CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
87 questions · page 2 of 4
Q26 · Ctet Paper I
एक विलेय का विघटन-दर ______ पर निर्भर करता है।- A.दाब
- B.तापमान
- C.सतह क्षेत्र
- D.भार
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सतह क्षेत्र
Q27 · Ctet Paper I
अभय ने अपने छात्रों से उन बीमारियों पर समूहों में एक सर्वेक्षण करने के लिए कहा जिससे उनके पड़ोस के लोग पीड़ित थे। पाठ्यपुस्तक में सर्वेक्षण का उल्लेख नहीं किया गया है। इस शिक्षण-अधिगम की रणनीति के लिए कौन-सा विकल्प प्रासंगिक नहीं है?- A.इससे समुदाय के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान किया।
- B.इससे बच्चों को वास्तविक जीवन के साथ सीखने में मदद मिली।
- C.इससे बच्चों को डेटा हैंडलिंग समझने और एक साथ काम करने में सक्षम बनाया।
- D.इससे समुदाय को उन बीमारियों को समझने में मदद मिली जिससे वे पीड़ित थे।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D इससे समुदाय को उन बीमारियों को समझने में मदद मिली जिससे वे पीड़ित थे।
Q28 · Ctet Paper I
आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में बात करने के लिए प्रिया ने बच्चों के अनुभव पूछे जब उन्हें कभी आपात स्थिति का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आग, बिजली के झटके और सड़क दुर्घटनाओं के साथ अपने अनुभव सुनाए। उसने प्रश्न पूछे, उनकी मौजूदा समझ का आकलन किया और समाचार-पत्रों से सड़क सुरक्षा विज्ञापन जैसे संसाधनों का उपयोग करके सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की और क्रमशः आग और बिजली के झटके पर सुरक्षा दिशानिर्देशों पर चर्चा के लिए एलपीजी और इलेक्ट्रिक बिल का इस्तेमाल किया। प्रिया द्वारा अपनाया गया सबसे उपयुक्त दृष्टिकोण कौन-सा है?- A.संज्ञानात्मक दृष्टिकोण
- B.अनुभवात्मक अधिगम दृष्टिकोण
- C.अन्वेषण दृष्टिकोण
- D.मानवतावादी दृष्टिकोण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अन्वेषण दृष्टिकोण
Q29 · Ctet Paper I
ई॰ वी॰ एस॰ शिक्षण-अधिगम में कक्षा में प्राप्त अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ने और इसे समृद्ध करने का तात्पर्य है—- A.पाठ्यपुस्तकों से बाहर जाना
- B.वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों और चिंताओं को पाठ्यपुस्तकों से लिंक करना
- C.पूर्ण विद्यालय दृष्टिकोण
- D.पाठ्यक्रम से बाहर जाना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A पाठ्यपुस्तकों से बाहर जाना
Q30 · Ctet Paper I
पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में 'बोझ के बिना सीखना' क्या बताता है?- A.स्कूल-बैग का कम वजन
- B.ई वी एस पाठ्यपुस्तकों में अध्यायों की कम संख्या
- C.अवबोधन का भार कम करने की जरूरत है
- D.ई वी एस पाठ्यक्रम को आधा कम करने की जरूरत है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अवबोधन का भार कम करने की जरूरत है
Q31 · Ctet Paper I
शरीर के केन्द्रीय भाग से परिधियों या अंगों की ओर का विकास दर्शाता है—- A.विकिरणीय विकास के सिद्धांतों को
- B.विकेन्द्रीकृत विकास के सिद्धांतों को
- C.मध्य-बाह्य विकास के सिद्धांतों को
- D.सोपानिक विकास के सिद्धांतों को
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C मध्य-बाह्य विकास के सिद्धांतों को
Q32 · Ctet Paper I
जब आप एक शिक्षक समूह से जुड़ जाते हैं और अपने समूह के अन्य लोगों की ही तरह पोशाक धारण करने लगते हैं, तो आप प्रदर्शित कर रहे होते हैं—- A.समूह की पहचान का
