CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

87 questions · page 1 of 4

  1. Q1 · Ctet Paper I

    ______ के अलावा, निम्नलिखित कारणों से खेल युवा बच्चों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है :
    • A.वे अपने शरीर पर नियंत्रण प्राप्त करते हैं
    • B.यह उनकी इंद्रियों को उत्तेजित करता है
    • C.यह समय बिताने का एक सुखद तरीका है
    • D.वे नए कौशल हासिल करते हैं और सीखते हैं कि उन्हें कब उपयोग किया जाए
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C यह समय बिताने का एक सुखद तरीका है

  2. Q2 · Ctet Paper I

    कोहल्बर्ग के सिद्धांत के योगदान के रूप में निम्नलिखित में से किसे माना जा सकता है?
    • A.उनके सिद्धांत ने संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक संबंध का समर्थन किया है।
    • B.इस सिद्धांत में विस्तृत परीक्षण प्रक्रियाएँ हैं।
    • C.यह नैतिक तर्क और कार्रवाई के बीच एक स्पष्ट संबंध स्थापित करता है।
    • D.उनका विश्वास है कि बच्चे नैतिक दार्शनिक हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A उनके सिद्धांत ने संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक संबंध का समर्थन किया है।

  3. Q3 · Ctet Paper I

    बच्चे ______ को छोड़कर अन्य सभी के द्वारा लिंग भूमिकाएँ ग्रहण करते हैं।
    • A.मीडिया
    • B.समाजीकरण
    • C.संस्कृति
    • D.ट्यूशन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D ट्यूशन

  4. Q4 · Ctet Paper I

    एकाधिक बुद्धिमत्ता का सिद्धांत कहता है कि—
    • A.बुद्धि तेजी से बढ़ाई जा सकती है
    • B.बुद्धि कई प्रकार की हो सकती है
    • C.पेपर-पेंसिल परीक्षण सहायक नहीं है
    • D.प्रभावी अध्यापन के द्वारा बुद्धि बढ़ाई जा सकती है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B बुद्धि कई प्रकार की हो सकती है

  5. Q5 · Ctet Paper I

    बच्चों में प्रतिभाशालिता ______ के कारण हो सकती है।
    • A.आनुवंशिकता और वातावरण के बीच एक अंतःक्रिया
    • B.एक संसाधन-समृद्ध वातावरण
    • C.सफल माता-पिता
    • D.एक अनुशासित दिनचर्या
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A आनुवंशिकता और वातावरण के बीच एक अंतःक्रिया

  6. Q6 · Ctet Paper I

    अतिसक्रिय बच्चों को सीखने में मदद करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका उपयुक्त तरीका नहीं है?
    • A.एक कार्य को छोटे, प्रबंधनीय खंडों में तोड़ना
    • B.अधिगम के वैकल्पिक तरीकों की पेशकश
    • C.उनके दैनिक कार्यक्रम में शारीरिक गतिविधि का समावेश
    • D.बेचैन होने पर अक्सर उन्हें फटकार लगाना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D बेचैन होने पर अक्सर उन्हें फटकार लगाना

  7. Q7 · Ctet Paper I

    राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क-2005 ने अपनी समझ _______ से प्राप्त की है।
    • A.मानवतावाद
    • B.व्यवहारवाद
    • C.रचनावाद
    • D.संज्ञानात्मक सिद्धांत
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C रचनावाद

  8. Q8 · Ctet Paper I

    एक बच्चे ने नीचे दिखाए अनुसार दो संख्याएँ घटाई : 83 - 27 64 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन बच्चे के घटाव सीखने का बोध दर्शाता है? (1) बच्चे को घटाव की प्रक्रिया में स्थानिक मान के बारे में गलत धारणाएँ हैं। (2) बच्चा नहीं जानता कि कैसे घटाना है। (3) बच्चा दो अंकों वाली संख्याओं के घटाव की प्रक्रिया जानता है। (4) यह एक गलती है और इसे बार-बार अभ्यास करके सुधारा किया जा सकता है।
    • A.बच्चे को घटाव की प्रक्रिया में स्थानिक मान के बारे में गलत धारणाएँ हैं।
    • B.बच्चा नहीं जानता कि कैसे घटाना है।
    • C.बच्चा दो अंकों वाली संख्याओं के घटाव की प्रक्रिया जानता है।
    • D.यह एक गलती है और इसे बार-बार अभ्यास करके सुधारा किया जा सकता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A बच्चे को घटाव की प्रक्रिया में स्थानिक मान के बारे में गलत धारणाएँ हैं।

