CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

137 questions · page 3 of 6

  1. Q51 · Pedagogy

    सृजनात्मकता को ______ की अवधारणा से संबंधित माना जाता है।
    • A.तरल बौद्धिकता
    • B.सघन बौद्धिकता
    • C.अभिसारी सोच
    • D.विविध सोच
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D विविध सोच

  2. Q52 · Pedagogy

    किसी भाषा के स्वीकृत ध्वनि संयोजनों को इसके ______ नियमों के अंतर्गत बताया जाता है।
    • A.ध्वनि-संबंधी
    • B.व्याकरणिक
    • C.वाक्यात्मक
    • D.विभक्ति-विषयक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A ध्वनि-संबंधी

  3. Q53 · Pedagogy

    जब सोचने की प्रक्रिया किसी भाषा द्वारा प्रभावित होती है, तो ऐसी स्थिति को कहते हैं—
    • A.संस्कृति प्रभावित
    • B.भाषा निर्धारित
    • C.संज्ञानात्मक पक्ष
    • D.सामाजिक-भाषायी उद्भूत
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B भाषा निर्धारित

  4. Q54 · Pedagogy

    अपने अनुभवों और लक्षणों के आधार पर उपकरणों में खराबी के कारण की परिकल्पना का परीक्षण कर रवि उपकरणों की मरम्मत करता है। वह उपयोग करता है—
    • A.अंतर्दृष्टि का
    • B.कलन-विधि का
    • C.मानसिक दृढ़ता का
    • D.अनुमानी विधि का
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अनुमानी विधि का

  5. Q55 · Pedagogy

    दिव्या अक्सर निर्दिष्ट कार्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित कर आसान बना लेती है। वह उपयोग करती है—
    • A.कम करने की विधि का
    • B.द्वितीयक विस्तार विधि का
    • C.उपलक्ष्य विश्लेषण विधि का
    • D.क्रियात्मक जड़ता नियमावली विधि का
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C उपलक्ष्य विश्लेषण विधि का

  6. Q56 · Pedagogy

    ‘‘पुरुष और महिला की भूमिकाओं का निर्धारण समाज करता है।’’ यह कथन बताता है कि—
    • A.लैंगिकता एक अंतर्निहित अवयव है
    • B.लैंगिकता एक आनुवंशिक प्रदाय है
    • C.लैंगिकता एक अंतर्ज्ञानी अवयव है
    • D.लैंगिकता एक सामाजिक अवयव है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D लैंगिकता एक सामाजिक अवयव है

  7. Q57 · Pedagogy

    ग्रेडिंग, कोडिंग, अंकन और क्रेडिट संचय प्रणालियाँ _______ के कुछ उदाहरण हैं।
    • A.परीक्षा के उत्तर-पत्रों की मूल्यांकन की प्रक्रिया
    • B.कक्षा में बच्चों की स्थिति की निरूपण विधि
    • C.आलेख-पत्र (रिपोर्ट कार्ड) में अकादमिक प्रगति की दर्शनी
    • D.अधिगमकर्ताओं की उपलब्धि के आकलन की गणन- विधि
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अधिगमकर्ताओं की उपलब्धि के आकलन की गणन- विधि

  8. Q58 · Pedagogy

    अधिगमकर्ताओं की उपलब्धि का आकलन शिक्षकों की सहायता करता है—
    • A.अधिगमकर्ताओं के प्रदर्शन का रिकॉर्ड रखने में
    • B.शिक्षण-अधिगम विधियों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने में
    • C.कक्षाओं में अधिगमकर्ताओं के क्षमता समूह बनाने में
    • D.शिक्षण के लिए गतिविधियों की सूची तैयार करने में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B शिक्षण-अधिगम विधियों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने में

  9. Q59 · Pedagogy

    विविध अधिगमकर्ताओं के लिए सुगम स्वरूपों में शिक्षण-अधिगम सामग्रियों प्रदान करने का तात्पर्य ______ से है।
    • A.सार्वभौमिक समावेशी शिक्षा के नैतिक विचार
    • B.शिक्षण व्यावसायिकता की सार्वभौमिक संहिता
    • C.शिक्षण के सार्वभौमिक मानववादी दृष्टिकोण
    • D.अधिगम की सार्वभौमिक संरचना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अधिगम की सार्वभौमिक संरचना

