CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
137 questions · page 1 of 6
Q1 · Pedagogy
एक खेल क्रिया के दौरान चोट लगने पर रोहन रोने लगा। यह देखकर उसके पिता ने कहा, "लड़कियों की तरह व्यवहार मत करो; लड़के रोते नहीं हैं।" पिता का यह कथन -- A.लिंग रूढ़िवादिताओं को दर्शाता है।
- B.लिंग रूढ़िवादिताओं को चुनौती देता है।
- C.लिंग भेदभाव को कम करता है।
- D.लिंग समानता को बढ़ावा देता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A लिंग रूढ़िवादिताओं को दर्शाता है।
Q2 · Pedagogy
एक प्रगतिशील कक्षा में -- A.अध्यापक को नियत पाठ्यक्रम का पालन करना चाहिए।
- B.विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा पर बल देना चाहिए।
- C.ज्ञान की संरचना के लिए पर्याप्त मौके प्रदान करने चाहिए।
- D.विद्यार्थियों को उनके अकादमिक अंकों के आधार पर नामांकित करना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C ज्ञान की संरचना के लिए पर्याप्त मौके प्रदान करने चाहिए।
Q3 · Pedagogy
एक गतिविधि के दौरान, छात्रों को संघर्ष करते देख, एक अध्यापक बच्चों को संकेत और इशारे जैसे - क्या, क्यों, कैसे? प्रदान करने का फैसला लेती है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, अध्यापक की यह योजना -- A.बच्चों को अधिगम के लिए अनुतीर्ण/विमुख करेगी।
- B.अधिगम के लिए पायदान/आधारभूत संरचना का काम करेगी।
- C.छात्रों में प्रगति/निष्कर्ष प्रवृत्तियों पैदा करेगी।
- D.अधिगम की प्रक्रिया में अर्थहीन होगी।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B अधिगम के लिए पायदान/आधारभूत संरचना का काम करेगी।
Q4 · Pedagogy
एक प्रगतिशील कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस प्रकार देखा जाना चाहिए ?- A.अधिगम की प्रक्रिया में बाधा
- B.अध्यापक के पक्ष पर असफलता
- C.योग्यता-आधारित समूह बनाने का मापदंड
- D.अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्वपूर्ण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्वपूर्ण
Q5 · Pedagogy
सर्जनात्मकता की पहचान का प्रमुख लक्षण क्या है ?- A.कम बोधगम्यता/विषयगम्यता
- B.असमान्य चिंतन
- C.अतिसक्रियता
- D.असावधानी
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B असमान्य चिंतन
Q6 · Pedagogy
समस्या-समाधान क्षमताओं को किस प्रकार सुधारा किया जा सकता है ?- A.लगातार अभ्यास और कार्यान्वयन पर जोर देकर ।
- B.समस्याओं के हल हेतु अटल प्रक्रिया के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर ।
- C.समस्याओं के समाधान को बढ़ावा देकर ।
- D.विद्यार्थियों में डर की भावना पैदा कर ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C समस्याओं के समाधान को बढ़ावा देकर ।
Q7 · Pedagogy
अधिगम की अभिप्रेरणा को किस प्रकार कायम रखा जा सकता है ?- A.बच्चों को दंड देकर ।
- B.प्रवीणता-अभिमुखी लक्ष्यों पर जोर देकर ।
- C.बच्चों को बहुत आसान क्रियाकलाप देकर ।
- D.यांत्रवत याद करने पर जोर देकर ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B प्रवीणता-अभिमुखी लक्ष्यों पर जोर देकर ।
Q8 · Pedagogy
शर्मिंदगी ________- A.का संज्ञान से कोई संबंध नहीं है ।
- B.का संज्ञान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ।
- C.बच्चों को अधिगम हेतु अभिप्रेरित करने के लिए बहुत प्रभावशाली है ।
- D.के भाव को अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया में बारंबार पैदा करना चाहिए ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B का संज्ञान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ।
Q9 · Pedagogy
निम्न में से अध्यापन-अधिगम का सबसे प्रभावशाली माध्यम कौन सा है ?- A.विषय-वस्तु को यांत्रवत याद करना
- B.संकल्पनाओं के बीच संबंध खोजना
- C.बिना विश्लेषण के अवलोकन करना
- D.अनुकरण/नकल और दोहराना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B संकल्पनाओं के बीच संबंध खोजना
Q10 · Pedagogy
