CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

1026 questions · page 14 of 42

  1. Q326 · Education

    विद्यालयों में विज्ञान मेले का आयोजन क्यों किया जाता है?
    • A.शिक्षार्थियों को विज्ञान में उच्च शिक्षा के लिए तैयार करने के लिए
    • B.शिक्षार्थियों को उनकी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता करने के लिए
    • C.शिक्षार्थियों में विज्ञान में सृजन एवं प्रयोग करने की क्षमता का विकास करने के लिए
    • D.शिक्षार्थियों का उनके प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन करने के लिए
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C शिक्षार्थियों में विज्ञान में सृजन एवं प्रयोग करने की क्षमता का विकास करने के लिए

  2. Q327 · Education

    एक शिक्षक के नाते निम्नलिखित में से किसे आप शिक्षण में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के लिए सबसे उपयुक्त समझते हैं?
    • A.शिक्षार्थियों को कक्षा में अवधारणाओं का स्पष्टीकरण करना
    • B.अवधारणाओं के शिक्षण हेतु तकनीकी का प्रयोग दिखाना
    • C.शिक्षार्थियों को परियोजनाएँ देना
    • D.अवधारणाओं से संबंधित गतिविधियों को शिक्षार्थियों से कराना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अवधारणाओं से संबंधित गतिविधियों को शिक्षार्थियों से कराना

  3. Q328 · Education

    एन सी एफ-2005 के अनुसार, "अच्छी विज्ञान शिक्षा जीवन के प्रति सत्य होती है।" इसका क्या अर्थ है?
    • A.विज्ञान बालक को कार्य की दुनिया में प्रवेश हेतु तैयार करे।
    • B.विज्ञान बालक को अर्थपूर्ण ढंग से व्यस्त करने में सक्षम हो।
    • C.विज्ञान बालक को वैज्ञानिक ज्ञान अर्जित करने की प्रक्रियाओं को सीखने लायक बनाए।
    • D.विज्ञान आसान जीवन व्यतीत करने में सहायक हो।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A विज्ञान बालक को कार्य की दुनिया में प्रवेश हेतु तैयार करे।

  4. Q329 · Education

    विज्ञान के मूल्यांकन में सतत एवं समग्र मूल्यांकन का अर्थ है—
    • A.अंतिम एवं रचनात्मक मूल्यांकन
    • B.अधिक आवर्ती जाँच एवं परीक्षा
    • C.अधिगम के आकलन हेतु सामान्य गतिविधियाँ और अभ्यास
    • D.विज्ञान के सभी पहलुओं का मूल्यांकन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अधिगम के आकलन हेतु सामान्य गतिविधियाँ और अभ्यास

  5. Q330 · Education

    निम्नलिखित में से कौन-सा समस्या-समाधान विधि का एक चरण नहीं है?
    • A.स्थिति की कल्पना करना
    • B.समाधान का प्रयास करना
    • C.निष्कर्ष निकालना
    • D.अवलोकन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अवलोकन

  6. Q331 · Education

    निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान में अनुरूपता विधि का एक चरण है?
    • A.समानताओं का चित्रण
    • B.अमूर्तता का प्रस्तुतीकरण
    • C.अवधारणाओं को एक-दूसरे से जोड़ना
    • D.उपयोग
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A समानताओं का चित्रण

  7. Q332 · Education

    दिए गए कथन A और B को पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए : A. आलोचनात्मक सोच धारणाओं के निर्माण तथा विचारों के अनुप्रयोग और विस्तार को बढ़ावा देती है। B. यह दूसरों के तर्कों और विश्वासों को समझने और मूल्यांकन करने में मदद नहीं करती।
    • A.सत्य है और B असत्य है
    • B.असत्य है और B सत्य है
    • C.और B दोनों असत्य हैं
    • D.और B दोनों सत्य हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A सत्य है और B असत्य है

