CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

144 questions · page 3 of 6

  1. Q51 · Mathematics

    एक बाग के वृक्षों में नीम के वृक्षों की संख्या एक-छठवाँ भाग है। आधे वृक्ष अशोक के हैं और शेष यूकेलिप्टस के हैं। यदि नीम के वृक्षों की संख्या 5 है, तो बाग में यूकेलिप्टस के कितने वृक्ष हैं ?
    • A.5
    • B.10
    • C.15
    • D.20
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 10

  2. Q52 · Mathematics

    एक रेलगाड़ी दिल्ली से 29 अगस्त, 2019 को 16:30 बजे प्रस्थान करती है और अपने गंतव्य पर 31 अगस्त को 08:45 बजे पहुँचती है। इस यात्रा का कुल समय है
    • A.36 घंटे 15 मिनट
    • B.38 घंटे 45 मिनट
    • C.39 घंटे 45 मिनट
    • D.40 घंटे 15 मिनट
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 40 घंटे 15 मिनट

  3. Q53 · Mathematics

    निम्नलिखित में से किसमें लंबाइयों को घटते क्रम में व्यवस्थित किया गया है ?
    • A.8500 mm, 800 cm 8 mm, 80 dm 8 cm, 8 m
    • B.80 dm 8 cm, 8500 mm, 8 m, 800 cm 8 mm
    • C.8 m, 80 dm 8 cm, 8500 mm, 800 cm 8 mm
    • D.500 mm, 80 dm 8 cm, 800 cm 8 mm, 8 m
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 500 mm, 80 dm 8 cm, 800 cm 8 mm, 8 m

  4. Q54 · Mathematics

    एक 180 cm लम्बी तार को एक आयत का रूप दिया गया। यदि आयत की चौड़ाई 30 cm है, तो इसकी लम्बाई क्या है ?
    • A.45 cm
    • B.60 cm
    • C.90 cm
    • D.120 cm
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 60 cm

  5. Q55 · Mathematics

    एन सी एफ (राष्ट्रीय पाठ्यचर्या) 2005 के अनुसार निम्नलिखित में से कौन से विषय प्राथमिक विद्यालय में गणित पाठ्यक्रम का भाग नहीं हैं ?
    • A.चौपड़ (टाइलिंग)
    • B.सममिति
    • C.प्रतिरूप
    • D.अनुपात
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अनुपात

  6. Q56 · Mathematics

    सूत्र का प्रयोग किए बिना अध्यापक, निम्नलिखित में से किन सामग्री/शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग यह दर्शाने के लिए कर सकता है, कि विभिन्न आयामों वाले दो आयतों का क्षेत्रफल समान हो सकता है : A. पैमाना, B. ग्राफ पेपर, C. धागा, D. टाइल
    • A.केवल B
    • B.और D
    • C.केवल C
    • D.और D
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B और D

  7. Q57 · Mathematics

    निम्नलिखित में से किसे संरचनात्मक (रचनावादी) गणित कक्षा का लक्षण नहीं माना जा सकता है ?
    • A.गणित के अधिगम में भाषा और संवादों की भूमिका पर उचित ध्यान दिया जाता है।
    • B.अध्यापक स्वीकार करता है कि दी गई अन्तःक्रिया द्वारा को विभिन्न विद्यार्थी अलग-अलग प्रकार से समझ सकते हैं।
    • C.प्राथमिक स्तर पर आकलन के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा का उपयोग किया जाता है।
    • D.गणित और दूसरे पाठ्येतर क्षेत्रों के बीच के संबंधों को उभार किया जाता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C प्राथमिक स्तर पर आकलन के लिए वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा का उपयोग किया जाता है।

