CTET 2023 — Previous Year Questions
Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →
693 questions · page 18 of 28
Q426 · Ctet Paper I
यदि 5x² – 8y – 20x + 2xy = (x + a) (bx + 2y) है, तो (a – b) का मान है:- A.9
- B.–1
- C.–9
- D.1
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C –9
Q427 · Ctet Paper I
यदि A = x² (1 – 3y²), B = x (xy² – 2x) और C = 3y (y – 4x²y²) है, तो A + B – C = px² + qx²y² + ry² है। (5p + q – r) का मान क्या है ?- A.12
- B.10
- C.18
- D.8
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D 8
Q428 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-से 2, 3 और 11 से विभाज्य हैं ? A. 8448 B. 9812 C. 9126 D. 9636 सही विकल्प का चयन कीजिए:- A.और B
- B.और D
- C.और D
- D.और C
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C और D
Q429 · Ctet Paper I
समीकरण ((x + 1) – (2x + 4)) / (3 – 5x) = 1 / 23 का हल, निम्न समीकरण का भी हल है :- A.5 (2x + 1) = 3 (x + 1)
- B.(2x + 3) = 2 (x + 3)
- C.(2x + 3) = 5 (x + 1)
- D.(2x – 3) = 3 (x + 1)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C (2x + 3) = 5 (x + 1)
Q430 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : आमाशय हाइड्रोक्लोरिक अम्ल उत्पन्न करता है जो भोजन के भंजन में सहायता करता है। तर्क (R) : पाचक रसों को क्रिया करने के लिए अम्लीय माध्यम की आवश्यकता होती है।:- A.सही है, परन्तु (R) गलत है।
- B.और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
- C.गलत है, परन्तु (R) सही है।
- D.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
Q431 · Ctet Paper I
‘नाइट्रोजन स्थिरीकरण’ शब्द का क्या अर्थ है ?- A.नाइट्रोजन यौगिकों का गैसीय नाइट्रोजन में रूपान्तरण
- B.मृदा में उपस्थित (विभाजक) जीवाणुओं द्वारा अमोनिया का नाइट्रेट में रूपान्तरण
- C.मृत जैव पदार्थ में उपस्थित (विभाजक) नाइट्रोजन का वापस मृदा में अवमुक्त करना (वापस छोड़ना)
- D.जीवित प्राणियों के लिए अधिक प्रयोगयोग्य (प्रयोग) रूप में वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का रूपान्तरण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D जीवित प्राणियों के लिए अधिक प्रयोगयोग्य (प्रयोग) रूप में वायुमण्डलीय नाइट्रोजन का रूपान्तरण
Q432 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से किस अवस्था में स्प्रिंग में न्यूनतम (कम-से-कम) स्थितिज ऊर्जा होती है ?- A.स्प्रिंग को न तो संपीडित किया गया है और न ही खींचा गया है तथा वह भूमि पर पड़ा हुआ है।
- B.स्प्रिंग को न्यूनतम तक संपीडित किया (दबाया) जाता है तथा वह भूमि पर पड़ा हुआ है।
- C.स्प्रिंग को न्यूनतम तक संपीडित किया जाता है तथा वह ऊँचाई पर रखा गया है।
- D.स्प्रिंग को अधिकतम तक खींचा जाता है तथा उसे ऊँचाई पर रखा गया है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A स्प्रिंग को न तो संपीडित किया गया है और न ही खींचा गया है तथा वह भूमि पर पड़ा हुआ है।
Q433 · Ctet Paper I
उस समूह की पहचान कीजिए जिसमें अन्तर्वर्ती जीवों को सम्मिलित किया गया है।- A.छिपकली, तोता, डॉल्फिन
- B.कबूतर, मानव, छिपकली
- C.सर्प, मेंढक, कॉकरोच
- D.व्हेल, मेंढक, केंचुआ
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सर्प, मेंढक, कॉकरोच
Q434 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-से मात्रकों के युग्म का समान भौतिक राशि के मापन के लिए प्रयोग किया जाता है ?- A.kg m/s², Nm
- B.kg m²/s², Ws
- C.kg m/s², Ws
- D.kg m²/s², J/s
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B kg m²/s², Ws
Q435 · Ctet Paper I
