CTET 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

693 questions · page 25 of 28

  1. Q601 · Ctet Paper I

    घड़सीसर से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ? सही उत्तर चुनें।
    • A.जैसलमेर राज घड़सी ने इसे बनवाया था।
    • B.यह लगभग 650 साल पहले बनवाया गया था।
    • C.यह नौ तालाबों से जुड़ा हुआ था।
    • D.यह तालाब आज भी प्रयोग में है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D यह तालाब आज भी प्रयोग में है।

  2. Q602 · Ctet Paper I

    अभिकथन : थीम 'परिवार और मित्र' ईवीएस में एक प्रमुख थीम है और 'पौधों और जानवरों' को 'परिवार और मित्र' के उप-थीम के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। कारण : थीम के द्वारा मनुष्य और जीवन के अन्य रूपों की अन्योन्याश्रितता पर प्रकाश डाला गया है।
    • A.अभिकथन और कारण सही हैं और कारण अभिकथन की सही व्याख्या है।
    • B.अभिकथन और कारण सही हैं लेकिन कारण, अभिकथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.अभिकथन सही है लेकिन कारण गलत है।
    • D.अभिकथन गलत है परंतु कारण सही है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A अभिकथन और कारण सही हैं और कारण अभिकथन की सही व्याख्या है।

  3. Q603 · Ctet Paper I

    दिए गए कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सही विकल्प चुनें : अभिकथन (A) : हम अधिक ऊँचाई की तुलना में समुद्र तल पर आसानी से खाना पका सकते हैं। कारण (R) : अधिक ऊँचाई पर पानी का क्वथनांक बढ़ जाता है।
    • A.दोनों (A) और (R) सत्य हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
    • B.दोनों (A) और (R) सत्य हैं लेकिन (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
    • C.सत्य है लेकिन (R) असत्य है।
    • D.असत्य है लेकिन (R) सत्य है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C सत्य है लेकिन (R) असत्य है।

  4. Q604 · Ctet Paper I

    कक्षा 5 की ईवीएस शिक्षिका नीना अपने छात्रों को एक समूह असाइनमेंट देती है कि उन्हें पास के कृषि फार्मों का दौरा करना है और कृषि के दौरान किसानों द्वारा उपयोग किए जाने वाले उपकरणों और उनके द्वारा उगाई जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त करनी है। उन्हें फोटो भी खींचकर कर रिपोर्ट तैयार करनी है। यहाँ कौन से प्रक्रिया कौशल और संकेतक शामिल हैं ?
    • A.प्रश्न करना, अभिव्यक्त करना, परिणाम निकालना
    • B.प्रश्न पूछना, प्रयोग करना, पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता
    • C.परिकल्पना, परिणाम निकालना, अभिव्यक्त
    • D.अनुमान, प्रयोग, अवलोकन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A प्रश्न करना, अभिव्यक्त करना, परिणाम निकालना

  5. Q605 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा निरंतर और व्यापक मूल्यांकन का समर्थन करेगा ?
    • A.सर्वश्रेष्ठ कार्य पोर्टफोलियो
    • B.वृद्धि और अधिगम प्रगति पोर्टफोलियो
    • C.मानकीकृत उपलब्धि परीक्षण
    • D.मानकीकृत बुद्धि परीक्षण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B वृद्धि और अधिगम प्रगति पोर्टफोलियो

  6. Q606 · Ctet Paper I

    अभिकथन (A) : शिक्षकों को बच्चों के साथ काम करते समय लगातार अपने स्वयं के दृष्टिकोण और पूर्वाग्रहों की जांच करनी चाहिए।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।

  7. Q607 · Ctet Paper I

    गणित में अपने खराब अंकों के बारे में बात करते हुए अवि कहता है, "मुझे अंकों की समझ नहीं है"। अवि अपने प्रदर्शन का कारण किसको ठहरा रहा है ?
    • A.किस्मत
    • B.कार्य कठिनाई
    • C.कोशिश की कमी
    • D.योग्यता का अभाव
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D योग्यता का अभाव

  8. Q608 · Ctet Paper I

    लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, छात्रों के सीखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक अनुशंसित दृष्टिकोण है ?
    • A.छात्रों को ऐसा काम प्रदान करना जो उनकी समझ के वर्तमान स्तर से पूरी तरह से असंबंधित हो।
    • B.छात्रों के वर्तमान स्तर पर आधारित उनकी जीवंत समझ के साथ मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करना।
    • C.छात्रों को कोई सहायता नहीं देना और उन्हें अपने दम पर संघर्ष करने के लिए छोड़ देना।
    • D.छात्रों को ऐसा काम प्रदान करना जिसे वे व्यक्तिगत रूप से प्रबंधित और पूरा कर सकें।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B छात्रों के वर्तमान स्तर पर आधारित उनकी जीवंत समझ के साथ मार्गदर्शन और समर्थन प्रदान करना।