- B.समूह आज्ञाकारिता का
- C.समूह निर्देश-अनुपालन का
- D.समूह की अनुकूलता का
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D समूह की अनुकूलता का
Q33 · Ctet Paper I
व्यक्तिगत शिक्षा कार्यक्रम की योजना _____ के संदर्भ में बनाई जाती है।- A.विशेष शिक्षा कार्यक्रम
- B.बाल-केंद्रित शिक्षा कार्यक्रम
- C.मुक्त विद्यालयी शिक्षा कार्यक्रम
- D.ई-अभिगम शिक्षा कार्यक्रम
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B बाल-केंद्रित शिक्षा कार्यक्रम
Q34 · Ctet Paper I
_____ महीनों की आयु के बीच अधिकांश बच्चे शब्दों की मिलाकर छोटे-छोटे वाक्यों में बोलना शुरू कर देते हैं।- A.12 से 18
- B.18 से 24
- C.24 से 30
- D.30 से 36
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 18 से 24
Q35 · Ctet Paper I
“पुरुष और महिला की भूमिकाओं का निर्धारण समाज करता है।” यह कथन बताता है कि—- A.लैंगिकता एक अंतर्निहित अवयव है
- B.लैंगिकता एक आनुवंशिक प्रवृत्ति है
- C.लैंगिकता एक अंतःप्रज्ञा अवयव है
- D.लैंगिकता एक सामाजिक अवयव है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D लैंगिकता एक सामाजिक अवयव है
Q36 · Ctet Paper I
ग्रेडिंग, कोडिंग, अंकन और क्रेडिट संचय प्रणालियाँ ______ के कुछ उदाहरण हैं—- A.परीक्षा के उत्तर-पत्रों के मूल्यांकन की प्रक्रिया
- B.कक्षा में बच्चों की स्थिति के निरूपण विधि
- C.आलेख-पत्र (रिपोर्ट कार्ड) में अकादमिक प्रगति को दर्शाने
- D.अधिगमकर्ताओं की उपलब्धि के आकलन की गणन-विधि
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अधिगमकर्ताओं की उपलब्धि के आकलन की गणन-विधि
Q37 · Ctet Paper I
समावेशी शिक्षा ______ के सिद्धांत पर आधारित है।- A.सामाजिक संतुलन
- B.समता एवं समान अवसर
- C.सामाजिक अस्तित्व एवं वैश्वीकरण
- D.विश्व बंधुत्व
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B समता एवं समान अवसर
Q38 · Ctet Paper I
दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम वर्ष ______ में लागू किया गया है।- A.1992
- B.1995
- C.1999
- D.2016
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D 2016
Q39 · Ctet Paper I
व्यक्तिगत विविधताओं वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए ऐसे विद्यालय होने चाहिए जहाँ शिक्षक-- A.व्यक्तिगत विविधताओं के आधार पर वर्गीकृत की गई कक्षाओं के विभिन्न वर्गों में पढ़ा सकें
- B.विभिन्न शिक्षण आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न शिक्षण-अधिगम प्रविधियों का प्रयोग करने में प्रशिक्षित हों
- C.विशिष्ट व्यक्तिगत विविधताओं वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित हों
- D.बच्चों को समरूप अधिगमकर्ता बनाने में प्रशिक्षित हों
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B विभिन्न शिक्षण आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न शिक्षण-अधिगम प्रविधियों का प्रयोग करने में प्रशिक्षित हों
Q40 · Ctet Paper I
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 दिव्यांग बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के अधिकारों को सुनिश्चित करता है—- A.6 वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए
- B.वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए
- C.6 वर्ष से 14 वर्ष तक के लिए
- D.6 वर्ष से 22 वर्ष तक के लिए
