CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
272 questions · page 4 of 11
Q76 · Education
खुली-किताब मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?- A.विद्यार्थियों पर सभी तथ्यों और विवरणों को कंठस्थ करने का भार अनुभव नहीं होगा ।
- B.अध्यापकों को नये प्रश्न बनाने का दबाव नहीं रहेगा ।
- C.विद्यार्थियों को अतिरिक्त पुस्तकों को पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी ।
- D.विद्यार्थी उत्तर ठीक पाठ्यपुस्तकों के अनुसार दे सकेंगे ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A विद्यार्थियों पर सभी तथ्यों और विवरणों को कंठस्थ करने का भार अनुभव नहीं होगा ।
Q77 · Education
क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण' विषय के शिक्षण के उपरांत, समापन स्वरूप कौन-कौन से कार्य सर्वाधिक उपयुक्त रहेंगे ? A. छोटे समूह की परियोजनाएँ B. विशेषज्ञ द्वारा नृत्य प्रस्तुति C. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता D. समूहविधि चित्र (कोलाज) बनाना- A.A, B, C
- B.A, B, D
- C.A, C, D
- D.B, C, D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C A, C, D
Q78 · Education
कल्पना कीजिए आपको एक साम्राज्य विरासत में मिला है । आप अपने साम्राज्य को किस प्रकार स्थायी और संपन्न बना सकेंगे ? ऊपर दिए गए प्रश्न के संदर्भ में, एक अध्यापक के रूप में आप विद्यार्थियों का जीवन्त वक्त किस कुशलता पर आंकेंगे ?- A.अनुभवों की तुलना
- B.विश्लेषण करने की क्षमता
- C.परिस्थितियों का अनुमान एवं निष्कर्ष
- D.तर्क करने की क्षमता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C परिस्थितियों का अनुमान एवं निष्कर्ष
Q79 · Education
‘आदिवासी’ विषयक परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम सम्मानजनक नीति होगी :- A.उन्हें सम्पन्न और शक्तिशाली वनवासियों के रूप में चित्रित करना ।
- B.उनकी रंगीन वेशभूषा को प्रदर्शित करना ।
- C.जनजातीय गानों और नृत्यों को पर्दे पर दिखाना ।
- D.उनके आदिम और देहाती भूतकाल पर चर्चा करना ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A उन्हें सम्पन्न और शक्तिशाली वनवासियों के रूप में चित्रित करना ।
Q80 · Education
जिग-सॉ पहेली को करते समय 5 वर्ष की नज्मा स्वयं से कहती है, "नीला टुकड़ा कहाँ है ? नहीं, यह वाला नहीं, गाढ़े नीले वाला जिससे यह जूता पूरा बन जाएगा"। इस प्रकार की बातों को वायगोत्स्की किस तरह संबोधित करते हैं ?- A.व्यक्तिगत वार्ता
- B.जोर से बोलना
- C.पाड़ (हॉंचा)
- D.आत्मकेन्द्रित वार्ता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A व्यक्तिगत वार्ता
Q81 · Education
बच्चों को संकेत देना तथा आवश्यकता पड़ने पर सहयोग प्रदान करना, निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है ?- A.प्रबलन
- B.अनुबंधन
- C.मॉडलिंग
- D.पाड़ (हॉंचा)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D पाड़ (हॉंचा)
Q82 · Education
निम्नलिखित व्यवहारों में से कौन सा जीन पियाजे के द्वारा प्रस्तावित 'ठोस संक्रियात्मक अवस्था' को विशिष्ट करता है ?- A.परिकल्पना-निमानात्मक तर्क; साध्यात्मक विचार
- B.संरक्षण; कक्षा समावेशन
- C.आस्थगित अनुकरण; पदार्थ स्थायित्व
- D.प्रतीकात्मक खेल; विचारों की अपरिवर्तनीयता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B संरक्षण; कक्षा समावेशन
Q83 · Education
बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी पियाजे की संरचना है ?- A.स्कीमा
- B.अवलोकन अधिगम
- C.अनुबंधन
- D.प्रबलन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A स्कीमा
Q84 · Education
आकलन का प्राथमिक उद्देश्य क्या होना चाहिए ?- A.विद्यार्थियों के लिए श्रेणी निर्धारित करना ।
- B.संबंधित अवधारणाओं के बारे में बच्चों की स्पष्टता तथा भ्रांतियों को समझना ।
