CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
144 questions · page 1 of 6
Q1 · Mathematics
1 cm × 1 cm वाले 48 छोटे वर्गों को कुल कितने प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है, कि परिणामी क्षेत्रफल 48 cm² हो ?- A.6
- B.4
- C.5
- D.2
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 5
Q2 · Mathematics
विद्यालय की सभा में एक कक्षा के विद्यार्थी एक पंक्ति में खड़े हैं। दोनों सिरों से रुही का 19वाँ स्थान है। उस कक्षा में कुल कितने छात्र उपस्थित हैं ?- A.38
- B.37
- C.36
- D.40
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 37
Q3 · Mathematics
अस्मिता विद्यालय की गोष्ठी में 8.30 am से 15 मिनट पहले पहुँची। वह अपने सहकर्मी से आधा घंटा पहले पहुँची, जो कि गोष्ठी के लिए 40 मिनट की देरी से पहुँचा। गोष्ठी का निर्धारित समय क्या था ?- A.8.15 am
- B.9.10 am
- C.8.45 am
- D.8.05 am
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D 8.05 am
Q4 · Mathematics
एक संख्या 100 के आधे से अधिक है । यह 6 दहाई से अधिक और 8 दहाई से कम है । इसके अंकों का योग 9 है । इसका दहाई का अंक इकाई के अंक का दुगुना है । संख्या क्या है ?- A.72
- B.63
- C.54
- D.81
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 54
Q5 · Mathematics
विभिन्न स्टेशनरी (लेखन-सामग्री) वस्तुओं की दरें नीचे दी गई हैं : क्रेयॉन का एक पैकेट - ₹ 15.50 पेंसिल का एक पैकेट - ₹ 14.00 स्केच पेन का एक पैकेट - ₹ 22.50 एक कैंची - ₹ 17.00 एक रबर - ₹ 2.00 चमकीले कागज की एक शीट - ₹ 2.50 सजावटी स्टिकर का एक पैक - ₹ 5.00 सोहेल ने एक पैकेट क्रेयॉन, दो पैकेट पेंसिल, एक पैकेट स्केच पेन, एक कैंची, चमकीले कागज की 5 शीटें और एक पैक सजावटी स्टिकर खरीदे । उसको कितना भुगतान करना होगा ?- A.₹ 98.00
- B.₹ 86.50
- C.₹ 100.50
- D.102.00
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C ₹ 100.50
Q6 · Mathematics
एक रेलगाड़ी पटना से 30 मई, 2020 को 23:40 घंटे पर चलती है और मुम्बई 1 जून, 2020 को 5:15 घंटे पर पहुँचती है। रेलगाड़ी की यात्रा का कुल समय कितना है ?- A.28 घंटे 20 मिनट
- B.29 घंटे 35 मिनट
- C.29 घंटे 15 मिनट
- D.28 घंटे 25 मिनट
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 29 घंटे 35 मिनट
Q7 · Mathematics
एक पाँच अंकों वाली संख्या में सैकड़े स्थान का अंक दस हजारों स्थान के अंक का तीन-चौथाई है और दसवें स्थान का अंक सैकड़े स्थान के अंक का दो-तिहाई है। सबसे छोटा अभाज्य संख्या का वर्ग है और हजारों स्थान का अंक एक अंक वाली सबसे बड़ी अभाज्य संख्या है। यदि इकाई स्थान का अंक सबसे बड़ी एक अंक वाली विषम संख्या है, तो संख्या है- A.87649
- B.49327
- C.83419
- D.42937
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A 87649
Q8 · Mathematics
17863 पाने के लिए 8008, 8088 और 8808 के योग में से क्या घटाना होगा ?- A.6121
- B.6131
- C.7041
- D.7141
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 7041
Q9 · Mathematics
16 लीटर क्षमता वाली एक बाल्टी पूर्ण रूप से पानी से भरी हुई है। बाल्टी के इस पानी को छोटे-छोटे बर्तनों में भरा जाना है। बाल्टी में भरे समस्त पानी को एक मग (Mug) द्वारा 50 बार पूर्णतया भरकर छोटे-छोटे बर्तनों में स्थानांतरित किया जाता है। मग की क्षमता क्या है ?- A.225 mL
- B.250 mL
