CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
1026 questions · page 11 of 42
Q251 · Education
निम्नलिखित में से कौन प्रभावी अधिगम रणनीतियों के उदाहरण हैं ?- A.(i), (ii), (iii)
- B.(i), (iv), (v)
- C.(i), (ii), (iii), (v)
- D.(i), (ii), (iii), (iv), (v)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D (i), (ii), (iii), (iv), (v)
Q252 · Education
इनमें से कौन सा बाह्य अभिप्रेरणा का एक उदाहरण है ?- A.मैं अपना गृहकार्य करना पसंद करती हूँ क्योंकि यह बहुत आत्मसंतोषक है।
- B.मैं बहुत अधिक सीखती हूँ जब मैं अपना गृहकार्य करती हूँ।
- C.गृहकार्य करने से मैं अपनी अवधारणाओं को अच्छी तरह से समझ पाती हूँ।
- D.मैं अपना गृहकार्य पूरा करती हूँ क्योंकि शिक्षक प्रत्येक कार्य के लिए हमें अंक देते हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D मैं अपना गृहकार्य पूरा करती हूँ क्योंकि शिक्षक प्रत्येक कार्य के लिए हमें अंक देते हैं।
Q253 · Education
एक प्राथमिक कक्षा में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?- A.केवल उदाहरण देने चाहिए।
- B.केवल गैर-उदाहरण देने चाहिए।
- C.उदाहरण एवं गैर-उदाहरण दोनों देने चाहिए।
- D.उदाहरण या गैर-उदाहरण दोनों नहीं देने चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C उदाहरण एवं गैर-उदाहरण दोनों देने चाहिए।
Q254 · Education
निम्नलिखित रणनीतियों में से कौन सी बच्चों में अर्थ निर्माण को बढ़ावा देगी ?- A.अन्वेषण एवं परिचर्चा
- B.सूचनाओं का संचरण
- C.दंडात्मक साधनों का प्रयोग करना
- D.एकरूप एवं मानकीकृत परीक्षण
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A अन्वेषण एवं परिचर्चा
Q255 · Education
बच्चों की गलतियाँ एवं भ्रांत-धारणाएँ- A.शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम हैं ।
- B.शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के लिए रुकावट एवं बाधा हैं ।
- C.शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में अनदेखी करनी चाहिए ।
- D.सूचित करती हैं कि बच्चों की क्षमताएँ वयस्कों की तुलना में बहुत हीनतर हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम हैं ।
Q256 · Education
रचनावाद ढाँचे में बच्चे को किस रूप में देखा जाता है ?- A.'लघु वयस्क' के रूप में जो सभी पक्षों जैसे आकार, संज्ञान तथा संवेग में वयस्क की तुलना में कम है ।
- B.'कोरी पटिया' या 'खाली स्लेट' जिसके जीवन को अनुभव के द्वारा पूर्ण रूप से आकार दिया जाता है ।
- C.एक 'निष्क्रिय प्राणी' जिसे अनुबंधन के द्वारा किसी भी रूप में आकार दिया जा सकता है तथा ढाला जा सकता है ।
- D.एक 'समस्या - समाधान करने वाला' तथा 'वैज्ञानिक अन्वेषक' के रूप में ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D एक 'समस्या - समाधान करने वाला' तथा 'वैज्ञानिक अन्वेषक' के रूप में ।
Q257 · Education
अपनी कक्षा में सहकारी अधिगम का प्रयोग करते समय एक शिक्षक की भूमिका किस प्रकार की होती है ?- A.एक मूक दर्शक होना तथा बच्चे जो करना चाहते हैं, उन्हें करने देना ।
- B.कक्षा को छोड़ देना तथा बच्चों को स्वयं कार्य करने देना ।
- C.सहकारी होना तथा प्रत्येक समूह की निगरानी करना ।
- D.उस समूह का समर्थन करना जिसमें 'होशियार' एवं प्रतिभाशाली बच्चे हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सहकारी होना तथा प्रत्येक समूह की निगरानी करना ।
Q258 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा कथन विद्यार्थियों द्वारा गणित में की गई अशुद्धियों के समकालीन निष्कर्ष पर प्रकाश नहीं डालता है ?- A.उन्हें अनदेखा कर देना चाहिए ।
- B.वे अधिगम का हिस्सा हैं ।
- C.वे जानकारी प्राप्त करने का मूल्यवान स्रोत हैं ।
- D.वे अध्यापक का उसकी कक्षाओं की आयोजन योजना करने में मार्गदर्शन कर सकती हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A उन्हें अनदेखा कर देना चाहिए ।
