CTET 2023 — Previous Year Questions
Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →
693 questions · page 16 of 28
Q376 · Ctet Paper I
समावेशन के संदर्भ में, पाठ्यचर्या सीखने की अपेक्षाएँ _______ में समान हैं, जबकि _______ में, वे भिन्न हैं।- A.संवर्धन; गतिवर्धन
- B.संशोधन; समायोजन
- C.गतिवर्धन; संवर्धन
- D.समायोजन; संशोधन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D समायोजन; संशोधन
Q377 · Ctet Paper I
संरचनावादी सिद्धांतकारों के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं होगा ?- A.ज्ञान व्यक्तिपरक है।
- B.शिक्षार्थी अपने सामाजिक और सांस्कृतिक संदर्भ में ज्ञान का निर्माण करते हैं।
- C.प्रभावी अधिगम सुनिश्चित करने के लिए शिक्षार्थियों को बाहरी रूप से प्रेरित करने की आवश्यकता होती है।
- D.ज्ञान बहुलवादी और बहुगुणीय है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C प्रभावी अधिगम सुनिश्चित करने के लिए शिक्षार्थियों को बाहरी रूप से प्रेरित करने की आवश्यकता होती है।
Q378 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-सा आंतरिक अभिप्रेरणा का उदाहरण है ?- A.शिक्षक को प्रभावित करने के लिए परियोजना को पूरा करना
- B.व्यक्तिगत आनंद के लिए एक वाद्य यंत्र बजाना
- C.डाँट से बचने के लिए पढ़ाई करना
- D.पुरस्कार राशि के लिए एक प्रतियोगिता में भाग लेना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B व्यक्तिगत आनंद के लिए एक वाद्य यंत्र बजाना
Q379 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : शिक्षकों को विद्यार्थियों में विशेष जातीय समूहों के बारे में रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए । कारण (R) : शिक्षा का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को समालोचनात्मक आत्म-चिंतन के लिए प्रोत्साहित करना है ।- A.सही है, परंतु (R) गलत है ।
- B.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
- C.और (R) दोनों गलत हैं ।
- D.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Q380 · Ctet Paper I
महास्र (निपुणता) लक्ष्य और प्रदर्शन लक्ष्य में क्या अंतर है ?- A.महास्र लक्ष्य विफलता से बचने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य दूसरों से अनुमोदन और मान्यता प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं ।
- B.महास्र लक्ष्य अपने कौशल और कार्य की समझ में सुधार करने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य उच्च ग्रेड प्राप्त करने या बाहरी पुरस्कार प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं ।
- C.महास्र लक्ष्य दूसरों से अनुमोदन प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य विफलता से बचने पर केंद्रित होते हैं ।
- D.महास्र लक्ष्य में दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक निश्चित स्तर के प्रदर्शन को प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य में अपने कौशल और कार्य की समझ में सुधार करने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B महास्र लक्ष्य अपने कौशल और कार्य की समझ में सुधार करने पर केंद्रित होते हैं, जबकि प्रदर्शन लक्ष्य उच्च ग्रेड प्राप्त करने या बाहरी पुरस्कार प्राप्त करने पर केंद्रित होते हैं ।
Q381 · Ctet Paper I
भाई-बहन के रिश्ते/रिश्तों :- A.माता-पिता और साथियों के साथ संबंधों से भिन्न होते हैं और बाल्यावस्था में समाजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
- B.माता-पिता और साथियों के साथ संबंधों के समान हैं और बाल्यावस्था में समाजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
