CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

137 questions · page 4 of 6

  1. Q76 · Pedagogy

    एक शिक्षक ने कक्षा VIII के बच्चों को क्षेत्रफल मापन सिखाया है, लेकिन उनके कई छात्र क्षेत्रफल और आयतन की विभिन्न इकाइयों के उपयोग के बीच उलझन में हैं। बच्चों में इस तरह के भ्रम का कारण क्या हो सकता है?
    • A.बच्चों को क्षेत्रफल की इकाइयों का उपयोग नहीं आता था।
    • B.बच्चों ने विभिन्न इकाइयों को याद नहीं किया है।
    • C.अलग-अलग इकाइयों को उनके दैनिक जीवन से संबंधित किए बिना सभी को एक साथ बताया गया है।
    • D.कक्षा VIII के शिक्षार्थी के लिए क्षेत्रफल मापन की अवधारणा एक कठिन विषय है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अलग-अलग इकाइयों को उनके दैनिक जीवन से संबंधित किए बिना सभी को एक साथ बताया गया है।

  2. Q77 · Pedagogy

    कक्षा में गणितीय बातचीत को प्रोत्साहित करने का सबसे उपयुक्त उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन-सा हो सकता है?
    • A.गणितीय विचारों के बारे में बात करते हुए और उनके उपयोग करते समय बच्चों के एक सटीक भाषा का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए,
    • B.गणित से डरने वाले बच्चों को कक्षा में आपस में बातचीत करने (अंतःक्रिया) में सक्षम होना चाहिए,
    • C.गणित के विषयों के बारे में कक्षा में बहसों का आयोजन करना,
    • D.बच्चों को गणित की कक्षा में प्रमेय और सूत्रों को वाचन में सक्षम होना चाहिए
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A गणितीय विचारों के बारे में बात करते हुए और उनके उपयोग करते समय बच्चों के एक सटीक भाषा का उपयोग करने में सक्षम होना चाहिए,

  3. Q78 · Pedagogy

    गणित में नैदानिक परीक्षण का उद्देश्य है—
    • A.बच्चों की समझ में अंतर जानना,
    • B.माता-पिता को प्रतिक्रिया देना,
    • C.प्रगति रिपोर्ट भरना,
    • D.अंतिम अवधि की परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र की योजना बनाना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A बच्चों की समझ में अंतर जानना,

  4. Q79 · Pedagogy

    उपचारात्मक शिक्षण सहायक है—
    • A.पूरी कक्षा को पढ़ाने के लिए,
    • B.पाठ की पुनरावृत्ति के लिए,
    • C.खेल-मार्ग विधि द्वारा शिक्षण के लिए,
    • D.कमजोर छात्रों की सीखने की कठिनाइयों को दूर करने के लिए
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D कमजोर छात्रों की सीखने की कठिनाइयों को दूर करने के लिए

  5. Q80 · Pedagogy

    निम्नलिखित में से कौन-सा वैज्ञानिक दृष्टिकोण का गुण नहीं है?
    • A.खुला मस्तिष्क
    • B.अधिक सीखने की उत्सुकता
    • C.समस्याओं के प्रति व्यवहार में वस्तुनिष्ठता
    • D.कठिन कार्य
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D कठिन कार्य

  6. Q81 · Pedagogy

    हरि कक्षा VI के विद्यार्थियों को घूर्णन गति पढ़ाना चाहता है। निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे अच्छी विधा होगी?
    • A.चर्चा
    • B.गतिविधि-आधारित शिक्षण
    • C.उदाहरण देना
    • D.प्रदर्शन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B गतिविधि-आधारित शिक्षण