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए
Q41 · Ctet Paper I
विविध अधिगमकर्ताओं के लिए सुगम स्वरूपों में शिक्षण-अधिगम सामग्रियाँ प्रदान करने का तात्पर्य ______ से है।- A.सार्वभौमिक समावेशी शिक्षा के नैतिक विचार
- B.शिक्षण व्यावसायिकता की सार्वभौमिक संहिता
- C.शिक्षण के सार्वभौमिक मानववादी दृष्टिकोण
- D.अधिगम की सार्वभौमिक संरचना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अधिगम की सार्वभौमिक संरचना
Q42 · Ctet Paper I
स्वजागरूकता एवं संज्ञानात्मक क्षमताओं का नियंत्रण, जैसे—योजना बनाना, समीक्षा करना और संशोधन करना इत्यादि ______ में अंतर्निहित है।- A.केंद्रीकरण
- B.मेटाकॉग्निशन
- C.संज्ञान
- D.समायोजन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B मेटाकॉग्निशन
Q43 · Ctet Paper I
अधिगमकर्ताओं को व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर उनकी कठिनाइयों के विभिन्न स्तरों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाने की विधि को _______ कहा जाता है।- A.विभेदित अनुदेशन
- B.चयनित अनुदेशन
- C.सटीक शिक्षण
- D.त्रुटिहीन अनुदेशन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A विभेदित अनुदेशन
Q44 · Ctet Paper I
प्रतिपालन अधिगम का एक विशिष्ट चरण है, जो अधिगम के _______ चरण का पूर्ववर्ती है।- A.अधिग्रहण
- B.अभिप्रेरण
- C.आत्मनिर्भरता
- D.सामान्यीकरण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D सामान्यीकरण
Q45 · Ctet Paper I
ज़ाजोंक का यह मानना है कि संज्ञान और भाव _______ होते हैं।- A.अन्योन्याश्रित
- B.स्वतंत्र
- C.अंतर्संबंधित
- D.एकीकृत
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B स्वतंत्र
Q46 · Ctet Paper I
पहले से सीखे हुए कार्यों में सुधार लाने के लिए शिक्षक बच्चों को प्रदर्शन देकर सीखा रहा है। वह शिक्षण की _______ विधि का प्रयोग कर रहा है।- A.अनुकरण
- B.अवलोकन
- C.संशोधन
- D.प्रतिरूपण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D प्रतिरूपण
Q47 · Ctet Paper I
बहु-संवेदी शिक्षण-अधिगम की प्रविधि में अधिगम-संवर्धन हेतु दृश्य, श्रव्य, स्पर्श और _____ संवेदनाओं का एक साथ प्रयोग किया जाता है।- A.गतिविषयक
- B.कर्ण-कोश
- C.प्रत्याक्षीकरण
- D.अवलोकन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A गतिविषयक
Q48 · Ctet Paper I
नीचे तापमान (°C में) का एक डेटा सेट दिया गया है: -6, -8, -2, 3, 2, 0, 5, 4, 8 डेटा का परास क्या है?- A.0 °C
- B.16 °C
- C.18 °C
- D.10 °C
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 16 °C
Q49 · Ctet Paper I
एक सिक्का 10 बार उछाला जाता है और परिणाम इस प्रकार अवलोकित किए जाते हैं : H, T, H, T, T, H, H, T, H, H (H चिव है; T पट है) चिव प्राप्त करने की संभावना क्या है?- A.3/5
- B.4/5
- C.2/5
- D.1/5
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A 3/5
Q50 · Ctet Paper I
सांख्यात्मक व्यंजक 3/7 + (-7/8) = 25/56 दिखाता है कि—- A.परिमेय संख्याएँ योग के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
- B.परिमेय संख्याएँ वज्रकलन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
- C.परिमेय संख्याएँ गुणन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
- D.परिमेय संख्याएँ विभाजन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A परिमेय संख्याएँ योग के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं