CTET 2023 — Previous Year Questions
Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →
693 questions · page 19 of 28
Q451 · Ctet Paper I
विद्यार्थियों के एक समूह को एक ऐसी गतिविधि में संलग्न किया गया है जिसमें वे बीकर में साधारण नल के पानी का क्वथन तापमान (उबालने का तापमान) माप रहे हैं । निम्नलिखित में से कौन-सा इस कार्य पर उन्हें आंकने का उपयुक्त संकेतक नहीं है ?- A.थर्मामीटर के अल्पतमांक (न्यूनतम गणना) पर ध्यान देना
- B.यह सुनिश्चित करना कि थर्मामीटर बीकर की दीवारों को छूए नहीं
- C.क्वथनांक को 100°C मापना
- D.थर्मामीटर को रखने के लिए स्टैंड का प्रयोग
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C क्वथनांक को 100°C मापना
Q452 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से किसको स्कूली विज्ञान पाठ्यचर्या में सामाजिक-वैज्ञानिक मामलों (जैसे जीएम भोजन) को सम्मिलित करने के लिए एक मान्य (वैध) कारण के रूप में शामिल नहीं किया जा सकता है ?- A.तर्क-वितर्क कौशलों को विकसित करना
- B.विज्ञान की प्रकृति के संबंध में समझ बनाने में सहायक है
- C.साक्ष्य-आधारित तर्क में संलग्न होने की क्षमता का विकास करना
- D.एक निश्चित विद्या-विषय के रूप में विज्ञान की अनुशंसा करने में सहायक है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D एक निश्चित विद्या-विषय के रूप में विज्ञान की अनुशंसा करने में सहायक है
Q453 · Ctet Paper I
कक्षा VII में 'जीवों में श्वसन' पाठ पढ़ाने के पश्चात, शिक्षिका अपने विद्यार्थियों के साथ निम्नलिखित गतिविधि करती हैं। वे तीन परखनलियाँ लेते हैं तथा प्रत्येक के 3/4 (तीन-चौथाई) के जल से भर देते हैं। परखनलियों को A, B एवं C के रूप में अंकित करते हैं। वे परखनली A में घोंघा डाल देते हैं, परखनली B में जल पौधा और C में वे घोंघा और जल पौधा दोनों दे देते हैं। शिक्षिका तब विद्यार्थियों से पूछती हैं कि किस परखनली में CO2 का उच्चतम सांद्रण होगा। इस मामले में शिक्षिका किस प्रक्रिया कौशल पर बल दे रही है ?- A.पूर्वानुमान
- B.अनुमान लगाना
- C.मापन
- D.प्रश्न उठाने
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A पूर्वानुमान
Q454 · Ctet Paper I
पाठ्य-पुस्तकों में 'विस्तारित अधिगम' के भाग के रूप में प्रस्तावित गतिविधियों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है ?- A.ये बच्चों के ज्ञान कोषकार के परिपूरक के लिए महत्वपूर्ण मूल्य-वर्धन है।
- B.ये विद्यार्थियों के मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार बनती हैं।
- C.इनमें से कुछ में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार की सूचना एकत्र करने की और स्वयं निष्कर्ष निकालने की आवश्यकता होती है।
- D.इनमें से कुछ बच्चों की विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं समाज के साथ बच्चों की अंतःक्रिया को बढ़ाती हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B ये विद्यार्थियों के मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार बनती हैं।
Q455 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से किसे टीम (दल) शिक्षण के लिए सबसे उपयुक्त कार्यकरण के रूप में शामिल किया जा सकता है ?- A.यह बहुत आपात वाली कक्षाओं के लिए एक प्रभावी रणनीति है।
- B.यह विविध सुविधाओं वाले विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाता है।
- C.यह आकलन के कार्य को और सरल बनाता है।
- D.यह विद्यार्थियों की भागीदारी में वृद्धि करने में सहायक है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B यह विविध सुविधाओं वाले विद्यार्थियों को लाभ पहुँचाता है।
