CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
1026 questions · page 36 of 42
Q876 · Pedagogy
ज़ाजोंक का यह मानना है कि संज्ञान और भाव ______ होते हैं।- A.अन्तर्निर्भर
- B.स्वतंत्र
- C.अंतर्संबंधित
- D.एकीकृत
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B स्वतंत्र
Q877 · Pedagogy
पहले से सीखे हुए कार्यों में सुधार लाने के लिए शिक्षक बच्चों को प्रदर्शन देकर सिखा रहा है। वह शिक्षण की ______ विधि का प्रयोग कर रहा है।- A.अनुकरण
- B.अवलोकन
- C.संशोधन
- D.प्रतिरूपण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D प्रतिरूपण
Q878 · Pedagogy
मैन्न और जैनिस के अनुसार, निर्णय लेने वाले बच्चे समस्या का विश्लेषण करते हैं, विकल्पों की सूची बनाते हैं और इसके फायदे और नुकसान के प्रत्येक पहलू पर विचार करते हैं। उसका व्यवहार प्रस्तुत करता है—- A.चौकस
- B.सतर्क
- C.निवर्तमान
- D.निरंकुश
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B सतर्क
Q879 · Pedagogy
एक समस्या सुलझाने वाला बच्चा _____ विचार के आधार पर कथनों की सच्चाई या संभावना का मूल्यांकन करता है।- A.सृजनात्मक
- B.सौंदर्यबोध
- C.अमूर्त
- D.तार्किक
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D तार्किक
Q880 · Pedagogy
जिस दिए गए कार्य को करते समय बच्चे स्वयं आनंद लेते हुए अनुभव प्राप्त करते हैं, उसे _____ कहा जाता है।- A.ड्रिल और अभ्यास कार्य
- B.उपभोक्ता प्रकार का कार्य
- C.निर्माणात्मक प्रकार का कार्य
- D.समस्यात्मक प्रकार का कार्य
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B उपभोक्ता प्रकार का कार्य
Q881 · Pedagogy
बहु-संवेदी शिक्षण-अधिगम की प्रविधि में अधिगम-संवर्धन हेतु दृश्य, श्रव्य, स्पर्शी और _____ संवेदनाओं का एक साथ प्रयोग किया जाता है।- A.गतिकीय
- B.कर्ण-कोश
- C.प्रत्यक्षीकरण
- D.अवलोकन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A गतिकीय
Q882 · Pedagogy
निम्नलिखित में से मुद्रा के योग का कौशल पढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त रणनीति कौन-सी है?- A.आई॰ सी॰ टी॰ का उपयोग
- B.रोल प्ले
- C.मॉडल्स का प्रयोग
- D.बहुत सारी समस्याएँ/प्रश्न हल करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B रोल प्ले
Q883 · Pedagogy
अपनी कक्षा में गुणा की अवधारणा को पढ़ाने के बाद, एक शिक्षक ने अपने बच्चों से 48 को 4 से गुणा करने के लिए कहा। उनके छात्रों में से एक ने इसे मौखिक रूप से हल किया, “48 को 4 से गुणा करने के लिए हम पहले 48 में 48 जोड़ते हैं, जिससे 96 बनता है और फिर 96 और जोड़ते हैं, तो 192 बनता है। इस प्रकार उत्तर 192 है”। गुणा की उसकी रणनीति के बारे में आप क्या कह सकते हैं?- A.बच्चे ने गुणा करने के लिए गलत विधि का उपयोग किया। समस्याओं को गुणा करने के लिए उसे स्थानिक मान एल्गोरिदम का उपयोग करना चाहिए।
- B.उसे गुणा की अवधारणा समझ में नहीं आई है।
- C.दी गई समस्या एक गुणा समस्या है और योग की समस्या नहीं है।
- D.उसने गुणा को बार-बार योग के रूप में समझा है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D उसने गुणा को बार-बार योग के रूप में समझा है।
Q884 · Pedagogy
बच्चों को ‘समय’ की अवधारणा को प्रस्तुत करने के लिए प्रारंभिक गतिविधि के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सी की जानी चाहिए?- A.समय से संबंधित वाक्यांशों के साथ पूर्व अनुभवों के बारे में चर्चा करना
- B.बच्चों को पढ़ाना कि घड़ी में समय को कैसे पढ़ा जाए
- C.बच्चों को पढ़ाना कि बीते हुए समय की गणना कैसे करें
- D.विभिन्न इकाइयों में समय का रूपांतरण करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A समय से संबंधित वाक्यांशों के साथ पूर्व अनुभवों के बारे में चर्चा करना
