CTET 2023 — Previous Year Questions

Real questions from the 2023 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

693 questions · page 6 of 28

  1. Q126 · Ctet Paper I

    यदि x = 1.011 + 10.11 – 12.101 + 0.1011 है, तो x में क्या जोड़ा जाए, जिससे योगफल 1.1 प्राप्त हो ?
    • A.1.9789
    • B.0.3111
    • C.0.2211
    • D.1.1311
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 1.9789

  2. Q127 · Ctet Paper I

    उपरोक्त परिस्थिति के लिए निम्नलिखित में से कौन सा अति-उपयुक्त है ?
    • A.राम का स्मरण शक्तिशाली है परन्तु अभ्यास की कमी है।
    • B.राम का स्मरण शक्तिशाली है परन्तु एकाग्रता की कमी है।
    • C.राम का स्मरण शक्तिशाली है परन्तु अवधारणात्मक बोध की कमी है।
    • D.राम में विश्लेषणात्मक योग्यता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C राम का स्मरण शक्तिशाली है परन्तु अवधारणात्मक बोध की कमी है।

  3. Q128 · Ctet Paper I

    कोई दुकानदार एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 28% की छूट देकर ₹ 324 पर बेचता है। वस्तु का क्रय मूल्य ₹ 300 है। यदि वह उस वस्तु को उसके उसी अंकित मूल्य पर 18% की छूट देकर बेचे, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या होगा ?
    • A.10%
    • B.19%
    • C.23%
    • D.24%
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 23%

  4. Q129 · Ctet Paper I

    कक्षा VI की एक गणित की शिक्षिका ने अपने विद्यार्थियों के समक्ष निम्नलिखित प्रश्न रखा : ‘‘प्रातः कालीन सैर में तीन व्यक्ति एक साथ चलना प्रारंभ करते हैं। उनके कदमों की लंबाई क्रमशः 70 से.मी., 85 से.मी. और 95 से.मी. है। इनमें से प्रत्येक न्यूनतम कितनी दूरी चले कि वे वही दूरी पूरे-पूरे कदमों में तय कर सकें ?’’ निम्नलिखित में कौन-सी अवधारणाएँ दिए गए प्रश्न को हल करने के लिए आवश्यक होंगी ?
    • A.महत्तम समापवर्तक (म.स.) की अवधारणा
    • B.लघुत्तम समापवर्तक (ल.स.) की अवधारणा
    • C.विभाजन की अवधारणा
    • D.समानुपात की अवधारणा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B लघुत्तम समापवर्तक (ल.स.) की अवधारणा

  5. Q130 · Ctet Paper I

    दो संपूरक कोणों का अंतर 20° है। यदि इनमें से छोटा कोण p है, तो 3p – 50° का मान है :
    • A.310°
    • B.270°
    • C.250°
    • D.190°
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 190°

  6. Q131 · Ctet Paper I

    x, y के साथ व्युत्क्रमानुपाती विचरण करता है। जब x = 3.5 है, तब y = 2.4 है। जब x = 5.6 है, तब y का मान क्या होगा ?
    • A.1.4
    • B.1.5
    • C.2.1
    • D.2.8
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 1.5

  7. Q132 · Ctet Paper I

    गणित की कक्षा में दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित अधिगम शिक्षण संसाधनों (एल टी आर) में से कौन सा सबसे उपयुक्त है ?
    • A.जियोजेब्रा
    • B.टेलर का निम्नताय
    • C.कंप्यूटर
    • D.स्प्रेडशीट
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C कंप्यूटर

  8. Q133 · Ctet Paper I

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 सिफारिश करती है कि खेल एकीकृत शिक्षाशास्त्र को कक्षाओं में उपयोग करने की आवश्यकता है। खेल एकीकृत शिक्षाशास्त्र के संदर्भ में गणित की कक्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ? (क) शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया आनंददायक हो जाएगी। (ख) खेल का उपयोग गणित पढ़ाने में सम्भव नहीं है। (ग) इसमें बहुत समय बर्बाद हो जाएगा तो इसे टालना चाहिए। (घ) प्रसिद्ध खेलों के अलावा कई स्वदेशी खेल हैं जिनका उपयोग गणित पढ़ाने में किया जा सकता है। सही विकल्प चुनें : (1) (क) और (ग) (2) (ख) और (ग) (3) (क) और (घ) (4) (ख), (ग) और (घ)
    • A.(क) और (ग)
    • B.(ख) और (ग)
    • C.(क) और (घ)
    • D.(ख), (ग) और (घ)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C (क) और (घ)