- C.275 mL
- D.320 mL
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D 320 mL
Q10 · Mathematics
एक टैक्सी का मीटर पहले 2 किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹ 50 का भाड़ा दिखाता है और उसके बाद प्रति किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹ 16 का भाड़ा दिखाता है। मंजू ने अपने घर से रेलवे स्टेशन तक की यात्रा के लिए ₹ 258 किराया दिया। उसके घर से रेलवे स्टेशन की दूरी कितनी है ?- A.12 km
- B.13 km
- C.15 km
- D.18 km
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 15 km
Q11 · Mathematics
"किसी दो पूर्ण संख्याओं का योग एक पूर्ण संख्या होता है।" पूर्ण संख्याओं के इस गुण को इस प्रकार उल्लिखित किया जाता है :- A.संलग्न गुण
- B.रमविनिमेय गुण
- C.साहचर्य गुण
- D.वितरण गुण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A संलग्न गुण
Q12 · Mathematics
गणित के शिक्षण-अधिगम के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?- A.गणितीय अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसमें संवाद सम्मिलित है।
- B.गणितीय ज्ञान को रचना में संस्कृति और संदर्भों की कोई भूमिका नहीं है।
- C.नमूनों के अवलोकन और सामान्यीकरण से प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों में गणितीय ज्ञान का सृजन किया जा सकता है।
- D.गणितीय ज्ञान के सृजन में तर्क और वार्ता की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B गणितीय ज्ञान को रचना में संस्कृति और संदर्भों की कोई भूमिका नहीं है।
Q13 · Mathematics
प्राथमिक स्तर पर 'संख्याओं' को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?- A.संख्याओं की अंतर्दृष्टि समझ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
- B.संख्याओं को लिखना अनुक्रम में पढ़ाना चाहिए।
- C.गणना से पहले संख्याओं को संख्यांक रूप में लिखना सिखाना चाहिए।
- D.संख्याओं में अनुक्रम असंति को प्रोत्साहित करना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C गणना से पहले संख्याओं को संख्यांक रूप में लिखना सिखाना चाहिए।
Q14 · Mathematics
प्राथमिक स्तर पर गणित पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पहलू अत्यंत महत्वपूर्ण है ?- A.गणित को बच्चों के जीवन के अनुभवों का भाग बनाना।
- B.परिकलन में परिशुद्धता विकसित करना।
- C.उच्चतर पढ़ाई और रोजगार के लिए तैयार करना।
- D.प्रौद्योगिकी के लिए प्रोत्साहित और तैयारी कराना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A गणित को बच्चों के जीवन के अनुभवों का भाग बनाना।
Q15 · Mathematics
बच्चों को गिनने की संकल्पना पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से क्या उत्तम उपग्रह है ?- A.अबेकस
- B.गियोबोर्ड्स
- C.संख्या चार्ट
- D.क्यूसिनेर छड़ें
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D क्यूसिनेर छड़ें
Q16 · Mathematics
गणित की प्रकृति के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?- A.गणितीय ज्ञान की संरचना में तर्क कौशल महत्वपूर्ण है।
- B.गणितीय संकल्पनाओं की प्रकृति श्रेणिबद्ध है।
- C.प्राथमिक स्तर पर गणित प्रत्यक्ष है और कल्पना की आवश्यकता नहीं है।
- D.गणित के विचारों के सही संप्रेषण के लिए विशेष शब्दावली का प्रयोग होता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C प्राथमिक स्तर पर गणित प्रत्यक्ष है और कल्पना की आवश्यकता नहीं है।
