CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
1026 questions · page 12 of 42
Q276 · Education
आकलन का प्राथमिक उद्देश्य क्या होना चाहिए ?- A.विद्यार्थियों के लिए श्रेणी निर्धारित करना ।
- B.संबंधित अवधारणाओं के बारे में बच्चों की स्पष्टता तथा भ्रांतियों को समझना ।
- C.विद्यार्थियों के प्राप्तांकों के आधार पर उनको नामांकित करना ।
- D.रिपोर्ट कार्ड में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण अंकित करना ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B संबंधित अवधारणाओं के बारे में बच्चों की स्पष्टता तथा भ्रांतियों को समझना ।
Q277 · Education
निम्नलिखित कथनों में से कौन सा बुद्धि के बारे में सही है ?- A.बुद्धि एक स्थिर योग्यता है जो जन्म के समय ही निर्धारित होती है ।
- B.बुद्धि को मानकीकृत परीक्षणों के प्रयोग से सटीक रूप से मापा एवं निर्धारित किया जा सकता है ।
- C.बुद्धि एक एकात्मक कारक तथा एक एकाकी विशेषता है ।
- D.बुद्धि बहु-आयामी है तथा जटिल योग्यताओं का एक समूह है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D बुद्धि बहु-आयामी है तथा जटिल योग्यताओं का एक समूह है ।
Q278 · Education
रूही हमेशा समस्या के एकाधिक समाधानों के बारे में सोचती है । इनमें से काफी समाधान मौलिक होते हैं । रूही किन गुणों का प्रदर्शन कर रही है ?- A.सृजनात्मक विचारक
- B.अभिसारी विचारक
- C.अनम्य विचारक
- D.आत्म-केंद्रित विचारक
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A सृजनात्मक विचारक
Q279 · Education
शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में, वंचित समूह से संबंधित विद्यार्थियों के द्वारा महत्त्वपूर्ण कम भाग लेने की स्थिति में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?- A.बच्चों को विद्यालय छोड़ने के लिए कहना चाहिए
- B.इस स्थिति को जैसी है, स्वीकार कर लेना चाहिए
- C.इन विद्यार्थियों से अपनी अपेक्षाओं को कम करना चाहिए
- D.अपनी शिक्षण पद्धति पर विचार करना चाहिए तथा बच्चों की सहभागिता में सुधार करने के लिए नए तरीके ढूंढने चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अपनी शिक्षण पद्धति पर विचार करना चाहिए तथा बच्चों की सहभागिता में सुधार करने के लिए नए तरीके ढूंढने चाहिए।
Q280 · Education
एक समावेशी कक्षा में, एक शिक्षक को विशिष्ट शैक्षिक योजनाओं को- A.तैयार नहीं करना चाहिए
- B.कभी-कभी तैयार करना चाहिए
- C.नियमित रूप से तैयार करना चाहिए
- D.तैयार करने के लिए हतोत्साहित होना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C नियमित रूप से तैयार करना चाहिए
Q281 · Education
‘डिस्लेक्सिया’ बच्चों के प्राथमिक लक्षण क्या हैं ?- A.ध्यान-अवधान विकार
- B.अपर्याप्त चिंतन; पढ़ने में धारा प्रवाहिता
- C.धारा प्रवाह पढ़ने की असमर्थता
- D.एक ही गतिविषयक कार्य को बार-बार दोहराना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C धारा प्रवाह पढ़ने की असमर्थता
Q282 · Education
शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 में उल्लिखित की गई ‘समावेशी शिक्षा’ की अवधारणा निम्नलिखित में किस पर आधारित है ?- A.व्यवहारवादी सिद्धांत
- B.असमर्थ बच्चों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण अभिवृत्ति
- C.अधिकार-आधारित मानवतावादी परिप्रेक्ष्य
- D.मुख्यधारा व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध करा करके असमर्थ बच्चों को मुख्यधारा में शामिल करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अधिकार-आधारित मानवतावादी परिप्रेक्ष्य
Q283 · Education
संरचनावादी ढाँचे में, अधिगम प्रायः किस रूप से होता है ?- A.यांत्रिक याद करने पर आधारित है।
- B.प्रबलन पर केन्द्रित है।
- C.अनुसंधान द्वारा अर्जित है।
- D.अवबोधन की प्रक्रिया पर केन्द्रित है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अवबोधन की प्रक्रिया पर केन्द्रित है।