- C.विद्यार्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर उनको नामांकित करना ।
- D.रिपोर्ट कार्ड में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण अंकित करना ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B संबंधित अवधारणाओं के बारे में बच्चों की स्पष्टता तथा भ्रांतियों को समझना ।
Q85 · Education
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा बुद्धि के बारे में सही है ?- A.बुद्धि एक स्थिर योग्यता है जो जन्म के समय ही निर्धारित होती है ।
- B.बुद्धि को मानकीकृत परीक्षणों के प्रयोग से सटीक रूप से मापा एवं निर्धारित किया जा सकता है ।
- C.बुद्धि एक एकात्मक कारक तथा एक एकाकी विशेषता है ।
- D.बुद्धि बहु-आयामी है तथा जटिल योग्यताओं का एक समूह है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बुद्धि बहु-आयामी है तथा जटिल योग्यताओं का एक समूह है ।
Q86 · Education
रूही हमेशा समस्या के एकाधिक समाधानों के बारे में सोचती है । इनमें से काफी समाधान मौलिक होते हैं । रूही किन गुणों का प्रदर्शन कर रही है ?- A.सृजनात्मक विचारक
- B.अभिसारी विचारक
- C.अनम्य विचारक
- D.आत्म-केंद्रित विचारक
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A सृजनात्मक विचारक
Q87 · Education
शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में, वंचित समूह से संबंधित विद्यार्थियों के द्वारा महत्त्वपूर्ण कम भाग लेने की स्थिति में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?- A.बच्चों को विद्यालय छोड़ने के लिए कहना चाहिए
- B.इस स्थिति को जैसी है, स्वीकार कर लेना चाहिए
- C.इन विद्यार्थियों से अपनी अपेक्षाओं को कम करना चाहिए
- D.अपनी शिक्षण पद्धति पर विचार करना चाहिए तथा बच्चों की सहभागिता में सुधार करने के लिए नए तरीके ढूंढने चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अपनी शिक्षण पद्धति पर विचार करना चाहिए तथा बच्चों की सहभागिता में सुधार करने के लिए नए तरीके ढूंढने चाहिए।
Q88 · Education
एक समावेशी कक्षा में, एक शिक्षक को विशिष्ट शैक्षिक योजनाओं को- A.तैयार नहीं करना चाहिए
- B.कभी-कभी तैयार करना चाहिए
- C.नियमित रूप से तैयार करना चाहिए
- D.तैयार करने के लिए हतोत्साहित होना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C नियमित रूप से तैयार करना चाहिए
Q89 · Education
‘डिस्लेक्सिया’ बच्चों के प्राथमिक लक्षण क्या हैं ?- A.ध्यान-अवधान विकार
- B.अपर्याप्त चिंतन; पढ़ने में धारा प्रवाहिता
- C.धारा प्रवाह पढ़ने की असमर्थता
- D.एक ही गतिविषयक कार्य को बार-बार दोहराना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C धारा प्रवाह पढ़ने की असमर्थता
Q90 · Education
शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में उल्लिखित की गई ‘समावेशी शिक्षा’ की अवधारणा निम्नलिखित में किस पर आधारित है ?- A.व्यवहारवादी सिद्धांत
- B.असमर्थ बच्चों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण अभिवृत्ति
- C.अधिकार-आधारित मानवतावादी परिप्रेक्ष्य
- D.मुख्यधारा व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करा करके असमर्थ बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अधिकार-आधारित मानवतावादी परिप्रेक्ष्य
Q91 · Education
संरचनावादी ढाँचे में, अधिगम प्रायः किस रूप से होता है ?- A.यांत्रिक याद करने पर आधारित है।
- B.प्रबलन पर केन्द्रित है।
- C.अनुसंधान द्वारा अर्जित है।
- D.अवबोधन की प्रक्रिया पर केन्द्रित है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अवबोधन की प्रक्रिया पर केन्द्रित है।
Q92 · Education
अनेक घटनाओं के बारे में बच्चों के द्वारा बनाए गए सहजाधारित सिद्धांतों के संदर्भ में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?- A.बच्चों के इन सिद्धांतों को अनदेखा करना चाहिए।