  9. Q609 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन प्रगतिशील शिक्षा में शिक्षक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है ?
    • A.शिक्षक ज्ञान का प्राथमिक स्रोत होते हैं।
    • B.शिक्षक एक सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करते हैं।
    • C.शिक्षक निर्धारित पाठ्यक्रम को 'जैसा का तैसा' लागू करते हैं।
    • D.शिक्षक बच्चों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने के लिए उनके हाल पर छोड़ देते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B शिक्षक एक सुविधा प्रदाता के रूप में कार्य करते हैं।

  10. Q610 · Ctet Paper I

    हावर्ड गार्डनर की गई बुद्धि की अवधारणा का तात्पर्य है कि :
    • A.सभी लोग दुनिया को समान रूप से समझते और संसाधित करते हैं।
    • B.अलग-अलग आयामों में लोगों की अलग-अलग योग्यताएँ होती हैं।
    • C.बुद्धि का केवल एक ही आयाम होता है।
    • D.बुद्धि केवल प्रयोगात्मक अधिगम से संबंधित है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B अलग-अलग आयामों में लोगों की अलग-अलग योग्यताएँ होती हैं।

  11. Q611 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से अवधारणा के निरूपण का कौन-सा क्रम बच्चों की संज्ञानात्मक क्षमताओं के उत्तरोत्तर विकास के अनुसार है ?
    • A.क्रिया-आधारित, छवि-आधारित, संकेत-आधारित
    • B.छवि-आधारित, संकेत-आधारित, क्रिया-आधारित
    • C.संकेत-आधारित, क्रिया-आधारित, छवि-आधारित
    • D.संकेत-आधारित, छवि-आधारित, क्रिया-आधारित
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A क्रिया-आधारित, छवि-आधारित, संकेत-आधारित

  12. Q612 · Ctet Paper I

    शिक्षकों को कक्षा में प्रभावी संज्ञान सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को संवेगात्मक सहारा देना चाहिए।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (A) को (R) सही व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) को (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A और (R) दोनों सही हैं और (A) को (R) सही व्याख्या करता है।

  13. Q613 · Ctet Paper I

    विकास के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
    • A.विकास एक असतत प्रक्रिया है।
    • B.विकास चक्रीय तरीके से होता है, रैखिक नहीं।
    • C.विकास विशिष्ट से सामान्य की ओर बढ़ता है।
    • D.विकास के विभिन्न पहलू एक-दूसरे से स्वतंत्र होते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B विकास चक्रीय तरीके से होता है, रैखिक नहीं।

  14. Q614 · Ctet Paper I

    लेव वायगोत्स्की के अनुसार, बच्चे अपने स्वयं के व्यवहार को किस प्रकार नियंत्रित करते हैं ?
    • A.अनुकूलन की प्रक्रिया द्वारा
    • B.आत्म वाच के प्रयोग द्वारा
    • C.संतुलीकरण की प्रक्रिया द्वारा
    • D.खुद को पुनर्बलन के उपयोग द्वारा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B आत्म वाच के प्रयोग द्वारा

  15. Q615 · Ctet Paper I

    कक्षा पाँचवी के बच्चों को तैरने और डूबने की अवधारणाओं को पढ़ाने के लिए संरचनावाद में दृढ़ विश्वास रखने वाले शिक्षकों द्वारा कौन-सा शैक्षणिक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा ?
    • A.व्याख्यान विधि
    • B.वीडियो दिखाना
    • C.पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिखाना
    • D.निर्देशित खोज
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D निर्देशित खोज

  16. Q616 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा सार्थक सीखने के लिए एक प्रभावी स्मृति तकनीक नहीं है ?
    • A.रटने का दोहराव
    • B.स्मृति सहायक विधियाँ
    • C.संकल्पना चित्रण
    • D.विस्तृत दोहराव
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A रटने का दोहराव