  9. Q9 · Ctet Paper I

    अधिगम और आकलन के चक्र के निम्नलिखित चरणों को क्रम में व्यवस्थित कीजिए : I. शिक्षण-अधिगम के साथ एकीकृत आकलन II. शिक्षण-अधिगम और आकलन की योजना बनाना और उसका संगठन III. प्रगति रिपोर्टों का विकास IV. बच्चों के अधिगम और प्रगति की प्रतिपुष्टि की रिपोर्टिंग और उसका संचार
    • A.II, I, III, IV
    • B.I, II, IV, III
    • C.IV, I, II, III
    • D.II, IV, I, III
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A II, I, III, IV

  10. Q10 · Ctet Paper I

    एक शिक्षक अपनी कक्षा में बच्चों को उनके परिवेश में मौजूद वस्तुओं के भौतिक गुणों को अपने शब्दों में समझाने के लिए प्रोत्साहित करता है। अपने छात्रों के साथ ऐसी गतिविधि करने के पीछे शिक्षक का सबसे उचित उद्देश्य क्या है?
    • A.यह एक बहुत ही रोचक गतिविधि है जिसे आकार की अवधारणा को पुनः समझने के लिए खाली समय में किया जा सकता है।
    • B.बच्चे अपनी भाषा में वस्तुओं को समझाने का आनंद लेते हैं जैसे कि वे डंब शराड्स खेलने का आनंद लेते हैं।
    • C.यह बच्चों को अनौपचारिक रूप से किसी वस्तु के भौतिक गुणों का निरीक्षण करने का अवसर देता है जो आकारों के बारे में उनकी समझ को गहरा बनाता है।
    • D.यह एक उपयोगी गतिविधि है जो एक बच्चे को आकारों का परिचय कराती है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C यह बच्चों को अनौपचारिक रूप से किसी वस्तु के भौतिक गुणों का निरीक्षण करने का अवसर देता है जो आकारों के बारे में उनकी समझ को गहरा बनाता है।

  11. Q11 · Ctet Paper I

    गणित में सीखने के प्रतिफल इसलिए विकसित किए गए हैं ताकि-
    • A.गणना के लिए बच्चों को लघु विधियाँ बताई जाए
    • B.विभिन्न शैक्षिक सर्वेक्षणों में बच्चों की उपलब्धि बढ़ाई जाए
    • C.बच्चों द्वारा हासिल की जाने वाली कक्षावार दक्षता और कौशल को परिभाषित किया जाए
    • D.वर्ष के अंत परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार किया जाए
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C बच्चों द्वारा हासिल की जाने वाली कक्षावार दक्षता और कौशल को परिभाषित किया जाए

  12. Q12 · Ctet Paper I

    पायथागोरस प्रमेय को सिखाने के लिए एक शिक्षक ने एक शीट वितरित की है जिस पर समकोण वाले चार त्रिभुजों की रचना गया था और बच्चे को त्रिभुज की भुजाओं के बीच संबंध खोजने के लिए कहा जाता है। उपर्युक्त परिस्थिति में शिक्षक ने प्रयोग किया—
    • A.आगमन विधि
    • B.निगमन विधि
    • C.व्याख्यान विधि
    • D.प्रयोगशाला विधि
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A आगमन विधि

  13. Q13 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘संकल्पना मानचित्रों’ के बारे में सत्य नहीं है?
    • A.संकल्पना मानचित्र अंतःसंबंधित अवधारणाओं और उन्हें जोड़ने वाले लिंक का संग्रह प्रस्तुत करते हैं।
    • B.संकल्पना मानचित्र केवल शिक्षकों द्वारा बनाया जाना चाहिए।
    • C.संकल्पना मानचित्र प्रकृति में पदानुक्रमित हैं।
    • D.संकल्पना मानचित्र नए शिक्षण को पूर्व ज्ञान से जोड़ने में सहायक हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B संकल्पना मानचित्र केवल शिक्षकों द्वारा बनाया जाना चाहिए।

