CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

1026 questions · page 9 of 42

  1. Q201 · Education

    एक समावेशी कक्षा में ______ पर जोर होना चाहिए ।
    • A.प्रदर्शन- अभिमुखी लक्ष्यों
    • B.अविभेदित/समरूपी निर्देशों
    • C.सामाजिक पहचान के आधार पर छात्रों के अलगाव
    • D.हर बच्चे के सामर्थ्य को अधिकतम करने के लिए अवसर प्रदान करने
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D हर बच्चे के सामर्थ्य को अधिकतम करने के लिए अवसर प्रदान करने

  2. Q202 · Education

    दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (2016) के अनुसार, निम्न में से किस शब्दावली का प्रयोग उपयुक्त है ?
    • A.मंदित छात्र
    • B.विकलांग छात्र
    • C.छात्र जिसकी शारीरिक दिव्यांगता है
    • D.छात्र जिसका अशक्त शरीर है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C छात्र जिसकी शारीरिक दिव्यांगता है

  3. Q203 · Education

    अभिगम कठिनाइयों से जूझते छात्रों की जरूरतों को संबोधित करने के लिए, एक अध्यापक को क्या नहीं करना चाहिए ?
    • A.दृश्य-श्रव्य सामग्रियों का इस्तेमाल ।
    • B.रचनात्मक शिक्षाशास्त्र उपागमों का इस्तेमाल ।
    • C.व्यक्तिगत शैक्षिक योजना बनाना ।
    • D.शिक्षाशास्त्र और आकलन की जटिल संरचनाओं का प्रयोग ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D शिक्षाशास्त्र और आकलन की जटिल संरचनाओं का प्रयोग ।

  4. Q204 · Education

    विविध पृष्ठभूमियों के अधिगमकर्ताओं को संबोधित करने हेतु, एक अध्यापक को -
    • A.विविधता संबंधी मुद्दों पर बातचीत टालनी चाहिए ।
    • B.विविध विचारों के उदाहरण लेने चाहिए ।
    • C.सभी के लिए मानकीकृत आकलनों का इस्तेमाल करना चाहिए ।
    • D.ऐसे कथनों का इस्तेमाल करना चाहिए जो नकारात्मक रूढ़िबद्ध धारणाओं को मजबूत करें ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B विविध विचारों के उदाहरण लेने चाहिए ।

  5. Q205 · Education

    बच्चों को सीखने में कठिनाई होती है, जब -
    • A.सूचना अलग-अलग टुकड़ों में प्रस्तुत की जाए।
    • B.वे आंतरिक रूप से अभिप्रेरित हों।
    • C.अधिगम सामाजिक संदर्भ में हो।
    • D.विषय-वस्तु को बहुविध में प्रस्तुत किया गया हो।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A सूचना अलग-अलग टुकड़ों में प्रस्तुत की जाए।

  6. Q206 · Education

    अधिगम की सर्वोत्तम अवस्था कौन सी है ?
    • A.उच्च उत्तेजना, उच्च भय
    • B.निम्न उत्तेजना, उच्च भय
    • C.मध्यम उत्तेजना, कोई भय नहीं
    • D.कोई उत्तेजना नहीं, कोई भय नहीं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C मध्यम उत्तेजना, कोई भय नहीं

  7. Q207 · Education

    अधिगम का संरचनावादी विचार यह सुझाव देता है कि ज्ञान की रचना में -
    • A.बच्चों की कोई भूमिका नहीं होती है।
    • B.बच्चे पूर्ण रूप से वयस्कों पर निर्भर रहते हैं।
    • C.बच्चे सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
    • D.बच्चे पूर्ण रूप से पाठ्य-पुस्तकों पर निर्भर रहते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C बच्चे सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

  8. Q208 · Education

    अधिगम के लिए निम्न में से कौन-सी धारणा उपयुक्त है ?
    • A.योग्यता सुधराई है।
    • B.योग्यता अटल है।
    • C.प्रयासों से कोई फर्क नहीं पड़ता।
    • D.असफलता अनियंत्रित है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A योग्यता सुधराई है।

  9. Q209 · Education

    निम्न में से कौन-सी परिस्थिति, विद्यार्थियों में संकल्पनात्मक समझ में बढ़ोतरी करने में सहायक है ?
    • A.प्रतियोगिता आधारित प्रतिस्पर्धाएँ
    • B.पाठ्य-पुस्तक-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र
    • C.बारंबार परीक्षाएँ
    • D.अन्वेषण और संवाद
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अन्वेषण और संवाद

