CTET 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

693 questions · page 2 of 28

  1. Q26 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से स्वलीनता वाले विद्यार्थियों की विशिष्ट विशेषता कौन-सी है ?
    • A.कल्पना को तथ्य से अलग करने की श्रेष्ठ क्षमता
    • B.उन्नत सामाजिक-भावनात्मक पारस्परिकता
    • C.बार-बार दोहराव और आवर्ती व्यवहार
    • D.संवाद कौशलों का उच्च स्तर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C बार-बार दोहराव और आवर्ती व्यवहार

  2. Q27 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए : अभिकथन (A) : शिक्षार्थियों के बीच समालोचनात्मक चिंतन को सुप्रभ बनाने के लिए, शिक्षकों को उन्हें विविध परिस्थितियों और विभिन्न दृष्टिकोणों से अवगत कराना चाहिए। कारण (R) : जब विद्यार्थी विविध मुद्दों के बीच बातचीत में संलग्न होते हैं तो वे समालोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने की अपनी क्षमताओं को सीखते और समृद्ध करते हैं।
    • A.और (R) दोनों गलत हैं।
    • B.और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
    • C.और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
    • D.सही है, परन्तु (R) गलत है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

  3. Q28 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से अधिगम का प्राथमिक लक्ष्य कौन-सा होना चाहिए ?
    • A.तथ्यों का रटना
    • B.यांत्रिक याद करने के पूर्वाभ्यास में उत्कृष्ट बनना
    • C.सहपाठियों के साथ प्रतिस्पर्धा
    • D.समालोचनात्मक चिंतन का विकास
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D समालोचनात्मक चिंतन का विकास

  4. Q29 · Ctet Paper I

    बच्चे सबसे प्रभावी ढंग से तब सीखते हैं यदि कोई अवधारण :
    • A.सामान्य से विशिष्ट की ओर बढ़ती है।
    • B.अमूर्त से मूर्त की ओर बढ़ती है।
    • C.जटिल से सरल की ओर बढ़ती है।
    • D.तर्कसंगत से अनुभवजन्य की ओर बढ़ती है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A सामान्य से विशिष्ट की ओर बढ़ती है।

  5. Q30 · Ctet Paper I

    विद्यार्थियों की सीखने की शैलियों की विविधता :
    • A.को महत्व दिया जाना चाहिए और मानव विविधता के प्रतिबिंब के रूप में देखा जाना चाहिए।
    • B.की उपेक्षा की जानी चाहिए और सीखने की शैलियों में एकरूपता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
    • C.को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए।
    • D.को शिक्षण-अधिगम में बाधा और अवरोध के रूप में देखा जाना चाहिए।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A को महत्व दिया जाना चाहिए और मानव विविधता के प्रतिबिंब के रूप में देखा जाना चाहिए।

  6. Q31 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-से कथन गणित की प्रकृति के बारे में सबसे उपयुक्त है? A. यह बच्चे को सृजनात्मक बनने में सहायता करता है। B. यह बच्चे की कल्पना को पोषित करने में सहायता करता है। C. यह निगमनात्मक विवेचन (तर्क) पर आधारित है। D. यह हमेशा अभिसारी होता है।
    • A.A, B और C
    • B.और C
    • C.और C
    • D.और B
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A A, B और C

  7. Q32 · Ctet Paper I

    बच्चों में गणितीय अभिरुचि को विकसित करने के लिए, एक अध्यापिका निम्नलिखित गतिविधियों अपनी कक्षा में करवाती है। इनमें से वह चुनिए जो उसके उद्देश्य को पूरा करने में प्रभावी नहीं है। (1) वह हमेशा उस विद्यार्थी की प्रशंसा करती है जो कक्षा में सत्रांत परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करता/करती है। (2) वह बच्चों को भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदानों के वीडियो दिखाती है। (3) वह कक्षा में गणितीय पहेलियाँ और जादुई वर्ग हल करने के लिए देती है। (4) उन्होंने अपनी कक्षा में एक गणितीय कोना बनाया है जहाँ पर विद्यार्थी विभिन्न गणितीय गतिविधियाँ कर सकते हैं।
    • A.वह हमेशा उस विद्यार्थी की प्रशंसा करती है जो कक्षा में सत्रांत परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करता/करती है।
    • B.वह बच्चों को भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदानों के वीडियो दिखाती है।
    • C.वह कक्षा में गणितीय पहेलियाँ और जादुई वर्ग हल करने के लिए देती है।
    • D.उन्होंने अपनी कक्षा में एक गणितीय कोना बनाया है जहाँ पर विद्यार्थी विभिन्न गणितीय गतिविधियाँ कर सकते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A वह हमेशा उस विद्यार्थी की प्रशंसा करती है जो कक्षा में सत्रांत परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करता/करती है।

