CTET 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

693 questions · page 17 of 28

  1. Q401 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा गणित शिक्षण का सर्वोत्तम उपयुक्त तरीका है ? (1) अधिगम में रह गई कमियों को ज्ञात कर केवल उन्हें ही संबोधित करना (2) अक्षम प्रदर्शन करने वालों की पहचान कर उन्हें कक्षा की अग्रिम पंक्ति में बैठाना (3) एक जैसे उपागम द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाना (4) अधिगमकर्ताओं को उनकी विद्यमान क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना
    • A.अधिगम में रह गई कमियों को ज्ञात कर केवल उन्हें ही संबोधित करना
    • B.अक्षम प्रदर्शन करने वालों की पहचान कर उन्हें कक्षा की अग्रिम पंक्ति में बैठाना
    • C.एक जैसे उपागम द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाना
    • D.अधिगमकर्ताओं को उनकी विद्यमान क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अधिगमकर्ताओं को उनकी विद्यमान क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना

  2. Q402 · Ctet Paper I

    निरंतर और व्यापक मूल्यांकन (CCE) के लिए निम्नलिखित में से क्या सही है ?
    • A.निरंतर और व्यापक मूल्यांकन में, आकलन प्रक्रिया में पूर्व ज्ञान, समझने के स्तर और अधिगम प्रक्रिया का आकलन सम्मिलित होना चाहिए ।
    • B.निरंतर और व्यापक मूल्यांकन के लिए, शिक्षक महसूस करते हैं कि उसमें से हर एक को बच्चों के अधिगम का आकलन करने के लिए प्रतिदिन कुछ गृह-कार्य देना चाहिए ।
    • C.निरंतर और व्यापक मूल्यांकन केवल अंकों को ग्रेड में परिवर्तित करने के बारे में है ।
    • D.निरंतर और व्यापक मूल्यांकन में, जाँच/परीक्षण अधिक है और शिक्षण कम है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A निरंतर और व्यापक मूल्यांकन में, आकलन प्रक्रिया में पूर्व ज्ञान, समझने के स्तर और अधिगम प्रक्रिया का आकलन सम्मिलित होना चाहिए ।

  3. Q403 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सी गणित में एक अवधारणा मानचित्र की आवश्यक विशेषताएँ/हैं/है ? A. यह अवधारणा उप-अवधारणाओं का उपयोग करके एक अवधारणा के वैचारिक विश्लेषण को निरूपित करता है । B. ये दिशात्मक हैं तथा दिशात्मक हैं तथा दूसरी अवधारणाएँ जिनके लिए कौन-सी अवधारणाएँ किसके लिए पूर्व-आवश्यक हैं । C. एक विशेष अवधारणा के सीखने में गई कमी को पहचानने के लिए इसका उपयोग नैदानिक प्रयोजनों के लिए नहीं किया जा सकता । D. इन्हें बार-बार उपयोग नहीं किया जा सकता क्योंकि यह बहुत समय व्यय करते हैं । सही विकल्प का चयन कीजिए :
    • A.और D
    • B.केवल C
    • C.और D
    • D.और B
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D और B

  4. Q404 · Ctet Paper I

    गणित की प्रकृति के बारे में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?
    • A.स्कूल स्तर पर गणित में शिक्षार्थियों में विशिष्ट अभिवृत्ति आवश्यक होती है ।
    • B.गणित में प्रारंभिक अवधारणाएँ प्रकृति में अमूर्त होती हैं ।
    • C.गणित निगमनात्मक विवेचन पर आधारित है ।
    • D.गणित उन अधिकांश विषयों की तुलना में बहुत अधिक अमूर्त और पदानुक्रमिक है जो बच्चे उसी उम्र में सीखते हैं ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A स्कूल स्तर पर गणित में शिक्षार्थियों में विशिष्ट अभिवृत्ति आवश्यक होती है ।

  5. Q405 · Ctet Paper I

    गणित की कक्षा में "तर्क-वितर्क" के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन उपयुक्त है ? A. इसे तर्क की एक पंक्ति के रूप में समझा जा सकता है जो यह दिखाने या समझाने का इरादा रखता है कि गणितीय परिणाम सत्य क्यों है । B. यह अन्य अनुभवजन्य विषयों की तरह ही हमेशा गणित में सहायक होता है । C. यह गणित शिक्षा में स्वानुभव दृष्टिकोण का भी एक हिस्सा हो सकता है । D. प्रारंभिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए यह कम उपयोगी है क्योंकि इसका मूल्यांकन कठिन होगा । सही विकल्प चुन कर अंकित कीजिए :
    • A.और C
    • B.और C
    • C.और B
    • D.और D
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A और C