निम्नलिखित अनुच्छेद को पढ़िए तथा उस शब्द समूह वाले विकल्प को चुनिए जो कि सही प्रकार से दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों को भरे : निषेचन के समय पिता के शुक्राणु और माता के अंडाणु संलयित होकर ___V___ बनाते हैं जो कि बारंबार विभाजित होकर कोशिकाओं के गोलक में बदल जाता है। कोशिकाएँ विभिन्न अंगों और ऊतकों में परिवर्तित होने लगती हैं। इस विकसित होती संरचना को ___X___ कहते हैं जो कि ___Y___ की दीवार में रोपित हो जाता है। ___X___ की वह अवस्था जिसमें सभी शारीरिक भागों की पहचान हो सके वह ___Z___ कहलाता है। W, X, Y, Z क्रमशः हैं :- A.युग्मज, गर्भ, गर्भाशय, भ्रूण
- B.युग्मज, भ्रूण, गर्भाशय, गर्भ
- C.भ्रूण, युग्मज, डिंबवाही नलिका (अंडवाही), गर्भ
- D.युग्मज, भ्रूण, डिंबवाही नलिका (अंडवाही), भ्रूण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B युग्मज, भ्रूण, गर्भाशय, गर्भ
Q436 · Ctet Paper I
निम्नलिखित अभिक्रियाओं में से कौन-सी संभव नहीं है ?- A.PbSO₄ + Fe
- B.Al + CuSO₄
- C.Zn + CaSO₄
- D.Mg + ZnSO₄
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C Zn + CaSO₄
Q437 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-से ग्राफ सीधी रेखाएँ (रेखीय रेखाएँ) हैं ? A. विराम अवस्था में पिंड/वस्तु का दूरी - समय ग्राफ B. एकसमान त्वरण के साथ गतिमान पिंड/वस्तु का वेग - समय ग्राफ C. एकसमान त्वरण के साथ गतिमान पिंड/वस्तु का दूरी - समय ग्राफ D. विराम अवस्था में पिंड/वस्तु का वेग - समय ग्राफ सही विकल्प का चयन कीजिए :- A.A, B और D
- B.A, B और C
- C.और D
- D.और B
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A A, B और D
Q438 · Ctet Paper I
चार द्रव A, B, C और D के घनत्व नीचे दिए गए हैं : द्रव A B C D घनत्व (किग्रा/मी³) 785 820 924 1020 इस सूचना के आधार पर, निम्नलिखित में से सही कथन की पहचान कीजिए :- A.एक वस्तु जो द्रव C में तैरता है वह द्रव A में तैर भी सकता है और नहीं भी ।
- B.एक वस्तु जो द्रव A में तैरता है वह द्रव B में तैर भी सकता है और नहीं भी ।
- C.एक वस्तु जो द्रव B में तैरता है वह निश्चित रूप से द्रव A में भी तैरेगा ।
- D.एक वस्तु जो द्रव C में तैरता है वह निश्चित रूप से द्रव B में भी तैरेगा ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A एक वस्तु जो द्रव C में तैरता है वह द्रव A में तैर भी सकता है और नहीं भी ।
Q439 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : विद्युत धारा एक सदिश राशि है । तर्क (R) : विद्युत धारा वह राशि है जिसके पास परिमाण के साथ-साथ दिशा भी है ।- A.सही है, परंतु (R) गलत है ।
- B.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
- C.गलत है, परंतु (R) सही है ।
- D.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C गलत है, परंतु (R) सही है ।
Q440 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से किन कोशिका अंगों में स्वयं का डीएनए अंतर्विष्ट है ? A. लवक (प्लास्टिड्स) B. सूक्ष्मकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया) C. नाभिक (न्यूक्लियस) D. रिक्तक सही विकल्प का चयन कीजिए :- A.और D
- B.और C
- C.A, B और C
- D.A, B और D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C A, B और C
Q441 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन जीवित जीवों की कोशिकाओं के संबंध में सही है/हैं ? A. सभी सूक्ष्मदर्शी (सूक्ष्म) होते हैं तथा इन्हें नंग आँखों से नहीं देखा जा सकता है । B. सभी की कोशिका भित्ति होती है । C. सभी की केन्द्रकीय झिल्ली होती है । D. सभी की कोशिका झिल्ली होती है । सही विकल्प का चयन कीजिए :- A.केवल D
- B.और D
- C.और C
- D.केवल A
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A केवल D
Q442 · Ctet Paper I
उस समुच्चय का चयन कीजिए जो कॉलम A में दिए गए अपशिष्ट (कचरे) के प्रकार का कॉलम B में दिए गए इसके द्वारा अपघटित में लगने वाले लगभग समय के साथ सही प्रकार से सुमेलित हो । a. प्लास्टिक की बोतल i. 2 – 5 माह b. रेशमी स्कार्फ (स्कार्फ) ii. 1 – 2 सप्ताह c. सूती कमीज (शर्ट) iii. 10 – 30 दिन d. केले का छिलका iv. 4 वर्ष e. कागज v. अनेक वर्ष सही विकल्प का चयन कीजिए :- A.a-v, b-v, c-iii, d-i, e-ii