Q284 · Education
अनेक घटनाओं के बारे में बच्चों के द्वारा बनाए गए सहजाधारित सिद्धांतों के संदर्भ में एक शिक्षक को क्या करना चाहिए ?- A.बच्चों के इन सिद्धांतों को अनदेखा करना चाहिए।
- B.बच्चों को दंडित करना चाहिए।
- C.बार-बार याद करने के द्वारा एक सही सिद्धांत को 'बदल' देना चाहिए।
- D.प्रतिकूल प्रमाण एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करके बच्चों के इन सिद्धांतों को चुनौती देनी चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D प्रतिकूल प्रमाण एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करके बच्चों के इन सिद्धांतों को चुनौती देनी चाहिए।
Q285 · Education
छात्र केन्द्रित शिक्षाशास्त्र की क्या विशेषता है ?- A.केवल पाठ्यपुस्तकों पर निर्भर होना
- B.बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना
- C.यांत्रिक याद करना
- D.योग्यता के आधार पर विद्यार्थियों को नामांकित करना तथा वर्गीकरण करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B बच्चों के अनुभवों को प्रमुखता देना
Q286 · Education
संवेग एवं संज्ञान एक दूसरे से ______ हैं ।- A.पूर्णतः अलग
- B.स्वतंत्र
- C.सम्बद्ध
- D.सम्बद्ध नहीं
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C सम्बद्ध
Q287 · Education
संरचनावादी दृष्टिकोण के अनुसार अधिगम के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?- A.अधिगम पुनरुत्पादन एवं स्मरण की प्रक्रिया है।
- B.अधिगम यांत्रवत् याद करने की प्रक्रिया है।
- C.अधिगम आवृत्तीय संबंध के द्वारा व्यवहारों का अनुबंधन है।
- D.अधिगम सक्रिय विनियोजन के द्वारा ज्ञान की संरचना की प्रक्रिया है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अधिगम सक्रिय विनियोजन के द्वारा ज्ञान की संरचना की प्रक्रिया है।
Q288 · Education
विद्यार्थियों को स्पष्ट उदाहरण एवं गैर-उदाहरण देने के क्या परिणाम है ?- A.अवधारणात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रभावशाली तरीका है।
- B.यह विद्यार्थियों के दिमाग में भ्रांतियाँ उत्पन्न करता है।
- C.यह अवधारणाओं की समझ में अंतर पैदा करता है।
- D.यह अवधारणात्मक समझ के बजाय प्रक्रियात्मक/प्रक्रियात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A अवधारणात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए यह एक प्रभावशाली तरीका है।
Q289 · Education
बच्चों को अधिगम गतिविधियों में भागीदारी करने के लिए लगातार पुरस्कार देना या दंड का प्रयोग करने से क्या प्रभाव पड़ता है ?- A.बाहरी अभिप्रेरणा कम होती है।
- B.आंतरिक अभिप्रेरणा बढ़ती है।
- C.यह बच्चों को प्रदर्शन आधारित लक्ष्यों के बजाय निपुणता पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
- D.अधिगम में बच्चों की स्वाभाविक अभिरुचि तथा जिज्ञासा कम होती है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अधिगम में बच्चों की स्वाभाविक अभिरुचि तथा जिज्ञासा कम होती है।
Q290 · Education
निम्नलिखित में से कौन सी प्रथाएँ सार्थक अधिगम को बढ़ावा देती हैं ?- A.शारीरिक दंड
- B.सहकारी अधिगम पर्यावरण
- C.सतत एवं व्यापक मूल्यांकन
- D.निरंतर तुलनात्मक मूल्यांकन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B सहकारी अधिगम पर्यावरण
Q291 · Education
निम्नलिखित अवधियों में से किसमें शारीरिक वृद्धि एवं विकास तीव्र गति से होता है ?- A.शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था
- B.प्रारंभिक बाल्यावस्था एवं मध्य बाल्यावस्था
- C.मध्य बाल्यावस्था एवं किशोरावस्था
- D.किशोरावस्था एवं वयस्कता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A शैशवावस्था एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था
Q292 · Education
व्यक्तिगत विविधताओं का प्राथमिक कारण क्या है ?- A.लोगों के द्वारा माता-पिता से प्राप्त आनुवंशिक संकेत (कोड)
- B.जन्मजात विशेषताएँ
- C.पर्यावरणीय प्रभाव
