CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

1026 questions · page 6 of 42

  1. Q126 · Ctet Paper I

    व्यक्तिगत शिक्षा कार्यक्रम की योजना _____ के संदर्भ में बनाई जाती है।
    • A.विशेष शिक्षा कार्यक्रम
    • B.बाल-केंद्रित शिक्षा कार्यक्रम
    • C.मुक्त विद्यालयी शिक्षा कार्यक्रम
    • D.ई-अभिगम शिक्षा कार्यक्रम
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B बाल-केंद्रित शिक्षा कार्यक्रम

  2. Q127 · Ctet Paper I

    _____ महीनों की आयु के बीच अधिकांश बच्चे शब्दों की मिलाकर छोटे-छोटे वाक्यों में बोलना शुरू कर देते हैं।
    • A.12 से 18
    • B.18 से 24
    • C.24 से 30
    • D.30 से 36
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 18 से 24

  3. Q128 · Ctet Paper I

    “पुरुष और महिला की भूमिकाओं का निर्धारण समाज करता है।” यह कथन बताता है कि—
    • A.लैंगिकता एक अंतर्निहित अवयव है
    • B.लैंगिकता एक आनुवंशिक प्रवृत्ति है
    • C.लैंगिकता एक अंतःप्रज्ञा अवयव है
    • D.लैंगिकता एक सामाजिक अवयव है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D लैंगिकता एक सामाजिक अवयव है

  4. Q129 · Ctet Paper I

    ग्रेडिंग, कोडिंग, अंकन और क्रेडिट संचय प्रणालियाँ ______ के कुछ उदाहरण हैं—
    • A.परीक्षा के उत्तर-पत्रों के मूल्यांकन की प्रक्रिया
    • B.कक्षा में बच्चों की स्थिति के निरूपण विधि
    • C.आलेख-पत्र (रिपोर्ट कार्ड) में अकादमिक प्रगति को दर्शाने
    • D.अधिगमकर्ताओं की उपलब्धि के आकलन की गणन-विधि
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अधिगमकर्ताओं की उपलब्धि के आकलन की गणन-विधि

  5. Q130 · Ctet Paper I

    समावेशी शिक्षा ______ के सिद्धांत पर आधारित है।
    • A.सामाजिक संतुलन
    • B.समता एवं समान अवसर
    • C.सामाजिक अस्तित्व एवं वैश्वीकरण
    • D.विश्व बंधुत्व
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B समता एवं समान अवसर

  6. Q131 · Ctet Paper I

    दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम वर्ष ______ में लागू किया गया है।
    • A.1992
    • B.1995
    • C.1999
    • D.2016
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D 2016

  7. Q132 · Ctet Paper I

    व्यक्तिगत विविधताओं वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए ऐसे विद्यालय होने चाहिए जहाँ शिक्षक-
    • A.व्यक्तिगत विविधताओं के आधार पर वर्गीकृत की गई कक्षाओं के विभिन्न वर्गों में पढ़ा सकें
    • B.विभिन्न शिक्षण आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न शिक्षण-अधिगम प्रविधियों का प्रयोग करने में प्रशिक्षित हों
    • C.विशिष्ट व्यक्तिगत विविधताओं वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रशिक्षित हों
    • D.बच्चों को समरूप अधिगमकर्ता बनाने में प्रशिक्षित हों
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B विभिन्न शिक्षण आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न शिक्षण-अधिगम प्रविधियों का प्रयोग करने में प्रशिक्षित हों

  8. Q133 · Ctet Paper I

    निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम, 2009 दिव्यांग बच्चों की निःशुल्क शिक्षा के अधिकारों को सुनिश्चित करता है—
    • A.6 वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए
    • B.वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए
    • C.6 वर्ष से 14 वर्ष तक के लिए
    • D.6 वर्ष से 22 वर्ष तक के लिए
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 6 वर्ष से 18 वर्ष तक के लिए

