CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
1026 questions · page 28 of 42
Q676 · Mathematics
17863 पाने के लिए 8008, 8088 और 8808 के योग में से क्या घटाना होगा ?- A.6121
- B.6131
- C.7041
- D.7141
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 7041
Q677 · Mathematics
16 लीटर क्षमता वाली एक बाल्टी पूर्ण रूप से पानी से भरी हुई है। बाल्टी के इस पानी को छोटे-छोटे बर्तनों में भरा जाना है। बाल्टी में भरे समस्त पानी को एक मग (Mug) द्वारा 50 बार पूर्णतया भरकर छोटे-छोटे बर्तनों में स्थानांतरित किया जाता है। मग की क्षमता क्या है ?- A.225 mL
- B.250 mL
- C.275 mL
- D.320 mL
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D 320 mL
Q678 · Mathematics
एक टैक्सी का मीटर पहले 2 किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹ 50 का भाड़ा दिखाता है और उसके बाद प्रति किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹ 16 का भाड़ा दिखाता है। मंजू ने अपने घर से रेलवे स्टेशन तक की यात्रा के लिए ₹ 258 किराया दिया। उसके घर से रेलवे स्टेशन की दूरी कितनी है ?- A.12 km
- B.13 km
- C.15 km
- D.18 km
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 15 km
Q679 · Mathematics
"किसी दो पूर्ण संख्याओं का योग एक पूर्ण संख्या होता है।" पूर्ण संख्याओं के इस गुण को इस प्रकार उल्लिखित किया जाता है :- A.संलग्न गुण
- B.रमविनिमेय गुण
- C.साहचर्य गुण
- D.वितरण गुण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A संलग्न गुण
Q680 · Mathematics
गणित के शिक्षण-अधिगम के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?- A.गणितीय अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसमें संवाद सम्मिलित है।
- B.गणितीय ज्ञान को रचना में संस्कृति और संदर्भों की कोई भूमिका नहीं है।
- C.नमूनों के अवलोकन और सामान्यीकरण से प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों में गणितीय ज्ञान का सृजन किया जा सकता है।
- D.गणितीय ज्ञान के सृजन में तर्क और वार्ता की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B गणितीय ज्ञान को रचना में संस्कृति और संदर्भों की कोई भूमिका नहीं है।
Q681 · Mathematics
प्राथमिक स्तर पर 'संख्याओं' को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?- A.संख्याओं की अंतर्दृष्टि समझ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
- B.संख्याओं को लिखना अनुक्रम में पढ़ाना चाहिए।
- C.गणना से पहले संख्याओं को संख्यांक रूप में लिखना सिखाना चाहिए।
- D.संख्याओं में अनुक्रम असंति को प्रोत्साहित करना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C गणना से पहले संख्याओं को संख्यांक रूप में लिखना सिखाना चाहिए।
Q682 · Mathematics
प्राथमिक स्तर पर गणित पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पहलू अत्यंत महत्वपूर्ण है ?- A.गणित को बच्चों के जीवन के अनुभवों का भाग बनाना।
- B.परिकलन में परिशुद्धता विकसित करना।
- C.उच्चतर पढ़ाई और रोजगार के लिए तैयार करना।
- D.प्रौद्योगिकी के लिए प्रोत्साहित और तैयारी कराना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A गणित को बच्चों के जीवन के अनुभवों का भाग बनाना।
Q683 · Mathematics
बच्चों को गिनने की संकल्पना पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से क्या उत्तम उपग्रह है ?- A.अबेकस
- B.गियोबोर्ड्स
- C.संख्या चार्ट
- D.क्यूसिनेर छड़ें
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D क्यूसिनेर छड़ें
Q684 · Mathematics
गणित की प्रकृति के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?- A.गणितीय ज्ञान की संरचना में तर्क कौशल महत्वपूर्ण है।
- B.गणितीय संकल्पनाओं की प्रकृति श्रेणिबद्ध है।
- C.प्राथमिक स्तर पर गणित प्रत्यक्ष है और कल्पना की आवश्यकता नहीं है।
- D.गणित के विचारों के सही संप्रेषण के लिए विशेष शब्दावली का प्रयोग होता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C प्राथमिक स्तर पर गणित प्रत्यक्ष है और कल्पना की आवश्यकता नहीं है।
Q685 · Mathematics
गणित पाठ्यक्रम के संदर्भ में युक्त कथन को पहचानिए।- A.बीजगणितीय विचारों की नींव प्राथमिक स्तर पर डाली जा सकती है।
- B.भिन्नों की संकल्पना का परिचय केवल उच्च प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।
- C.समझ को बेहतर करने के लिए ऋणात्मक संख्याओं की संकल्पना का परिचय प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।
- D.क्षेत्रफल-मापन की संकल्पना का परिचय केवल उच्च प्राथमिक स्तर पर देना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A बीजगणितीय विचारों की नींव प्राथमिक स्तर पर डाली जा सकती है।