  17. Q617 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा एक अच्छी तरह से तैयार किए गए आलोचनात्मक सोच वाले प्रश्न की विशेषता नहीं है ?
    • A.यह खुला प्रश्न है और कई उत्तरों को प्रस्तुत करने की अनुमति देता है।
    • B.यह मुख्य रूप से तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित है।
    • C.इसमें सूचना के विश्लेषण और मूल्यांकन की आवश्यकता होती है।
    • D.यह उच्च स्तरीय सोच और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B यह मुख्य रूप से तथ्यात्मक जानकारी पर आधारित है।

  18. Q618 · Ctet Paper I

    अभिकल्पना (A) : विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के छात्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कक्षा शिक्षण को सांस्कृतिक रूप से उत्तरदायी होना चाहिए।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (R) सही व्याख्या करता है।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C सही है लेकिन (R) गलत है।

  19. Q619 · Ctet Paper I

    जागृति को पता चला गया है कि उसका कुत्ता रुस्ती एक गोल्डन रिट्रीवर है। जब वह एक और कुत्ते को देखती है जो रुस्ती जैसा दिखता है लेकिन एक अलग नस्ल का है, तो वह उसे भी कुत्ता ही समझती है। जीन पियाजे के संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के अनुसार यह किस अवधारणा को प्रदर्शित करता है ?
    • A.अहंकेन्द्रीयता
    • B.वस्तु स्थायित्व
    • C.संरक्षण
    • D.समायोजन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D समायोजन

  20. Q620 · Ctet Paper I

    आनुवंशिकता पूरी तरह से एक व्यक्ति के/की ________ का निर्धारण करती है ।
    • A.सेक्स
    • B.जेंडर
    • C.शैक्षिक सफलता
    • D.सीखने की शैली
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A सेक्स

  21. Q621 · Ctet Paper I

    शिक्षकों को कक्षा में प्रश्न पूछने पर ध्यान देना चाहिए और निर्देश देने के बजाय उन्हें प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए ।
    • A.और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।
    • B.और (R) दोनों सही हैं लेकिन (A) की (R) सही व्याख्या नहीं करता है ।
    • C.सही है लेकिन (R) गलत है ।
    • D.और (R) दोनों गलत हैं ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A और (R) दोनों सही हैं और (A) की (R) सही व्याख्या करता है ।

  22. Q622 · Ctet Paper I

    दोह्राव व यांत्रिक क्रिया जाने वाला व्यवहार किसकी विशेष पहचान है ?
    • A.स्वलीन क्रम विकार की
    • B.अधिगमनीय विकलांगता की
    • C.ध्यान न्यूनता अतिक्रियाशीलता विकार की
    • D.मानसिक पक्षाघात की
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A स्वलीन क्रम विकार की

  23. Q623 · Ctet Paper I

    शिक्षार्थी अधिगम प्रक्रिया में व्यस्त और सक्रिय रूप से शामिल महसूस करते हैं जब :
    • A.गतिविधियाँ उनके संदर्भ से संबंधित होती हैं ।
    • B.अधिगम का बल दोहराव और रटन पर होता है ।
    • C.शिक्षार्थियों की सामाजिक-भावनात्मक आवश्यकताओं की उपेक्षा की जाती है ।
    • D.उनके पूर्व ज्ञान को धूम्रित किया जाता है और नकारा जाता है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A गतिविधियाँ उनके संदर्भ से संबंधित होती हैं ।

  24. Q624 · Ctet Paper I

    आमतौर पर 'सीखने की असमर्थता/ कठिनाइयाँ' वाले बच्चों में :
    • A.नजर कमजोर होने के कारण पढ़ने में परेशानी होती है।
    • B.अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में समस्या होती है।
    • C.एक जैसे दिखने वाले अक्षर और वर्ण को लेकर भ्रम होता है।
    • D.मानक बुद्धि परीक्षणों के माध्यम से निर्धारित बहुत कम बुद्घि स्तर दिखाते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C एक जैसे दिखने वाले अक्षर और वर्ण को लेकर भ्रम होता है।

  25. Q625 · Ctet Paper I

    ऐसे बच्चे जिन्होंने बहुत कम उम्र से गंभीर (मानव) सामाजिक अभाव का अनुभव किया है, आमतौर पर उनके विकास में देरी या बाधा उत्पन्न होती है और पुनर्वास के बावजूद विकास के कुछ क्षेत्रों में सुधार अप्रभावी होने की संभावना है। यह अवधि जिसमें विकास पर्यावरणीय समर्थन से महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित होता है, ________ कहलाती है।
    • A.निगमनात्मक अवधि
    • B.सहज काल
    • C.मूल काल
    • D.संवेदनशील अवधि
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D संवेदनशील अवधि