- C.केवल प्रारंभिक बाल्यावस्था में ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
- D.की समाजीकरण में अधिक भूमिका नहीं है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A माता-पिता और साथियों के साथ संबंधों से भिन्न होते हैं और बाल्यावस्था में समाजीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
Q382 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : बच्चों के बीच विकासात्मक दरों में काफी विविधताएँ मौजूद होती हैं । कारण (R) : विकासात्मक अंतर, आनुवंशिक और अनुभवात्मक विविधताओं की जटिल अंतःक्रिया का एक अनिवार्य परिणाम हैं ।- A.सही है, परंतु (R) गलत है ।
- B.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
- C.और (R) दोनों गलत हैं ।
- D.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Q383 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथन में विकास के किस सिद्धांत को दर्शाया गया है ? "जो बच्चे अपने शुरुआती वर्षों में भाषा सीखने के लिए अनुकूल वातावरण से वंचित रहते हैं, उन्हें बाद के जीवन में भाषा चुनने में थोड़ी कठिनाई होती है ।"- A.भाषा का विकास पूरी तरह आनुवंशिकी पर निर्भर है ।
- B.भाषा और अनुभूति जटिल रूप से परस्पर संबंधित हैं ।
- C.विकास अव्यवस्थित और अप्रत्याशित होता है ।
- D.भाषा के विकास का एक संवेदनशील काल है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D भाषा के विकास का एक संवेदनशील काल है ।
Q384 · Ctet Paper I
वह विद्यार्थी जो 'डिस्लेक्सिया' से जूझ रहे हैं, को पढ़ना सिखाया जा सकता है :- A.उन्हें कई विकर्षणों में अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करके ।
- B.उच्च ग्रेड स्तर के पाठ प्रदान करके ।
- C.सुधारात्मक पाठ सुनिश्चित करने के लिए सख्त दंड के उपयोग के माध्यम से ।
- D.प्रणालीगत ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D प्रणालीगत ध्वन्यात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से ।
Q385 · Ctet Paper I
‘दोष-आधारित शिक्षण’ का अंतर्निहित सिद्धांत यह विश्वास है कि :- A.शिक्षार्थियों की क्षमताएँ और आवश्यकताएँ विविध हैं जिन्हें मानक निर्देशों पर ध्यान केंद्रित किए बिना पूरा नहीं किया जा सकता है ।
- B.शिक्षार्थी निष्क्रिय प्राप्तकर्ता हैं और शिक्षक के पास ‘सही’ ज्ञान है ।
- C.ऐसा करने के लिए एक सुविधाजनक वातावरण प्रदान किए जाने पर शिक्षार्थी ज्ञान का निर्माण कर सकते हैं ।
- D.शिक्षार्थी कम जानते हैं और शिक्षण में विद्यार्थियों के लिए तथ्यों का प्रसारण शामिल है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C ऐसा करने के लिए एक सुविधाजनक वातावरण प्रदान किए जाने पर शिक्षार्थी ज्ञान का निर्माण कर सकते हैं ।
Q386 · Ctet Paper I
जटिल समस्याओं से जूझ रहे अमन के समस्या-समाधान कौशल विकसित करने में एक शिक्षक किस प्रकार मदद कर सकता है ?- A.उसे मंथन करने और विचार उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित करके
- B.उसे कहकर कि वह समस्या को सुलझाना छोड़ दे
- C.उसे प्रयोग करने और जोखिम लेने से हतोत्साहित करके
- D.उसे उत्तर प्रदान करके
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A उसे मंथन करने और विचार उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित करके
Q387 · Ctet Paper I
माध्यमिक कक्षाओं में अधिगम के लिए एक अनुकूल कक्षा का वातावरण ________ पर केंद्रित होता है ।- A.सजा और शर्मिंदगी के डर
- B.सहकारी अधिगम
- C.प्रतिस्पर्धी लोकाचार
- D.अनुबंधन और पुनर्बलन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B सहकारी अधिगम
Q388 · Ctet Paper I
लेव वायगोत्स्की का मानना था कि विकास :- A.प्रकृति में असंतत है ।