  9. Q134 · Ctet Paper I

    विविध अधिगमकर्ताओं के लिए सुगम स्वरूपों में शिक्षण-अधिगम सामग्रियाँ प्रदान करने का तात्पर्य ______ से है।
    • A.सार्वभौमिक समावेशी शिक्षा के नैतिक विचार
    • B.शिक्षण व्यावसायिकता की सार्वभौमिक संहिता
    • C.शिक्षण के सार्वभौमिक मानववादी दृष्टिकोण
    • D.अधिगम की सार्वभौमिक संरचना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अधिगम की सार्वभौमिक संरचना

  10. Q135 · Ctet Paper I

    स्वजागरूकता एवं संज्ञानात्मक क्षमताओं का नियंत्रण, जैसे—योजना बनाना, समीक्षा करना और संशोधन करना इत्यादि ______ में अंतर्निहित है।
    • A.केंद्रीकरण
    • B.मेटाकॉग्निशन
    • C.संज्ञान
    • D.समायोजन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B मेटाकॉग्निशन

  11. Q136 · Ctet Paper I

    अधिगमकर्ताओं को व्यक्तिगत क्षमता के आधार पर उनकी कठिनाइयों के विभिन्न स्तरों को ध्यान में रखते हुए पढ़ाने की विधि को _______ कहा जाता है।
    • A.विभेदित अनुदेशन
    • B.चयनित अनुदेशन
    • C.सटीक शिक्षण
    • D.त्रुटिहीन अनुदेशन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A विभेदित अनुदेशन

  12. Q137 · Ctet Paper I

    प्रतिपालन अधिगम का एक विशिष्ट चरण है, जो अधिगम के _______ चरण का पूर्ववर्ती है।
    • A.अधिग्रहण
    • B.अभिप्रेरण
    • C.आत्मनिर्भरता
    • D.सामान्यीकरण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D सामान्यीकरण

  13. Q138 · Ctet Paper I

    ज़ाजोंक का यह मानना है कि संज्ञान और भाव _______ होते हैं।
    • A.अन्योन्याश्रित
    • B.स्वतंत्र
    • C.अंतर्संबंधित
    • D.एकीकृत
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B स्वतंत्र

  14. Q139 · Ctet Paper I

    पहले से सीखे हुए कार्यों में सुधार लाने के लिए शिक्षक बच्चों को प्रदर्शन देकर सीखा रहा है। वह शिक्षण की _______ विधि का प्रयोग कर रहा है।
    • A.अनुकरण
    • B.अवलोकन
    • C.संशोधन
    • D.प्रतिरूपण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D प्रतिरूपण

  15. Q140 · Ctet Paper I

    बहु-संवेदी शिक्षण-अधिगम की प्रविधि में अधिगम-संवर्धन हेतु दृश्य, श्रव्य, स्पर्श और _____ संवेदनाओं का एक साथ प्रयोग किया जाता है।
    • A.गतिविषयक
    • B.कर्ण-कोश
    • C.प्रत्याक्षीकरण
    • D.अवलोकन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A गतिविषयक

  16. Q141 · Ctet Paper I

    नीचे तापमान (°C में) का एक डेटा सेट दिया गया है: -6, -8, -2, 3, 2, 0, 5, 4, 8 डेटा का परास क्या है?
    • A.0 °C
    • B.16 °C
    • C.18 °C
    • D.10 °C
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 16 °C

  17. Q142 · Ctet Paper I

    एक सिक्का 10 बार उछाला जाता है और परिणाम इस प्रकार अवलोकित किए जाते हैं : H, T, H, T, T, H, H, T, H, H (H चिव है; T पट है) चिव प्राप्त करने की संभावना क्या है?
    • A.3/5
    • B.4/5
    • C.2/5
    • D.1/5
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A 3/5

  18. Q143 · Ctet Paper I

    सांख्यात्मक व्यंजक 3/7 + (-7/8) = 25/56 दिखाता है कि—
    • A.परिमेय संख्याएँ योग के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
    • B.परिमेय संख्याएँ वज्रकलन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
    • C.परिमेय संख्याएँ गुणन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
    • D.परिमेय संख्याएँ विभाजन के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A परिमेय संख्याएँ योग के अंतर्गत संपूर्ण होती हैं