  8. Q33 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है ?
    • A.विद्यार्थियों की त्रुटियाँ उनके सोचने की प्रक्रिया (चिंतन) के बारे में जानकारी देती हैं।
    • B.गणित में त्रुटियाँ सीखने का हिस्सा होती हैं।
    • C.गणित में त्रुटियाँ शिक्षकों को उनके पाठ योजना बनाने में मदद करती हैं।
    • D.विद्यार्थियों की त्रुटियों को अनदेखा कर देना चाहिए क्योंकि त्रुटियों की ओर इशारा उनको प्रेरणाहीन करेगा।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D विद्यार्थियों की त्रुटियों को अनदेखा कर देना चाहिए क्योंकि त्रुटियों की ओर इशारा उनको प्रेरणाहीन करेगा।

  9. Q34 · Ctet Paper I

    आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
    • A.मानक-संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
    • B.मानक-संदर्भित आकलन विद्यार्थियों की अधिगम में प्रवीणता का मूल्यांकन करता है।
    • C.मानक-संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
    • D.मानक-संदर्भित आकलन हमें बताता है कि एक विद्यार्थी अपने प्रदर्शन में अन्य विद्यार्थियों के सापेक्ष कहाँ खड़ा/खड़ी है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A मानक-संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।

  10. Q35 · Ctet Paper I

    गणितीय अधिगम सामग्री : 'A. सूत्र के प्रदर्शन में शिक्षकों की मदद करती है।', 'B. स्व-अध्ययन में विद्यार्थियों की मदद करती है।', 'C. निर्देश देने में शिक्षकों की मदद करती है।', 'D. कक्षा में अधिगम वातावरण का निर्माण करने में मदद करती है।', 'सही विकल्प चुनिए :'
    • A.और D
    • B.और B
    • C.और D
    • D.और C
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C और D

  11. Q36 · Ctet Paper I

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, देश-भर में विभिन्न विषयों में ओलिंपियाड और प्रतियोगिताएँ _______ होंगी।
    • A.सरल
    • B.मजबूत
    • C.हतोत्साहित
    • D.कम
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B मजबूत

  12. Q37 · Ctet Paper I

    अधिक-कम, लम्बा-छोटा, दूर-समीप, बड़ा-छोटा, आदि अवधारणाएँ :
    • A.तुलना के लिए अस्पष्ट शब्द हैं।
    • B.विलोम शब्द हैं, जो गणित सीखने के लिए आवश्यक नहीं हैं।
    • C.सीधे शब्दों में अंग्रेजी भाषा विशेषण हैं।
    • D.महत्वपूर्ण पूर्व-संख्या (प्री-नम्बर) अवधारणाएँ हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D महत्वपूर्ण पूर्व-संख्या (प्री-नम्बर) अवधारणाएँ हैं।

  13. Q38 · Ctet Paper I

    राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, कक्षाओं के अन्दर किए गए शोध बताते हैं कि लड़कियों को गणित में ‘निपुणताओं’ के योग्य न मानकर उनका काफी व्यवस्थित अवमूल्यन होता है जबकि वे गणित में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। इसका सबसे उपयुक्त कारण क्या है ?
    • A.गणित में लड़कियों का खराब प्रदर्शन उनके गणित के प्रति भय के कारण होता है।
    • B.गणित, अपनी प्रकृति द्वारा ही, पुरुष-प्रधान विषय है।
    • C.समाज की लिंग संबंधी धारणाएँ इस मान्यता की ओर ले जाती हैं कि लड़के समस्या-समाधान की ज्यादा नवीन रणनीतियों उपयोग करते हैं और इसलिए, उन्हें बेहतर अवधारणात्मक समझ होती है।
    • D.लड़कों में गणितीय क्षमताएँ जन्मजात हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C समाज की लिंग संबंधी धारणाएँ इस मान्यता की ओर ले जाती हैं कि लड़के समस्या-समाधान की ज्यादा नवीन रणनीतियों उपयोग करते हैं और इसलिए, उन्हें बेहतर अवधारणात्मक समझ होती है।