  10. Q210 · Education

    मूल्यांकन पद्धतियों का लक्ष्य होना चाहिए -
    • A.विद्यार्थियों को नामांकित करना।
    • B.योग्यता-आधारित समूहों में विद्यार्थियों को विभाजित करना।
    • C.विद्यार्थियों की जरूरतों एवं आवश्यकताओं की पहचान करना।
    • D.पुरस्कार-वितरण हेतु उच्च-अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की पहचान करना।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C विद्यार्थियों की जरूरतों एवं आवश्यकताओं की पहचान करना।

  11. Q211 · Education

    निम्नलिखित तालिका मारिया और शहनाज़ द्वारा 100 में से प्राप्त पाँच विषयों के अंक दर्शाती है : ऊपर दी गई तालिका के आधार पर निम्नलिखित में से सही कथन को पहचानिए :
    • A.भाषाओं को छोड़कर, मारिया ने शहनाज़ से प्रत्येक विषय में अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
    • B.मारिया ने शहनाज़ से केवल दो विषयों में अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
    • C.गणित और विज्ञान में शहनाज़ के कुल प्राप्तांक इन विषयों में मारिया के कुल प्राप्तांक से अधिक हैं।
    • D.मारिया और शहनाज़ के कुल प्राप्तांक समान हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D मारिया और शहनाज़ के कुल प्राप्तांक समान हैं।

  12. Q212 · Education

    गणित के शिक्षण-अधिगम पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव होने की संभावना न्यूनतम है ?
    • A.प्रतिपुष्टि की गुणवत्ता में वृद्धि।
    • B.मूल्यांकन के परिणामों के प्रयोग से शिक्षण में परिवर्तन करना।
    • C.मूल्यांकन के कारण छात्रों के आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ने के तरीकों की जानकारी होना।
    • D.छात्रों के गलत उत्तरों के पूरे हल देना।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D छात्रों के गलत उत्तरों के पूरे हल देना।

  13. Q213 · Education

    रोहित ने अनुभव किया कि वर्ग एक समलम्बुज और एक आयत, दोनों ही है। वह वैन हील के मानस चिंतन के कौन से चरण पर है ?
    • A.स्तर 0 (पहचानना)
    • B.स्तर 1 (विश्लेषण)
    • C.स्तर 2 (संबंध)
    • D.स्तर 3 (निगमन)
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C स्तर 2 (संबंध)

  14. Q214 · Education

    निम्नलिखित में से कौन सा एनसीएफ 2005 के अनुसार ईवीएस पाठ्यक्रम में सुझाए गए छह विषयों में से एक है ?
    • A.पदार्थ
    • B.प्राकृतिक संसाधन
    • C.चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं
    • D.चीजें कैसे काम करती हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं

  15. Q215 · Education

    उपाख्यान अभिलेखों में क्या नहीं दर्ज करना चाहिए ?
    • A.मुख्य रूप से समस्यात्मक स्थितियों की पहचान करना
    • B.निर्णय वाले कथनों को लिखना
    • C.मजबूतियों और कमजोरियों की पहचान करना
    • D.बच्चे की रुचियों और संबंध आदि की पहचान करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A मुख्य रूप से समस्यात्मक स्थितियों की पहचान करना

  16. Q216 · Education

    आप एक एकीकृत ईवीएस कक्षा के लिए कैसे योजना बनाएंगे ?
    • A.एक पाठ में दो या अधिक विषय क्षेत्रों को मिलाएँगे
    • B.अलग योजनाओं में सभी विषयों को अलग करेंगे
    • C.विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए अलग अध्यापकों का प्रबंध करेंगे
    • D.पर्यावरण विज्ञान के लिए अलग अध्यापक का प्रबंध करेंगे
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A एक पाठ में दो या अधिक विषय क्षेत्रों को मिलाएँगे

  17. Q217 · Education

    निम्नलिखित में से क्या स्वमूल्यांकन के संदर्भ में सही नहीं है ?
    • A.रिपोर्ट कार्ड के प्रत्येक तिमाही में इसकी सूचना दी जाती है।
    • B.यह शिक्षार्थियों के सीखने में समय पर कार्यवाही करने में मदद करता है।
    • C.इसकी छात्रों की प्रगति की निगरानी करती है।
    • D.बच्चे के सीखने की कोई भी जानकारी प्रारंभिक मूल्यांकन में मदद कर सकती है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A रिपोर्ट कार्ड के प्रत्येक तिमाही में इसकी सूचना दी जाती है।

  18. Q218 · Education

    कक्षा V के समयानुसार पर अपना दिया हुआ कक्षा का कार्य नहीं करता है। मुद्दे का हल करने का सबसे अच्छा उपाय हो सकता है
    • A.उसकी कठिनाई का पता लगाएँ और उसके अनुसार कक्षा कार्य को सामायोजित करने के लिए उससे बात करें।
    • B.किसी दूसरे बच्चे को उसकी कक्षा के कार्य को पूरा करने में मदद करें।
    • C.माता-पिता से बात करें और उन्हें सलाह दें।
    • D.उसे वैकल्पिक और आसान गृहकार्य दें।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A उसकी कठिनाई का पता लगाएँ और उसके अनुसार कक्षा कार्य को सामायोजित करने के लिए उससे बात करें।

