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A व्यवस्थित ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से।

  22. Q247 · Ctet Paper I

    जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धांत यह बताता है कि :
    • A.व्यवहार को दंड और पुरस्कारों के माध्यम से अनुकूलित किया जाना चाहिए।
    • B.अवधारणाओं को जटिल से सरल के क्रम में सिखाया जाना चाहिए।
    • C.पाठ्यक्रम को बच्चों के आयु-समूह व चरण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए।
    • D.शिक्षण का बल गतिविधियों के परिणाम पर होना चाहिए न कि सोचने की प्रक्रिया पर।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C पाठ्यक्रम को बच्चों के आयु-समूह व चरण को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए।

  23. Q248 · Ctet Paper I

    आप एक शिक्षक हैं जो अपने छात्रों को परासंज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में मदद करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन सी रणनीति इस प्रकार के चिंतन को बढ़ावा देने की सबसे अधिक संभावना है?
    • A.छात्रों को उनके प्रदर्शन पर गुणात्मक प्रतिक्रिया के बजाय अंक देना।
    • B.छात्रों को अपने स्वयं के सीखने और सोचने की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना।
    • C.विद्यार्थियों को संक्षिप्त नोट्स के लिए सारांशित नोट्स प्रदान करना।
    • D.गृहकार्य सौंपना जिसके लिए याद रखने और याद करने की आवश्यकता होती है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B छात्रों को अपने स्वयं के सीखने और सोचने की प्रक्रिया पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना।

  24. Q249 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन 'स्वलीनता' के संदर्भ में सही है?
    • A.स्वलीनता वाले सभी लोगों में कम-से-कम एक विशेष कौशल होता है।
    • B.स्वलीनता एक तंत्रिकीय विकासात्मक विकार है।
    • C.स्वलीनता केवल पर्यावरणीय कारकों के कारण होता है।
    • D.स्वलीनता का इलाज किया जा सकता है; उम्र के साथ इसमें सुधार आता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B स्वलीनता एक तंत्रिकीय विकासात्मक विकार है।

  25. Q250 · Ctet Paper I

    पियाजे और वायगोत्स्की के सिद्धांतों में एक प्रमुख समानता है:
    • A.भाषा और विचार के बीच संबंधों के बारे में उनके विचार।
    • B.बच्चों के विकास में चरण-जैसी प्रगति पर ध्यान।
    • C.बच्चों को स्वयं की शिक्षा में संलग्नता और जुड़ाव।
    • D.संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं में संस्कृति की भूमिका।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C बच्चों को स्वयं की शिक्षा में संलग्नता और जुड़ाव।