  14. Q39 · Ctet Paper I

    कक्षाओं शोध यह दर्शाते हैं कि अधिकांश विद्यार्थी गणित को उसी कक्षा में जो अन्य विषय वे पढ़ते हैं, उनसे अधिक कठिन समझते हैं। गणित की प्रकृति का निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू इस भय को बढ़ाता है ?
    • A.गणित का विस्तृत ज्ञान-भंडार
    • B.गणित में दिए गए प्रश्न के अनेक उत्तर होने की व्यापकता
    • C.गणित में किसी समस्या का समाधान करने के लिए कई अलग-अलग प्रणालियों की व्यापकता
    • D.गणित में प्राथमिक अवधारणाओं की अमूर्त प्रकृति
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D गणित में प्राथमिक अवधारणाओं की अमूर्त प्रकृति

  15. Q40 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से किसने गणितीय खगोल-विज्ञान के क्षेत्र में कार्य किया है ?
    • A.आर्यभट्ट
    • B.भास्कर I
    • C.रामानुजन
    • D.महावीर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A आर्यभट्ट

  16. Q41 · Ctet Paper I

    एक सब्जी बेचने वाला पालक रु 60 प्रति किग्रा बेच रहा था। सोनू ने 350 ग्राम पालक लिया जिसके लिए सब्जी बेचने वाले ने सोनू से रु 21 (रु 6 + रु 6 + रु 6 + रु 3) लिए। निम्न में से कौन-सा/से कथन इस गणितीय कौशल के सम्बन्ध में सब्जी बेचने वाले द्वारा प्रयोग में लाए गए इस गणितीय कौशल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं ? A. यह गणितीय कौशल अस्पष्ट है। B. यह कौशल कक्षा में गणितीय प्रश्नों को हल करने के लिए लाभदायक नहीं है। C. ऐसे कौशल गणितीय प्रश्नों को हल करने के वैकल्पिक तरीकों के विकास में सहायक होते हैं। सही विकल्प चुनिए : (1) A और B (2) केवल A (3) केवल B (4) केवल C
    • A.और B
    • B.केवल A
    • C.केवल B
    • D.केवल C
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D केवल C

  17. Q42 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति यह दर्शाती है कि बच्चे ज्ञान का निर्माण स्वयं कर रहे हैं ? (1) कक्षा का सर्वोत्तम छात्र/छात्रा पहाड़ों को ऊँचे स्वर में पढ़ रहा/रही है और बाकी के विद्यार्थी उसके पीछे-पीछे दोहरा रहे हैं। (2) बच्चे एक साथ पहाड़ों का कविता-पाठ कर रहे हैं। (3) बच्चों को हस्तचालित सामग्रियाँ जैसे संख्याओं के ग्रिड, आयताकार सारणियों में व्यवस्थित गोटियाँ दी गई हैं और वे इनका प्रयोग कर गुणन के पैटर्न खोज रहे हैं। (4) शिक्षक ने अधूरी गुणन सारणी लिख दी है और बच्चे उन पहाड़ों को श्यामपट्ट पर लिखकर पूरा कर रहे हैं।
    • A.कक्षा का सर्वोत्तम छात्र/छात्रा पहाड़ों को ऊँचे स्वर में पढ़ रहा/रही है और बाकी के विद्यार्थी उसके पीछे-पीछे दोहरा रहे हैं।
    • B.बच्चे एक साथ पहाड़ों का कविता-पाठ कर रहे हैं।
    • C.बच्चों को हस्तचालित सामग्रियाँ जैसे संख्याओं के ग्रिड, आयताकार सारणियों में व्यवस्थित गोटियाँ दी गई हैं और वे इनका प्रयोग कर गुणन के पैटर्न खोज रहे हैं।
    • D.शिक्षक ने अधूरी गुणन सारणी लिख दी है और बच्चे उन पहाड़ों को श्यामपट्ट पर लिखकर पूरा कर रहे हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C बच्चों को हस्तचालित सामग्रियाँ जैसे संख्याओं के ग्रिड, आयताकार सारणियों में व्यवस्थित गोटियाँ दी गई हैं और वे इनका प्रयोग कर गुणन के पैटर्न खोज रहे हैं।

