CTET 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

693 questions · page 23 of 28

  1. Q551 · Ctet Paper I

    एक मिलीमीटर बराबर है :
    • A.0.01 cm
    • B.0.1 cm
    • C.0.01 m
    • D.0.1 m
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 0.1 cm

  2. Q552 · Ctet Paper I

    एक ________ सदैव सम बहुभुज होता है।
    • A.समबाहु त्रिभुज
    • B.वर्ग
    • C.पंचभुज
    • D.वृत्त
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B वर्ग

  3. Q553 · Ctet Paper I

    त्रिभुज के सभी कोणों का योग है :
    • A.60°
    • B.90°
    • C.180°
    • D.360°
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 180°

  4. Q554 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन सा/से आरंभिक संख्या अवधारणा के बनने से संबंधित है?
    • A.एक-की-संगति
    • B.पदानुक्रमिक समावेशन
    • C.मूलभूत संक्रियाएँ
    • D.सही विकल्प चुनें :
    • E.केवल (a)
    • F.और (c)
    • 7.और (b)
    • 8.और (c)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C मूलभूत संक्रियाएँ

  5. Q555 · Ctet Paper I

    जब शिक्षिका यह सुनिश्चित करती है कि उसके द्वारा बनाया गया टेस्ट, उस टेस्ट के उद्देश्य एवं कसौटी को पूरा करते हैं तब मूल्यांकन के किस पक्ष का उपयोग किया गया है ?
    • A.वैधता
    • B.व्यावहारिकता
    • C.विश्वसनीयता
    • D.सुसंगति
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A वैधता

  6. Q556 · Ctet Paper I

    25454 प्राप्त करने के लिए 9909, 9099 और 9009 के योग में से क्या घटाना होगा ?
    • A.2356
    • B.2365
    • C.2536
    • D.2563
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 2563

  7. Q557 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
    • A.1, एक अभाज्य संख्या है।
    • B.1, एक भाज्य संख्या है।
    • C.दोनों है, एक भाज्य और अभाज्य संख्या।
    • D.न तो अभाज्य है और न ही भाज्य है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D न तो अभाज्य है और न ही भाज्य है।

  8. Q558 · Ctet Paper I

    नीचे दिए गए संख्या पैटर्न को देखिए : 1, 8, 27, 64, 125, ________ , ________ अगले दो पद क्या होंगे ?
    • A.256 और 289
    • B.216 और 289
    • C.256 और 343
    • D.216 और 343
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 216 और 343

  9. Q559 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गणितीय अधिगम को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है ?
    • A.असफलता का अर्थ यह नहीं होता कि विद्यार्थी गणित नहीं कर सकते।
    • B.सभी गणित सीख सकते हैं।
    • C.गणित अधिगम लिंग-विशिष्ट नहीं होता है।
    • D.अन्तर्ज्ञान को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि यह गणितीय विचारों को विकसित करने में बाधा डालता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अन्तर्ज्ञान को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि यह गणितीय विचारों को विकसित करने में बाधा डालता है।

  10. Q560 · Ctet Paper I

    25.3 × 5 − 35 ÷ 5 − 3 × 18.5 का मान है :
    • A.283.05
    • B.64.0
    • C.95.0
    • D.− 26.5
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 64.0

  11. Q561 · Ctet Paper I

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, के अनुसार, शिक्षार्थियों का आकलन _________ को शामिल करता है ।
    • A.संज्ञानात्मक और भौतिक आयाम
    • B.संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोदैहिक आयाम
    • C.संज्ञानात्मक, सामाजिक, आध्यात्मिक आयाम
    • D.भौतिक और मनोवैज्ञानिक आयाम
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B संज्ञानात्मक, भावात्मक और मनोदैहिक आयाम

  12. Q562 · Ctet Paper I

    किसी स्थान O से आरंभ करके एक मेंढक 3 कदम और एक खरगोश 7 कदम की छलांग लगाते हैं । निम्न में से किस कदम पर वे दोनों एक साथ छलांग लगाएंगे ?
    • A.343
    • B.371
    • C.378
    • D.354
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 378

  13. Q563 · Ctet Paper I

    2 2/3 समकोणों में डिग्रियों की संख्या है :
    • A.210
    • B.285
    • C.240
    • D.330
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 240