Q885 · Pedagogy
उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सबसे अधिक उपयुक्त है?- A.प्रदर्शन विधि
- B.व्याख्यान विधि
- C.गतिविधि-आधारित अधिगम
- D.समस्या-समाधान विधि
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D समस्या-समाधान विधि
Q886 · Pedagogy
उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक आवश्यक है?- A.एक समस्या को कई बार हल करना
- B.किसी समस्या को हल करने के विभिन्न तरीकों को खोजना
- C.सभी सूत्रों को याद करना
- D.शिक्षक बोर्ड पर जो लिखता है, उसका सही ढंग से नकल करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B किसी समस्या को हल करने के विभिन्न तरीकों को खोजना
Q887 · Pedagogy
उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित की कक्षा में उपयोग होने वाली पूछताछ की रणनीति—- A.को हतोत्साहित करना चाहिए क्योंकि यह उस बच्चे को नीचा दिखाती है जो उत्तर देने में असमर्थ है
- B.कक्षा को कोलाहलपूर्ण बनाती है क्योंकि बच्चे बहुत ज्यादा बात करते हैं
- C.बच्चों के बीच तनाव पैदा कर सकती है और उन्हें शिक्षक के अधिकार को स्वीकार करने के लिए मजबूर कर सकती है
- D.बच्चों को उनके विचार या समझ व्यक्त करने और आलोचनात्मक रूप से सोचने में मदद करती है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बच्चों को उनके विचार या समझ व्यक्त करने और आलोचनात्मक रूप से सोचने में मदद करती है
Q888 · Pedagogy
एक शिक्षक ने कक्षा VIII के बच्चों को क्षेत्रफल मापन सिखाया है, लेकिन उनके कई छात्र क्षेत्रफल और आयतन की विभिन्न इकाइयों के उपयोग के बीच उलझन में हैं। बच्चों में इस तरह के भ्रम का कारण क्या हो सकता है?- A.बच्चों को क्षेत्रफल की इकाइयों का उपयोग नहीं आता था।
- B.बच्चों ने विभिन्न इकाइयों को याद नहीं किया है।
- C.अलग-अलग इकाइयों को उनके दैनिक जीवन से संबंधित किए बिना सभी को एक साथ बताया गया है।
- D.कक्षा VIII के शिक्षार्थी के लिए क्षेत्रफल मापन की अवधारणा एक कठिन विषय है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अलग-अलग इकाइयों को उनके दैनिक जीवन से संबंधित किए बिना सभी को एक साथ बताया गया है।
Q889 · Pedagogy
कक्षा में गणितीय बातचीत को प्रोत्साहित करने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा हो सकता है?- A.गणितीय विचारों के बारे में बात करते हुए और उनके उपयोग करते समय बच्चों के एक सटीक भाषा का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए,
- B.गणित से डरने वाले बच्चों को कक्षा में आपस में बातचीत करने (अंतःक्रिया) में सक्षम होना चाहिए,
- C.गणित के विषयों के बारे में कक्षा में बहसों का आयोजन करना,
- D.बच्चों को गणित की कक्षा में प्रमेय और सूत्रों को वाचन में सक्षम होना चाहिए
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A गणितीय विचारों के बारे में बात करते हुए और उनके उपयोग करते समय बच्चों के एक सटीक भाषा का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए,
Q890 · Pedagogy
गणित में नैदानिक परीक्षण का उद्देश्य है—- A.बच्चों की समझ में अंतर जानना,
- B.माता-पिता को प्रतिक्रिया देना,
- C.प्रगति रिपोर्ट भरना,
- D.अंतिम अवधि की परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र की योजना बनाना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A बच्चों की समझ में अंतर जानना,
Q891 · Pedagogy
उपचारात्मक शिक्षण सहायक है—- A.पूरी कक्षा को पढ़ाने के लिए,
- B.पाठ की पुनरावृत्ति के लिए,
- C.खेल-मार्ग विधि द्वारा शिक्षण के लिए,
- D.कमजोर छात्रों की सीखने की कठिनाइयों को दूर करने के लिए
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D कमजोर छात्रों की सीखने की कठिनाइयों को दूर करने के लिए