Q259 · Education
निम्नलिखित कथन (कथनों) में से गणित के संदर्भ में कौन सा/से सही है/हैं ? A. गणित एक उपकरण है ।, B. गणित एक कला का रूप है ।, C. गणित एक भाषा है ।- A.और B
- B.और C
- C.केवल A
- D.A, B और C
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D A, B और C
Q260 · Education
यह सिद्ध करने के लिए कि √2 एक अपरिमेय संख्या है, एक अध्यापक यह मानकर शुरू करता है कि यह एक परिमेय संख्या है और आगे बढ़ते हुए यह सिद्ध करता है कि यह अनुमान संभव नहीं है । यह उपपत्ति निम्न विधि का उदाहरण है :- A.आगमन
- B.निगमन
- C.प्रतिवाद
- D.सत्यापन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C प्रतिवाद
Q261 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा कथन गणितीय अधिगम के वांछित मूल्यांकन अभ्यास पर प्रकाश डालता है ?- A.विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए केवल कागज-कलम वाला कार्य उपयुक्त है, क्योंकि उनमें सही उत्तर की आवश्यकता होती है।
- B.विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए वार्तालाप करना और एकल विचार-विमर्श करना भी लाभदायक हो सकता है।
- C.आकलन, उत्पाद के अनुरूप और विद्यार्थियों के उचित उत्तर पर केंद्रित होना चाहिए।
- D.विद्यार्थियों के अनुचित उत्तरों की अधिकांश: उपेक्षा कर देनी चाहिए क्योंकि हमें विद्यार्थियों की क्षमता पर केंद्र करना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B विद्यार्थियों का आकलन करने के लिए वार्तालाप करना और एकल विचार-विमर्श करना भी लाभदायक हो सकता है।
Q262 · Education
गणितीय अधिगम के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?- A.प्रत्येक व्यक्ति गणित सीख सकता है और उसमें सफल हो सकता है।
- B.लड़कियों पर गणित में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि वे उसमें कमजोर होती हैं।
- C.गणित एक विशेष विषय है जो कि विशिष्ट कुछ लोगों के लिए ही है।
- D.अनौपचारिक एल्गोरिदम, औपचारिक गणित से निकृष्ट है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A प्रत्येक व्यक्ति गणित सीख सकता है और उसमें सफल हो सकता है।
Q263 · Education
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 के अनुसार, एक अच्छी विज्ञान शिक्षा: A. सीखने वाले के प्रति सच्ची होनी चाहिए। B. सीखने वाले के पर्यावरण के प्रति सच्ची होनी चाहिए। C. शिक्षक के प्रति सच्ची होनी चाहिए। D. विज्ञान के प्रति सच्ची होनी चाहिए।- A.A, B और D
- B.और C केवल
- C.A, B और C
- D.केवल
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A A, B और D
Q264 · Education
निम्न में से कौन सा उपकरण बालक केन्द्रित आकलन के लिए है ? A. पोर्टफोलियो, B. अवधारणा मानचित्रण, C. पेपर-पेंसिल परीक्षण, D. जर्नल लिखना- A.केवल C
- B.A, B और D
- C.केवल A और C
- D.B, C और D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B A, B और D
Q265 · Education
विज्ञान में सीखने जैसा आकलन का अर्थ है- A.रचनात्मक आकलन
- B.योगात्मक आकलन
- C.स्व: आकलन
- D.सत्र आकलन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C स्व: आकलन
Q266 · Education
निम्नलिखित कथनों में से दो कथन गलत हैं। इन्हें पहचानें। A. वैज्ञानिक जाँच के प्राकृतिक और भौतिक आधार को सामाजिक विज्ञान में भी प्रस्तुत किया जा सकता है। B. सामाजिक विज्ञान के अध्यापन में केवल मूल्य आधारित शिक्षा का उत्तरदायित्व है। C. सामाजिक विज्ञान के विभिन्न विषयों को पढ़ाने के तरीके समान हैं। D. सामाजिक विज्ञान का अध्यापन सूचना देने की अपेक्षा जटिलताओं से जुड़ना है।- A.और C
- B.और C
- C.और D
- D.और D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B और C
Q267 · Education
वन्य-जीवन संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को संवेदनशील बनाने के लिए सर्वोत्तम अभ्यास कौन सा है ?- A.संबंधित नीतियों और कानूनों के बारे में पढ़ना करना ।
