CTET 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

693 questions · page 15 of 28

  1. Q351 · Ctet Paper I

    नीचे दिए कॉलमों का मिलान करें तथा उपयुक्त विकल्प चुनें : आकलन के संकेतक योग्यताएँ/क्षमताएँ
    • A.चर्चा (i) भिन्न क्षमता के प्रति संवेदनशीलता, पर्यावरण के प्रति चिंता प्रदर्शित करना।
    • B.अवलोकन (ii) तार्किक संबंध बनाना
    • C.नियमात्मक सरोकार (iii) रिपोर्टिंग, वर्णन, चित्र-पठन और आरेखन
    • D.स्पष्टीकरण (iv) सुनना, राय व्यक्त करना और दूसरों से पता लगाना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D स्पष्टीकरण (iv) सुनना, राय व्यक्त करना और दूसरों से पता लगाना

  2. Q352 · Ctet Paper I

    लता सुबह 5 बजे चाय बेचती है। उसके बाद वह बहुत दूर कुएँ से पानी लेकर लाती है। घर पहुँचने के बाद वह खाना बनाती है, कपड़े धोती है, घर की सफाई करती है, झाड़ू-पोछा करती है। उसके पश्चात वह अपनी चाय की दुकान के लिए सामान खरीद कर लाती है। इन सब कार्यों को कहा जा सकता है __________।
    • A.देखभाल कार्य
    • B.दोहरा बोझ
    • C.गृह कार्य
    • D.भुगतान कार्य
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B दोहरा बोझ

  3. Q353 · Ctet Paper I

    सामाजिक विज्ञान के मूल्यांकन रूपरेखा के निर्माण में शिक्षकों की भागीदारी महत्वपूर्ण मानी जाती है :
    • A.समसामयिक घटनाओं और प्रवर्तित परिवर्तनों को समाहित करने के लिए।
    • B.पाठ्यक्रम और मूल्यांकन को केवल विषय केंद्रित बनाने एवं पाठ्यक्रमों के दायरे को सीमित करने के लिए।
    • C.केवल शिक्षकों को एक संसाधन के रूप में इस्तेमाल कर समय, श्रम और धन की बचत करने के लिए।
    • D.शिक्षकों के अनुभवों के इस्तेमाल के द्वारा शिक्षकों के स्तर के अनुसार आवश्यक परिवर्तन करने के लिए। सही विकल्प का चयन करें।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C केवल शिक्षकों को एक संसाधन के रूप में इस्तेमाल कर समय, श्रम और धन की बचत करने के लिए।

  4. Q354 · Ctet Paper I

    अभिकथन (A) और तर्क (R) को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए। अभिकथन (A) : विद्यार्थियों को कक्षा में प्रश्न पूछने हेतु प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। तर्क (R) : यह अंतर्मुखी विद्यार्थियों को खुलने में सहायता करेगा।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) सही व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) की (A) सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) सही व्याख्या करता है।

  5. Q355 · Ctet Paper I

    अभिकथन (A) और कारण (R) को सावधानीपूर्वक पढ़िए और निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए : अभिकथन (A) : नैतिक मूल्य पढ़ाये भी जा सकते हैं। कारण (R) : सामाजिक विज्ञान वह विषय है जिसमें सभी आधारभूत मूल्य पढ़ाये जा सकते हैं।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) की (A) व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सत्य है किन्तु (R) असत्य है।
    • D.तथा (R) दोनों असत्य हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A और (R) दोनों सही हैं और (R) की (A) व्याख्या करता है।

  6. Q356 · Ctet Paper I

    कक्षा कक्ष की दीवारों पर भारतीय संविधान में उल्लिखित मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों को लिखा गया है। यह बच्चों को मुख्यतः ________ के द्वारा सिखाता है।
    • A.अवलोकन
    • B.कल्पना
    • C.याद करना
    • D.तर्क
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A अवलोकन

  7. Q357 · Ctet Paper I

    निम्न में से क्या एक परियोजना कार्य जिससे छात्रों को प्रामाणिक, वास्तविक दुनिया की समस्या-समाधान के द्वारा अर्जित किया जा सकता है ?
    • A.समालोचनात्मक सोच कौशल का विकास।
    • B.विषय ज्ञान और कौशल में सुधार।
    • C.रचनात्मकता और नवीनता में वृद्धि।
    • D.सहयोग और टीम वर्क को बढ़ावा देना।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A समालोचनात्मक सोच कौशल का विकास।

  8. Q358 · Ctet Paper I

    सामाजिक विज्ञान में एक अच्छी तरह से तैयार किया हुआ पोर्टफोलियो को :
    • A.उद्देश्यपूर्ण व व्यवस्थित होना चाहिये।
    • B.विद्यार्थियों के नियमित कार्यों व गतिविधियों को दर्शाना चाहिये।
    • C.मुख्यतः रिपोर्ट कार्ड बनाने पर केन्द्रित होना चाहिये।
    • D.विद्यार्थियों के कार्यों का लम्बे समय का संग्रह होना चाहिये।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D विद्यार्थियों के कार्यों का लम्बे समय का संग्रह होना चाहिये।