एक अध्यापिका को, दिए गए किसी कार्यकलाप में छात्रों की विभिन्न त्रुटियों का विश्लेषण करना चाहिए, क्योंकि- A.इसके आधार पर वह दंड की मात्रा निर्धारित कर सकती है ।
- B.त्रुटियों की समझ, अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया के लिए अर्थपूर्ण है ।
- C.इसके आधार पर वह ज्यादा त्रुटियाँ करने वाले छात्रों को दूसरे छात्रों से अलग कर सकती है ।
- D.अधिगम केवल त्रुटियों के संशोधन पर निर्भर है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B त्रुटियों की समझ, अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया के लिए अर्थपूर्ण है ।
Q11 · Pedagogy
एक कार्य के दौरान, सायना स्वयं से बात कर रही है कि वह कार्य को किस प्रकार प्रगति कर सकती है। लेव व्यागोत्स्की के भाषा और विचार/सोच के बारे में दिए गए विचारों के अनुसार, इस तरह का 'व्यक्तिगत वाक' क्या दर्शाता है ?- A.संज्ञानात्मक अपरिपक्वता
- B.स्व: नियमन
- C.आत्म-केन्द्रिता
- D.मनोवैज्ञानिक विकार
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C आत्म-केन्द्रिता
Q12 · Pedagogy
बच्चों के विकास की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस पर प्रतिपादित किया जा सकता है ?- A.केवल आनुवंशिकता पर
- B.केवल पर्यावरण पर
- C.ना आनुवंशिकता पर ना पर्यावरण पर
- D.आनुवंशिकता एवं पर्यावरण की पारस्परिकता पर
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D आनुवंशिकता एवं पर्यावरण की पारस्परिकता पर
Q13 · Pedagogy
गणित के शिक्षण-अधिगम संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया वांछनीय है ?- A.प्रायः भ्रम रोकने के लिए मुक्त उत्तर वाले (ओपन-एंडेड) प्रश्नों से बचना चाहिए।
- B.संकल्पनाओं की अंतर्दृष्टि समझ को प्रोत्साहित करना चाहिए।
- C.खुली पुस्तक परीक्षा से बचना चाहिए।
- D.विद्यार्थियों को बताना चाहिए कि प्रश्नों को हल करने के लिए निर्धारित कदमों का अनुसरण करें।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B संकल्पनाओं की अंतर्दृष्टि समझ को प्रोत्साहित करना चाहिए।
Q14 · Pedagogy
गणित के कक्षा कक्ष में अध्यापक ने निम्नलिखित कुछ प्रश्न प्रस्तुत किए : A. उस आयत का क्षेत्रफल है, जिसकी एक भुजा 5 से.मी. और परिमाप 30 से.मी. है ? B. उन संख्याओं का समूह ज्ञात कीजिए जिनका माध्य 4 है। C. 0-8 के मध्य सभी अभाज्य संख्याओं की सूची बनाइए। D. आयतों के बारे में आपको जो भी गणितीय जानकारी है, मुझे बताइए।- A.व B बंद सिरे के प्रश्न हैं और C व D मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।
- B.A, B व C बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और D मुक्त सिरे वाला प्रश्न है।
- C.बंद सिरे वाला प्रश्न है और B, C व D मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।
- D.व C बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और B व D मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D व C बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और B व D मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।
Q15 · Pedagogy
पुनीत ने अपनी कक्षा 5 के शिक्षार्थियों को मानव शरीर की एक रूपरेखा दी और उन्हें भोजन विषय पढ़ाने से पहले पाचन तंत्र को बनाने को कहा। पुनीत चाहता था- A.परीक्षण करना कि शिक्षार्थी नामांकित आरेख बना सकते हैं।
- B.पाचन से संबंधित शिक्षार्थियों के विचारों को प्राप्त करना।
- C.अच्छे ड्राइंग कौशल वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना।
- D.पाचन की प्रक्रिया पर शिक्षार्थियों का मूल्यांकन करना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B पाचन से संबंधित शिक्षार्थियों के विचारों को प्राप्त करना।
Q16 · Pedagogy
स्मिता अपने शिक्षार्थियों को कार्य में लिंगभेद, लिंगिक विषयों और रूढ़िबद्ध छवियों के प्रति संवेदनशील करना चाहती है। स्मिता को निम्नलिखित में से अपनी कक्षा में क्या करना चाहिए ?- A.रूढ़िबद्ध मॉडलों को छात्रों को प्रस्तुत करें।
- B.विभिन्न प्रकार के कार्यों के फ्लैश कार्ड दिखाएं।