- D.आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D आनुवंशिकता एवं पर्यावरण के बीच जटिल पारस्परिक क्रिया ।
Q293 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा द्वितीयक सामाजिकरण एजेंसी का उदाहरण है ?- A.परिवार एवं पड़ोस
- B.परिवार एवं मीडिया
- C.विद्यालय एवं मीडिया
- D.मीडिया एवं पास-पड़ोस
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C विद्यालय एवं मीडिया
Q294 · Education
कक्षा II के छात्रों को 44 लिखने के लिए कहा गया, तो कुछ ने 404 लिखा। अध्यापक के रूप में आप इसको कैसे संबोधित करेंगे ?- A.उनकी कापियों में सही उत्तर लिखेंगे।
- B.उन्हें मूर्त पदार्थों से विनिमय नियम समझायेंगे।
- C.उनको उस समूह में रखेंगे, जिसने सही लिखा है।
- D.उन्हें सही उत्तर प्राप्त करने के लिए कहेंगे।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B उन्हें मूर्त पदार्थों से विनिमय नियम समझायेंगे।
Q295 · Education
गणित के प्राथमिक पाठ्यक्रम में 'प्रतिवाचन' का परिचय देने का मुख्य प्रयोजन है- A.और C
- B.और D
- C.और B
- D.और C
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C और B
Q296 · Education
निम्न में से गणित में उपलब्धि कम होने का कारण क्या हो सकता है ?- A.लिंग
- B.सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
- C.गणित का स्वभाव
- D.व्यक्ति की स्वाभाविक क्षमता
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि
Q297 · Education
यह समझाने के लिए कि 1/4, 1/3 से छोटा है, निम्नलिखित में से कौन सी योजना सबसे अधिक उपयुक्त है ?- A.लघुतम समापवर्तक विधि का प्रयोग
- B.कागज की पट्टियों का प्रयोग
- C.डाइनेस ब्लॉक्स (Dienes blocks) का प्रयोग
- D.संख्या चार्ट का प्रयोग
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B कागज की पट्टियों का प्रयोग
Q298 · Education
प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों को गणित पढ़ाने के लिए बनाई जाने वाली पाठ योजना का निम्नलिखित में से कौन सा अतिमहत्वपूर्ण पहलू है ?- A.पाठ्य-पुस्तक के अनुक्रम का अनुसरण करना
- B.गणितीय संकल्पनाओं को संरचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करना
- C.विद्यार्थियों को अवसर देना कि वे संकल्पनाओं की रचना करें
- D.क्रियाकलापों को लिखना और इस संदर्भ में प्रश्न देना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C विद्यार्थियों को अवसर देना कि वे संकल्पनाओं की रचना करें
Q299 · Education
NCF-2005 के अनुसार निम्नलिखित में से क्या प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का उद्देश्य नहीं होना चाहिए ?- A.विकासः प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति बच्चे की जिज्ञासा एवं सृजनात्मकता को बढ़ावा देना।
- B.अवलोकन, वर्गीकरण और निष्कर्ष निकालने आदि क्रियाओं के माध्यम से बुनियादी संज्ञानात्मक और शारीरिक कौशल प्राप्त करने के लिए खोजबीन से जुड़ी हाथों से करने वाले कार्यों में बच्चों को संलग्न करना।
- C.प्राकृतिक, सांस्कृतिक व सामाजिक पर्यावरण के बीच सम्बन्धों की पहचान व समझ में बच्चों को प्रशिक्षित करना।
- D.पर्यावरण समझ के द्वारा बच्चों में सटीक संज्ञानात्मक कौशलों का विकास करना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D पर्यावरण समझ के द्वारा बच्चों में सटीक संज्ञानात्मक कौशलों का विकास करना।
Q300 · Education
पर्यावरण अध्ययन कक्षाओं III से V के लिए एक विषय क्षेत्र है, जो संकलित करता है- A.विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।
- B.पर्यावरण शिक्षा, सामाजिक अध्ययन और विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।
- C.विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।
- D.पर्यावरण शिक्षा और विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B पर्यावरण शिक्षा, सामाजिक अध्ययन और विज्ञान की अवधारणाओं और मुद्दों को।