Q456 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कक्षा VII के विद्यार्थियों में गोलिय दर्पणों में प्रतिविम्ब रचना के अवधारणा को प्रस्तुत करने के लिए सबसे उपयुक्त गतिविधि कौन-सी होगी ?- A.विद्यार्थियों को एक समतल दर्पण में विभिन्न अवस्थाओं में अपने प्रतिविम्बों का अवलोकन करने के लिए कहा जाता है।
- B.विद्यार्थियों को चमकीले स्टील चमच के साथ खेलने तथा उसमें अपने प्रतिविम्बों का अवलोकन करने के लिए कहा गया है।
- C.विद्यार्थियों को परावर्तन के नियम स्पष्ट किए जाते हैं।
- D.विद्यार्थियों को वक्र दर्पणों में किरण आरेख के आरेखन की प्रक्रिया स्पष्ट की जाती है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B विद्यार्थियों को चमकीले स्टील चमच के साथ खेलने तथा उसमें अपने प्रतिविम्बों का अवलोकन करने के लिए कहा गया है।
Q457 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन से परिलक्षित नहीं होता कि 'अच्छी विज्ञान शिक्षा स्वयं के अनुरूप, जीवन के अनुरूप और विद्या-विषय (अनुशासन) के अनुरूप है' ?- A.विज्ञान शिक्षा को विज्ञान संबंधी प्रक्रियाओं को अर्जित करने में विद्यार्थियों की सहायता करनी चाहिए।
- B.विज्ञान शिक्षा को बच्चे और उसके आस-पास के वातावरण के बीच एक कड़ी बनानी चाहिए।
- C.विज्ञान शिक्षा को विद्यार्थियों को स्कूल में अनुशासित रहने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए।
- D.विज्ञान कक्षा में विकासात्मक रूप से उपयुक्त होने चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C विज्ञान शिक्षा को विद्यार्थियों को स्कूल में अनुशासित रहने के लिए प्रशिक्षित करना चाहिए।
Q458 · Ctet Paper I
निम्नलिखित मूल्यांकन संबंधी प्रश्न पर विचार कीजिए : ‘लोकतंत्र में लोग किन-किन तरीकों से भागीदारी कर सकते हैं ?’ विद्यार्थियों द्वारा दिए कुछ उत्तरों को नीचे दिया गया है। कौन-सा उत्तर विद्यार्थी के प्रश्न को समझने और एक समग्र/विषयबद्ध उत्तर देने की क्षमता को प्रदर्शित करता है ?- A.‘लोकतांत्रिक सरकार के संचालन को प्रभावित करने वाले कुछ प्रमुख तत्व हैं — जन भागीदारी, संघर्ष का समाधान और समानता व न्याय के प्रति प्रतिबद्धता।’
- B.‘मतदान, धरना, रैलियाँ, सामाजिक आंदोलन।’
- C.‘चुनाव में मतदान करो।’
- D.‘लोकतंत्र में, लोग चुनाव में मतदान द्वारा भागीदारी करते हैं। सभी सरकारें एक निश्चित समय के लिए चुनी जाती हैं। भारत में यह अवधि पाँच वर्ष की है।’
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B ‘मतदान, धरना, रैलियाँ, सामाजिक आंदोलन।’
Q459 · Ctet Paper I
निम्नलिखित मूल्यांकन संबंधी प्रश्न पर विचार कीजिए : ‘साप्ताहिक बाजार और शॉपिंग मॉल में क्या अंतर है ?’ विद्यार्थियों द्वारा लिखे कुछ उत्तर नीचे दिए गए हैं : किस उत्तर में विद्यार्थी अपने तुलना/अंतर को पाने की क्षमता का प्रदर्शन करने में असफल दिखता है ?- A.‘साप्ताहिक बाजार में बिकने वाला सामान सस्ती दरों पर खरीदा जा सकता है जबकि शॉपिंग मॉल में बिकने वाला सामान को केवल कुछ लोग ही वहन कर सकते हैं।’
- B.‘साप्ताहिक बाजार में स्थायी दुकानें नहीं होती हैं जबकि शॉपिंग मॉल में दुकानें लंबे समय तक रहती हैं।’
- C.‘साप्ताहिक बाजार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लगते हैं जबकि शॉपिंग मॉल प्रायः शहरी क्षेत्रों में होते हैं।’
- D.‘साप्ताहिक बाजार ऐसे बाजार होते हैं जो सप्ताह के किसी निश्चित दिन लगते हैं जबकि शॉपिंग मॉल बहुमंजिली इमारतें होती हैं जिनमें भिन्न मंजिलों पर दुकानें होती हैं।’
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D ‘साप्ताहिक बाजार ऐसे बाजार होते हैं जो सप्ताह के किसी निश्चित दिन लगते हैं जबकि शॉपिंग मॉल बहुमंजिली इमारतें होती हैं जिनमें भिन्न मंजिलों पर दुकानें होती हैं।’
Q460 · Ctet Paper I