  18. Q43 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षार्थी को भिन्न 2/3 और 4/6 के बीच तुल्यता की कल्पना करने में मदद करने का सबसे उपयुक्त तरीका है ?
    • A.विभाजन (भाग) विधि का उपयोग
    • B.लघुतम समापवर्तक विधि का उपयोग
    • C.भिन्न डिस्क का उपयोग
    • D.कैलकुलेटरों का उपयोग
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C भिन्न डिस्क का उपयोग

  19. Q44 · Ctet Paper I

    एक शिक्षिका गणित कक्षा में रोल प्ले (भूमिका निर्वाह) विधि का उपयोग करती है। उसका उद्देश्य है :
    • A.बच्चों को व्यस्त रखना।
    • B.विचारों का प्रदर्शन।
    • C.बच्चों का मनोरंजन।
    • D.अनुशासन बनाए रखना।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B विचारों का प्रदर्शन।

  20. Q45 · Ctet Paper I

    संख्या बोध विकसित करने में उपकला (सबिटाइजिंग) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण है जो विद्यार्थी में उपकला के कौशल का प्रदर्शन करता है ?
    • A.विद्यार्थी संख्या 6 की पहचान 5 में 1 जोड़ने के रूप में करता है।
    • B.विद्यार्थी एक पासा उठाता है और बिना बिन्दुओं (डॉट्स) को गिने यह बताने में सक्षम है कि यह चार है।
    • C.विद्यार्थी संख्या 4 की पहचान 5 में से 1 निकालने के रूप में करता है।
    • D.विद्यार्थी संख्या 5 की पहचान 4 के परवर्ती के रूप में करता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B विद्यार्थी एक पासा उठाता है और बिना बिन्दुओं (डॉट्स) को गिने यह बताने में सक्षम है कि यह चार है।

  21. Q46 · Ctet Paper I

    प्रियदर्शिनी ने 4·8 kg बादाम, 2500 g किशमिश और 3·5 kg काजू को मिला दिया तथा इस मिश्रण के बराबर-बराबर तीन दर्जन पैकेट बना दिए । प्रत्येक पैकेट का भार क्या है ?
    • A.650 g
    • B.250 g
    • C.300 g
    • D.500 g
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 300 g

  22. Q47 · Ctet Paper I

    एक वर्ग की भुजा 5 cm है । यदि इस वर्ग की भुजा दोगुनी कर दी जाए, तो नया क्षेत्रफल कितनी गुना हो जाएगा ?
    • A.8 गुना
    • B.गुना
    • C.गुना
    • D.गुना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D गुना

  23. Q48 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित समूहों में से किसमें सभी त्रि-आयामी आकृतियाँ हैं ?
    • A.घन, घनाभ, अर्ध-वृत्त, शंकु
    • B.घन, घनाभ, वृत्त, शंकु
    • C.घन, घनाभ, वृत्त, त्रिभुज
    • D.घन, घनाभ, गोला, बेलन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D घन, घनाभ, गोला, बेलन

  24. Q49 · Ctet Paper I

    संगीता एक साबुन खरीदना चाहती है, जिसका मूल्य ₹ 10 है । उसके पास एक पाँच रुपए का सिक्का, 2 एक रुपए के सिक्के और 5 पचास पैसे के सिक्के हैं । उसे साबुन खरीदने के लिए और कितनी धनराशि की जरूरत है ?
    • A.₹ 2·50
    • B.₹ 0·50
    • C.₹ 1·50
    • D.₹ 2·00
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ₹ 0·50

  25. Q50 · Ctet Paper I

    नीचे दिए गए पैटर्न में लुप्त संख्या क्या है ? 1, 6, 15, ____, 45, 66, 91
    • A.36
    • B.28
    • C.32
    • D.25
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 28