CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

1026 questions · page 33 of 42

  1. Q801 · Mathematics

    व्यंजक (x - y) (x² + xy + y²) + (x + y) (x² - xy + y²) - (x + y) (x² - y²) बराबर है
    • A.x³ - y³ + xy(x + y)
    • B.y³ - x³ + xy(y + x)
    • C.x³ + y³ + xy(y - x)
    • D.x³ + y³ + xy(x - y)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C x³ + y³ + xy(y - x)

  2. Q802 · Mathematics

    निम्न अंकों के लिए माध्यक, बहुलक और परास का माध्य क्या है ? 11, 25, 0, 8, 25, 30, 44, 50, 30, 18, 20, 17, 11, 9, 24, 25, 29
    • A.31
    • B.32
    • C.33
    • D.34
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 33

  3. Q803 · Mathematics

    एक गणितीय प्रमेय है
    • A.एक कथन जिसे तर्कसंगत तर्कों द्वारा सिद्ध किया गया है ।
    • B.एक कथन जो कि सदैव सही होता है और उसे प्रमाण की आवश्यकता नहीं है ।
    • C.एक कथन जिसकी सत्यता या असत्यता की कोई जानकारी नहीं है ।
    • D.एक कथन है जिसकी पर्याप्त साक्ष्य से रहित है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A एक कथन जिसे तर्कसंगत तर्कों द्वारा सिद्ध किया गया है ।

  4. Q804 · Mathematics

    "वस्तुएं जो कि एकसमान वस्तु के बराबर हैं, वे एक दूसरे के बराबर हैं ।" यह अभिगृहीत जो अंकगणित व बीजगणित का आधार है, दिया है
    • A.यूक्लिड (Euclid) ने
    • B.पायागोरस (Pythagoras) ने
    • C.डेस्कार्टेस (Descartes) ने
    • D.ऑयलर (Euler) ने
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A यूक्लिड (Euclid) ने

  5. Q805 · Mathematics

    गणित में अंतः विषयकता को प्रोत्साहित करने के लिए निम्नलिखित में से किसे आकलन योजना के रूप में उपयोग किया जा सकता है ?
    • A.परियोजना (प्रोजेक्ट) B. क्षेत्र भ्रमण (फील्ड ट्रिप) C. वर्णन अभिलेखों D. ओलिंपियाड (1) A और B
    • B.और C
    • C.और C
    • D.और D
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A परियोजना (प्रोजेक्ट) B. क्षेत्र भ्रमण (फील्ड ट्रिप) C. वर्णन अभिलेखों D. ओलिंपियाड (1) A और B

  6. Q806 · Mathematics

    किस विधि से यह सिद्ध किया जा सकता है कि "दो सम पूर्णांकों का योग सदैव सम होता है" ?
    • A.आगमन विधि द्वारा उपपत्ति
    • B.प्रत्यक्ष उपपत्ति
    • C.प्रतिवाद द्वारा उपपत्ति
    • D.प्रति सकारात्मक उपपत्ति
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B प्रत्यक्ष उपपत्ति

  7. Q807 · Mathematics

    गणित के उच्च प्राथमिक स्तर पर निम्नलिखित में से किन कौशलों को प्रोत्साहित किया जाता है ? A. मानचित्रण, B. प्रत्यारोपण, C. कंठस्थ करना, D. सामान्यीकरण, E. अनुमान लगाना
    • A.A, B, D, E
    • B.A, B, C, D
    • C.B, C, D, E
    • D.A, C, D, E
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A A, B, D, E

  8. Q808 · Mathematics

    निम्नलिखित में से किस कार्य से विद्यार्थियों में विवेचनात्मक विचारों के विकास की संभावना न्यूनतम होगी ?
    • A.72 × 73 को तीन विभिन्न तरीकों से हल करके उनके परिणामों की तुलना कीजिए ।
    • B.समीकरण 7x + 3 = 24 को निरूपित करने वाली कोई दो स्थितियों को सूत्रबद्ध कीजिए ।
    • C.एक विद्यार्थी ने एक लंब वृत्तीय बेलन, जिसका त्रिज्या 3.5 cm और ऊँचाई 10 cm है, का आयतन 38.5 cm³ परिकलित किया । उसने कहाँ गलती की ?
    • D.एक लंब वृत्तीय बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 3.5 cm और ऊँचाई 10 cm है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D एक लंब वृत्तीय बेलन का आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 3.5 cm और ऊँचाई 10 cm है ।