कक्षा VI के कुछ विद्यार्थी प्रश्न करते हैं कि यदि पृथ्वी सपाट नहीं है, तो मानचित्र कैसे सब कुछ सपाट दिखाते हैं ? इस प्रश्न को संबोधित करने का सर्वोत्तम मार्ग क्या होगा ?- A.सजीवता के साथ यह दिखाना कि कैसे मानचित्र और ग्लोब, हमारी पृथ्वी से मिलते-जुलते हैं
- B.विद्यार्थियों को मानचित्र दिखाना
- C.उन्हें स्वयं से कारण पता करने के लिए कहना
- D.विद्यार्थियों को ग्लोब दिखाना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A सजीवता के साथ यह दिखाना कि कैसे मानचित्र और ग्लोब, हमारी पृथ्वी से मिलते-जुलते हैं
Q461 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : सामाजिक विज्ञान का कला के साथ सशक्त दृढ़ संबंध है । तर्क (R) : चित्रकलाएँ, मूर्तिकलाएँ, प्रागैतिहासिक शिल्पकलाएँ, इत्यादि सामाजिक विज्ञान की कई शाखाओं के साक्ष्य/प्रमाण को निरूपित करते हैं ।- A.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
- B.गलत है, परंतु (R) सही है ।
- C.और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
- D.सही है, परंतु (R) गलत है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Q462 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प का चयन कीजिए : कथन A : सामाजिक विज्ञान की प्रकृति साक्ष्य-आधारित, अनुभविक और सत्यापननीय है । कथन B : इसका अध्ययन प्रायः एकल घटना के बहुत व्याख्यान की ओर ले जाता है ।- A.सही है, परंतु B गलत है ।
- B.और B दोनों सही हैं ।
- C.गलत है, परंतु B सही है ।
- D.और B दोनों गलत हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D और B दोनों गलत हैं ।
Q463 · Ctet Paper I
रोजी ने एक महिला को नर्स के रूप में तथा पुरुष का अभियंता के रूप में चित्र बनाया । इसके पीछे का कारण पूछने पर, उसने उत्तर दिया, ‘महिलाएँ अच्छी नर्स होती हैं क्योंकि वे अधिक धैर्यवान और सौम्य होती हैं, जबकि विज्ञान में तकनीकी विषयों की आवश्यकता होती है और महिलाएँ तकनीकी वस्तुओं का प्रयोग करने में सक्षम नहीं होती हैं ।’ रोजी का कथन क्या प्रतिबिंबित करता है ?- A.जेंडर स्थिरता
- B.जेंडर रूढ़िबद्धता
- C.जेंडर वर्गीकृत करना
- D.जेंडर भेदभाव
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B जेंडर रूढ़िबद्धता
Q464 · Ctet Paper I
विद्यार्थियों को भारत की चुनाव प्रक्रिया के बारे में सुप्रतिष्ठित करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षाशास्त्रीय विधि श्रेष्ठ होगी ?- A.विद्यार्थियों को उनके पड़ोस में चुनाव संबंधी सर्वे करने के लिए कहना
- B.कक्षा में कक्षा प्रतिनिधियों के लिए चुनाव का आयोजन करना
- C.स्थानीय चुनाव पर वृत्तचित्र दिखाना
- D.किसी विशेषज्ञ को व्याख्यान के लिए आमंत्रित करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B कक्षा में कक्षा प्रतिनिधियों के लिए चुनाव का आयोजन करना
Q465 · Ctet Paper I
आदिवासियों और घुमंतू पशुपालकों (चरवाहों) के जीवन के प्रति विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाने हेतु श्रेष्ठ संभव अभ्यास होगा :- A.बकरवालों पर चलचित्र अथवा वृत्तचित्र दिखाना
- B.व्याख्यान एवं सेमिनार
- C.आदिवासियों और घुमंतू पशुपालकों (चरवाहों) पर सामूहिक चर्चा
- D.पाठ्यपुस्तक पढ़ना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A बकरवालों पर चलचित्र अथवा वृत्तचित्र दिखाना
Q466 · Ctet Paper I
विद्यार्थियों द्वारा जल के उपयोग पर सामूहिक चर्चा करते समय शिक्षक को श्यामपट्ट का उपयोग निम्नलिखित में से किस तरह करना चाहिए ?- A.संकल्पनाओं, विषय-वस्तुओं और मुद्दों के आधार पर प्रतिक्रियाओं का व्यवस्थापन करना
- B.वे विद्यार्थी जो कक्षा में होशियार माने जाते हैं उनकी प्रतिक्रियाओं के लिए नोटिंग करना
- C.विद्यार्थियों की बातें को सुनना लेकिन उनका अभिलेखन आवश्यक नहीं है
- D.चर्चा में कही गई हर बात को अभिलेखित करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A संकल्पनाओं, विषय-वस्तुओं और मुद्दों के आधार पर प्रतिक्रियाओं का व्यवस्थापन करना
