CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
137 questions · page 6 of 6
Q126 · Pedagogy
संरचनावादी उपागम बताता है कि ______ ज्ञान की संरचना के लिए अत्यंत आवश्यक है ।- A.विद्यार्थी का पूर्वज्ञान
- B.अनुबंधन
- C.दंड
- D.यांत्रिक याद करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A विद्यार्थी का पूर्वज्ञान
Q127 · Pedagogy
बच्चे अनेक घटनाओं के बारे में सहजाभूत सिद्धांत की संरचना करते हैं । इस परिप्रेक्ष्य में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?- A.संवाद के द्वारा बच्चों को इन अवधारणाओं को चुनौती देनी चाहिए ।
- B.बच्चों के इन विचारों को खारिज करना चाहिए ।
- C.बच्चों के विचारों एवं सिद्धांतों को अनदेखा करना चाहिए ।
- D.बच्चों को इन विचारों के लिए डाँटना चाहिए क्योंकि वे उनके शिक्षण में हस्तक्षेप करते हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A संवाद के द्वारा बच्चों को इन अवधारणाओं को चुनौती देनी चाहिए ।
Q128 · Pedagogy
संज्ञान एवं संवेग के बीच किस प्रकार संबंध होता है ?- A.एक दूसरे से स्वतंत्र हैं
- B.एक दिशीय - संवेग संज्ञान को प्रभावित करते हैं
- C.एक दिशीय - संज्ञान संवेगों को प्रभावित करता है
- D.द्विदिशीय - दोनों के बीच एक गतिशील परस्पर क्रिया होती है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D द्विदिशीय - दोनों के बीच एक गतिशील परस्पर क्रिया होती है
Q129 · Pedagogy
निम्नलिखित में से कौन से कारक अधिगम को प्रभावित करते हैं ?- A.(i) विद्यार्थी की अभिरुचि, (ii) विद्यार्थी का भावनात्मक स्वास्थ्य, (iii) शिक्षणशास्त्र रणनीतियाँ, (iv) विद्यार्थी का सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ, (1) (i), (ii)
- B.(ii), (iii)
- C.(i), (ii), (iii)
- D.(i), (ii), (iii), (iv)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D (i), (ii), (iii), (iv)
Q130 · Pedagogy
निम्नलिखित में से ज्ञान के सार्थक संनिर्माण की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण पहलू है ?- A.सामाजिक परस्पर क्रियाएँ
- B.लगातार अभ्यास तथा बार-बार स्मरण करना
- C.पुरस्कार एवं दंड
- D.उद्दीपन-प्रतिक्रिया संबंध
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A सामाजिक परस्पर क्रियाएँ
Q131 · Pedagogy
जब विद्यार्थी पुस्तकें पाने की इच्छा से बार-बार किसी गतिविधि को करने का निर्णय लेते हैं (जैसा कि प्रयोग का निर्माण एवं संचालन करना) जो कि प्रत्यक्ष रूप से उस गतिविधि से संबंधित नहीं है (जैसा कि 'स्टार' या 'बैज' प्राप्त करना), ऐसी स्थिति में क्या संभावना उत्पन्न होती है ?- A.अधिगम के प्रति भौतिकवादी अभिवृत्ति का विकास
- B.समझ के लिए अधिगम से आनंद प्राप्त करना
- C.पुरस्कार के बिना भी उस गतिविधि में लगे रहना
- D.अन्य लोगों को खुश करने के लिए कार्य करने के बजाय स्वयं की नियतियों के लिए उद्देश्य निर्धारित करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A अधिगम के प्रति भौतिकवादी अभिवृत्ति का विकास
Q132 · Pedagogy
आयतन के मापन के शिक्षण और अधिगम सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी क्रिया उपयुक्त है ?- A.प्रारंभ में एक घन के आयतन के सूत्र को लिखवाना।
- B.प्रारंभ में ही सटीक परिकलन को प्रोत्साहित करना।
- C.विद्यार्थियों को प्रारंभ में 2-आयामों वाली आकृतियों के आयतन की जानकारी देना।