- B.वन्य-जीवन संरक्षण पर नाटक तैयार करना ।
- C.विद्यालय में वन्य-जीवन सप्ताह को मनाना ।
- D.पशु आधारित उत्पादों को न खरीदने की प्रतिज्ञा लेना ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D पशु आधारित उत्पादों को न खरीदने की प्रतिज्ञा लेना ।
Q268 · Education
खुली-किताब मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य क्या है ?- A.विद्यार्थियों पर सभी तथ्यों और विवरणों को कंठस्थ करने का भार अनुभव नहीं होगा ।
- B.अध्यापकों को नये प्रश्न बनाने का दबाव नहीं रहेगा ।
- C.विद्यार्थियों को अतिरिक्त पुस्तकों को पढ़ने की आवश्यकता नहीं होगी ।
- D.विद्यार्थी उत्तर ठीक पाठ्यपुस्तकों के अनुसार दे सकेंगे ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A विद्यार्थियों पर सभी तथ्यों और विवरणों को कंठस्थ करने का भार अनुभव नहीं होगा ।
Q269 · Education
क्षेत्रीय संस्कृतियों का निर्माण' विषय के शिक्षण के उपरांत, समापन स्वरूप कौन-कौन से कार्य सर्वाधिक उपयुक्त रहेंगे ? A. छोटे समूह की परियोजनाएँ B. विशेषज्ञ द्वारा नृत्य प्रस्तुति C. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता D. समूहविधि चित्र (कोलाज) बनाना- A.A, B, C
- B.A, B, D
- C.A, C, D
- D.B, C, D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C A, C, D
Q270 · Education
कल्पना कीजिए आपको एक साम्राज्य विरासत में मिला है । आप अपने साम्राज्य को किस प्रकार स्थायी और संपन्न बना सकेंगे ? ऊपर दिए गए प्रश्न के संदर्भ में, एक अध्यापक के रूप में आप विद्यार्थियों का जीवन्त वक्त किस कुशलता पर आंकेंगे ?- A.अनुभवों की तुलना
- B.विश्लेषण करने की क्षमता
- C.परिस्थितियों का अनुमान एवं निष्कर्ष
- D.तर्क करने की क्षमता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C परिस्थितियों का अनुमान एवं निष्कर्ष
Q271 · Education
‘आदिवासी’ विषयक परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम सम्मानजनक नीति होगी :- A.उन्हें सम्पन्न और शक्तिशाली वनवासियों के रूप में चित्रित करना ।
- B.उनकी रंगीन वेशभूषा को प्रदर्शित करना ।
- C.जनजातीय गानों और नृत्यों को पर्दे पर दिखाना ।
- D.उनके आदिम और देहाती भूतकाल पर चर्चा करना ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A उन्हें सम्पन्न और शक्तिशाली वनवासियों के रूप में चित्रित करना ।
Q272 · Education
जिग-सॉ पहेली को करते समय 5 वर्ष की नज्मा स्वयं से कहती है, "नीला टुकड़ा कहाँ है ? नहीं, यह वाला नहीं, गाढ़े नीले वाला जिससे यह जूता पूरा बन जाएगा"। इस प्रकार की बातों को वायगोत्स्की किस तरह संबोधित करते हैं ?- A.व्यक्तिगत वार्ता
- B.जोर से बोलना
- C.पाड़ (हॉंचा)
- D.आत्मकेन्द्रित वार्ता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A व्यक्तिगत वार्ता
Q273 · Education
बच्चों को संकेत देना तथा आवश्यकता पड़ने पर सहयोग प्रदान करना, निम्नलिखित में से किसका उदाहरण है ?- A.प्रबलन
- B.अनुबंधन
- C.मॉडलिंग
- D.पाड़ (हॉंचा)
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D पाड़ (हॉंचा)
Q274 · Education
निम्नलिखित व्यवहारों में से कौन सा जीन पियाजे के द्वारा प्रस्तावित 'ठोस संक्रियात्मक अवस्था' को विशिष्ट करता है ?- A.परिकल्पना-निमानात्मक तर्क; साध्यात्मक विचार
- B.संरक्षण; कक्षा समावेशन
- C.आस्थगित अनुकरण; पदार्थ स्थायित्व
- D.प्रतीकात्मक खेल; विचारों की अपरिवर्तनीयता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B संरक्षण; कक्षा समावेशन
Q275 · Education
बच्चों के संज्ञानात्मक विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी पियाजे की संरचना है ?- A.स्कीमा
- B.अवलोकन अधिगम
- C.अनुबंधन
- D.प्रबलन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A स्कीमा