  9. Q134 · Ctet Paper I

    किसी लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 4400 वर्ग सेमी है और उसके आधार की परिधि 110 सेमी है। बेलन का आयतन (घन मी में) है : (π = 22/7 का प्रयोग कीजिए)
    • A.0.0284
    • B.0.0385
    • C.0.0285
    • D.0.0382
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 0.0385

  10. Q135 · Ctet Paper I

    ऊपर से खुला हुआ एक बक्सा 3 cm मोटी लकड़ी का बना है। इसकी बाह्य लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 1.48 m, 1.16 m और 83 cm है (आधार = लंबाई × चौड़ाई)। इसकी आंतरिक सतहों पर ₹ 150 प्रति m² की दर से पेंट कराने की लागत क्या होगी ?
    • A.₹ 838.20
    • B.₹ 839.10
    • C.₹ 841.40
    • D.₹ 842.50
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ₹ 839.10

  11. Q136 · Ctet Paper I

    त्रिभुज ABC और DEF में; ∠B=90°, BC=8 cm, ∠A=40°, DE=8 cm, ∠F=40° और ∠E=90° है। तब, निम्न कथनों में से कौन-सा कथन सत्य है ?
    • A.△ABC ≅ △DEF, RHS द्वारा
    • B.△ABC ≅ △FED, RHS द्वारा
    • C.△ABC ≅ △DFE, AAS द्वारा
    • D.△ABC ≅ △FED, AAS द्वारा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D △ABC ≅ △FED, AAS द्वारा

  12. Q137 · Ctet Paper I

    तीन क्रमागत पूर्णांक इस प्रकार हैं कि जब उन्हें बढ़ते हुए क्रम में लिखा जाता है और क्रमशः 3, 5 तथा 2 से गुणा करके जोड़ा जाता है, तो योगफल 99 प्राप्त होता है। आरंभिक पहले तथा तीसरे पूर्णांकों का योग क्या है ?
    • A.16
    • B.18
    • C.20
    • D.24
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 20

  13. Q138 · Ctet Paper I

    यदि 8 - अंकीय संख्या 9 4 7 1 x 9 y 2, 72 से विभाज्य है, तो निम्न में से कौनसा कथन सत्य नहीं है ?
    • A.x = 8 और y = 5
    • B.x = 4 और y = 9
    • C.x = 9 और y = 5
    • D.x = 3 और y = 1
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C x = 9 और y = 5

  14. Q139 · Ctet Paper I

    गणित एक सोचने का तरीका है क्योंकि :
    • A.यह विद्यार्थियों को सारणियों एवं प्रतीकों के निरूपण में व्यस्त (संलग्न) रहने के लिए अवसर प्रदान करता है।
    • B.समस्या समाधान के दौरान विद्यार्थी सूत्रों एवं चिन्हों को दोहराते हैं।
    • C.विद्यार्थी विभिन्न नई समस्याओं का समाधान करने के लिए उपयुक्त युक्तियों का उपयोग करते हैं।
    • D.केवल (b)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C विद्यार्थी विभिन्न नई समस्याओं का समाधान करने के लिए उपयुक्त युक्तियों का उपयोग करते हैं।

  15. Q140 · Ctet Paper I

    "निम्न सारणी में किसी डिब्बे में रखे गए विभिन्न फलों की संख्याओं को दर्शाया गया है : प्रकार | आम | सेब | संतरे | अमरूद | अनार संख्या | 44 | 56 | 42 | 30 | 38 यदि उपरोक्त आंकड़ों का एक पाई चार्ट बनाया जाता है, तो उस त्रिज्यखंड का कोण कया होगा जो सेबों को दर्शाता है ?
    • A.79.2°
    • B.72°
    • C.96°
    • D.100.8°
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 96°

  16. Q141 · Ctet Paper I

    किसी समांतर चतुर्भुज की समांतर भुजाएँ 11 cm और 25 cm हैं और उनके बीच की दूरी 12 cm है। इसका क्षेत्रफल उस आयत के क्षेत्रफल के बराबर है जिसकी भुजाएँ 3 : 2 के अनुपात में हैं। उस आयत का परिमाप (cm में) क्या है?
    • A.40
    • B.50
    • C.60
    • D.70
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 60

  17. Q142 · Ctet Paper I

    यदि A = -2x² + 12x, B = 11 - 8x + 3x², C = 17 - 4x² और D = x² - x - 3 हैं, तो (A + B + C - D) में x² और x के गुणांक का योग है :
    • A.0
    • B.-1
    • C.3
    • D.4
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 3

  18. Q143 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा गणित अधिगम के आकलन का आयाम नहीं है ?
    • A.सम्प्रेषण
    • B.प्रतिमान (पैटर्न) और प्रक्रिया (कार्य-विधि)
    • C.गणित के प्रति रुझान
    • D.गणितीय तर्क
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C गणित के प्रति रुझान