  8. Q58 · Mathematics

    निम्नलिखित में से कौन से कथन की सहमति गणित के संरचनात्मक (रचनावादी दृष्टिकोण) से की जा सकती है ?
    • A.गणित तथ्यों को सीखने के बारे में है।
    • B.गणितज्ञों से सच्चाई का आविष्कार अपेक्षित होना चाहिए।
    • C.गणित पूर्णतः वस्तुनिष्ठ है।
    • D.मानचित्रण गणित का महत्वपूर्ण पहलू है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D मानचित्रण गणित का महत्वपूर्ण पहलू है।

  9. Q59 · Mathematics

    गणित के अधिगम के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?
    • A.गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतिभा स्वाभाविक होती है ।
    • B.अध्यापकों के सीखने वालों के प्रति विचारों का अधिगम परिणामों पर प्रभावशाली असर होता है ।
    • C.विद्यार्थियों की सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि का गणित के निष्पादन पर असर होता है ।
    • D.विद्यालय में दिए जाने वाले निर्देशों की भाषा का असर बच्चे के गणित के प्रदर्शन पर हो सकता है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A गणित में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतिभा स्वाभाविक होती है ।

  10. Q60 · Mathematics

    निम्नलिखित शब्दिक समस्या के प्रकार को पहचानिए। मेरे पास 6 पेंसिल हैं। मनीष के पास मेरे से दो अधिक हैं। मनीष के पास कितनी पेंसिल हैं ?
    • A.तुलनात्मक जमा
    • B.तुलनात्मक घटा
    • C.व्यावकलित जमा
    • D.व्यावकलित घटा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A तुलनात्मक जमा

  11. Q61 · Mathematics

    हिंदू-अरबी गणना-प्रणाली के लिए निम्नलिखित में से कौन सा सही नहीं है ?
    • A.एक संख्या में अंक की स्थिति इसका मान बताती है ।
    • B.यह योगात्मक प्रकृति का है ।
    • C.इसमें आधार 2 की प्रणाली का पालन किया जाता है ।
    • D.यह गुणात्मक प्रकृति का है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C इसमें आधार 2 की प्रणाली का पालन किया जाता है ।

  12. Q62 · Mathematics

    निम्नलिखित में से क्या गणितीय तर्कणा का सूचक है ?
    • A.गणितीय संकल्पनाओं की परिभाषा देने की क्षमता
    • B.गणितीय प्रक्रिया की तर्कसंगतता देने की क्षमता
    • C.परिकलन में निपुणता की क्षमता
    • D.विभिन्न परिस्थितियों में सही सूत्रों को स्मरण करने की क्षमता ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B गणितीय प्रक्रिया की तर्कसंगतता देने की क्षमता

  13. Q63 · Mathematics

    सुपर बाजार में सब्जियों की मूल्य सूची निम्नलिखित है : संजय ने 1/2 kg टमाटर, 1 kg आलू, 1/2 kg गाजर, 250 g मिर्ची और 6 नींबू खरीदे। उसने बिल क्लर्क को काउंटर पर ₹ 200 का नोट दिया। उसे कितने रुपये वापस मिलेंगे ?
    • A.₹ 112.50
    • B.₹ 87.50
    • C.₹ 86.50
    • D.₹ 97.50
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ₹ 87.50

  14. Q64 · Mathematics

    मैं एक दो अंकों की संख्या हूँ। दहाई के स्थान पर अंक और इकाई के स्थान पर अंक क्रमिक अभाज्य संख्याएँ हैं। अंकों का योग 3 और 4 का गुणज है। संख्या है :
    • A.57
    • B.23
    • C.35
    • D.13
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 57

  15. Q65 · Mathematics

    एक रेलवे स्टेशन पर कार पार्किंग की पार्किंग दर निम्न रूप से निर्धारित की गई है :
    • A.2 घण्टे तक - ₹ 50
    • B.2 घण्टे से ऊपर और 5 घण्टे तक - ₹ 75
    • C.5 घण्टे के पश्चात 8 घण्टे तक प्रति अतिरिक्त घण्टा ₹ 10
    • D.8 घण्टे से ऊपर और 12 घण्टे तक - ₹ 150 (e) 12 घण्टे से ऊपर और 24 घण्टे तक - ₹ 250 राजीव ने अपनी कार को 7.00 a.m. पर पार्क किया और उसे उसी दिन ही लेने वह 4.30 p.m. पर आया। उसे कितने रूपए का भुगतान करना होगा ?
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 2 घण्टे से ऊपर और 5 घण्टे तक - ₹ 75

  16. Q66 · Mathematics

    आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर निम्नलिखित में से कौन सी संख्या तीसरे स्थान पर होगी ?
    • A.7.70
    • B.7.007
    • C.7.07
    • D.7.707
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 7.07

  17. Q67 · Mathematics

    एक पाँच अंकों की संख्या में, दहाई के स्थान का अंक 8, इकाई के स्थान का अंक दहाई के स्थान के अंक का एक-चौथाई, हजार के स्थान का अंक 0, सैकड़े स्थान का अंक इकाई के स्थान का दुगुना और दस हजारवें स्थान का अंक इकाई के स्थान का तिगुना है । संख्या क्या है ?
    • A.64082
    • B.64028
    • C.46028
    • D.60482
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 60482

  18. Q68 · Mathematics

    कोई व्यक्ति 29 नवम्बर, 2019 को एक एक्सप्रेस ट्रेन में सूरत (गुजरात) से नागरकोइल (केरल) जाने के लिए बैठा। यह ट्रेन सूरत से 19.45 बजे चली और 1 दिसम्बर, 2019 को 11.45 बजे नागरकोइल पहुँची। यदि सूरत से नागरकोइल के बीच ट्रेन-मार्ग की दूरी 2120 km है, तो इस यात्रा में ट्रेन की औसत चाल थी –
    • A.132.5 km/h
    • B.60 km/h
    • C.53 km/h
    • D.45 km/h
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 53 km/h

  19. Q69 · Mathematics

    एक बैठक में, सदस्यों में से 4/25 महिलाएँ थीं। यह सदस्यों का कितना प्रतिशत था?
    • A.40%
    • B.24%
    • C.16%
    • D.4%
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 16%

  20. Q70 · Mathematics

    एक दुकान ने अपनी कीमतों में 10% की कमी की। एक सामान की नई कीमत क्या है, जो पहले ₹ 500 में बेची जाती थी?
    • A.₹ 510
    • B.₹ 550
    • C.₹ 450
    • D.₹ 400
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C ₹ 450

  21. Q71 · Mathematics

    नीचे तापमान (°C में) का एक डेटा सेट दिया गया है : –6, –8, –2, 3, 2, 0, 5, 4, 8 डेटा का परासर क्या है?
    • A.0 °C
    • B.16 °C
    • C.18 °C
    • D.10 °C
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 16 °C

  22. Q72 · Mathematics

    एक सिक्का 10 बार उछाला जाता है और परिणाम इस प्रकार अवलोकित किए जाते हैं : H, T, H, T, T, H, H, T, H, H (H चित है; T पट है) चित प्राप्त करने की संभावना क्या है?
    • A.3/5
    • B.4/5
    • C.2/5
    • D.1/5
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 3/5

  23. Q73 · Mathematics

    संख्यात्मक व्यंजक 3/7 + (-7/8) = 25/56 दिखाता है कि—
    • A.परिमेय संख्याएँ योग के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
    • B.परिमेय संख्याएँ व्यवकलन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
    • C.परिमेय संख्याएँ गुणन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
    • D.परिमेय संख्याएँ विभाजन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A परिमेय संख्याएँ योग के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं

  24. Q74 · Mathematics

    निम्नलिखित 3D आकृतियों में से किसमें शीर्ष नहीं होता है?
    • A.पिरामिड
    • B.प्रिज्म
    • C.शंकु
    • D.गोला
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D गोला

  25. Q75 · Mathematics

    यदि (5/7)^4 × (5/7)^-3 = (5/7)^5x-2 हो, तो x है—
    • A.1/5
    • B.2/5
    • C.3/5
    • D.4/5
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 3/5