- B.a-v, b-iv, c-i, d-ii, e-iii
- C.a-iv, b-v, c-ii, d-i, e-iii
- D.a-v, b-i, c-ii, d-iii, e-iv
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B a-v, b-iv, c-i, d-ii, e-iii
Q443 · Ctet Paper I
एक पंखुड़ी से 15 ग्राम द्रव्यमान का पंखु गिराया जाता है । यह पाया जाता है कि वह एकसमान वेग से गिर रहा है । उस पर कार्य करने वाला शुद्ध बल कितना है ?- A.शून्य
- B.1:47 N
- C.14:7 N
- D.147 N
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A शून्य
Q444 · Ctet Paper I
X³⁺ आयन तत्व X (परमाणु-द्रव्यमान 27 और परमाणु क्रमांक 13) से प्राप्त हुआ है । X³⁺ में प्रोटॉनों, इलेक्ट्रॉनों और न्यूट्रॉनों की संख्या क्रमशः है :- A.14, 13 और 10
- B.10, 13 और 14
- C.13, 13 और 10
- D.13, 10 और 14
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D 13, 10 और 14
Q445 · Ctet Paper I
उस समूहचय की पहचान कीजिए जो द्विलिंगी पुष्पों (फूलों) को उत्पन्न करने वाले पादपों से बना है :- A.खीरा, पपीता, गुलाब
- B.सरसों, गुलाब, पेटूनिया
- C.मक्का, गुलाब, पेटूनिया
- D.मक्का, पपीता, सरसों
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B सरसों, गुलाब, पेटूनिया
Q446 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-से पदार्थ माचिस के निर्घर्षण पृष्ठ पर विद्यमान होते हैं ?- A.काँच का चूर्ण और लाल फॉस्फोरस
- B.श्वेत फॉस्फोरस और काँच का चूर्ण
- C.लाल फॉस्फोरस और मैग्नीशियम
- D.पोटैशियम और श्वेत फॉस्फोरस
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A काँच का चूर्ण और लाल फॉस्फोरस
Q447 · Ctet Paper I
___A___ और ____B___ अपने हॉर्मोन तब स्रावित करते हैं जब उन्हें ग्रंथ ___C___ से आदेश प्राप्त होता है । निम्नलिखित में से कौन-सा क्रमश: A, B और C हो सकता है ?- A.अग्न्याशय, अधिवृक्क (ऐड्रिनल) ग्रंथियाँ, थाइरॉइड
- B.थाइरॉइड, अधिवृक्क (ऐड्रिनल) ग्रंथियाँ, पीयूष
- C.वृषण, अंडाशय, थाइरॉइड
- D.पीयूष, अग्न्याशय, थाइरॉइड
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B थाइरॉइड, अधिवृक्क (ऐड्रिनल) ग्रंथियाँ, पीयूष
Q448 · Ctet Paper I
सूचीछिद्र कैमरे द्वारा निर्मित प्रतिबिम्ब वास्तविक होता है । निम्नलिखित में से कौन-सा कथन इस तथ्य की उपयुक्त व्याख्या प्रदान करता है ?- A.प्रकाश छोटे से मुख (छेद) में प्रवेश करने पर विवर्तित हो जाता है ।
- B.प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है ।
- C.प्रकाश ऊर्जा का एक स्वरूप (रूप) है ।
- D.प्रकाश जब एक माध्यम से दूसरे में गमन करता है तब वह अपना पथ परिवर्तित करता है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है ।
Q449 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से मुक्तप्रश्न की पहचान कीजिए :- A.मानव सेल्यूलोज को क्यों नहीं पचा सकते हैं ?
- B.सेल्यूलोज किससे बना होता है ?
- C.क्या होगा यदि मानव सेल्यूलोज को पचा सकें ?
- D.पाँच ऐसे जीवों के नाम बताइए जो सेल्यूलोज को पचा सकते हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C क्या होगा यदि मानव सेल्यूलोज को पचा सकें ?
Q450 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-सा/से स्कूलों में वर्तमान में पालन होने वाली पाठ्यचर्या संबंधी गतिविधियों के संबंध में सही है/हैं ? A. प्रारंभिक कक्षाओं में विज्ञान और गणित को एकीकृत रूप से 'विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी' की तरह पढ़ाया जाता है । B. माध्यमिक कक्षाओं में भौतिकी, रसायन-विज्ञान एवं जीव-विज्ञान को एकीकृत रूप से 'विज्ञान' की तरह पढ़ाया जाता है । C. प्रारंभिक कक्षाओं में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान को एकीकृत रूप से 'ईवीएस' की तरह पढ़ाया जाता है । सही विकल्प का चयन कीजिए :- A.और C
- B.और B
- C.केवल C
- D.केवल B
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A और C