CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

1026 questions · page 1 of 42

  1. Q1 · Biology

    पौधों के लिए किए जाने वाले दिए गए कार्यों पर विचार कीजिए : A. पौधे को सहारा देना। B. शुष्म पदार्थ देना। C. भोजन संग्रह / भंडारण करना। D. पानी और खनिजों को अवशोषित करना। इनमें से जड़ों के कार्य हैं :
    • A.केवल A और B
    • B.केवल C और D
    • C.B, C और D
    • D.A, C और D
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D A, C और D

  2. Q2 · Biology

    निम्नलिखित में से खाद्य पदार्थों के उस समूह को चुनिए जिसके प्रत्येक सदस्य में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में होता है :
    • A.गुड़, आँवला, टमाटर
    • B.आँवला, पालक, गुड़
    • C.आँवला, बंदगोभी, टमाटर
    • D.बंदगोभी, आँवला, पालक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B आँवला, पालक, गुड़

  3. Q3 · Biology

    निम्नलिखित में से पक्षियों का वह समूह चुनिए जिसका प्रत्येक सदस्य हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकने योग्य है :
    • A.फाख्ता, कौआ, मोर
    • B.बाज, कबूतर, तोता
    • C.कौआ, चील, बुलबुल
    • D.बाज, चील, गिद्ध
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D बाज, चील, गिद्ध

  4. Q4 · Biology

    निम्नलिखित में से किसने मटर के पौधों के साथ प्रयोग किए और यह पाया कि मटर के पौधों में कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो जोड़ियों में पाए जाते हैं जैसे चिकने या खुरदरे, लम्बे या बौने, पीले या हरे, आदि
    • A.डॉ. एम.एस. स्वामिनाथन
    • B.ग्रेगर जॉन मेंडल
    • C.जॉर्ज मेस्ट्रल
    • D.चार्ल्स डार्विन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ग्रेगर जॉन मेंडल

  5. Q5 · Biology

    नीचे दिया गया कौन सा कथन मधुमक्खियों और उनके छत्तों के विषय में सही नहीं है ?
    • A.प्रत्येक छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अंडे देती है।
    • B.नर मक्खियाँ छत्तों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होती हैं।
    • C.छत्तों में बहुत भारी काम करने वाली मक्खियाँ होती हैं।
    • D.छत्तों में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B नर मक्खियाँ छत्तों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण होती हैं।

  6. Q6 · Biology

    निम्नलिखित जीवों में से कौन प्रकाश-संश्लेषण द्वारा अपना भोजन बना सकता है ?
    • A.शैवाल
    • B.कवक
    • C.राइजोबियम
    • D.वायरस (विषाणु)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A शैवाल

  7. Q7 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन से लक्षण ध्रुवीय भालू को चरम शीत अवस्थाओं के अनुकूल बनाने में सहायता करते हैं ?
    • A.सफेद बाल (फर), चपटे पैर, त्वचा के नीचे वसा की परत
    • B.सफेद बाल (फर), मुड़े हुए लंबे और पैने नाखून, त्वचा के नीचे वसा की परत
    • C.सफेद बाल (फर), चपटे पैर, बालों की परतें
    • D.सूंघने की तीव्र शक्ति, चपटे पैर, बालों की परतें
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B सफेद बाल (फर), मुड़े हुए लंबे और पैने नाखून, त्वचा के नीचे वसा की परत

  8. Q8 · Biology

    दूध में निम्नलिखित कौन से पोषक तत्व होते हैं ?
    • A.प्रोटीन, कैल्सियम, विटामिन-D
    • B.प्रोटीन, विटामिन-C, विटामिन-A
    • C.कार्बोहाइड्रेट, विटामिन-C, आयरन (लोहा)
    • D.प्रोटीन, आयरन (लोहा), विटामिन-D
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A प्रोटीन, कैल्सियम, विटामिन-D

  9. Q9 · Biology

    स्तंभ A में दिए गए पाचन तंत्र के अंगों और स्तंभ B में दिए गए उनके कार्य का सही दिया गया कौन सा मिलान नहीं है ? a.यकृत (लिवर) i. जहाँ प्रोटीन का पाचन आरम्भ होता है, b. आमाशय ii. जहाँ पित्त रस संचयित होता है, c. पित्ताशय iii. खुद्रांत्र में पाचक रस मुक्त करता है, d. अग्न्याशय iv. सबसे बड़ी ग्रंथि
    • A.i ii iv iii
    • B.iv i ii iii
    • C.i iii ii iv
    • D.iii iv ii i
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B iv i ii iii

  10. Q10 · Biology

    कोशिका के विषय में कौन सा कथन सत्य है ?
    • A.सभी कोशिकाओं की आकृति गोल होती है ।
    • B.किसी ऊतक की कोशिकाएँ समान होती हैं ।
    • C.किसी भली भाँति व्यवस्थित जीव में कोशिकाओं का आकार (साइज़) समान होता है ।
    • D.सभी कोशिकाओं में केन्द्रक होता है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B किसी ऊतक की कोशिकाएँ समान होती हैं ।

  11. Q11 · Biology

    निम्नलिखित में किनका उनकी जनन की विधा से सही मिलान किया गया है ? a. यीस्ट i. कायिक प्रवर्धन, b. आलू ii. बीजाणु निर्माण (बीजाणु जनन), c. शैवाल iii. खण्डन, d. कवक iv. मुकुलन
    • A.iv i iii ii
    • B.i iii ii iv
    • C.ii iv iii i
    • D.iii ii iv i
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A iv i iii ii