Q17 · Mathematics
गणित पाठ्यक्रम के संदर्भ में युक्त कथन को पहचानिए।- A.बीजगणितीय विचारों की नींव प्राथमिक स्तर पर डाली जा सकती है।
- B.भिन्नों की संकल्पना का परिचय केवल उच्च प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।
- C.समझ को बेहतर करने के लिए ऋणात्मक संख्याओं की संकल्पना का परिचय प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।
- D.क्षेत्रफल-मापन की संकल्पना का परिचय केवल उच्च प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A बीजगणितीय विचारों की नींव प्राथमिक स्तर पर डाली जा सकती है।
Q18 · Mathematics
प्राथमिक स्तर पर त्रिभुजों की अवधारणा का परिचय देने के संदर्भ में युक्त कथन को पहचानिए।- A.सबसे पहले त्रिभुज की परिभाषा दे दी जानी चाहिए।
- B.संभावित से बचने के लिए बच्चों को केवल समबाहु त्रिभुज ही प्रस्तुत करने चाहिए।
- C.बच्चों के समक्ष विभिन्न प्रकारों के त्रिभुज प्रस्तुत किए जाने चाहिए परंतु अन्य आकृतियों से दूर रखना चाहिए।
- D.बच्चों के समक्ष सभी प्रकार के त्रिभुज व अन्य आकृतियाँ भी प्रस्तुत करनी चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बच्चों के समक्ष सभी प्रकार के त्रिभुज व अन्य आकृतियाँ भी प्रस्तुत करनी चाहिए।
Q19 · Mathematics
एक विभाजन के प्रश्न में भाजक, भागफल का 5 गुना है और शेषफल का दोगुना है । यदि शेषफल 5 है, तो संख्या क्या है ?- A.52
- B.15
- C.25
- D.48
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 25
Q20 · Mathematics
पाँच क्रमागत संख्याओं का योग 20 है । प्रथम तीन क्रमागत संख्याओं का योग क्या है ?- A.5
- B.9
- C.11
- D.12
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 9
Q21 · Mathematics
एक वर्ग के रूप में तार 144 cm² का क्षेत्रफल घेरती है। यदि इसी तार को एक आयत के रूप में मोड़ा जाए, जिसकी लम्बाई 16 cm है, तो कितना क्षेत्रफल घेरा जाएगा ?- A.124 cm²
- B.48 cm²
- C.128 cm²
- D.96 cm²
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 128 cm²
Q22 · Mathematics
निम्नलिखित भिन्नों में से सबसे बड़ी और दूसरी सबसे बड़ी भिन्न क्रमशः हैं :- A.5/6 और 3/4
- B.5/6 और 3/5
- C.3/5 और 2/3
- D.3/4 और 1/2
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A 5/6 और 3/4
Q23 · Mathematics
कोई लड़का नागरकोइल से मडगांव जाने के लिए 4 जून, 2020 को किसी रेलगाड़ी से सवार हुआ। यह रेलगाड़ी 22.30 बजे नागरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04:30 बजे मडगांव पहुँची। यदि इस समय अंतराल में रेलगाड़ी ने 1145 km दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी ?- A.36.5 km/h
- B.38.5 km/h
- C.40.5 km/h
- D.42.5 km/h
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 38.5 km/h
Q24 · Mathematics
यदि x = 2³ × 3² × 5³ × 7³ y = 2² × 3³ × 5⁴ × 7³, तथा z = 2⁴ × 3⁴ × 5² × 7⁵ हैं, तो x, y और z का महत्तम समापवर्तक है- A.(30)² × 7³
- B.(15)³ × 7⁴
- C.(30)³ × 7³
- D.30 × 7⁵
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A (30)² × 7³
Q25 · Mathematics
यदि 52272 = p² × q³ × r⁴, जहाँ p, q और r अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (2p + q - r) का मान है- A.21
- B.22
- C.23
- D.29
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 23