Q467 · Ctet Paper I
‘आपराधिक न्याय प्रणाली’ पर पाठ समाप्त होने पर, एक शिक्षक उच्च प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को जिला न्यायालय ले जाता है। यह अवलोकन निम्नलिखित में से कौन-सा/से उद्देश्य पूरा करता है ? A. न्यायालय के प्रकार्य का अनुभव करना तथा वकीलों, न्यायाधीशों और कर्मचारियों की भूमिकाओं पर बातचीत करना। B. न्याय पाने में आने वाली चुनौतियों को दिखाना तथा न्याय व्यवस्था के बारे में भय पैदा करना। C. विभिन्न भूमिकाओं में फंसे लोगों की परेशानियों को दिखाकर विद्यार्थियों को प्रेरणा देना और उन्हें कानून मामलों के लिए उत्साहित करना।- A.केवल C
- B.केवल B
- C.A, B और C
- D.केवल A
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D केवल A
Q468 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-सी सामाजिक विज्ञान के संदर्भ में भ्रांत-धारणाएँ हैं ? A. यह एक गैर-उपयोगी विषय है । B. प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान से श्रेष्ठ हैं । C. यह अतिरक्त ‘तथ्यों’ को रटने पर पुरस्कार करता है । D. सामाजिक विज्ञान में विशेषज्ञता प्राप्त विद्यार्थियों के नौकरी के विकल्प केवल अकादमी (शिक्षणवृत्ति) में ही हैं ।- A.A, B और C
- B.और C
- C.A, B, C और D
- D.A, C और D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C A, B, C और D
Q469 · Ctet Paper I
ऊष्ण कटिबंध की संकल्पना को समझने के लिए एक बच्चे को निम्नलिखित संकल्पनाओं (A से D) में से किनकी प्रारंभिक जानकारी होनी चाहिए ? A. देशान्तर B. ग्लोब C. आतपन D. अक्षांश- A.A, C और D
- B.B, C और D
- C.A, B और D
- D.A, B और C
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B B, C और D
Q470 · Ctet Paper I
निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : नागरिक शास्त्र से राजनीतिक विज्ञान नामावली में परिवर्तन, समकालीन भारत के मामलों के प्रति ध्यान वापस लाने के लिए था । तर्क (R) : ब्रिटिश राज के प्रति भारतीयों में बढ़ती अनिष्ठा की पृष्ठभूमि में औपनिवेशिक काल के समय भारतीय स्कूल पाठ्यक्रमों में ‘नागरिक शास्त्र’ आता था ।- A.सही है, परन्तु (R) गलत है ।
- B.और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है ।
- C.गलत है, परन्तु (R) सही है ।
- D.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है ।
Q471 · Ctet Paper I
निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि(याँ) बच्चों में समाज में महिलाओं के काम के प्रति आलोचनात्मक सोच विकसित करने में मदद करती हैं/है ? A. विद्यार्थियों को महिलाओं और पुरुषों में बराबरी के महत्व पर नारे देते हुए नारे लिखने के लिए कहना । B. विद्यार्थियों को निर्देशित करने के लिए कहना कि महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग कितना फुर्सत का समय मिलता है और इसके बारे में विचार करने के लिए क्यों है । C. विद्यार्थियों को छात्राओं के विद्यालय में उपस्थिति संबंधी आँकड़ों को दिखाना और इसके बारे में उनके नौकरी पाने के अवसरों पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में चर्चा करने के लिए कहना । सही विकल्प का चयन कीजिए :- A.और B
- B.केवल C
- C.और C
- D.केवल A
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C और C
Q472 · Ctet Paper I
‘शासन व्यवस्था’ के विषय पर कक्षा लेते समय, विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और आलोचनात्मक विचार कौशल विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से किस प्रश्न को पूछ सकते हैं ?- A.‘राजतंत्र और लोकतांत्रिक सरकार के बीच के तीन अंतर स्पष्ट कीजिए ।’
- B.‘लोकतांत्रिक सरकार की क्या विशेषताएँ होती हैं ?’