  7. Q82 · Pedagogy

    निम्नलिखित में से कौन-सा विज्ञान अधिगम का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है?
    • A.विज्ञान का ज्ञान अर्जित करना
    • B.विज्ञान की विषयवस्तु की जानकारी एकत्रित करना
    • C.अध्ययनकर्ताओं में ईमानदारी, अखंडता और सहयोग के मूल्यों की प्राप्ति
    • D.अपने सहयोगियों को विज्ञान का ज्ञान अर्जित करने में सहायता करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अध्ययनकर्ताओं में ईमानदारी, अखंडता और सहयोग के मूल्यों की प्राप्ति

  8. Q83 · Pedagogy

    आगमनात्मक अधिगम निम्नलिखित में से किस विधा का विरोधाभासी है?
    • A.व्याख्यानात्मक शिक्षण
    • B.संरचनात्मक प्रशिक्षण
    • C.अनुकरण
    • D.निष्णातक अधिगम
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A व्याख्यानात्मक शिक्षण

  9. Q84 · Pedagogy

    कक्षा में सहकारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक शिक्षक को चाहिए—
    • A.छात्रों को बहस और चर्चाओं में लगाएं
    • B.उन्हें व्यक्तिगत परियोजनाएं दे
    • C.काम के लिए कक्षा को छोटे समूहों में विभाजित करे
    • D.परियोजना को करने के लिए उन्हें विभिन्न स्रोत प्रदान करे
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A छात्रों को बहस और चर्चाओं में लगाएं

  10. Q85 · Pedagogy

    आनुवंशिकता और पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
    • A.विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं।
    • B.सीखने और प्रदर्शन करने की एक बच्चे की क्षमता जीनों द्वारा पूरी तरह से निर्धारित की जाती है।
    • C.अच्छी देखभाल और पौष्टिक आहार बच्चे को किसी भी जन्मजात विकार को दूर करने में सक्षम बना सकता है।
    • D.पर्यावरण केवल बच्चे के भाषा-विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A विकास के कुछ पहलू आनुवंशिकता और कुछ अन्य पर्यावरण से अधिक प्रभावित होते हैं।

  11. Q86 · Pedagogy

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन पियाजे के सिद्धांत के अनुसार कहा नहीं जा सकता?
    • A.विकास गुणात्मक चरणों में होता है।
    • B.बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं।
    • C.निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।
    • D.बच्चे अपने पर्यावरण पर क्रिया करते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C निरंतर अभ्यास से अधिगम होता है।

  12. Q87 · Pedagogy

    निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्व-संक्रियात्मक विचार की एक सीमा नहीं है?
    • A.ध्यान केंद्रित करने की प्रवृत्ति
    • B.प्रतीकात्मक विचार का विकास
    • C.अहंमंड्यता
    • D.अपरिवर्तनीयता
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B प्रतीकात्मक विचार का विकास

  13. Q88 · Pedagogy

    कोहलबर्ग के सिद्धांत के योगदान के रूप में निम्नलिखित में से किसे माना जा सकता है?
    • A.उनके सिद्धांत ने संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक संबंध का समर्थन किया है।
    • B.इस सिद्धांत में विस्तृत परीक्षण प्रक्रियाएँ हैं।
    • C.यह नैतिक तर्क और कार्रवाई के बीच एक स्पष्ट संबंध स्थापित करता है।
    • D.उनका विश्वास है कि बच्चे नैतिक दार्शनिक हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A उनके सिद्धांत ने संज्ञानात्मक परिपक्वता और नैतिक परिपक्वता के बीच एक संबंध का समर्थन किया है।

  14. Q89 · Pedagogy

    निकटवर्ती विकास का क्षेत्र संदर्भित करता है—
    • A.उस चरण को, जब अधिकतम विकास संभव है
    • B.उस विकासात्मक चरण को, जब बच्चा सीखने की पूरी जिम्मेदारी लेता है
    • C.एक संदर्भ को, जिसमें बच्चे सहयोग के सही स्तर के साथ कोई कार्य लगभग स्वयं कर सकते हैं
    • D.उस सीखने के बिंदु को, जब सहयोग वापस लिया जा सकता है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C एक संदर्भ को, जिसमें बच्चे सहयोग के सही स्तर के साथ कोई कार्य लगभग स्वयं कर सकते हैं