  10. Q60 · Pedagogy

    स्वजागरूकता एवं संज्ञानात्मक क्षमताओं का नियंत्रण, जैसे—योजना बनाना, समीक्षा करना और संशोधन करना इत्यादि ______ में अंतर्निहित हैं।
    • A.केंद्रीकरण
    • B.संज्ञानबोध
    • C.संज्ञान
    • D.समायोजन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B संज्ञानबोध

  11. Q61 · Pedagogy

    जब बच्चे प्राप्त की गई सूचनाओं की व्याख्या करने के लिए अपने अनुभवों के आधार पर सोचते हैं, तो उसे ______ कहा जाता है।
    • A.प्रतिक्रियावादी सोच
    • B.सृजनात्मक सोच
    • C.अमूर्त सोच
    • D.मूर्त सोच
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D मूर्त सोच

  12. Q62 · Pedagogy

    अधिगमकर्ताओं को व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर उनकी कठिनाइयों के विभिन्न स्तरों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाने की विधि को ______ कहा जाता है।
    • A.विभेदी अनुदेशन
    • B.चयनित अनुदेशन
    • C.सटीक शिक्षण
    • D.त्रुटिहीन अनुदेशन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A विभेदी अनुदेशन

  13. Q63 · Pedagogy

    प्रतिपालन अधिगम का एक विशिष्ट चरण है, जो अधिगम के ______ चरण का पूर्ववर्ती है।
    • A.अधिग्रहण
    • B.अभिप्रेरण
    • C.आत्मनिर्भरता
    • D.सामान्यीकरण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D सामान्यीकरण

  14. Q64 · Pedagogy

    ज़ाजोंक का यह मानना है कि संज्ञान और भाव ______ होते हैं।
    • A.अन्तर्निर्भर
    • B.स्वतंत्र
    • C.अंतर्संबंधित
    • D.एकीकृत
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B स्वतंत्र

  15. Q65 · Pedagogy

    पहले से सीखे हुए कार्यों में सुधार लाने के लिए शिक्षक बच्चों को प्रदर्शन देकर सिखा रहा है। वह शिक्षण की ______ विधि का प्रयोग कर रहा है।
    • A.अनुकरण
    • B.अवलोकन
    • C.संशोधन
    • D.प्रतिरूपण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D प्रतिरूपण

  16. Q66 · Pedagogy

    मैन्न और जैनिस के अनुसार, निर्णय लेने वाले बच्चे समस्या का विश्लेषण करते हैं, विकल्पों की सूची बनाते हैं और इसके फायदे और नुकसान के प्रत्येक पहलू पर विचार करते हैं। उसका व्यवहार प्रस्तुत करता है—
    • A.चौकस
    • B.सतर्क
    • C.निवर्तमान
    • D.निरंकुश
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B सतर्क

  17. Q67 · Pedagogy

    एक समस्या सुलझाने वाला बच्चा _____ विचार के आधार पर कथनों की सच्चाई या संभावना का मूल्यांकन करता है।
    • A.सृजनात्मक
    • B.सौंदर्यबोध
    • C.अमूर्त
    • D.तार्किक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D तार्किक

  18. Q68 · Pedagogy

    जिस दिए गए कार्य को करते समय बच्चे स्वयं आनंद लेते हुए अनुभव प्राप्त करते हैं, उसे _____ कहा जाता है।
    • A.ड्रिल और अभ्यास कार्य
    • B.उपभोक्ता प्रकार का कार्य
    • C.निर्माणात्मक प्रकार का कार्य
    • D.समस्यात्मक प्रकार का कार्य
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B उपभोक्ता प्रकार का कार्य