  9. Q359 · Ctet Paper I

    आप अपने क्षेत्र के भूकंप पीड़ित व्यक्तियों की वास्तविक व सही स्थिति के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए किस विधि का प्रयोग करेंगे ?
    • A.खोज/पूछताछ विधि
    • B.सर्वेक्षण विधि
    • C.परियोजना विधि
    • D.समस्या-समाधान विधि
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B सर्वेक्षण विधि

  10. Q360 · Ctet Paper I

    भारतीय संविधान के अनुसार इस प्रकार का आरक्षण समानता के अधिकार का उल्लंघन नहीं है :
    • A.समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए किसी के साथ विशेष व्यवहार अपनाना।
    • B.जिन राज्यों से प्रतिनिधि या मंत्री चुनकर आते हैं उन राज्यों के लोगों को नौकरियाँ देना।
    • C.भाई-भतीजावाद के आधार पर रोजगार सुनिश्चित करना।
    • D.राजनीतिज्ञों के सगे संबंधियों को नौकरियाँ देना।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए किसी के साथ विशेष व्यवहार अपनाना।

  11. Q361 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन आलोचनात्मक चिंतन कौशल के विकास करने का अवसर प्रदान करता है?
    • A.शाहजहानाबाद में मुग़ल शहर तैयार करने में यमुना ने क्या भूमिका निभाई ?
    • B.प्रेस वार्ता का क्या प्रयोजन है ? सरकार क्या कर रही है इस पर सूचना प्राप्त करने में प्रेस वार्ता कैसे (किस प्रकार) आपकी सहायता करती है ?
    • C.निरूपण उदाहरणों के साथ बाज़ारों में अंतर कीजिए।
    • D.एक लोक-सेवक के लिए यह आवश्यक है कि वह राजनीतिक रूप से तटस्थ हो। व्याख्या करें। (e) जल की उपलब्धता बस्ती प्रतिरूप को प्रभावित करने का एक मुख्य कारक है। चर्चा करें। सही विकल्प का चयन करें।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C निरूपण उदाहरणों के साथ बाज़ारों में अंतर कीजिए।

  12. Q362 · Ctet Paper I

    ग्रामीण भारत में एक बड़ी संख्या में जो लोग भूमिहीन हैं, जबकि उनकी जीविका का मुख्य स्रोत कृषि है, कहलाते हैं :
    • A.सीमांत किसान
    • B.प्रवासी श्रमिक मजदूर
    • C.कृषि मजदूर
    • D.छोटे किसान
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B प्रवासी श्रमिक मजदूर

  13. Q363 · Ctet Paper I

    भारतीय संविधान में स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व के विचार लिए गए थे ________ से।
    • A.अमेरिकी क्रांति से
    • B.फ्रांसीसी क्रांति से
    • C.रूसी क्रांति से
    • D.मैग्ना कार्टा से
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B फ्रांसीसी क्रांति से

  14. Q364 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सी स्थिति किसी विद्यालय में 'लिंग' तटस्थ वातावरण का उदाहरण है ?
    • A.लड़कियों के एक समूह द्वारा रंगोली बनाना
    • B.लड़कों के समूह द्वारा वार्षिकोत्सव में मदद करना
    • C.लड़कियों के समूह द्वारा नृत्य प्रतियोगिता की तैयारी करना
    • D.लड़कों के समूह द्वारा अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D लड़कों के समूह द्वारा अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था करना

  15. Q365 · Ctet Paper I

    भारत के किस क्षेत्र में आदिवासी समुदायों की सघनता सबसे अधिक है ?
    • A.उत्तर भारत में
    • B.दक्षिण भारत में
    • C.पूर्वी भारत में
    • D.पश्चिम भारत में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C पूर्वी भारत में

  16. Q366 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही विकल्प चुनिए : कथन (A) : ग्रामीण क्षेत्रों में गैर-कृषि गतिविधियों में निवेश, ग्रामीण शहरी पलायन को कम कर सकता है। कथन (R) : एक विशिष्ट मौसम के दौरान पलायन में वृद्धि होती है जब ग्रामीण क्षेत्रों में कोई कृषि गतिविधियाँ नहीं हो रही हैं।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (R) सही (A) की सही व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (R) की (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A और (R) दोनों सही हैं और (R) सही (A) की सही व्याख्या करता है।

  17. Q367 · Ctet Paper I

    विविधता विषय पर कार्य देने हेतु एक अध्यापिका अपने कक्षा के 30 विद्यार्थियों को छोटे-छोटे समूहों में बाँटना चाह रही है। विद्यार्थियों में समूह निर्माण का कौन-सा तरीका सबसे उचित होगा ?
    • A.विद्यार्थियों की सुविधा अनुसार
    • B.आगे से पीछे के क्रम में बैठने के क्रम के अनुसार
    • C.विद्यार्थियों के पिछली परीक्षा में आए अंकों के घटते क्रम में
    • D.विषम यादृच्छिक समूह जो किसी खेल पर आधारित हों
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D विषम यादृच्छिक समूह जो किसी खेल पर आधारित हों

