CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
272 questions · page 3 of 11
Q51 · Education
एक समस्या को मूल एवं असाधारण समाधानों के साथ हल करने की योग्यता निम्नलिखित में से किसकी एक प्राथमिक विशेषता है ?- A.अहंकेन्द्रित बच्चों की
- B.विकलांग बच्चों की
- C.सृजनात्मक बच्चों की
- D.अधिकतम असमर्थ बच्चों की
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सृजनात्मक बच्चों की
Q52 · Education
दृष्टि से बाधित विद्यार्थियों के साथ कार्य करते समय एक शिक्षक को किस प्रकार के अनुदेशात्मक अनुकूलन करने चाहिए ?- A.स्पष्ट रूप से बोलना तथा स्पर्श महसूस करने वाली सामग्री का अधिक मात्रा में प्रयोग करना
- B.कई प्रकार की दृश्य प्रस्तुतियों का प्रयोग करना
- C.स्वयं अभिविन्यास करना ताकि विद्यार्थी उसे ध्यान से देख सकें
- D.अनेक प्रकार के लिखित कार्यों, विशेष रूप से कार्यपत्रों पर ध्यान केन्द्रित करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A स्पष्ट रूप से बोलना तथा स्पर्श महसूस करने वाली सामग्री का अधिक मात्रा में प्रयोग करना
Q53 · Education
सहयोगात्मक अधिगम एवं सहकर्मी शिक्षण को एक समावेशी कक्षा में किस प्रकार से उपयोग करना चाहिए ?- A.सक्रिय रूप से इसे बढ़ावा चाहिए
- B.सक्रिय रूप से हतोत्साहित करना चाहिए
- C.कभी-कभी प्रयोग करना चाहिए
- D.प्रयोग नहीं करना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A सक्रिय रूप से इसे बढ़ावा चाहिए
Q54 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा समावेशी कक्षा में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है ?- A.एकरूप निर्देश
- B.मानकीकृत परीक्षण
- C.प्रतिस्पर्धी अधिगम को बढ़ावा देना
- D.विशिष्ट शिक्षा योजना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D विशिष्ट शिक्षा योजना
Q55 · Education
अधिगमकर्ताओं एवं उनकी प्राथमिक विशेषताओं के निम्नलिखित युग्मों में से कौन सा सही है ?- A.श्रवण बाधित अधिगमकर्ता – दृश्य सूचनाओं को समझ नहीं सकते हैं
- B.'पठन-अक्षमता' अधिगमकर्ता – धाराप्रवाह पढ़ने एवं लिखने में कमी है
- C.सृजनात्मक अधिगमकर्ता – अतिसक्रिय; कार्यों को पूरा करने में धीमे हैं
- D.अवधानात्मक कमी अधिगमकर्ता – उच्च अभिप्रेरण, लम्बे समय तक अवधान बनाए रख सकते हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B 'पठन-अक्षमता' अधिगमकर्ता – धाराप्रवाह पढ़ने एवं लिखने में कमी है
Q56 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा अधिगम के सार्थक सवलीकरण के रूप में परिणीत नहीं होता है ?- A.पहले से विद्यमान ज्ञान से नए ज्ञान को जोड़ना ।
- B.दोहराना एवं स्मरण करने को बढ़ावा देना ।
- C.उदाहरण एवं गैर-उदाहरणों का प्रयोग करना ।
- D.एक समस्या पर अनेक तरीकों से विचार करने के लिए प्रोत्साहित करना ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B दोहराना एवं स्मरण करने को बढ़ावा देना ।
Q57 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा एक रचनात्मक परिवेश के साथ अनुरूप नहीं हो सकता है ?- A.विद्यार्थियों को जटिल, सार्थक एवं समस्या-आधारित गतिविधियों में लगे रहने के लिए लगातार अवसर प्रदान किए जाते हैं ।
- B.विद्यार्थी सहयोगात्मक तरीके से कार्य करते हैं तथा आपस में कार्य-उन्मुख वार्ता में लगे रहने के लिए सहयोग दिया जाता है ।
- C.शिक्षक प्रमुख प्रकारों के संबंध में विद्यार्थियों के विचारों एवं अनुभवों को प्राप्त करते हैं तथा उनके वर्तमान ज्ञान को पुनर्संरचना या विस्तृत करने के लिए शिक्षण-अधिगम की योजना बनाते हैं ।
- D.अध्यापक विशेष सामाप्ति मूल्यांकन रणनीतियों को लागू करते हैं तथा प्रक्रियाओं के बजाय प्रद्रथों पर फीडबैक देते हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अध्यापक विशेष सामाप्ति मूल्यांकन रणनीतियों को लागू करते हैं तथा प्रक्रियाओं के बजाय प्रद्रथों पर फीडबैक देते हैं ।
Q58 · Education
एक शिक्षक को विद्यार्थियों को निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए बजाय ________ के ।- A.अधिगम लक्ष्य ; प्रदर्शन लक्ष्य
- B.प्रदर्शन लक्ष्य ; अधिगम लक्ष्य