  19. Q69 · Pedagogy

    बहु-संवेदी शिक्षण-अधिगम की प्रविधि में अधिगम-संवर्धन हेतु दृश्य, श्रव्य, स्पर्शी और _____ संवेदनाओं का एक साथ प्रयोग किया जाता है।
    • A.गतिकीय
    • B.कर्ण-कोश
    • C.प्रत्यक्षीकरण
    • D.अवलोकन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A गतिकीय

  20. Q70 · Pedagogy

    निम्नलिखित में से मुद्रा के योग का कौशल पढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त रणनीति कौन-सी है?
    • A.आई॰ सी॰ टी॰ का उपयोग
    • B.रोल प्ले
    • C.मॉडल्स का प्रयोग
    • D.बहुत सारी समस्याएँ/प्रश्न हल करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B रोल प्ले

  21. Q71 · Pedagogy

    अपनी कक्षा में गुणा की अवधारणा को पढ़ाने के बाद, एक शिक्षक ने अपने बच्चों से 48 को 4 से गुणा करने के लिए कहा। उनके छात्रों में से एक ने इसे मौखिक रूप से हल किया, “48 को 4 से गुणा करने के लिए हम पहले 48 में 48 जोड़ते हैं, जिससे 96 बनता है और फिर 96 और जोड़ते हैं, तो 192 बनता है। इस प्रकार उत्तर 192 है”। गुणा की उसकी रणनीति के बारे में आप क्या कह सकते हैं?
    • A.बच्चे ने गुणा करने के लिए गलत विधि का उपयोग किया। समस्याओं को गुणा करने के लिए उसे स्थानिक मान एल्गोरिदम का उपयोग करना चाहिए।
    • B.उसे गुणा की अवधारणा समझ में नहीं आई है।
    • C.दी गई समस्या एक गुणा समस्या है और योग की समस्या नहीं है।
    • D.उसने गुणा को बार-बार योग के रूप में समझा है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D उसने गुणा को बार-बार योग के रूप में समझा है।

  22. Q72 · Pedagogy

    बच्चों को ‘समय’ की अवधारणा को प्रस्तुत करने के लिए प्रारंभिक गतिविधि के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सी की जानी चाहिए?
    • A.समय से संबंधित वाक्यांशों के साथ पूर्व अनुभवों के बारे में चर्चा करना
    • B.बच्चों को पढ़ाना कि घड़ी में समय को कैसे पढ़ा जाए
    • C.बच्चों को पढ़ाना कि बीते हुए समय की गणना कैसे करें
    • D.विभिन्न इकाइयों में समय का रूपांतरण करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A समय से संबंधित वाक्यांशों के साथ पूर्व अनुभवों के बारे में चर्चा करना

  23. Q73 · Pedagogy

    उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सबसे अधिक उपयुक्त है?
    • A.प्रदर्शन विधि
    • B.व्याख्यान विधि
    • C.गतिविधि-आधारित अधिगम
    • D.समस्या-समाधान विधि
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D समस्या-समाधान विधि

  24. Q74 · Pedagogy

    उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक आवश्यक है?
    • A.एक समस्या को कई बार हल करना
    • B.किसी समस्या को हल करने के विभिन्न तरीकों को खोजना
    • C.सभी सूत्रों को याद करना
    • D.शिक्षक बोर्ड पर जो लिखता है, उसका सही ढंग से नकल करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B किसी समस्या को हल करने के विभिन्न तरीकों को खोजना

  25. Q75 · Pedagogy

    उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित की कक्षा में उपयोग होने वाली पूछताछ की रणनीति—
    • A.को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि यह उस बच्चे को नीचा दिखाती है जो उत्तर देने में असमर्थ है
    • B.कक्षा को कोलाहलपूर्ण बनाती है क्योंकि बच्चे बहुत ज्यादा बात करते हैं
    • C.बच्चों के बीच तनाव पैदा कर सकती है और उन्हें शिक्षक के अधिकार को स्वीकार करने के लिए मजबूर कर सकती है
    • D.बच्चों को उनके विचार या समझ व्यक्त करने और आलोचनात्मक रूप से सोचने में मदद करती है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D बच्चों को उनके विचार या समझ व्यक्त करने और आलोचनात्मक रूप से सोचने में मदद करती है