  12. Q12 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन सा/से प्रदूषक ओज़ोन परत के अपक्षय के लिए उत्तरदायी है/हैं ?
    • A.कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनो-ऑक्साइड
    • B.क्लोरोफ्लुओरो कार्बन
    • C.अम्लीय वर्षा
    • D.मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B क्लोरोफ्लुओरो कार्बन

  13. Q13 · Biology

    निम्नलिखित में से कौन सा समूह संचारी रोगों को निरूपित करता है ?
    • A.रक्ताल्पता, स्कर्वी, अतिसार, हैजा
    • B.टायफाइड बुखार (टायफाइड), मलेरिया, रक्ताल्पता, स्वाइनफ्लू
    • C.टायफाइड बुखार (टायफाइड), स्वाइनफ्लू, मलेरिया, पोलियो
    • D.मधुमेह, टायफाइड बुखार (टायफाइड), मलेरिया, रक्ताल्पता
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C टायफाइड बुखार (टायफाइड), स्वाइनफ्लू, मलेरिया, पोलियो

  14. Q14 · Biology

    विज्ञान में क्षेत्र भ्रमण क्यों महत्वपूर्ण है ?
    • A.यह अपने हाथों से कार्य करने के अनुभव प्रदान करता है।
    • B.इसका संचालन आसान है।
    • C.यह विज्ञान की जानकारी इकट्ठी करता है।
    • D.यह सीखने वालों में मेहनत की आदत का विकास करता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A यह अपने हाथों से कार्य करने के अनुभव प्रदान करता है।

  15. Q15 · Biology

    ‘प्राकृतिक वनस्पति और वन्य-जीवन’ विषयवस्तु से छात्रों को परिचित कराने के लिए सर्वोत्तम शैक्षिक विधि क्या है ?
    • A.विषयवस्तु पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाना
    • B.वन्यजीवन अभयारण्य का भ्रमण
    • C.व्याख्यान के लिए विशेषज्ञ को आमंत्रित करना
    • D.पाठ्यपुस्तक का पठन एवं चर्चा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B वन्यजीवन अभयारण्य का भ्रमण

  16. Q16 · Biology

    नीचे दिया गया कौन सा एक समूह जड़ों का है ?
    • A.चुकन्दर, आलू, अदरक
    • B.गाजर, हल्दी, अदरक
    • C.शकरकन्द, मूली, हल्दी
    • D.गाजर, चुकन्दर, मूली
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D गाजर, चुकन्दर, मूली

  17. Q17 · Biology

    नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए :
    • A.केवल A और B
    • B.केवल A और C
    • C.केवल B और D
    • D.A, B और C
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A केवल A और B

  18. Q18 · Biology

    उच्च ज्वर (तेज बुखार) के साथ कंपकंपी जिसका उपचार सिनकोना पेड़ की छाल से किया जा सकता है, वह है -
    • A.मियादी बुखार
    • B.मलेरिया
    • C.चिकनगुनिया
    • D.डेंगू
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B मलेरिया

  19. Q19 · Biology

    नीचे दिए गए पक्षियों की कौन सी प्रजाति झटके से अपनी गर्दन आगे-पीछे करती है ?
    • A.उल्लू
    • B.कौआ
    • C.सनन गोरी
    • D.मैना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D मैना

  20. Q20 · Biology

    हाथियों के विषय में नीचे दिए गए कथनों पर विचार कीजिए : A. हाथी बहुत कम आराम करते हैं, यह एक दिन में केवल 2 से 4 घंटे ही सोते हैं। B. एक बड़ा हाथी एक दिन में 200 kg से अधिक पत्तियाँ और टहनियाँ खा लेता है। C. इन्हें कीचड़ और पानी में खेलना बहुत भाता है, इससे इनके शरीर को ठंडक मिलती है। D. किसी हाथियों के झुंड में सबसे बुजुर्ग हथिनी ही सभी फैसले लेती है।
    • A.A, B और C
    • B.B, C और D
    • C.C, D और A
    • D.A, B और D
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C C, D और A

  21. Q21 · Biology

    संसार में पाये जाने वाले सबसे लम्बे सर्प हैं—
    • A.वाइपर
    • B.एनाकोंडा
    • C.बोआ
    • D.जालीदार अजगर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D जालीदार अजगर

  22. Q22 · Biology

    विश्वभर में लोगों द्वारा योग किया जाता है, क्योंकि—
    • A.यह एक आसान व्यायाम है
    • B.यह लोगों को स्वस्थ रखता है
    • C.यह भूख बढ़ाता है
    • D.यह खुशियाँ लाता है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B यह लोगों को स्वस्थ रखता है

  23. Q23 · Biology

    चेचक के टीके का आविष्कार ____ के द्वारा किया गया।
    • A.रोनाल्ड रॉस
    • B.रॉबर्ट कोच
    • C.एडवर्ड जेनर
    • D.अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C एडवर्ड जेनर

  24. Q24 · Biology

    यीस्ट का उपयोग ____ के उत्पादन में किया जाता है।
    • A.एल्कोहॉल
    • B.दही
    • C.चीनी
    • D.साधारण नमक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A एल्कोहॉल

  25. Q25 · Biology

    माइटोकॉन्ड्रिया : ए टी पी :: राइबोसोम : ?
    • A.कार्बोहाइड्रेट
    • B.वसा
    • C.प्रोटीन
    • D.विटामिन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C प्रोटीन