  9. Q809 · Mathematics

    यदि -12 × (-3) + [20 ÷ (-4) - (-24) ÷ 8] - [16 ÷ (-2)] = (-28 + 7) + x है, तो x का मान है
    • A.29
    • B.39
    • C.46
    • D.47
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C 46

  10. Q810 · Mathematics

    यदि 8-अंकों वाली संख्या 30x0867y, 88 से विभाज्य है, तो (3x + y) का मान क्या है ?
    • A.4
    • B.5
    • C.6
    • D.7
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 5

  11. Q811 · Mathematics

    2/3 + 1/2 × 3/4 - 1/5 × 1/4 + 1/2 × 1/3 (7/8 + 3/4 × 2/3) का मान है
    • A.-11 1/12
    • B.11 1/12
    • C.1/6
    • D.-1/6
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A -11 1/12

  12. Q812 · Mathematics

    कोई बस अपनी यात्रा के पहले 12 मिनट 50 km/h की चाल से और अगले 18 मिनट 40 km/h की चाल से चलती है । इस समय की अवधि में बस कुल कितनी दूरी तय करती है ?
    • A.20 km
    • B.22 km
    • C.24 km
    • D.28 km
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 22 km

  13. Q813 · Pedagogy

    एक खेल क्रिया के दौरान चोट लगने पर रोहन रोने लगा। यह देखकर उसके पिता ने कहा, "लड़कियों की तरह व्यवहार मत करो; लड़के रोते नहीं हैं।" पिता का यह कथन -
    • A.लिंग रूढ़िवादिताओं को दर्शाता है।
    • B.लिंग रूढ़िवादिताओं को चुनौती देता है।
    • C.लिंग भेदभाव को कम करता है।
    • D.लिंग समानता को बढ़ावा देता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A लिंग रूढ़िवादिताओं को दर्शाता है।

  14. Q814 · Pedagogy

    एक प्रगतिशील कक्षा में -
    • A.अध्यापक को नियत पाठ्यक्रम का पालन करना चाहिए।
    • B.विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा पर बल देना चाहिए।
    • C.ज्ञान की संरचना के लिए पर्याप्त मौके प्रदान करने चाहिए।
    • D.विद्यार्थियों को उनके अकादमिक अंकों के आधार पर नामांकित करना चाहिए।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C ज्ञान की संरचना के लिए पर्याप्त मौके प्रदान करने चाहिए।

  15. Q815 · Pedagogy

    एक गतिविधि के दौरान, छात्रों को संघर्ष करते देख, एक अध्यापक बच्चों को संकेत और इशारे जैसे - क्या, क्यों, कैसे? प्रदान करने का फैसला लेती है। लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, अध्यापक की यह योजना -
    • A.बच्चों को अधिगम के लिए अनुतीर्ण/विमुख करेगी।
    • B.अधिगम के लिए पायदान/आधारभूत संरचना का काम करेगी।
    • C.छात्रों में प्रगति/निष्कर्ष प्रवृत्तियों पैदा करेगी।
    • D.अधिगम की प्रक्रिया में अर्थहीन होगी।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B अधिगम के लिए पायदान/आधारभूत संरचना का काम करेगी।

  16. Q816 · Pedagogy

    एक प्रगतिशील कक्षा में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस प्रकार देखा जाना चाहिए ?
    • A.अधिगम की प्रक्रिया में बाधा
    • B.अध्यापक के पक्ष पर असफलता
    • C.योग्यता-आधारित समूह बनाने का मापदंड
    • D.अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्वपूर्ण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया की परियोजना के लिए महत्वपूर्ण

  17. Q817 · Pedagogy

    सर्जनात्मकता की पहचान का प्रमुख लक्षण क्या है ?
    • A.कम बोधगम्यता/विषयगम्यता
    • B.असमान्य चिंतन
    • C.अतिसक्रियता
    • D.असावधानी
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B असमान्य चिंतन