  8. Q333 · Education

    अनुसूचन साक्ष्य क्या है?
    • A.इंद्रियों के माध्यम से वास्तविक दुनिया में एकत्रित आँकड़े
    • B.अनुसंधान के लिए एक संख्यात्मक दृष्टिकोण
    • C.मैट्रिक इकाइयों में मापे गए आँकड़े
    • D.आँकड़ों के संग्रह के विश्वसनीय तरीकों का उपयोग कर एकत्रित आँकड़े
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A इंद्रियों के माध्यम से वास्तविक दुनिया में एकत्रित आँकड़े

  9. Q334 · Education

    भौतिक विशेषताओं के मॉडल/प्रतिकृतियाँ _______ शिक्षण के लिए सबसे अधिक उपयुक्त हैं।
    • A.इतिहास
    • B.अर्थशास्त्र
    • C.भूगोल
    • D.राजनीति-विज्ञान
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C भूगोल

  10. Q335 · Education

    स्थानीय समाचार-पत्र से मौसम की जानकारी का संग्रहण किस प्रकार का स्रोत है?
    • A.प्राथमिक
    • B.द्वितीयक
    • C.तृतीयक
    • D.प्राथमिक और तृतीयक दोनों
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B द्वितीयक

  11. Q336 · Education

    सीखने की अक्षमता वाले शिक्षार्थी किस प्रकार की कक्षा में अन्य छात्रों के साथ सीखते हैं?
    • A.अन्य
    • B.विशेष
    • C.समावेशी
    • D.आधुनिक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C समावेशी

  12. Q337 · Education

    निम्नलिखित सिद्धांत किसने दिया है? "सभी बच्चे विकास के समान अनुक्रम से गुजरते हैं, लेकिन विभिन्न दरों से। इसलिए शिक्षक को पूरी तरह से कक्षा के लिए नहीं बल्कि व्यक्तिगत बच्चों और छोटे समूहों के लिए गतिविधियों की योजना बनानी चाहिए।"
    • A.सी एल ओगडेन
    • B.डी पर्सेल
    • C.जे एच बेल
    • D.जे पियाजे
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D जे पियाजे

  13. Q338 · Education

    कारखाने' के विषय को पढ़ाने के लिए सबसे उपयोगी विधि होगी—
    • A.एक कहानी सुनाना
    • B.किसी विशेषज्ञ को निमंत्रित करना
    • C.किसी औद्योगिक कारखाने की यात्रा आयोजित करना
    • D.एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म दिखाना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C किसी औद्योगिक कारखाने की यात्रा आयोजित करना

  14. Q339 · Education

    एडुसैट (EDUSAT) से क्या अभिप्राय है?
    • A.रॉकेट जिससे उपयोगी मानव-निर्मित उपग्रहों को सूर्य की कक्षा में स्थापित करने के लिए किया जाता है
    • B.सौरमंडल में खोजा गया एक नया ग्रह
    • C.एक धूमकेतु जो मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच पाया जाता है
    • D.एक मानव-निर्मित भारतीय उपग्रह
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D एक मानव-निर्मित भारतीय उपग्रह

  15. Q340 · Education

    पढ़ना सीखने के लिए आवश्यक है कि—
    • A.केवल लक्ष्य भाषा सुनने का माहौल हो
    • B.घर की भाषा सुनने-बोलने को मिले
    • C.लक्ष्य भाषा की अर्थपूर्ण और रोचक सामग्री सुनने-पढ़ने को मिले
    • D.चार्ट अधिक से अधिक कक्षा में लगाए जाएँ
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C लक्ष्य भाषा की अर्थपूर्ण और रोचक सामग्री सुनने-पढ़ने को मिले

  16. Q341 · Education

    भाषा केवल अभिव्यक्ति का माध्यम ही नहीं बल्कि स्वयं से ______ का माध्यम है।
    • A.लिखने
    • B.पढ़ने
    • C.बातचीत
    • D.सुनने
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C बातचीत