Q686 · Mathematics
प्राथमिक स्तर पर त्रिभुजों की अवधारणा का परिचय देने के संदर्भ में युक्त कथन को पहचानिए।- A.सबसे पहले त्रिभुज की परिभाषा दे दी जानी चाहिए।
- B.संभावित से बचने के लिए बच्चों को केवल समबाहु त्रिभुज ही प्रस्तुत करने चाहिए।
- C.बच्चों के समक्ष विभिन्न प्रकारों के त्रिभुज प्रस्तुत किए जाने चाहिए परंतु अन्य आकृतियों से दूर रखना चाहिए।
- D.बच्चों के समक्ष सभी प्रकार के त्रिभुज व अन्य आकृतियाँ भी प्रस्तुत करनी चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बच्चों के समक्ष सभी प्रकार के त्रिभुज व अन्य आकृतियाँ भी प्रस्तुत करनी चाहिए।
Q687 · Mathematics
एक विभाजन के प्रश्न में भाजक, भागफल का 5 गुना है और शेषफल का दोगुना है । यदि शेषफल 5 है, तो संख्या क्या है ?- A.52
- B.15
- C.25
- D.48
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 25
Q688 · Mathematics
पाँच क्रमागत संख्याओं का योग 20 है । प्रथम तीन क्रमागत संख्याओं का योग क्या है ?- A.5
- B.9
- C.11
- D.12
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 9
Q689 · Mathematics
एक वर्ग के रूप में तार 144 cm² का क्षेत्रफल घेरती है। यदि इसी तार को एक आयत के रूप में मोड़ा जाए, जिसकी लम्बाई 16 cm है, तो कितना क्षेत्रफल घेरा जाएगा ?- A.124 cm²
- B.48 cm²
- C.128 cm²
- D.96 cm²
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 128 cm²
Q690 · Mathematics
निम्नलिखित भिन्नों में से सबसे बड़ी और दूसरी सबसे बड़ी भिन्न क्रमशः हैं :- A.5/6 और 3/4
- B.5/6 और 3/5
- C.3/5 और 2/3
- D.3/4 और 1/2
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A 5/6 और 3/4
Q691 · Mathematics
कोई लड़का नागरकोइल से मडगांव जाने के लिए 4 जून, 2020 को किसी रेलगाड़ी से सवार हुआ। यह रेलगाड़ी 22.30 बजे नागरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04:30 बजे मडगांव पहुँची। यदि इस समय अंतराल में रेलगाड़ी ने 1145 km दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी ?- A.36.5 km/h
- B.38.5 km/h
- C.40.5 km/h
- D.42.5 km/h
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 38.5 km/h
Q692 · Mathematics
यदि x = 2³ × 3² × 5³ × 7³ y = 2² × 3³ × 5⁴ × 7³, तथा z = 2⁴ × 3⁴ × 5² × 7⁵ हैं, तो x, y और z का महत्तम समापवर्तक है- A.(30)² × 7³
- B.(15)³ × 7⁴
- C.(30)³ × 7³
- D.30 × 7⁵
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A (30)² × 7³
Q693 · Mathematics
यदि 52272 = p² × q³ × r⁴, जहाँ p, q और r अभाज्य संख्याएँ हैं, तो (2p + q - r) का मान है- A.21
- B.22
- C.23
- D.29
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 23
Q694 · Mathematics
यदि 7-अंकों वाली संख्या 134x58y, 72 से विभाज्य है, तो (2x + y) का मान है- A.6
- B.7
- C.8
- D.9
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 8
Q695 · Mathematics
निम्न में कौन सा पाइथागोरस त्रिक नहीं है ?- A.7, 24, 25
- B.8, 15, 17
- C.11, 60, 63
- D.13, 84, 85
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 11, 60, 63
Q696 · Mathematics
उस कोण का माप, जिसके पूरक का माप कोण के पूरक के माप के चार गुना के बराबर है, निम्न है :- A.30°
- B.45°
- C.60°
- D.75°
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 60°
Q697 · Mathematics
यदि किसी त्रिभुज के कोणों का माप, डिग्री में, x, 3x + 20 तथा 6x है, तो त्रिभुज अवश्य ही होगा :- A.अधिककोण त्रिभुज
- B.न्यूनकोण त्रिभुज
- C.समकोण त्रिभुज
- D.समबाहु त्रिभुज
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A अधिककोण त्रिभुज
Q698 · Mathematics
त्रिभुज ABC और DEF में, ∠C = ∠F, AC = DF और BC = EF है । यदि AB = 2x - 1 तथा DE = 5x - 4 है, तो x का मान है- A.1
- B.2
- C.3
- D.4
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A 1
Q699 · Mathematics
किसी त्रिभुज की एक भुजा 5 cm तथा दूसरी भुजा 10 cm है, और इसका परिमाप P cm है, जहाँ P एक पूर्णांक है। P के न्यूनतम और अधिकतम संभव मान क्रमशः हैं- A.19 और 29
- B.20 और 28
- C.21 और 29
- D.22 और 27
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 21 और 29
Q700 · Mathematics
मान लीजिए आँकड़े 13, 8, 15, 14, 17, 9, 14, 16, 13, 17, 14, 15, 16, 15, 14 का माध्यक x है। यदि 8 के स्थान पर 18 कर दिया जाए, तो आँकड़ों का माध्यक y है। x तथा y के मानों का योग क्या है ?- A.27
- B.28
- C.29
- D.30
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C 29