  18. Q818 · Pedagogy

    समस्या-समाधान क्षमताओं को किस प्रकार सुधारा किया जा सकता है ?
    • A.लगातार अभ्यास और कार्यान्वयन पर जोर देकर ।
    • B.समस्याओं के हल हेतु अटल प्रक्रिया के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर ।
    • C.समस्याओं के समाधान को बढ़ावा देकर ।
    • D.विद्यार्थियों में डर की भावना पैदा कर ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C समस्याओं के समाधान को बढ़ावा देकर ।

  19. Q819 · Pedagogy

    अधिगम की अभिप्रेरणा को किस प्रकार कायम रखा जा सकता है ?
    • A.बच्चों को दंड देकर ।
    • B.प्रवीणता-अभिमुखी लक्ष्यों पर जोर देकर ।
    • C.बच्चों को बहुत आसान क्रियाकलाप देकर ।
    • D.यांत्रवत याद करने पर जोर देकर ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B प्रवीणता-अभिमुखी लक्ष्यों पर जोर देकर ।

  20. Q820 · Pedagogy

    शर्मिंदगी ________
    • A.का संज्ञान से कोई संबंध नहीं है ।
    • B.का संज्ञान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ।
    • C.बच्चों को अधिगम हेतु अभिप्रेरित करने के लिए बहुत प्रभावशाली है ।
    • D.के भाव को अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया में बारंबार पैदा करना चाहिए ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B का संज्ञान पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है ।

  21. Q821 · Pedagogy

    निम्न में से अध्यापन-अधिगम का सबसे प्रभावशाली माध्यम कौन सा है ?
    • A.विषय-वस्तु को यांत्रवत याद करना
    • B.संकल्पनाओं के बीच संबंध खोजना
    • C.बिना विश्लेषण के अवलोकन करना
    • D.अनुकरण/नकल और दोहराना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B संकल्पनाओं के बीच संबंध खोजना

  22. Q822 · Pedagogy

    एक अध्यापिका को, दिए गए किसी कार्यकलाप में छात्रों की विभिन्न त्रुटियों का विश्लेषण करना चाहिए, क्योंकि
    • A.इसके आधार पर वह दंड की मात्रा निर्धारित कर सकती है ।
    • B.त्रुटियों की समझ, अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया के लिए अर्थपूर्ण है ।
    • C.इसके आधार पर वह ज्यादा त्रुटियाँ करने वाले छात्रों को दूसरे छात्रों से अलग कर सकती है ।
    • D.अधिगम केवल त्रुटियों के संशोधन पर निर्भर है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B त्रुटियों की समझ, अध्यापन-अधिगम प्रक्रिया के लिए अर्थपूर्ण है ।

  23. Q823 · Pedagogy

    एक कार्य के दौरान, सायना स्वयं से बात कर रही है कि वह कार्य को किस प्रकार प्रगति कर सकती है। लेव व्यागोत्स्की के भाषा और विचार/सोच के बारे में दिए गए विचारों के अनुसार, इस तरह का 'व्यक्तिगत वाक' क्या दर्शाता है ?
    • A.संज्ञानात्मक अपरिपक्वता
    • B.स्व: नियमन
    • C.आत्म-केन्द्रिता
    • D.मनोवैज्ञानिक विकार
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C आत्म-केन्द्रिता

  24. Q824 · Pedagogy

    बच्चों के विकास की व्यक्तिगत विभिन्नताओं को किस पर प्रतिपादित किया जा सकता है ?
    • A.केवल आनुवंशिकता पर
    • B.केवल पर्यावरण पर
    • C.ना आनुवंशिकता पर ना पर्यावरण पर
    • D.आनुवंशिकता एवं पर्यावरण की पारस्परिकता पर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D आनुवंशिकता एवं पर्यावरण की पारस्परिकता पर

  25. Q825 · Pedagogy

    गणित के शिक्षण-अधिगम संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया वांछनीय है ?
    • A.प्रायः भ्रम रोकने के लिए मुक्त उत्तर वाले (ओपन-एंडेड) प्रश्नों से बचना चाहिए।
    • B.संकल्पनाओं की अंतर्दृष्टि समझ को प्रोत्साहित करना चाहिए।
    • C.खुली पुस्तक परीक्षा से बचना चाहिए।
    • D.विद्यार्थियों को बताना चाहिए कि प्रश्नों को हल करने के लिए निर्धारित कदमों का अनुसरण करें।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B संकल्पनाओं की अंतर्दृष्टि समझ को प्रोत्साहित करना चाहिए।