- C.असफलता से बचने के लिए लक्ष्य ; अंक लेने के लिए लक्ष्य
- D.अंक लेने के लिए लक्ष्य ; असफलता से बचने के लिए लक्ष्य
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A अधिगम लक्ष्य ; प्रदर्शन लक्ष्य
Q59 · Education
निम्नलिखित में से कौन प्रभावी अधिगम रणनीतियों के उदाहरण हैं ?- A.(i), (ii), (iii)
- B.(i), (iv), (v)
- C.(i), (ii), (iii), (v)
- D.(i), (ii), (iii), (iv), (v)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D (i), (ii), (iii), (iv), (v)
Q60 · Education
इनमें से कौन सा बाह्य अभिप्रेरणा का एक उदाहरण है ?- A.मैं अपना गृहकार्य करना पसंद करती हूँ क्योंकि यह बहुत आत्मसंतोषक है।
- B.मैं बहुत अधिक सीखती हूँ जब मैं अपना गृहकार्य करती हूँ।
- C.गृहकार्य करने से मैं अपनी अवधारणाओं को अच्छी तरह से समझ पाती हूँ।
- D.मैं अपना गृहकार्य पूरा करती हूँ क्योंकि शिक्षक प्रत्येक कार्य के लिए हमें अंक देते हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D मैं अपना गृहकार्य पूरा करती हूँ क्योंकि शिक्षक प्रत्येक कार्य के लिए हमें अंक देते हैं।
Q61 · Education
एक प्राथमिक कक्षा में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?- A.केवल उदाहरण देने चाहिए।
- B.केवल गैर-उदाहरण देने चाहिए।
- C.उदाहरण एवं गैर-उदाहरण दोनों देने चाहिए।
- D.उदाहरण या गैर-उदाहरण दोनों नहीं देने चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C उदाहरण एवं गैर-उदाहरण दोनों देने चाहिए।
Q62 · Education
निम्नलिखित रणनीतियों में से कौन सी बच्चों में अर्थ निर्माण को बढ़ावा देगी ?- A.अन्वेषण एवं परिचर्चा
- B.सूचनाओं का संचरण
- C.दंडात्मक साधनों का प्रयोग करना
- D.एकरूप एवं मानकीकृत परीक्षण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A अन्वेषण एवं परिचर्चा
Q63 · Education
बच्चों की गलतियाँ एवं भ्रांत-धारणाएँ- A.शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम हैं ।
- B.शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए रुकावट एवं बाधा हैं ।
- C.शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में अनदेखी करनी चाहिए ।
- D.सूचित करती हैं कि बच्चों की क्षमताएँ वयस्कों की तुलना में बहुत हीनतर हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम हैं ।
Q64 · Education
रचनावाद ढाँचे में बच्चे को किस रूप में देखा जाता है ?- A.'लघु वयस्क' के रूप में जो सभी पक्षों जैसे आकार, संज्ञान तथा संवेग में वयस्क की तुलना में कम है ।
- B.'कोरी पटिया' या 'खाली स्लेट' जिसके जीवन को अनुभव के द्वारा पूर्ण रूप से आकार दिया जाता है ।
- C.एक 'निष्क्रिय प्राणी' जिसे अनुबंधन के द्वारा किसी भी रूप में आकार दिया जा सकता है तथा ढाला जा सकता है ।
- D.एक 'समस्या - समाधान करने वाला' तथा 'वैज्ञानिक अन्वेषक' के रूप में ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D एक 'समस्या - समाधान करने वाला' तथा 'वैज्ञानिक अन्वेषक' के रूप में ।
Q65 · Education
अपनी कक्षा में सहकारी अधिगम का प्रयोग करते समय एक शिक्षक की भूमिका किस प्रकार की होती है ?- A.एक मूक दर्शक होना तथा बच्चे जो करना चाहते हैं, उन्हें करने देना ।
- B.कक्षा को छोड़ देना तथा बच्चों को स्वयं कार्य करने देना ।
- C.सहकारी होना तथा प्रत्येक समूह की निगरानी करना ।
- D.उस समूह का समर्थन करना जिसमें 'होशियार' एवं प्रतिभाशाली बच्चे हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सहकारी होना तथा प्रत्येक समूह की निगरानी करना ।
Q66 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा कथन विद्यार्थियों द्वारा गणित में की गई अशुद्धियों के समकालीन निष्कर्ष पर प्रकाश नहीं डालता है ?- A.उन्हें अनदेखा कर देना चाहिए ।
- B.वे अधिगम का हिस्सा हैं ।
- C.वे जानकारी प्राप्त करने का मूल्यवान स्रोत हैं ।
- D.वे अध्यापक का उसकी कक्षाओं की आयोजन योजना करने में मार्गदर्शन कर सकती हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A उन्हें अनदेखा कर देना चाहिए ।
Q67 · Education