- B.आनुवंशिक प्रोग्रामिंग का खुलासा है ।
- C.सीधे परिपक्वता के परिणाम से होता है ।
- D.सीधे सामाजिक संपर्क के परिणाम से होता है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D सीधे सामाजिक संपर्क के परिणाम से होता है ।
Q389 · Ctet Paper I
पियाजे के अनुसार, गुणात्मक रूप से चार विभिन्न अवस्थाएँ :- A.दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों में व्यापक रूप से भिन्न होती हैं ।
- B.उदाहरण देकर समझाती हैं कि बच्चों का मन लघु वयस्क मन होता है ।
- C.बच्चों के आनुवंशिक कोड पर निर्भर होती हैं ।
- D.बच्चों के विकास के सार्वभौमिक पैटर्न का प्रतिनिधित्व करती हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बच्चों के विकास के सार्वभौमिक पैटर्न का प्रतिनिधित्व करती हैं ।
Q390 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-सी पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत की सीमा है ?- A.वह संज्ञानात्मक विकास में भाषा की भूमिका पर अत्यधिक जोर देते हैं ।
- B.वह संज्ञानात्मक विकास में व्यक्तिगत भिन्नताओं को ध्यान में नहीं रखता है ।
- C.वह संज्ञानात्मक विकास में जैविक कारकों की भूमिका को ध्यान में नहीं रखता है ।
- D.वह संज्ञानात्मक विकास पर संस्कृति और सामाजिक कारकों के प्रभाव को ध्यान में नहीं रखता है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D वह संज्ञानात्मक विकास पर संस्कृति और सामाजिक कारकों के प्रभाव को ध्यान में नहीं रखता है ।
Q391 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : प्रत्येक वर्ष लता, जो कि कक्षा VII की शिक्षिका है, उनके क्षेत्रों में कैरियर पर चर्चा करने के लिए एक महिला गणित प्रोफेसर और एक पुरुष नर्स को अपनी कक्षा में आमंत्रित करती है । कारण (R) : लैंगिक (जेंडर) अंतर जन्मजात हैं और समाज के माध्यम से अधिग्रहित नहीं हैं ।- A.सही है, परंतु (R) गलत है ।
- B.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
- C.और (R) दोनों गलत हैं ।
- D.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A सही है, परंतु (R) गलत है ।
Q392 · Ctet Paper I
एक प्रगतिशील कक्षा में, विद्यार्थी : A. अधिक प्रश्न नहीं पूछते हैं । B. शिक्षक से प्रश्न पूछते हैं । C. एक-दूसरे से प्रश्न पूछते हैं । D. स्वयं से प्रश्न पूछते हैं । सही विकल्प का चयन कीजिए :- A.और D
- B.और C
- C.B, C और D
- D.A
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C B, C और D
Q393 · Ctet Paper I
पुरुषों या स्त्रियों होने से जुड़ी अपेक्षाओं को ________ कहा जाता है और इन्हें ________ सीखा जाता है ।- A.जेंडर भूमिकाएँ; बाल्यावस्था की सभी अवस्थाओं से लेकर वयस्कता में भी
- B.जेंडर स्थिरता; प्रारंभ में किशोरावस्था के दौरान
- C.जेंडर रूढ़िवादिता; केवल मध्य बाल्यावस्था के दौरान
- D.जेंडर पूर्वाग्रह; मुख्य रूप से प्रारंभिक बाल्यावस्था के दौरान
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A जेंडर भूमिकाएँ; बाल्यावस्था की सभी अवस्थाओं से लेकर वयस्कता में भी
Q394 · Ctet Paper I
बुद्धि के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा दृष्टिकोण शिक्षार्थियों के बीच विविधता के सम्मानजनक विचार का समर्थन करता है ?- A.बुद्धि वातावरणीय कारकों से प्रभावित नहीं होती है ।
- B.बुद्धि आनुवंशिक कारकों से प्रभावित नहीं होती है ।
- C.बुद्धि के मापने के लिए बुद्धि-लिखित परीक्षा ही एकमात्र साधन है ।
- D.बुद्धि बहुआयामी है और समय के साथ बदल सकती है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बुद्धि बहुआयामी है और समय के साथ बदल सकती है ।