  19. Q144 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित PQR में, ∠P = 55° और QR = 18 cm है। निम्न स्थितियों में से किसमें ΔPQR एक अधिक कोणीय विषमबाहु त्रिभुज हो सकता है ?
    • A.∠R = 25° और PQ = 18 cm
    • B.∠R = 15° और PR > 18 cm
    • C.∠R = 65° और PQ > 18 cm
    • D.∠R = 35° और PR = 18 cm
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ∠R = 15° और PR > 18 cm

  20. Q145 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा उन विकल्प का चयन कीजिए जोकि सही प्रकार से दिए गए क्रम में रिक्त स्थानों को भरे। ध्वनि कंपन द्वारा उत्पन्न होती है तथा विभिन्न वाद्य यंत्रों के विशिष्ट कंपनभाग होते हैं। __X__ में ध्वनि तंतुओं द्वारा उत्पन्न होती है, __Y__ में तंतित झिल्ली है जो कंपन करती है तथा __Z__ में ध्वनि उत्पन्न करने वाला कंपनभाग वायु-स्तंभ (कॉलम) है। X, Y और Z क्रमशः हो सकते हैं :
    • A.सितार, हारमोनियम, ढोलक
    • B.ढोलक, इकतारा, मृदंग-आर्गन
    • C.गिटार, तबला, शहनाई
    • D.इकतारा, वायलिन, पियानो
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C गिटार, तबला, शहनाई

  21. Q146 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से पादप (पौधे) सूक्ष्म पोषकों के समूहच (लघु मात्राओं में पादप द्वारा आवश्यक पोषक) की पहचान कीजिए : (1) पोटैशियम, मैगनीशियम, तांबा (2) तांबा, फॉस्फोरस, कैल्सियम (3) सल्फर, एल्यूमिनियम, क्लोरीन (4) जिंक (जस्ता), लोहा, मैंगनीज
    • A.पोटैशियम, मैगनीशियम, तांबा
    • B.तांबा, फॉस्फोरस, कैल्सियम
    • C.सल्फर, एल्यूमिनियम, क्लोरीन
    • D.जिंक (जस्ता), लोहा, मैंगनीज
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D जिंक (जस्ता), लोहा, मैंगनीज

  22. Q147 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए। अभिकथन (A) : रात्रि आकाश में तारे पूर्व से पश्चिम की ओर गति करते प्रतीत होते हैं। तर्क (R) : पृथ्वी पश्चिम से पूर्व दिशा में घूर्णन करती है।
    • A.(A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
    • B.(A) और (R) दोनों सही हैं परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
    • C.(A) सही है परंतु (R) गलत है।
    • D.(A) और (R) दोनों गलत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।

  23. Q148 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन से कथन लोहे में जंग लगने के संबंध में सही हैं ?
    • A.यह लोहे (लोहा) और ऑक्सीजन के बीच रासायनिक अभिक्रिया को शामिल करता है।
    • B.यह एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।
    • C.यह सामान्य ताप (कक्ष-ताप) पर हो सकता है।
    • D.यह उत्क्रमणीय अभिक्रिया है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D यह उत्क्रमणीय अभिक्रिया है।

  24. Q149 · Ctet Paper I

    कॉलम A में दिए गए पदार्थों का कॉलम B में दिए गए उनके रासायनिक नामों के साथ सुमेल कीजिए : (A) (B) (a)बुझा चूना (i) कैल्शियम ऑक्साइड (b)साबा नमक (ii) सोडियम बाईकारबोनेट (c) चूना पत्थर (iii) कैल्सियम कार्बोनेट (d) कास्टिक सोडा (iv) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (e) बिनबुझा चूना (v) सोडियम हाइड्रॉक्साइड (f) बेकिंग सोडा (खाना) (vi)सोडियम क्लोराइड
    • A.(a)-(iv), (b)-(vi), (c)-(iii), (d)-(v), (e)-(i), (f)-(ii)
    • B.(a)-(vi), (b)-(ii), (c)-(v), (d)-(i), (e)-(iii), (f)-(iv)
    • C.(a)-(i), (b)-(vi), (c)-(iii), (d)-(v), (e)-(ii), (f)-(iv)
    • D.(a)-(iv), (b)-(v), (c)-(iii), (d)-(ii), (e)-(i), (f)-(vi)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A (a)-(iv), (b)-(vi), (c)-(iii), (d)-(v), (e)-(i), (f)-(ii)

  25. Q150 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन सी गैसें अम्लीय वर्षा के लिए उत्तरदायी हैं ?
    • A.नाइट्रोजन
    • B.ऑक्सीजन
    • C.ओज़ोन
    • D.सल्फर डाइऑक्साइड
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D सल्फर डाइऑक्साइड