Q892 · Pedagogy
निम्नलिखित में से कौन-सा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का गुण नहीं है?- A.खुला मस्तिष्क
- B.अधिक सीखने की उत्सुकता
- C.समस्याओं के प्रति व्यवहार में वस्तुनिष्ठता
- D.कठिन कार्य
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D कठिन कार्य
Q893 · Pedagogy
हरि कक्षा VI के विद्यार्थियों को घूर्णन गति पढ़ाना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे अच्छी विधा होगी?- A.चर्चा
- B.गतिविधि-आधारित शिक्षण
- C.उदाहरण देना
- D.प्रदर्शन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B गतिविधि-आधारित शिक्षण
Q894 · Pedagogy
निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान अधिगम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है?- A.विज्ञान का ज्ञान अर्जित करना
- B.विज्ञान की विषयवस्तु की जानकारी एकत्रित करना
- C.अध्ययनकर्ताओं में ईमानदारी, अखंडता और सहयोग के मूल्यों की प्राप्ति
- D.अपने सहयोगियों को विज्ञान का ज्ञान अर्जित करने में सहायता करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अध्ययनकर्ताओं में ईमानदारी, अखंडता और सहयोग के मूल्यों की प्राप्ति
Q895 · Pedagogy
आगमनात्मक अधिगम निम्नलिखित में से किस विधा का विरोधाभासी है?- A.व्याख्यानात्मक शिक्षण
- B.संरचनात्मक प्रशिक्षण
- C.अनुकरण
- D.निष्णातक अधिगम
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A व्याख्यानात्मक शिक्षण
Q896 · Pedagogy
कक्षा में सहकारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक शिक्षक को चाहिए—- A.छात्रों को बहस और चर्चाओं में लगाएं
- B.उन्हें व्यक्तिगत परियोजनाएं दे
- C.काम के लिए कक्षा को छोटे समूहों में विभाजित करे
- D.परियोजना को करने के लिए उन्हें विभिन्न स्रोत प्रदान करे
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A छात्रों को बहस और चर्चाओं में लगाएं
Q897 · Pedagogy
आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?- A.विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं।
- B.सीखने और प्रदर्शन करने की एक बच्चे की क्षमता जीनों द्वारा पूरी तरह से निर्धारित की जाती है।
- C.अच्छी देखभाल और पौष्टिक आहार बच्चे को किसी भी जन्मजात विकार को दूर करने में सक्षम बना सकता है।
- D.पर्यावरण केवल बच्चे के भाषा-विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं।
Q898 · Pedagogy
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार कहा नहीं जा सकता?- A.विकास गुणात्मक चरणों में होता है।
- B.बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं।
- C.निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।
- D.बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।
Q899 · Pedagogy
निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्व-संक्रियात्मक विचार की एक सीमा नहीं है?- A.ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति
- B.प्रतीकात्मक विचार का विकास
- C.अहंमंड्यता
- D.अपरिवर्तनीयता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B प्रतीकात्मक विचार का विकास
Q900 · Pedagogy
कोहलबर्ग के सिद्धांत के योगदान के रूप में निम्नलिखित में से किसे माना जा सकता है?- A.उनके सिद्धांत ने संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक संबंध का समर्थन किया है।
- B.इस सिद्धांत में विस्तृत परीक्षण प्रक्रियाएँ हैं।
- C.यह नैतिक तर्क और कार्रवाई के बीच एक स्पष्ट संबंध स्थापित करता है।
- D.उनका विश्वास है कि बच्चे नैतिक दार्शनिक हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A उनके सिद्धांत ने संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक संबंध का समर्थन किया है।