  14. Q14 · Ctet Paper I

    दिए गए आकारों के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ठीक नहीं है?
    • A.सभी समांतर चतुर्भुज हैं।
    • B.इनमें से एक समांतर चतुर्भुज नहीं है।
    • C.इनमें से दो समचतुर्भुज हैं।
    • D.इनमें से दो आयत हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B इनमें से एक समांतर चतुर्भुज नहीं है।

  15. Q15 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से कौन-सा 'ग्यारह हजार ग्यारह सौ ग्यारह' संख्या का प्रतिनिधित्व करता है?
    • A.111111
    • B.12111
    • C.11000110011
    • D.XIXIXI
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 12111

  16. Q16 · Ctet Paper I

    बिंदु A और B नीचे दिखाई गई नंबर रेखा पर संख्याओं का प्रतिनिधित्व करते हैं : 25000 A 39000 B 61000 बिंदु A और B के बीच की दूरी है—
    • A.29000 इकाइयाँ
    • B.84000 इकाइयाँ
    • C.22 इकाइयाँ
    • D.22000 इकाइयाँ
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 22000 इकाइयाँ

  17. Q17 · Ctet Paper I

    3 1/4 kg चीनी से 1/16 kg चीनी के कितने पैकेट बनाए जा सकते हैं?
    • A.52
    • B.48
    • C.12
    • D.64
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 52

  18. Q18 · Ctet Paper I

    यदि ग्रिड में एक छोटा वर्ग 4 वर्ग इकाइयों का है, तो ग्रिड पर बनाए गए आयत का परिमाप क्या है?
    • A.32 इकाइयाँ
    • B.8 इकाइयाँ
    • C.24 इकाइयाँ
    • D.12 इकाइयाँ
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 24 इकाइयाँ

  19. Q19 · Ctet Paper I

    एक बच्चे ने पाँच विषयों में से प्रत्येक में 75 अंक प्राप्त किए। बच्चे द्वारा प्राप्त अंकों की माध्यिका क्या है?
    • A.75
    • B.375
    • C.15
    • D.70
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 75

  20. Q20 · Ctet Paper I

    दिए गए ठोस को निम्न में से किसको मोड़ कर बनाया जा सकता है?
    • A.(1)
    • B.(2)
    • C.(3)
    • D.(4)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B (2)

  21. Q21 · Ctet Paper I

    यदि निम्नांकित पाई चार्ट में लाल भाग 40 है, तो सफेद भाग क्या है?
    • A.5
    • B.10
    • C.12
    • D.20
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 10

  22. Q22 · Ctet Paper I

    निर्माणित ठोस आकार का निरीक्षण कीजिए : निम्न में से कौन-सा दिए गए ठोस की ऊपरी सतह का दृश्य है?
    • A.(a)
    • B.(b)
    • C.(c)
    • D.(d)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A (a)

  23. Q23 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से किसकी लागत अधिक है? I. ₹ 250 प्रत्येक पैकेट वाले 200 पैकेट II. ₹ 250 प्रत्येक वस्तु के 20 दर्जन
    • A.I
    • B.II
    • C.I और II दोनों बराबर हैं
    • D.गणना नहीं की जा सकती है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B II

  24. Q24 · Ctet Paper I

    1 - 1 + 1 - 1 + 1 - 1... का सम सम संख्या पदों तक योग है—
    • A.शून्य
    • B.-1
    • C.+1
    • D.2
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A शून्य

  25. Q25 · Ctet Paper I

    किस राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क (एन सी एफ-2005) ने प्राथमिक स्तर पर एक एकीकृत पाठ्यचर्या क्षेत्र के रूप में पढ़ाए जाने के लिए पर्यावरण अध्ययन की सिफारिश की?
    • A.एन॰ सी॰ एफ॰-2005
    • B.एन॰ सी॰ एफ॰-1988
    • C.एन॰ सी॰ एफ॰-2000
    • D.एन॰ सी॰ एफ॰-1975
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D एन॰ सी॰ एफ॰-1975