  19. Q219 · Education

    मुस्कान ने 'परिवहन में डीजल वाहनों का उपयोग निषिद्ध होना चाहिए' विषय पर एक वाद-विवाद का आयोजन किया। मुस्कान के द्वारा इस विषय पर कक्षा में वाद-विवाद के आयोजन का क्या उद्देश्य है?
    • A.वह पूरी तरह से परिवहन में डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है।
    • B.यह छात्रों के विचारों को जानने और उन्हें सही करने में मदद करेगा।
    • C.वह आधुनिक वाहनों के उपयोग के लाभों पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है।
    • D.यह मुद्दे पर छात्रों को कई दृष्टिकोणों की सराहना करने में मदद करता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D यह मुद्दे पर छात्रों को कई दृष्टिकोणों की सराहना करने में मदद करता है।

  20. Q220 · Education

    ईवीएस में मानचित्रण कौशल
    • A.लैंडस्केप खींचने के कौशल को विकसित करता है।
    • B.पूर्वानुमान और गणना के कौशल को विकसित करता है।
    • C.रिकॉर्डिंग कौशल को विकसित करता है।
    • D.स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ को विकसित करता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ को विकसित करता है।

  21. Q221 · Education

    ईवीएस की एकीकृत प्रकृति सहायता है
    • A.पाठ्यक्रम के भार को कम करने और विशिष्ट प्रकारों को पेश करने में
    • B.पाठ्यक्रम के भार को कम करने और शिक्षार्थियों को सार्थक रूप से सीखने में
    • C.शिक्षार्थी केंद्रित उपागम का पालन करने और संकल्पनाओं की अधिक संख्या का परिचय देने में
    • D.दी गई सूचनाओं और विवरणों से सीखने में
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B पाठ्यक्रम के भार को कम करने और शिक्षार्थियों को सार्थक रूप से सीखने में

  22. Q222 · Education

    निम्नलिखित में से क्या ईवीएस में आकलन का एक व्यापक संकेतक नहीं है ?
    • A.सहकारिता
    • B.न्याय के प्रति सतर्कता
    • C.समानता के प्रति सतर्कता
    • D.अवधारणा मानचित्रण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अवधारणा मानचित्रण

  23. Q223 · Education

    कुछ हजार साल पहले भारत में तालाबों के निर्माण के अल-बिरूनी के अवलोकन के आधार पर कक्षा 5 के ईवीएस के पाठ्य-पुस्तक में एक अनुच्छेद है। इस अनुच्छेद को शामिल करने का क्या उद्देश्य होगा ?
    • A.यह इतिहास के स्रोतों की पहचान करने में शिक्षार्थियों की मदद करता है।
    • B.यह शिक्षार्थियों को उनके अवलोकनों की रिकॉर्डिंग में सुधार करने में मदद करता है।
    • C.यह शिक्षार्थियों को कुछ 1000 साल पहले भारत में मौजूद प्रौद्योगिकी की सराहना करने में मदद करता है।
    • D.यह शिक्षार्थियों को इतिहास में साक्ष्य की भूमिका की सराहना करने में मदद करता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B यह शिक्षार्थियों को उनके अवलोकनों की रिकॉर्डिंग में सुधार करने में मदद करता है।

  24. Q224 · Education

    अपनी कक्षा में पचास से अधिक छात्रों के साथ वाणी उन्हें एक ऐसी गतिविधि में जोड़ना चाहती है, जिसमें सीखने को बढ़ाने के लिए अधिकतम संवेदा में इंद्रियां शामिल हों। निम्न में से कौन सा क्रियाकलाप उपरोक्त कार्य के लिए ठीक होगा ?
    • A.कोशलों के प्रदर्शन के लिए समुदाय से संदर्भ व्यक्तियों को आमंत्रित करना।
    • B.समूह चर्चा को प्रोत्साहित करना।
    • C.उपयुक्त ए-वी सामग्री के लिए स्मार्ट कक्षा-कक्ष का उपयोग करना।
    • D.नजदीक के स्थान के लिए क्षेत्र भ्रमण का आयोजन करना।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D नजदीक के स्थान के लिए क्षेत्र भ्रमण का आयोजन करना।

  25. Q225 · Education

    इक़रा अपने शिक्षार्थियों को ईवीएस में समाचार- पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है ?
    • A.ये मनोरंजक संसाधन उपलब्ध हैं।
    • B.ये शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।
    • C.ये शिक्षार्थियों को स्वतंत्र बनाने में सहायता करते हैं।
    • D.ये शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ये शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।