  15. Q90 · Pedagogy

    एक उभयलिंगी व्यक्तित्व—
    • A.स्त्री लक्षणों वाले पुरुषों को संदर्भित करता है
    • B.में आमतौर पर माने गए मर्दाना और स्त्री गुणों का समायोजन होता है
    • C.में दृढ़ और अहंकारी होने की आदत है
    • D.समाज में प्रचलित रूढ़िवादी लिंग भूमिकाओं का पालन करता है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B में आमतौर पर माने गए मर्दाना और स्त्री गुणों का समायोजन होता है

  16. Q91 · Pedagogy

    शिक्षक सीखने के लिए मूल्यांकन और सीखने के मूल्यांकन दोनों का उपयोग कर सकते हैं—
    • A.बच्चों की प्रगति और उपलब्धि स्तर को जानने में
    • B.बच्चे की सीखने की जरूरतों को जानने और तदनुसार शिक्षण रणनीति का चयन करने में
    • C.आवधिक अंतरालों पर बच्चे के प्रदर्शन का आकलन करने और उसके प्रदर्शन को प्रमाणित करने में
    • D.बच्चों की प्रगति की निगरानी करने और उनके सीखने के अंतराल को भरने के लिए उपयुक्त लक्ष्य निर्धारित करने में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A बच्चों की प्रगति और उपलब्धि स्तर को जानने में

  17. Q92 · Pedagogy

    कक्षा में बच्चों को प्रेरित समझा जा सकता है यदि—
    • A.वे अच्छी तरह से वर्दी पहनने स्कूल में आते हैं
    • B.वे कक्षा में अनुशासन बनाए रखते हैं
    • C.वे सभी उपस्थिति में नियमित हैं
    • D.वे शिक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए प्रश्न पूछते हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D वे शिक्षक से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के लिए प्रश्न पूछते हैं

  18. Q93 · Pedagogy

    निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों में अधिगम में सुधार करने के लिए सबसे अधिक उपयुक्त है?
    • A.नियमित मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।
    • B.शिक्षक को विभिन्न उदाहरणों और चित्रों का उपयोग करके विषय की व्याख्या करनी चाहिए।
    • C.कक्षा में सभी प्रकार की शिक्षण-सामग्री होनी चाहिए।
    • D.शिक्षक को वास्तविक जीवन स्थितियों पर बच्चों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में मदद करनी चाहिए।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D शिक्षक को वास्तविक जीवन स्थितियों पर बच्चों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में मदद करनी चाहिए।

  19. Q94 · Pedagogy

    अनुशासन, जो अधिगम वातावरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, किस तरह की मदद करता है?
    • A.बच्चों को अपनी शिक्षा को विनियमित और मॉनिटर करने के लिए
    • B.चुप्पी साधे रखने के लिए
    • C.शिक्षकों को निर्देश देने में
    • D.बच्चों को उनके पाठ रटकर याद करने में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A बच्चों को अपनी शिक्षा को विनियमित और मॉनिटर करने के लिए

  20. Q95 · Pedagogy

    अशिक्षित दुकानदार द्वारा उपयोग किए जाने वाले गणित—
    • A.गणित कक्षा में उपयोगी नहीं है
    • B.सभी गणितीय समस्याओं के हल करने में बहुत उपयोगी है
    • C.में अस्पष्टता और बहुत कम स्तर की शुद्धता है
    • D.की संबंधित समस्याओं को हल करने में वैकल्पिक रणनीति के रूप में कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा चर्चा की जानी चाहिए
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D की संबंधित समस्याओं को हल करने में वैकल्पिक रणनीति के रूप में कक्षाओं में शिक्षकों द्वारा चर्चा की जानी चाहिए