Q395 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से किसने 'सामान्य' बुद्धि की अवधारणा की आलोचना की और बुद्धि का एक वैकल्पिक सिद्धांत प्रस्तावित किया ?- A.जीन पियाजे
- B.हावर्ड गार्डनर
- C.लेव वायगोत्स्की
- D.चार्ल्स स्पीयरमैन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B हावर्ड गार्डनर
Q396 · Ctet Paper I
लॉरेंस कोहलबर्ग के सिद्धांत की आलोचना कैरल गिलिगन द्वारा :- A.नैतिक विकास में लैंगिक भिन्नताओं की उपेक्षा करने के लिए की गई है ।
- B.विश्लेषण के मात्रात्मक तरीकों को लागू नहीं करने के लिए की गई है ।
- C.नैतिक विकास को एक चरण-सिद्धांत प्रस्तुत करने के लिए की गई है ।
- D.वास्तविक-जीवन की स्थितियों के माध्यम से तथ्यों को एकत्र करने के लिए की गई है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A नैतिक विकास में लैंगिक भिन्नताओं की उपेक्षा करने के लिए की गई है ।
Q397 · Ctet Paper I
एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अधिगमात्मक कौशल विकसित करने में मदद करना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सी रणनीति सबसे प्रभावी होगी ?- A.विद्यार्थियों को अधिगमित करने के लिए लगातार ग्रेड और प्रतिपुष्टि प्रदान करना
- B.विद्यार्थियों को प्रेरित करना कि वे स्वयं अपने अधिगम पर चिंतन करें और अपनी प्रगति का मूल्यांकन करें
- C.विद्यार्थियों को याद करने के लिए पाठ सीमाएँ और उन्हें पाठ्यपुस्तक से जानकारी दोहराने के लिए प्रेरित करना
- D.विद्यार्थियों को सभी सीखने के कार्यों के लिए विस्तृत और निर्देशात्मक निर्देश प्रदान करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B विद्यार्थियों को प्रेरित करना कि वे स्वयं अपने अधिगम पर चिंतन करें और अपनी प्रगति का मूल्यांकन करें
Q398 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : शिक्षकों को संकल्पना को मजबूत करने के लिए विद्यार्थियों को अपने स्वयं के संकल्पना के उदाहरणों और गैर-उदाहरणों की पहचान करने के लिए कहना चाहिए। कारण (R) : उदाहरणों के बारे में सोचने से संकल्पना को मजबूत किया जाता है जबकि गैर-उदाहरण विद्यार्थियों को भ्रमित करते हैं।- A.सही है, परंतु (R) गलत है।
- B.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C.और (R) दोनों गलत हैं।
- D.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A सही है, परंतु (R) गलत है।
Q399 · Ctet Paper I
अधिगम के सामान्य सिद्धांत बताते हैं कि विद्यार्थी बेहतर रूप से सीखते हैं यदि शिक्षक :- A.पहले अवधारणा को उसके प्रतीकात्मक रूप में प्रस्तुत करें और फिर उसके भौतिक रूप पर आएं।
- B.पहले उस पर चर्चा करें जिसके बारे में विद्यार्थी को नहीं पता है और फिर उस पर आएं जो विद्यार्थी पहले से जानते हैं।
- C.पहले अवधारणा का संपूर्ण रूप से परिचय दें और फिर उसकी जटिलताओं पर आएं।
- D.पहले तर्क और कारण के संदर्भ में अवधारणाओं पर चर्चा करें और फिर विचारों को सत्यापित करने का अवसर दें।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C पहले अवधारणा का संपूर्ण रूप से परिचय दें और फिर उसकी जटिलताओं पर आएं।
Q400 · Ctet Paper I
एक शिक्षिका अपनी कक्षा में दैनिक जीवन की परिस्थितियों में से विभिन्न उदाहरणों की चर्चा करती है, जैसे कई अन्य पटरियों को पार करती हुई एक रेल पटरी, दो अथवा अधिक सड़कों को पार करती हुई एक सड़क, अंग्रेजी वर्णमाला जैसे 'H', 'Z', इत्यादि। निम्नलिखित में से किस अवधारणा/अवधारणाओं का परिचय इन उदाहरणों द्वारा दिया जा सकता है ? A. रेखाखंड B. तिर्यक रेखा C. समांतर रेखाएँ D. समकोण- A.और C
- B.केवल A
- C.और D
- D.केवल B
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A और C