- C.केवल लड़कों से प्रतिदिन कक्षा को साफ करने को कहें।
- D.एक छात्र की मां को कक्षा में आमंत्रित करें जो ऑटो चालक है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D एक छात्र की मां को कक्षा में आमंत्रित करें जो ऑटो चालक है।
Q17 · Pedagogy
प्राथमिक स्तर की पाठ्य-पुस्तक में दिए गए प्रश्न को ध्यान से पढ़िए - 'अगर तुम पापा की जगह होती तो टेमा कहाँ लगाती ?' ऐसा तुमने क्यों तय किया ? यह प्रश्न किससे जुड़ा है ?- A.विभिन्न व्यवसायों से
- B.अनुभवों की अभिव्यक्ति से
- C.चिंतन क्षमता के विकास से
- D.परिवार की जानकारी से
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C चिंतन क्षमता के विकास से
Q18 · Pedagogy
प्राथमिक स्तर पर पढ़ाते समय आप हिंदी भाषा संबंधी किस पक्ष पर सर्वाधिक बल देंगे ?- A.व्याकरणिक नियम
- B.व्याकरण -ज्ञान
- C.भाषा -ज्ञान
- D.भाषा -प्रयोग
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D भाषा -प्रयोग
Q19 · Pedagogy
मौखिक भाषा का आकलन ______ पर सर्वाधिक बल देता है ।- A.उच्चारणगत शुद्धता
- B.विचारों की क्रमबद्धता
- C.धाराप्रवाह की तीव्रता
- D.संस्कृतनिष्ठ शब्दों का प्रयोग
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B विचारों की क्रमबद्धता
Q20 · Pedagogy
प्राथमिक स्तर पर भाषा सीखने-सिखाने में बाल साहित्य मदद करता है, क्योंकि -- A.वह सरल होता है ।
- B.वह रंगीन चित्रों वाला होता है ।
- C.वह भाषा की रंगीन प्रस्तुत करता है ।
- D.वह बच्चों के लिए है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C वह भाषा की रंगीन प्रस्तुत करता है ।
Q21 · Pedagogy
निम्नलिखित वर्णन को पढ़िए तथा कोहलबर्ग के नैतिक तर्क की अवस्था को पहचानिए। वर्णन : अं:करण के स्व-चयनित नैतिक सिद्धांतों के द्वारा सही कार्य परिभाषित किया जाता है जो कानून एवं सामाजिक समझौते से परे दिए बिना सम्पूर्ण मानवता के लिए वैध होते हैं।- A.यंत्रण उद्देश्य अभिविन्यास
- B.सामाजिक - अनुबंध अभिविन्यास
- C.सामाजिक - क्रम व्यवस्था अभिविन्यास
- D.सार्वभौम नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D सार्वभौम नैतिक सिद्धांत अभिविन्यास
Q22 · Pedagogy
निम्नलिखित में से कौन सा पूर्व क्रियात्मक अवस्था के प्रमुख उपलव्धियों में से एक है ?- A.सजीववादी चिंतन
- B.सुरक्षित रखने की योग्यता
- C.परिकल्पित निगमनात्मक तर्क
- D.द्वितीयक वृत्त प्रतिक्रियाएँ
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B सुरक्षित रखने की योग्यता
Q23 · Pedagogy
जीन पियाजे एवं लेव वायगोत्स्की जैसे संरचनावादी अधिगम को किस रूप में देखते हैं ?- A.कौशलों का अर्जन
- B.प्रतिक्रियाओं का अनुबंधन
- C.निष्क्रिय आवृत्तिपूर्ण प्रक्रिया
- D.सक्रिय विभाजन से अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D सक्रिय विभाजन से अर्थ-निर्माण की प्रक्रिया
Q24 · Pedagogy
समाचार-पत्रों से कहानियों एवं कतरनों का चयन करना एवं प्रस्तुत करना जो पुरुष एवं महिलाओं दोनों को गैर-पारम्परिक भूमिकाओं में चित्रित करते हैं, निम्नलिखित में से किसके लिए एक प्रभावी रणनीति है ?- A.लैंगिक/जेंडर पक्षपात को बढ़ाने के लिए
- B.लैंगिक/जेंडर स्थिरता को बढ़ाने के लिए
- C.रूढ़िबद्ध लैंगिक/जेंडर भूमिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए
- D.लैंगिक/जेंडर रूढ़ियों का सामना करने के लिए
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D लैंगिक/जेंडर रूढ़ियों का सामना करने के लिए
Q25 · Pedagogy
हावर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार, निम्नलिखित विशेषताओं से युक्त एक व्यक्ति की बुद्धि को किस प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है ? विशेषताएँ : "दूसरों की मनोदशा, स्वभाव, प्रेरणा तथा अभिप्राय को उचित तरीके से पता लगाने एवं प्रतिक्रिया करने की योग्यता"- A.प्राकृतिकवादी
- B.अंतःवैयक्तिक
- C.अंतर्वैयक्तिक
- D.नैतिक
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अंतर्वैयक्तिक