  19. Q144 · Ctet Paper I

    यदि \(q\) एक प्राकृतिक संख्या \(p\) का वर्ग है, तो \(p\) है—
    • A.\(q\) का वर्ग
    • B.\(q\) का वर्गमूल
    • C.\(q\) के बराबर
    • D.\(q\) से बड़ा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B \(q\) का वर्गमूल

  20. Q145 · Ctet Paper I

    एक पार्क में, 784 पौधे व्यवस्थित किए जाते हैं ताकि पंक्ति में पौधों की संख्या, पंक्तियों की संख्या के समान ही हो। प्रत्येक पंक्ति में पौधों की संख्या है—
    • A.18
    • B.28
    • C.38
    • D.48
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B 28

  21. Q146 · Ctet Paper I

    यदि दो राशियाँ x और y एक-दूसरे के व्युत्क्रम रूप में घटते-बढ़ते हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है?
    • A.उनके संबंधित मानों का अनुपात एकसमान बना रहता है।
    • B.उनके संबंधित मानों का गुणन एकसमान बना रहता है।
    • C.उनके संबंधित मानों का योग एकसमान बना रहता है।
    • D.उनके संबंधित मानों का अंतर एकसमान बना रहता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B उनके संबंधित मानों का गुणन एकसमान बना रहता है।

  22. Q147 · Ctet Paper I

    निम्नलिखित में से मुद्रा के योग के कौशल पढ़ाने के लिए सबसे उपयुक्त रणनीति कौन-सी है?
    • A.आईसी टी का उपयोग
    • B.रोल प्ले
    • C.मॉडलों का प्रयोग
    • D.बहुत सारी समस्याएँ/प्रश्न हल करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B रोल प्ले

  23. Q148 · Ctet Paper I

    अपनी कक्षा में गुणा की अवधारणा को पढ़ाने के बाद, एक शिक्षक ने अपने बच्चों से 48 को 4 से गुणा करने को कहा। उनके छात्रों में से एक ने इसे मौखिक रूप से हल किया, "48 को 4 से गुणा करने के लिए पहले 48 में 48 जोड़ते हैं, जिससे 96 बनता है और फिर 96 और जोड़ते हैं, तो 192 बनता है। इस प्रकार उत्तर 192 है।" गुणा की उसकी रणनीति के बारे में आप क्या कह सकते हैं?
    • A.बच्चे ने गुणा करने के लिए गलत विधि का उपयोग किया। समस्याओं को गुणा करने के लिए उसे स्थानिक मान एल्गोरिदम का उपयोग करना चाहिए।
    • B.उसे गुणा की अवधारणा समझ में नहीं आई है।
    • C.दी गई समस्या एक गुणा समस्या है और योग की समस्या नहीं है।
    • D.उसने गुणा को बार-बार योग के रूप में समझा है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D उसने गुणा को बार-बार योग के रूप में समझा है।

  24. Q149 · Ctet Paper I

    बच्चों को 'समय' की अवधारणा को प्रस्तुतिकरण करने के लिए प्रारंभिक गतिविधि के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सी की जानी चाहिए?
    • A.समय से संबंधित वाक्यांशों के साथ पूर्व अनुभवों के बारे में चर्चा करना
    • B.बच्चों को पढ़ाना कि घड़ी में समय को कैसे पढ़ा जाए
    • C.बच्चों को पढ़ाना कि बीते हुए समय की गणना कैसे करें
    • D.विभिन्न इकाइयों में समय का रूपांतरण करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A समय से संबंधित वाक्यांशों के साथ पूर्व अनुभवों के बारे में चर्चा करना

  25. Q150 · Ctet Paper I

    ''गणित सीखने में त्रुटियाँ एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।'' यह कथन है—
    • A.असत्य, क्योंकि लापरवाही के कारण त्रुटियाँ होती हैं
    • B.सत्य, क्योंकि त्रुटियाँ बच्चे की सोच को दर्शाती हैं
    • C.असत्य, क्योंकि गणित सटीक है
    • D.सत्य, क्योंकि त्रुटियाँ प्राप्त अंकों के बारे में प्रतिप्रतिक्रिया प्रदान करती हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D सत्य, क्योंकि त्रुटियाँ प्राप्त अंकों के बारे में प्रतिप्रतिक्रिया प्रदान करती हैं