  14. Q564 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से किसकी लागत सबसे कम है ?
    • A.₹ 750 प्रत्येक पैकेट वाले 75 पैकेट
    • B.₹ 7.50 प्रत्येक पैकेट वाले 750 पैकेट
    • C.₹ 750 प्रत्येक वस्तु वाली 7.5 दर्जन वस्तुएँ
    • D.₹ 7.50 प्रत्येक वस्तु वाली 75 दर्जन वस्तुएँ
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ₹ 7.50 प्रत्येक पैकेट वाले 750 पैकेट

  15. Q565 · Ctet Paper I

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी) - 2020 ‘‘भारत का ज्ञान’’ के बारे में बात करती है। निम्नलिखित में से क्या इसमें सम्मिलित नहीं है ?
    • A.आधुनिक भारत के प्रति प्राचीन भारत का ज्ञान और उसका योगदान।
    • B.विभिन्न विषयों जैसे गणित, खगोल विज्ञान, चिकित्सा, कृषि इत्यादि के हिस्से के रूप में आदिवासी ज्ञान, अधिगम के स्वदेशी और पारंपरिक तरीके।
    • C.सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में विभिन्न राज्यों का दौरा।
    • D.विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के आकलन के लिए औपचारिक परीक्षाएँ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि के आकलन के लिए औपचारिक परीक्षाएँ।

  16. Q566 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन सा मॉडल शुरुआती कक्षा के विद्यार्थियों में इकाई, दहाई और सैकड़े के संबंध के बारे में अवधारणात्मक समझ विकसित करने के लिए सबसे कम उपयुक्त है ?
    • A.डाइनेस ब्लॉक्स
    • B.मुद्रा
    • C.गिनतारा
    • D.स्थानिक मान चार्ट
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D स्थानिक मान चार्ट

  17. Q567 · Ctet Paper I

    बृज के पास अपनी पसंद की जमीन घेरे के लिए 100 मीटर का तार था। वह सबसे बड़ा जमीन का टुकड़ा लेना चाहता था। निम्नलिखित में से उसे किस माप का टुकड़ा लेना चाहिए ताकि उसकी जमीन का क्षेत्रफल अधिकतम हो?
    • A.15 m × 35 m
    • B.30 m × 20 m
    • C.25 m × 25 m
    • D.5 m × 45 m
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 25 m × 25 m

  18. Q568 · Ctet Paper I

    गणित के शिक्षण में 'विभिन्न प्रकार के तरीकों' के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य नहीं है?
    • A.ऐसा बहुत बार होता है कि एक समस्या का समाधान करने के कई तरीके हैं।
    • B.यह बच्चे के अधिगम में बाधा डालता है क्योंकि यह भ्रम की स्थिति उत्पन्न करता है।
    • C.इस तरह के विकल्प प्रस्तुत करने से बच्चों को उस उपागम का अन्वेषण करने और उपयोग करने का अवसर मिलता है जो उनके लिए सबसे स्वाभाविक और आसान है।
    • D.यह स्कूल गणित को एक ही सही उत्तर होने की परंपरा से मुक्त करने के लिए महत्वपूर्ण है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B यह बच्चे के अधिगम में बाधा डालता है क्योंकि यह भ्रम की स्थिति उत्पन्न करता है।

  19. Q569 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन सा कथन सबसे अधिक उपयुक्त है?
    • A.गणित की लैब जरूरी है क्योंकि यह क्रियात्मक गतिविधियों का अवसर प्रदान करती है।
    • B.चार्ट्स गणित की कक्षा में एक प्रभावी शिक्षण-अधिगम सामग्री है।
    • C.शिक्षण-अधिगम सामग्री का उपयोग गणित की कक्षा में विद्यार्थियों के अभ्यास का समय व्यय कर देता है।
    • D.विद्यार्थी गणित की कक्षा में पहेलियों में आनंद नहीं लेते।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A गणित की लैब जरूरी है क्योंकि यह क्रियात्मक गतिविधियों का अवसर प्रदान करती है।

  20. Q570 · Ctet Paper I

    7 1/2 kg नमक से 1/12 kg नमक के कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं?
    • A.45
    • B.60
    • C.72
    • D.90
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 90