- C.‘हमने देखा कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था का बोझ चिकित्सकों और अग्रणी स्वास्थ्यकर्मियों पर कितना बढ़ गया । क्या आपक विचार में बेहतर सेवा शर्तों की मांग को लेकर सरकार के समक्ष उनका प्रदर्शन उचित जान पड़ता है ? अपने उत्तर का समर्थन कारण सहित दीजिए ।’
- D.‘आपने यह देखा है कि वर्षा ऋतु में जब भी बारिश होती है, आपके घर के आसपास जल-जमाव हो जाता है । आप अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने का फैसला करते हैं । स्थानीय, राज्य या केंद्र में से किस स्तर की शासन व्यवस्था के पास आप शिकायत करेंगे ?’
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C ‘हमने देखा कि महामारी के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्था का बोझ चिकित्सकों और अग्रणी स्वास्थ्यकर्मियों पर कितना बढ़ गया । क्या आपक विचार में बेहतर सेवा शर्तों की मांग को लेकर सरकार के समक्ष उनका प्रदर्शन उचित जान पड़ता है ? अपने उत्तर का समर्थन कारण सहित दीजिए ।’
Q473 · Ctet Paper I
एक शिक्षक अपने पाठ योजना के लिए अपेक्षित अधिगम उद्देश्यों को इस प्रकार लिखती है : ‘विद्यार्थी साप्ताहिक बाजार की तुलना शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ करने में सक्षम होंगे ।’ इस उद्देश्य के लिए विद्यार्थियों को अपना ______ प्रदर्शित करने की आवश्यकता होगी ।- A.अनुप्रयोग
- B.समझ (बोध)
- C.विश्लेषण
- D.ज्ञान
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C विश्लेषण
Q474 · Ctet Paper I
विद्यार्थियों की भारतीय संघवाद की समझ व सराहना की जाँच के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मूल्यांकन प्रश्न सर्वाधिक उपयुक्त है ?- A.राज्य के तीन अंगों — विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका पर संक्षिप्त विवरण लिखिए।
- B.शासन व्यवस्था के तीन स्तर कौन-से हैं ? उनके कार्य क्या हैं ?
- C.आपका विचार में क्या होता यदि हमारे राज्य और स्थानीय शासन व्यवस्था नहीं होती और सभी निर्णय केन्द्र से लिए जाते ?
- D.संघवाद को परिभाषित कीजिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C आपका विचार में क्या होता यदि हमारे राज्य और स्थानीय शासन व्यवस्था नहीं होती और सभी निर्णय केन्द्र से लिए जाते ?
Q475 · Ctet Paper I
मूल्यांकन हेतु निम्नलिखित प्रश्न पर विचार कीजिए : ‘एक लोकतांत्रिक देश को संविधान की जरूरत क्यों होती है ?’ निम्नलिखित में से कौन-सा उत्तर दर्शाता है कि विद्यार्थियों ने प्रश्न को समझा नहीं है ?- A.विद्यार्थी C : संविधान यह सुनिश्चित करता है कि कोई प्रमुख समूह कमजोर समूहों पर अपनी शक्ति का प्रयोग न करे।
- B.विद्यार्थी B : संविधान हमें एक नियमावली देता है जिसके आधार पर देश का शासन किया जाता है।
- C.विद्यार्थी D : संविधान में वे नियम समाहित हैं जो सुनिश्चित करते हैं कि अल्पसंख्यक वर्ग किसी भी चीज से वंचित न हो जो बहुसंख्यकों के लिए उपलब्ध है।
- D.विद्यार्थी A : संविधान उन नियमों को तय करता है जो हमारे राजनीतिक नेताओं द्वारा सत्ता के दुरुपयोग से रक्षा करते हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B विद्यार्थी B : संविधान हमें एक नियमावली देता है जिसके आधार पर देश का शासन किया जाता है।