  18. Q368 · Ctet Paper I

    सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या में अनेकत्व की संकल्पना को निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सटीकता से दर्शाता है? सही विकल्प का चयन करें।
    • A.एकल विचारधारा की प्रमुखता
    • B.अनेक परिप्रेक्ष्यों और विविध दृष्टिकोणों को सम्मिलित करना
    • C.सामाजिक विज्ञान से कुछ परिप्रेक्ष्यों का निष्कासन
    • D.सामाजिक विज्ञान पाठ्यचर्या सामग्री में कठिन भाषा का उपयोग
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B अनेक परिप्रेक्ष्यों और विविध दृष्टिकोणों को सम्मिलित करना

  19. Q369 · Ctet Paper I

    संविधान एक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच नागरिक नामक संबंध निर्धारित करता है और यह ________ को भी निर्धारित करता है।
    • A.लोगों और कंपनियों के बीच संबंध
    • B.पड़ोसी देशों के बीच संबंध
    • C.लोगों और सरकार के बीच संबंध
    • D.पड़ोसी देशों और सरकार के बीच संबंध
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C लोगों और सरकार के बीच संबंध

  20. Q370 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न बच्चों के समालोचनात्मक व रचनात्मक चिंतन को बढ़ावा देता है ?
    • A.पानी के बचाव के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन-सा हो सकता है और क्यों ?
    • B.आपके शहर में पानी कहां से आता है ?
    • C.आपके देश में कुल कितनी राज्य और कितनी राजधानियां हैं ?
    • D.आपके देश का नाम व मानचित्र पर उसकी भौगोलिक स्थिति क्या है ?
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A पानी के बचाव के लिए सबसे अच्छा तरीका कौन-सा हो सकता है और क्यों ?

  21. Q371 · Ctet Paper I

    समालोचनात्मक चिंतन में प्रमाण की क्या भूमिका होती है ?
    • A.प्रमाण का तार्किक और सुनियोजित रूप से मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
    • B.प्रमाण को बिना विश्लेषण के स्वीकार किया जाना चाहिए।
    • C.समालोचनात्मक चिंतन के लिए प्रमाण अप्रासंगिक होता है।
    • D.व्यक्तिगत राय के पक्ष में प्रमाण को अवहेलना की जानी चाहिए।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A प्रमाण का तार्किक और सुनियोजित रूप से मूल्यांकन किया जाना चाहिए।

  22. Q372 · Ctet Paper I

    समावेशी शिक्षा में क्या शामिल है ?
    • A.सभी शिक्षार्थियों के लिए समान पाठ्यक्रम
    • B.विद्यार्थियों को उनकी क्षमताओं के आधार पर पृथक्करण व वर्गीकरण करना
    • C.विशेष आवश्यकताओं वाले शिक्षार्थियों को केवल व्यावसायिक शिक्षा का प्रावधान
    • D.व्यक्तिगत अंतर की पहचान के परिणामस्वरूप पाठ्यक्रम में लचीलापन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D व्यक्तिगत अंतर की पहचान के परिणामस्वरूप पाठ्यक्रम में लचीलापन

  23. Q373 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : बच्चों में संज्ञानात्मक विकास पर भाषा का प्रभाव जीन पियाजे और लेव वायगोत्स्की के दृष्टिकोण में भिन्नता है। कारण (R) : खोज अधिगम में, शिक्षक अवसर प्रदान करता है और विद्यार्थी स्वयं जानकारी प्राप्त करने के लिए अनुसंधान करते हैं।
    • A.सही है, परंतु (R) गलत है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
    • C.और (R) दोनों गलत हैं।
    • D.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

  24. Q374 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा समूह उन विशेषताओं का सही ढंग से उल्लेख करता है जो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और कक्षा में अन्य विद्यार्थियों के बीच आमतौर पर भिन्न होते हैं ? A. समझ की अत्यधिक गहराई B. सीखने की तेज गति C. समझ के लिए दूसरों पर अधिक निर्भरता D. शारीरिक विकास की तेज गति सही विकल्प का चयन कीजिए :
    • A.A, B और C
    • B.और C
    • C.B, C और D
    • D.और B
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D और B

  25. Q375 · Ctet Paper I

    श्रवण बाधिता के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
    • A.श्रवण बाधिता बच्चे की प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
    • B.सभी श्रवण बाधिता वाले बच्चों के संवाद करने के लिए 'सांकेतिक भाषा/साइन लैंग्वेज' का उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
    • C.बच्चे के पास तेज आवाजें करके बच्चे की सुनने की असमर्थता (श्रवण बाधिता) का विश्वसनीय तौर पर परीक्षण किया जा सकता है।
    • D.श्रवण बाधिता हमेशा कान की किसी शारीरिक समस्या के कारण होती है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A श्रवण बाधिता बच्चे की प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।