  21. Q571 · Ctet Paper I

    कक्षा II में 182 - 67 को हल करते हुए एक अध्यापिका ने स्पष्ट किया कि हमें 7 को 2 में से घटाना है और 2 छोटा है 7 से। इसलिए हमें 8 से एक उधार लेना पड़ेगा और तब हम 12 में से 7 को घटा कर पाएंगे। एक बच्चे ने अध्यापिका से पूछा: 'मैडम! हम 8 से उधार क्यों ले रहे हैं? उधार लेना अच्छा नहीं होता। इस परिस्थिति में अध्यापिका को क्या करना चाहिए?
    • A.अध्यापिका को बच्चे को डाँट कर बैठा देना चाहिए।
    • B.अध्यापिका को 'उधार' शब्द को बदलकर 'पुनर्ग्रुपीकरण' का उपयोग करना चाहिए और पुनर्ग्रुपीकरण की प्रक्रिया दिखानी चाहिए।
    • C.अध्यापिका को बच्चे को कहना चाहिए कि घटाव की कलन विधि सीखने पर ध्यान दें।
    • D.अध्यापिका को बच्चे के प्रश्न को नज़रअंदाज़ करते हुए अपना काम जारी रखना चाहिए।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B अध्यापिका को 'उधार' शब्द को बदलकर 'पुनर्ग्रुपीकरण' का उपयोग करना चाहिए और पुनर्ग्रुपीकरण की प्रक्रिया दिखानी चाहिए।

  22. Q572 · Ctet Paper I

    यामिना ने एक पासा 10 बार उछाला और उसे निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए : 5, 3, 6, 6, 1, 4, 5, 3, 3, 2 निम्नलिखित संख्याओं में से उसे अधिकतम बार कौन सी संख्या प्राप्त हुई ?
    • A.6
    • B.3
    • C.1
    • D.5
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 3

  23. Q573 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा स्कूली गणित में इबारती सवालों के लिए सही है ?
    • A.इबारती सवाल उन अभ्यासों को संदर्भित करते हैं जहाँ बच्चा परिस्थिति को एक ऐसा औपचारिक रूप देता है जिसमें गणितीय तकनीक को लागू किया जा सके।
    • B.इबारती सवाल गणितीय मॉडलिंग के उदाहरण नहीं होते।
    • C.इबारती सवाल केवल माध्यमिक कक्षाओं में महत्वपूर्ण होते हैं।
    • D.इबारती सवाल गणित में प्रक्रियात्मक ज्ञान पर अधिक केंद्रित होते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A इबारती सवाल उन अभ्यासों को संदर्भित करते हैं जहाँ बच्चा परिस्थिति को एक ऐसा औपचारिक रूप देता है जिसमें गणितीय तकनीक को लागू किया जा सके।

  24. Q574 · Ctet Paper I

    पार्सल भेजने की दरें नीचे दी गई हैं : पार्सल का भार (50 ग्राम और उससे कम) : ₹ 15.00 पार्सल का भार (प्रत्येक अतिरिक्त 50 ग्राम के लिए) : ₹ 7.00 मीना अपनी सहेली चारु को पार्सल भेजना चाहती है, जो दिल्ली में है। पार्सल का भार 350 g है। दरों को देखकर पार्सल भेजने की सही राशि का चुनाव कीजिए :
    • A.₹ 42
    • B.₹ 50
    • C.₹ 55
    • D.₹ 57
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D ₹ 57

  25. Q575 · Ctet Paper I

    प्राथमिक स्तर पर 'आँकड़ों का प्रबंधन' के परिचय के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे उपयुक्त है ?
    • A.विद्यार्थियों को बस और ट्रेन के समय की समय-सारिणियों को पढ़ने के लिए कहना।
    • B.कक्षा में विद्यार्थियों की लंबाई, उनका पसंदीदा खाना, रंग, कार्टून इत्यादि पर आँकड़े इकट्ठे करना और आँकड़ों पर आधारित प्रश्न पूछना।
    • C.विद्यार्थियों को एक शहर की पाँच साल की जनगणना गणना दिखाना और विद्यार्थियों को जनसंख्या वृद्धि की तुलना करने को कहना।
    • D.ब्लैकबोर्ड पर एक दंड-आरेख चित्रांकित करना और विद्यार्थियों को उसमें से आँकड़ों को पढ़ने के लिए कहना।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B कक्षा में विद्यार्थियों की लंबाई, उनका पसंदीदा खाना, रंग, कार्टून इत्यादि पर आँकड़े इकट्ठे करना और आँकड़ों पर आधारित प्रश्न पूछना।