- B.बच्चों को दंडित करना चाहिए।
- C.बार-बार याद करने के द्वारा एक सही सिद्धांत को 'बदल' देना चाहिए।
- D.प्रतिकूल प्रमाण एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करके बच्चों के इन सिद्धांतों को चुनौती देनी चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D प्रतिकूल प्रमाण एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करके बच्चों के इन सिद्धांतों को चुनौती देनी चाहिए।
Q93 · Education
छात्र केन्द्रित शिक्षाशास्त्र की क्या विशेषता है ?- A.केवल पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर होना
- B.बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना
- C.यांत्रिक याद करना
- D.योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों को नामांकित करना तथा वर्गीकरण करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना
Q94 · Education
संवेग एवं संज्ञान एक दूसरे से ______ हैं ।- A.पूर्णतः अलग
- B.स्वतंत्र
- C.सम्बद्ध
- D.सम्बद्ध नहीं
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सम्बद्ध
Q95 · Education
संरचनावादी दृष्टिकोण के अनुसार अधिगम के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?- A.अधिगम पुनरुत्पादन एवं स्मरण की प्रक्रिया है।
- B.अधिगम यांत्रवत् याद करने की प्रक्रिया है।
- C.अधिगम आवृत्तीय संबंध के द्वारा व्यवहारों का अनुबंधन है।
- D.अधिगम सक्रिय विनियोजन के द्वारा ज्ञान की संरचना की प्रक्रिया है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अधिगम सक्रिय विनियोजन के द्वारा ज्ञान की संरचना की प्रक्रिया है।
Q96 · Education
विद्यार्थियों को स्पष्ट उदाहरण एवं गैर-उदाहरण देने के क्या परिणाम है ?- A.अवधारणात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रभावशाली तरीका है।
- B.यह विद्यार्थियों के दिमाग में भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है।
- C.यह अवधारणाओं की समझ में अंतर पैदा करता है।
- D.यह अवधारणात्मक समझ के बजाय प्रक्रियात्मक/प्रक्रियात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A अवधारणात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रभावशाली तरीका है।
Q97 · Education
बच्चों को अधिगम गतिविधियों में भागीदारी करने के लिए लगातार पुरस्कार देना या दंड का प्रयोग करने से क्या प्रभाव पड़ता है ?- A.बाहरी अभिप्रेरणा कम होती है।
- B.आंतरिक अभिप्रेरणा बढ़ती है।
- C.यह बच्चों को प्रदर्शन आधारित लक्ष्यों के बजाय निपुणता पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
- D.अधिगम में बच्चों की स्वाभाविक अभिरुचि तथा जिज्ञासा कम होती है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अधिगम में बच्चों की स्वाभाविक अभिरुचि तथा जिज्ञासा कम होती है।
Q98 · Education
निम्नलिखित में से कौन सी प्रथाएँ सार्थक अधिगम को बढ़ावा देती हैं ?- A.शारीरिक दंड
- B.सहकारी अधिगम पर्यावरण
- C.सतत एवं व्यापक मूल्यांकन
- D.निरंतर तुलनात्मक मूल्यांकन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B सहकारी अधिगम पर्यावरण
Q99 · Education
निम्नलिखित अवधियों में से किसमें शारीरिक वृद्धि एवं विकास तीव्र गति से होता है ?- A.शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था
- B.प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं मध्य बाल्यावस्था
- C.मध्य बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था
- D.किशोरावस्था एवं वयस्कता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था
Q100 · Education
व्यक्तिगत विविधताओं का प्राथमिक कारण क्या है ?- A.लोगों के द्वारा माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिक संकेत (कोड)
- B.जन्मजात विशेषताएँ
- C.पर्यावरणीय प्रभाव
- D.आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया ।