CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
272 questions · page 8 of 11
Q176 · Education
अतिसक्रिय बच्चों को सीखने में मदद करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा तरीका अनुपयुक्त तरीका नहीं है?- A.एक कार्य को छोटे, प्रबंधनीय खंडों में तोड़ना
- B.अधिगम के वैकल्पिक तरीकों की पेशकश
- C.उनके दैनिक कार्यक्रम में शारीरिक गतिविधियों का समावेश
- D.बेचैन होने पर अक्सर उन्हें फटकार लगाना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बेचैन होने पर अक्सर उन्हें फटकार लगाना
Q177 · Education
अलग-अलग सोच वाले पैटर्न उन बच्चों की पहचान करते हैं, जो—- A.विकलांग हैं
- B.डिस्लेक्सिक हैं
- C.सृजनात्मक हैं
- D.प्रयासशील हैं
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सृजनात्मक हैं
Q178 · Education
निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षक द्वारा कक्षा में बच्चों के लिए समस्या हल करने के तरीकों का वर्णन नहीं कर सकता?- A.किसी विशेष समस्या को हल करने के बारे में अपनी विचार-प्रक्रियाओं पर चर्चा करना
- B.कुछ हल करते समय गलतियों को करने के प्रति ईमानदार रहना
- C.सोच, विचार, परीक्षण और विभिन्न उत्तरों जैसी शब्दावली का प्रयोग करना
- D.अभिसरण उत्तरों वाले प्रश्न पूछना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अभिसरण उत्तरों वाले प्रश्न पूछना
Q179 · Education
निम्नलिखित में से कौन-सा शिक्षक की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?- A.कक्षा में शिक्षक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अनुशासन को बनाए रखना है
- B.एक शिक्षक को निर्धारित पाठ्यपुस्तक का पालन करना चाहिए
- C.पाठ्यक्रम को समय पर पूरा करने के साथ-साथ दोहराने के लिए पर्याप्त समय देना महत्वपूर्ण है
- D.आराम के लिए जगह बनाना, जहाँ बच्चे संवाद और पूछताछ के माध्यम से सीखते हैं
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D आराम के लिए जगह बनाना, जहाँ बच्चे संवाद और पूछताछ के माध्यम से सीखते हैं
Q180 · Education
निम्नलिखित में से कौन-सी कक्षा समृद्ध शिक्षा को प्रोत्साहित करती है?- A.वह कक्षा जिसमें प्रदर्शित विभिन्न प्रकार की सामग्री बच्चों की पहुँच से परे हो ताकि सामग्री लंबे समय तक चलती रहे
- B.वह कक्षा जिसमें खुली गतिविधि कोने हों और विभिन्न प्रकार के बाल साहित्य खुली ताख (शेल्फ) में रखी हो, जो दिन के किसी भी समय प्राप्त किया जा सके
- C.अलमारी में अच्छी तरह संगठित सामग्री वाली कक्षा, जहाँ सामग्री को सप्ताह में एक बार मुक्त खेल के लिए बाहर लाया जाता हो
- D.पाठ्यपुस्तक सामग्री द्वारा संचालित संरचित और योजनाबद्ध अधिगम वाली कक्षा
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B वह कक्षा जिसमें खुली गतिविधि कोने हों और विभिन्न प्रकार के बाल साहित्य खुली ताख (शेल्फ) में रखी हो, जो दिन के किसी भी समय प्राप्त किया जा सके
Q181 · Education
निम्नलिखित में से कौन-सा कक्षा में पाठ्यपुस्तकों की भूमिका का सबसे अच्छा वर्णन करता है?- A.वे कक्षा में उपलब्ध संसाधन और संदर्भ सामग्री में से एक हैं।
- B.वे एक राज्य या राष्ट्र में अधिगम में एकरूपता बनाए रखते हैं।
- C.वे अध्ययन के पाठ्यक्रम के बारे में शिक्षकों और माता-पिता को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
- D.वे संसाधन-रहित संदर्भ में सबसे आवश्यक अधिगम संसाधन बनाते हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A वे कक्षा में उपलब्ध संसाधन और संदर्भ सामग्री में से एक हैं।
Q182 · Education
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क-2005 ने अपनी समझ ______ से प्राप्त की है।- A.मानवतावाद
- B.व्यवहारवाद
- C.रचनावाद
- D.संज्ञानात्मक सिद्धांत
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C रचनावाद
Q183 · Education
अधिगम और आकलन के चक्र के निम्नलिखित चरणों को क्रम में व्यवस्थित कीजिए : I. शिक्षण-अधिगम के साथ एकीकृत आकलन II. शिक्षण-अधिगम और आकलन की योजना बनाना और उसका संगठन III. प्रगति रिपोर्ट का विकास IV. बच्चों के अधिगम और प्रगति की प्रतिपुष्टि की रिपोर्टिंग और उसका संचार- A.II, I, III, IV
- B.I, II, IV, III
- C.IV, I, II, III
- D.II, IV, I, III
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A II, I, III, IV
Q184 · Education
एक शिक्षक अपनी कक्षा में बच्चों को उनके परिवेश में मौजूद वस्तुओं के भौतिक गुणों को अपने शब्दों में समझाने के लिए प्रोत्साहित करता है। अपने छात्रों के साथ ऐसी गतिविधि करने के पीछे शिक्षक का सबसे उपयुक्त उद्देश्य क्या है?- A.यह एक बहुत ही रोचक गतिविधि है जिसे आकार की अवधारणा को पुनः देखने के लिए खाली समय में किया जा सकता है।
- B.बच्चे अपनी भाषा में वस्तुओं को समझाने का आनंद लेते हैं जैसे कि वे डंब शराड्स खेलने का आनंद लेते हैं।
- C.यह बच्चों को अनौपचारिक रूप से किसी वस्तु के भौतिक गुणों का निरीक्षण करने का अवसर देता है जो आकार के बारे में उनकी समझ को गहन बनाता है।
- D.यह एक उपयोगी गतिविधि है जो एक बच्चे को आकारों का परिचय कराती है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C यह बच्चों को अनौपचारिक रूप से किसी वस्तु के भौतिक गुणों का निरीक्षण करने का अवसर देता है जो आकार के बारे में उनकी समझ को गहन बनाता है।
Q185 · Education
गणित में सीखने के प्रतिफल इसलिए विकसित किए गए हैं ताकि—- A.गणना के लिए बच्चों को लघु विधियाँ बताई जाए
- B.विभिन्न शैक्षिक सर्वेक्षणों में बच्चों की उपलब्धि बढ़ाई जाए
- C.बच्चों द्वारा हासिल की जाने वाली कक्षावार दक्षता और कौशल को परिभाषित किया जाए
- D.वर्ष की अंत परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार किया जाए
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C बच्चों द्वारा हासिल की जाने वाली कक्षावार दक्षता और कौशल को परिभाषित किया जाए
Q186 · Education
निम्नलिखित में से कक्षा में हो रहा कौन-सा कार्य एक गतिविधि है?- A.शिक्षक समझाते हैं कि प्रश्न कैसे हल करें
- B.बच्चों द्वारा कविता के रूप में गिनती का वाचन
- C.बच्चों द्वारा श्यामपट्ट से नकल करना
- D.बच्चों का अन्वेषण में लगना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बच्चों का अन्वेषण में लगना
Q187 · Education
बच्चों के बीच गिनती के कौशल को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा, पूर्व-संख्या अवधारणा के रूप में सीखने के लिए आवश्यक नहीं है?- A.एक-एक संगतता
- B.क्रमबद्धता
- C.संख्या नाम यादृच्छिक रूप से पढ़ना
- D.समूह बनाना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C संख्या नाम यादृच्छिक रूप से पढ़ना
Q188 · Education
एक बच्चे से यह पूछने पर कि "क्षेत्रफल क्या है?", उसने लंबाई × चौड़ाई उत्तर दिया। क्षेत्रफल की अवधारणा के बारे में बच्चे की समझ के बारे में आप क्या कह सकते हैं?- A.बच्चे को क्षेत्रफल की अवधारणा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
- B.बच्चे ने किसी भी बंद आकार के क्षेत्रफल के सामान्य विचार को आयत के क्षेत्रफल के रूप में उपयोग किया।
- C.बच्चा सही कह रहा है कि क्षेत्रफल लंबाई × चौड़ाई है।
- D.बच्चा क्षेत्रफल और परिमाप की अवधारणा के बीच उलझन में है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B बच्चे ने किसी भी बंद आकार के क्षेत्रफल के सामान्य विचार को आयत के क्षेत्रफल के रूप में उपयोग किया।
Q189 · Education
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘संकल्पना मानचित्रों’ के बारे में सही नहीं है?- A.संकल्पना मानचित्र अनेक संकल्पनाओं और उन्हें जोड़ने वाले लिंक का संग्रह प्रस्तुत करते हैं।
- B.संकल्पना मानचित्र केवल शिक्षकों द्वारा बनाया जाना चाहिए।
- C.संकल्पना मानचित्र प्रकृति में पदानुक्रमित हैं।
- D.संकल्पना मानचित्र नए शिक्षण को पूर्व ज्ञान से जोड़ने में सहायक हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B संकल्पना मानचित्र केवल शिक्षकों द्वारा बनाया जाना चाहिए।
Q190 · Education
किस राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क (एन सी एफ) ने प्राथमिक स्तर पर एक एकीकृत पाठ्यचर्या क्षेत्र के रूप में पढ़ाए जाने के लिए पर्यावरण अध्ययन की सिफारिश की?- A.एन सी एफ-2005
- B.एन सी एफ-1988
- C.एन सी एफ-2000
- D.एन सी एफ-1975
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D एन सी एफ-1975
Q191 · Education
'समुदाय' एक महत्वपूर्ण शिक्षण और अधिगम संसाधन है, क्योंकि—- A.यह सस्ता और सुलभ है
- B.बुजुर्ग लोग बुद्धिमान हैं और उनके पास समय है
- C.यह वास्तविक परिस्थिति में सीखने का अवसर प्रदान करता है
- D.कोई भी समुदाय में उपलब्ध समस्त ज्ञान को बिना आलोचना के स्वीकार कर सकता है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C यह वास्तविक परिस्थिति में सीखने का अवसर प्रदान करता है
Q192 · Education
ई० वी० एस० शिक्षण-अधिगम में कक्षा में प्राप्त अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ने और इसे समृद्ध करने का तात्पर्य है—- A.पाठ्यपुस्तकों से बाहर जाना
- B.वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों और चिंताओं को पाठ्यपुस्तकों से लिंक करना
- C.पूर्ण विद्यालय दृष्टिकोण
- D.पाठ्यचर्या से बाहर जाना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A पाठ्यपुस्तकों से बाहर जाना
Q193 · Education
कक्षा III के छात्रों को रमा ने सिखाया कि पिता, माँ और उनके बच्चे एकल परिवार का गठन करते हैं और यदि दादा-दादी एवं अन्य रिश्तेदार साथ रहते हैं, तो यह एक विस्तारित परिवार है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं?- A.परिवार की परिभाषा गलत है।
- B.रमा अपने छात्रों के प्रति असंवेदनशील है।
- C.शिक्षण-अधिगम दृष्टिकोण समावेशी नहीं है।
- D.परिवार की अवधारणा को इसी तरह सिखाया जाना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C शिक्षण-अधिगम दृष्टिकोण समावेशी नहीं है।
Q194 · Education
निम्नलिखित में से कौन-सी ई वी एस कक्षा में गतिविधि है/गतिविधियाँ हैं?- A.चित्र पढ़ना
- B.फील्ड भ्रमण
- C.श्यामपट का उपयोग
- D.उपर्युक्त सभी
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D उपर्युक्त सभी
Q195 · Education
पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम बच्चों की समग्र शिक्षा का कारण बन सकता है यदि यह है—- A.एकीकृत
- B.समावेशी
- C.विषयगत
- D.उपयुक्त सभी
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D उपयुक्त सभी
Q196 · Education
ई वी एस पाठ्यपुस्तक में सपेरों पर एक अध्याय है। इसका उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना और संवेदनशील बनाना है—- A.कि यह एक अवैध कार्य है
- B.सपेरों के लिए क्योंकि बच्चे इन दिनों अक्सर उन्हें नहीं देखते हैं
- C.कि सपेरे साँपों को नुकसान नहीं पहुँचाएँ और उन्हें अपनी आजीविका से वंचित करने से पहले विकल्पों को प्रदान करने की आवश्यकता है
- D.कि पशुपालन आजीविका का अच्छा स्रोत है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C कि सपेरे साँपों को नुकसान नहीं पहुँचाएँ और उन्हें अपनी आजीविका से वंचित करने से पहले विकल्पों को प्रदान करने की आवश्यकता है
Q197 · Education
विद्यालय में मिड-डे मील के समय के लिए कौन-सा सबसे प्रासंगिक है?- A.शिक्षण-अधिगम के साथ इसका कोई लेना-देना नहीं है।
- B.यह ई वी एस शिक्षण-अधिगम के लिए एक अच्छा शिक्षण-अधिगम का अवसर है।
- C.यह उन बच्चों के लिए है जो विद्यालय में खाली पेट आते हैं।
- D.यह शिक्षण-अधिगम के बहुत ही मूल्यवान समय को बर्बाद करता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B यह ई वी एस शिक्षण-अधिगम के लिए एक अच्छा शिक्षण-अधिगम का अवसर है।
Q198 · Education
पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में ‘बोझ के बिना सीखना’ क्या बताता है?- A.स्कूल-बैग का कम वजन
- B.ई वी एस पाठ्यपुस्तकों में अध्यायों की कम संख्या
- C.अंशोध का भार कम करने की जरूरत है
- D.ई वी एस पाठ्यक्रम को आधा कम करने की जरूरत है
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अंशोध का भार कम करने की जरूरत है
Q199 · Education
ई वी एस कक्षा में समूह में सीखने का क्या उद्देश्य है?- A.लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग सीख सकते हैं
- B.कम और उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अलग करना और उपचारात्मक शिक्षण देना
- C.सहयोग के मूल्यों को लागू करने और एक साथ काम करने के लिए प्रत्येक बच्चे को सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखने में सक्षम बनाना
- D.छात्रों को आसानी से प्रबंधित करना और कार्यभार को कम करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सहयोग के मूल्यों को लागू करने और एक साथ काम करने के लिए प्रत्येक बच्चे को सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखने में सक्षम बनाना
Q200 · Education
‘बाला (BALA)’ का पूरा रूप क्या है?- A.मस्तिष्क सहायता-प्राप्त अधिगम असाइनमेंट
- B.अधिगम सहायक के रूप में ब्रेल
- C.अधिगम सहायक के रूप में बिल्डिंग
- D.ब्रेल सहायता-प्राप्त अधिगम आकलन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अधिगम सहायक के रूप में बिल्डिंग