निम्नलिखित कथन (कथनों) में से गणित के संदर्भ में कौन सा/से सही है/हैं ? A. गणित एक उपकरण है ।, B. गणित एक कला का रूप है ।, C. गणित एक भाषा है ।- A.और B
- B.और C
- C.केवल A
- D.A, B और C
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D A, B और C
Q68 · Education
यह सिद्ध करने के लिए कि √2 एक अपरिमेय संख्या है, एक अध्यापक यह मानकर शुरू करता है कि यह एक परिमेय संख्या है और आगे बढ़ते हुए यह सिद्ध करता है कि यह अनुमान संभव नहीं है । यह उपपत्ति निम्न विधि का उदाहरण है :- A.आगमन
- B.निगमन
- C.प्रतिवाद
- D.सत्यापन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C प्रतिवाद
Q69 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा कथन गणितीय अधिगम के वांछित मूल्यांकन अभ्यास पर प्रकाश डालता है ?- A.विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए केवल कागज-कलम वाला कार्य उपयुक्त है, क्योंकि उनमें सही उत्तर की आवश्यकता होती है।
- B.विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए वार्तालाप करना और एकल विचार-विमर्श करना भी लाभदायक हो सकता है।
- C.आकलन, उत्पाद के अनुरूप और विद्यार्थियों के उचित उत्तर पर केंद्रित होना चाहिए।
- D.विद्यार्थियों के अनुचित उत्तरों की अधिकांश: उपेक्षा कर देनी चाहिए क्योंकि हमें विद्यार्थियों की क्षमता पर केंद्र करना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए वार्तालाप करना और एकल विचार-विमर्श करना भी लाभदायक हो सकता है।
Q70 · Education
गणितीय अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?- A.प्रत्येक व्यक्ति गणित सीख सकता है और उसमें सफल हो सकता है।
- B.लड़कियों पर गणित में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि वे उसमें कमजोर होती हैं।
- C.गणित एक विशेष विषय है जो कि विशिष्ट कुछ लोगों के लिए ही है।
- D.अनौपचारिक एल्गोरिदम, औपचारिक गणित से निकृष्ट है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A प्रत्येक व्यक्ति गणित सीख सकता है और उसमें सफल हो सकता है।
Q71 · Education
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 के अनुसार, एक अच्छी विज्ञान शिक्षा: A. सीखने वाले के प्रति सच्ची होनी चाहिए। B. सीखने वाले के पर्यावरण के प्रति सच्ची होनी चाहिए। C. शिक्षक के प्रति सच्ची होनी चाहिए। D. विज्ञान के प्रति सच्ची होनी चाहिए।- A.A, B और D
- B.और C केवल
- C.A, B और C
- D.केवल
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A A, B और D
Q72 · Education
निम्न में से कौन सा उपकरण बालक केन्द्रित आकलन के लिए है ? A. पोर्टफोलियो, B. अवधारणा मानचित्रण, C. पेपर-पेंसिल परीक्षण, D. जर्नल लिखना- A.केवल C
- B.A, B और D
- C.केवल A और C
- D.B, C और D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B A, B और D
Q73 · Education
विज्ञान में सीखने जैसा आकलन का अर्थ है- A.रचनात्मक आकलन
- B.योगात्मक आकलन
- C.स्व: आकलन
- D.सत्र आकलन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C स्व: आकलन
Q74 · Education
निम्नलिखित कथनों में से दो कथन गलत हैं। इन्हें पहचानें। A. वैज्ञानिक जाँच के प्राकृतिक और भौतिक आधार को सामाजिक विज्ञान में भी प्रस्तुत किया जा सकता है। B. सामाजिक विज्ञान के अध्यापन में केवल मूल्य आधारित शिक्षा का उत्तरदायित्व है। C. सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विषयों को पढ़ाने के तरीके समान हैं। D. सामाजिक विज्ञान का अध्यापन सूचना देने की अपेक्षा जटिलताओं से जुड़ना है।- A.और C
- B.और C
- C.और D
- D.और D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B और C
Q75 · Education
वन्य-जीवन संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाने के लिए सर्वोत्तम अभ्यास कौन सा है ?- A.संबंधित नीतियों और कानूनों के बारे में पढ़ना करना ।
- B.वन्य-जीवन संरक्षण पर नाटक तैयार करना ।
- C.विद्यालय में वन्य-जीवन सप्ताह को मनाना ।
- D.पशु आधारित उत्पादों को न खरीदने की प्रतिज्ञा लेना ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D पशु आधारित उत्पादों को न खरीदने की प्रतिज्ञा लेना ।