  17. Q342 · Education

    ‘‘लड़के होकर रोते हो’’—यह वाक्य—
    • A.भाषा को बच्चों की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है
    • B.भाषा को अध्यापक की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य होता है
    • C.भाषा को जेंडर की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है
    • D.भाषा को व्याकरण की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C भाषा को जेंडर की दृष्टि से पढ़ने को बाध्य करता है

  18. Q343 · Education

    हिंदी में विज्ञान संबंधी पाठों को पढ़ाने का उद्देश्य है—
    • A.विज्ञान की भाषा को समझना
    • B.विज्ञान विषय की गहराई से जानना
    • C.विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाना
    • D.विज्ञान के संदर्भ में हिंदी भाषा-प्रयोग को समझना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A विज्ञान की भाषा को समझना

  19. Q344 · Education

    लेखन-क्षमता के आकलन के लिए—
    • A.अभिव्यक्त विचारों को जाँचना होगा
    • B.व्याकरण-सम्मत भाषा को देखना होगा
    • C.अर्थपूर्ण वाक्यों और संदर्भों को देखना होगा
    • D.लिखावट की सफाई और सुगमता को जाँचना होगा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अर्थपूर्ण वाक्यों और संदर्भों को देखना होगा

  20. Q345 · Education

    हिंदी के पाठों में अन्य भाषाओं के शब्दों के होने का अर्थ है—
    • A.पाठ का लेखक हिंदी नहीं जानता
    • B.पाठ समाज के बहुभाषी स्वरूप की सहज प्रस्तुति है
    • C.पाठ कठिन और अस्पष्ट है
    • D.विद्यार्थियों को शुद्ध भाषा नहीं सिखाई जा रही
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B पाठ समाज के बहुभाषी स्वरूप की सहज प्रस्तुति है

  21. Q346 · Education

    आपकी दृष्टि में अभ्यास—
    • A.पाठ को समझने में मदद करते हैं
    • B.बच्चों को तार्किक बनाते हैं
    • C.बच्चों को भाषा के बारे में बताते हैं
    • D.बच्चों को उत्तर देना सिखाते हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A पाठ को समझने में मदद करते हैं

  22. Q347 · Education

    उच्च प्राथमिक स्तर की पाठ्यसामग्री में अनुवाद सामग्री रखने का उद्देश्य है—
    • A.बहुत-सी सामग्री से परिचय कराना
    • B.प्रमुख हिंदी साहित्य का न होना
    • C.अन्य भाषाओं के साहित्य को हिंदी में पढ़ने के अवसर देना
    • D.पूरे देश को पढ़ने के अवसर देना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अन्य भाषाओं के साहित्य को हिंदी में पढ़ने के अवसर देना

  23. Q348 · Education

    यदि आपकी कक्षा में दृष्टिबाधित बच्चे हैं, तो आप—
    • A.उन्हें विशेष सहानुभूति से पढ़ाएँगे
    • B.उन्हें पढ़ने के उपयुक्त साधन देंगे
    • C.उन्हें सभी बच्चों से अलग गतिविधि देंगे
    • D.उनसे कम गतिविधियाँ कराएँगे
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B उन्हें पढ़ने के उपयुक्त साधन देंगे

  24. Q349 · Education

    अनुशिक्षण में खाद-पानी देने, निराई करने का उदाहरण बताता है कि शिक्षक का कार्य बच्चों को—
    • A.भोजन-पानी देने का है
    • B.नियंत्रित करना है
    • C.उचित माहौल देना है
    • D.बागवानी सिखाना है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C उचित माहौल देना है

  25. Q350 · Education

    उच्च प्राथमिक स्तर पर भाषा सिखाने-सिखाने का एक उद्देश्य है—
    • A.व्याकरण के सभी नियमों को कंठस्थ करना
    • B.साहित्य की गद्य एवं पद्य विधाओं की रचना
    • C.हिंदी भाषा के समय इतिहास के बारे में जानना
    • D.भाषा की नियमबद्ध प्रकृति की पहचान और उसका विश्लेषण करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D भाषा की नियमबद्ध प्रकृति की पहचान और उसका विश्लेषण करना