- D.विद्यार्थियों को विभिन्न आकृतियों के आयतन के परिकलन हेतु प्रयासों की कल्पना के लिए प्रोत्साहित करना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D विद्यार्थियों को विभिन्न आकृतियों के आयतन के परिकलन हेतु प्रयासों की कल्पना के लिए प्रोत्साहित करना।
Q133 · Pedagogy
पियाजे के अनुसार बच्चों की दिक्-स्थान की समझ के लिए निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है ?- A.ज्यामितीय बोध की प्रगति एक निश्चित क्रम का अनुसरण करती है।
- B.ज्यामितीय बोध की प्रगति ऐतिहासिक क्रम में होती है न कि तार्किक क्रम में।
- C.बच्चों में दिक्-स्थान की प्रारंभिक समझ उनके संवेदी प्रेरक अनुभवों से उत्पन्न होती है।
- D.प्रक्षिप्त दिक्-स्थान को समझने के लिए विभिन्न दृश्य और स्पर्शीय अनुभवों के तालमेल की आवश्यकता होती है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B ज्यामितीय बोध की प्रगति ऐतिहासिक क्रम में होती है न कि तार्किक क्रम में।
Q134 · Pedagogy
निम्नलिखित में से क्या विज्ञान की प्रकृति के संदर्भ में सही नहीं है ?- A.विज्ञान सीखने का अंतर्विषयक क्षेत्र है।
- B.विज्ञान हमेशा अस्थायी है।
- C.विज्ञान संदेहवाद को बढ़ावा देता है।
- D.विज्ञान तथ्यों के समुच्चय के समतुल्य है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D विज्ञान तथ्यों के समुच्चय के समतुल्य है।
Q135 · Pedagogy
सामाजिक विज्ञान की समसामयिक समग्र अध्यापनको की निम्नलिखित सभी को करने के लिए प्रोत्साहित करती है, केवल अपवाद छोड़कर :- A.शिक्षार्थियों को दूसरों के स्थानीय अनुभवों को पढ़ने तथा स्वयं के अनुभवों को खोजने के लिए प्रोत्साहित करना।
- B.प्रश्नों के समान उत्तर देने के लिए शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित देना जिससे कि सभी बेहतर बन सकें।
- C.शिक्षार्थियों द्वारा दिए गए विषयवस्तु पर प्रश्न बनाने की क्षमता के लिए प्रशंसा करना तथा उसे अधिगम की जाँच के लिए एक वैध परीक्षण।
- D.शिक्षार्थियों को कक्षा में विकसित ज्ञान को मूर्त परिस्थितियों में उपयोग करने के लिए अवसर देना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B प्रश्नों के समान उत्तर देने के लिए शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित देना जिससे कि सभी बेहतर बन सकें।
Q136 · Pedagogy
सामाजिक विज्ञान शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक होगा : A. अतीत के सभी सांस्कृतिक प्रयासों को बनाए रखना। B. साहित्यिक स्रोतों का समालोचनात्मक विश्लेषण करना चाहे वे कितनी भी पुराने हों। C. सभी गैर-पाठ्य स्रोतों को निरस्त करना। D. स्रोतों के त्रिकोणीकरण (ट्रायएंगुलेशन) को प्रमुखता देना। सही विकल्प का चयन करें :- A.केवल A तथा C
- B.केवल B तथा C
- C.केवल B तथा D
- D.केवल C तथा D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C केवल B तथा D
Q137 · Pedagogy
इतिहास शिक्षणशास्त्र प्रयास करेगा कि :- A.इतिहास का निर्माण स्रोतों पर आधारित होता है
- B.इतिहास सामाजिक प्रक्रियाओं में निरंतरता और बदलाव को खोजे
- C.इतिहास व्याख्याओं के भिन्नताओं से संलग्न हो तथा प्रमुख समुदाय के विचारों को अनुमोदित करे
- D.इतिहास घटनाओं को एक काल विशेष के सामाजिक राजनीतिक संदर्भों में रख कर देखे
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B इतिहास सामाजिक प्रक्रियाओं में निरंतरता और बदलाव को खोजे