  21. Q96 · Pedagogy

    एक शिक्षक को गणित कक्षा में बच्चों के एक विषम समूह को कैसे संभालना चाहिए?
    • A.एक ही क्षमता वाले बच्चों को एक साथ समूहित रखकर और उनकी क्षमता के अनुसार प्रश्न देकर
    • B.एक ही कक्षा में सभी बच्चों को एक साथ समूहित रखकर
    • C.अलग-अलग क्षमताओं वाले बच्चों को एक साथ समूहित रखकर ताकि वे एक-दूसरे से सीख सकें
    • D.कम क्षमता वाले बच्चों के अनुसार कक्षा में प्रश्न हल कराके और उच्च क्षमता वाले बच्चों को जटिल प्रश्न गृहकार्य के रूप में देकर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अलग-अलग क्षमताओं वाले बच्चों को एक साथ समूहित रखकर ताकि वे एक-दूसरे से सीख सकें

  22. Q97 · Pedagogy

    पायथागोरस प्रमेय को सिखाने के लिए एक शिक्षक ने एक शीट वितरित की है जिस पर समकोण वाले चार त्रिभुजों को खींचा गया था और बच्चे को त्रिभुज की भुजाओं के बीच संबंध खोजने के लिए कहा जाता है। उपर्युक्त परिस्थिति में शिक्षक ने प्रयोग किया—
    • A.आगमन विधि
    • B.निगमन विधि
    • C.व्याख्यान विधि
    • D.प्रयोगशाला विधि
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A आगमन विधि

  23. Q98 · Pedagogy

    सुषमा चाहती है कि उसके छात्रों को 'पेड़ों के संरक्षण' के लिए संवेदनशील बनाया जाए। निम्नलिखित में से कौन-सी ऐसा करने की सबसे उपयुक्त रणनीति है?
    • A.कक्षा में बहस आयोजित करना
    • B.समूह चर्चा
    • C.पोस्टर बनाना
    • D.बच्चों को एक पौधे को अपनाने और पोषित करने में मदद करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D बच्चों को एक पौधे को अपनाने और पोषित करने में मदद करना

  24. Q99 · Pedagogy

    अभय ने अपने छात्रों से उन बीमारियों पर समूह में एक सर्वेक्षण करने के लिए कहा जिनसे उनके पड़ोस के लोग पीड़ित थे। पाठ्यपुस्तक में सर्वेक्षण का उल्लेख नहीं किया गया है। इस शिक्षण-अधिगम रणनीति के लिए कौन-सा विकल्प प्रासंगिक नहीं है?
    • A.इससे समुदाय के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान किया।
    • B.इससे बच्चों को वास्तविक जीवन के साथ सीखने में मदद मिली।
    • C.इससे बच्चों को डेटा हैंडलिंग समझने और एक साथ काम करने में सक्षम बनाया।
    • D.इससे समुदाय को उन बीमारियों को समझने में मदद मिली जिनसे वे पीड़ित थे।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D इससे समुदाय को उन बीमारियों को समझने में मदद मिली जिनसे वे पीड़ित थे।

  25. Q100 · Pedagogy

    आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में बात करने के लिए प्रिया ने बच्चों के अनुभव पूछे जब उन्हें किसी आपात स्थिति का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आग, बिजली के झटके और सड़क दुर्घटनाओं के साथ अपने अनुभव सुनाए। उन्होंने प्रश्न पूछे, उनकी मौजूदा समझ का आकलन किया और समाचार-पत्रों से सड़क सुरक्षा विज्ञापनों जैसे संसाधनों का उपयोग करके सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की और एलपीजी और इलेक्ट्रिक बिल का इस्तेमाल किया। प्रिया द्वारा अपनाया गया सबसे उपयुक्त दृष्टिकोण कौन-सा है?
    • A.संज्ञानात्मक दृष्टिकोण
    • B.अनुभवात्मक अधिगम दृष्टिकोण
    • C.अन्वेषण दृष्टिकोण
    • D.मानवतावादी दृष्टिकोण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अन्वेषण दृष्टिकोण