  6. Q406 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणित की पाठ्य-पुस्तक के संबंध में सही नहीं है ?
    • A.गणित की पाठ्य-पुस्तक के उदाहरण विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से संबंधित होने चाहिए ।
    • B.एक गणित की पाठ्य-पुस्तक में केवल हल किए हुए उदाहरण होने चाहिए ।
    • C.गणित की पाठ्य-पुस्तक बहुत मोटी या भारी नहीं होनी चाहिए ।
    • D.विद्यार्थियों को अभ्यास देने के लिए गणित की पाठ्य-पुस्तक में विभिन्न प्रस्तारितियाँ होनी चाहिए ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B एक गणित की पाठ्य-पुस्तक में केवल हल किए हुए उदाहरण होने चाहिए ।

  7. Q407 · Ctet Paper I

    गणित में एक अनुमान :
    • A.बिल्कुल भी महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि यह गणितीय समझ विकसित करने में मदद नहीं करता है ।
    • B.एक प्रतिज्ञप्ति या निष्कर्ष है जो सिद्ध हो चुका हो ।
    • C.केवल माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है ।
    • D.एक प्रतिज्ञप्ति या निष्कर्ष है जो बिना प्रमाण के एक अस्थायी आधार पर सत्य माना जाता है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D एक प्रतिज्ञप्ति या निष्कर्ष है जो बिना प्रमाण के एक अस्थायी आधार पर सत्य माना जाता है ।

  8. Q408 · Ctet Paper I

    कथन : "6 के गुणज से 1 कम या 1 अधिक अभाज्य संख्याएँ हैं," एक __________ का उदाहरण है।
    • A.सामान्यीकरण
    • B.प्रमेय
    • C.कल्पना
    • D.स्वयंसिद्ध
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C कल्पना

  9. Q409 · Ctet Paper I

    गणित की एक शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के समक्ष निम्नलिखित समस्याएँ रखती है : A. सिमरत तीन महीने के किराये के रूप में ₹ 60,000 देती है। यदि हर महीने का किराया समान रहे तो पूरे वर्ष के लिए उसे कितना किराया देना होगा ? B. तीन दर्जन केले की कीमत ₹ 45 है। परिकलन कीजिए कि ₹ 12:50 में कितने केले खरीदे जा सकते हैं ? C. जॉय और जेनी स्कूल जा रहे हैं। जॉय, जेनी से पहले चलना शुरू करता है। जब जॉय तीसरे ब्लॉक पर था, तब जेनी पहले ब्लॉक पर थी। यदि दोनों समान गति से चल रहे हैं, तो जब जॉय नौवें ब्लॉक पर होगा तब जेनी कहाँ होगी ? उपर्युक्त तीन प्रश्नों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
    • A.केवल A एकात्मक विधि पर आधारित है।
    • B.और C एकात्मक विधि पर आधारित दैनिक जीवन की समस्याएँ हैं।
    • C.और C एकात्मक विधि पर आधारित दैनिक जीवन की समस्याएँ हैं।
    • D.और B एकात्मक विधि पर आधारित दैनिक जीवन की समस्याएँ हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D और B एकात्मक विधि पर आधारित दैनिक जीवन की समस्याएँ हैं।

  10. Q410 · Ctet Paper I

    किसी आयत का क्षेत्रफल, जिसकी भुजाएँ 176 cm और 56 cm हैं, एक वृत्त के क्षेत्रफल के बराबर है। वृत्त की परिधि (cm में) क्या है? (π = 22/7 लीजिए)
    • A.396
    • B.352
    • C.440
    • D.308
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 352

  11. Q411 · Ctet Paper I

    विमाओं 40 cm × 36 cm × x cm वाले एक ठोस घनाभ के पृष्ठ को ₹ 20 प्रति 100 cm² की दर से पेंट करने की लागत ₹ 1,032 है। x का मान क्या है?
    • A.20
    • B.15
    • C.24
    • D.12
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 15

  12. Q412 · Ctet Paper I

    PQRS एक चतुर्भुज है, जिसमें PQ = PS और RQ = RS है। इस चतुर्भुज के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    • A.इसके विकर्ण बराबर हैं।
    • B.इसके विकर्ण परस्पर लंब हैं।
    • C.प्रत्येक विकर्ण प्रत्येक शीर्ष पर कोण को समद्विभाजित करते हैं।
    • D.इसके विकर्ण परस्पर समद्विभाजित करते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B इसके विकर्ण परस्पर लंब हैं।

  13. Q413 · Ctet Paper I

    ABCD एक समचतुर्भुज है, जिसमें ∠ADB = 25° है। तब, (2 ∠BAD – ∠ABC) का मान है:
    • A.230°
    • B.240°
    • C.210°
    • D.260°
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 210°

  14. Q414 · Ctet Paper I

    नीचे दिए गए अंकों के बहुलक, माध्यक और परास का माध्य क्या है? 17, 8, 11, 13, 9, 14, 10, 11, 16, 23, 15, 7
    • A.13
    • B.12·5
    • C.13·5
    • D.12
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 13

  15. Q415 · Ctet Paper I

    यदि x = √198 × √550 और y = ³√99 × ³√363 है, तो 1/x + 1/y बराबर है :
    • A.0·01
    • B.0·03
    • C.0·33
    • D.0·1
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 0·03

  16. Q416 · Ctet Paper I

    यदि p = (12·34 × 10¹⁰) - (5·67 × 10⁹) है, तो p को मानक रूप में निम्न द्वारा व्यक्त किया जाता है :
    • A.1·1773 × 10¹¹
    • B.1·1773 × 10¹⁰
    • C.1·773 × 10¹¹
    • D.1·773 × 10¹⁰
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 1·1773 × 10¹¹

  17. Q417 · Ctet Paper I

    किस संख्या से (-1/4)⁻¹ को गुणा किया जाए ताकि गुणनफल (-7/4)⁻¹ का व्युत्क्रम हो ?
    • A.7/16
    • B.16/7
    • C.-16/7
    • D.-7/16
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 7/16

  18. Q418 · Ctet Paper I

    यदि 313632 = p² × q⁵ × r⁴ है, जहाँ p, q तथा r अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (p + q - 2r) का मान क्या है ?
    • A.8
    • B.7
    • C.9
    • D.6
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 7

  19. Q419 · Ctet Paper I

    सुनिता द्वारा प्री-बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक नीचे दिए गए हैं : विषय अंक अंग्रेजी 72 हिंदी 84 गणित 96 विज्ञान 80 सामाजिक विज्ञान 68 यदि उपर्युक्त अंकों का एक पाई चार्ट बनाया जाता है, तो सुनिता द्वारा गणित में प्राप्त अंकों को दर्शाने वाले त्रिज्याखंड का कोण कितना होगा ?
    • A.75.6°
    • B.72°
    • C.86.4°
    • D.64.8°
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 86.4°

  20. Q420 · Ctet Paper I

    किसी लंब-वृत्तीय बेलन की लंबाई 1.2 मीटर है और इसका आयतन 4620 cm³ है । बेलन का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (cm² में) क्या है ? (π = 22/7 लीजिए)
    • A.2640
    • B.2200
    • C.2860
    • D.1980
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 2640

  21. Q421 · Ctet Paper I

    यदि F, V और E क्रमशः किसी त्रिभुजाकार प्रिज्म के फलकों, शिखरों और किनारों की संख्याएं हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?
    • A.4F + 2V – 3E = 6
    • B.2F + 3V – 2E = 10
    • C.2F + 4V – 3E = 8
    • D.3F + 2V – 2E = 11
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 2F + 3V – 2E = 10

  22. Q422 · Ctet Paper I

    रेखा AB पर एक बिंदु P स्थित है तथा PQ एक किरण इस प्रकार है कि ∠QPA = 7x और ∠QPB = 5x है । तब, (8x – 10°) का मान है :
    • A.118°
    • B.110°
    • C.140°
    • D.102°
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 110°

  23. Q423 · Ctet Paper I

    किसी त्रिभुज PQR की भुजा PQ पर S एक बिंदु इस प्रकार स्थित है कि RS = PS = QS है । यदि ∠QPR = 15°, तो (2 ∠PQR – ∠PRQ) का मान है :
    • A.50°
    • B.60°
    • C.45°
    • D.75°
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 60°

  24. Q424 · Ctet Paper I

    जब एक दुकानदार वस्तु A को ₹ 384 पर बेचता है, तो उसे 20% की हानि होती है और जब वह वस्तु B को ₹ 400 पर बेचता है, तो उसे 25% का लाभ प्राप्त होता है । यदि वह दोनों वस्तुओं को कुल मिलाकर ₹ 852 पर बेचे, तो उसका लाभ/हानि प्रतिशत क्या होगा ?
    • A.लाभ, 6·5%
    • B.हानि, 5%
    • C.हानि, 7%
    • D.लाभ, 7·5%
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A लाभ, 6·5%

  25. Q425 · Ctet Paper I

    ₹ 12,000 की एक राशि किसी निश्चित प्रतिवर्ष वार्षिक ब्याज दर पर 1 1/2 वर्ष में ₹ 15,972 हो जाती है, जब ब्याज अर्धवार्षिक संयोजित होता है । वही राशि उतने ही समय में उसी ब्याज दर से कितनी हो जाएगी, यदि ब्याज वार्षिक संयोजित होता है ?
    • A.₹ 15,840
    • B.₹ 15,420
    • C.₹ 15,950
    • D.₹ 14,520
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A ₹ 15,840