CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

1026 questions · page 16 of 42

  1. Q376 · Education

    एक शिक्षक अपनी कक्षा में बच्चों को उनके परिवेश में मौजूद वस्तुओं के भौतिक गुणों को अपने शब्दों में समझाने के लिए प्रोत्साहित करता है। अपने छात्रों के साथ ऐसी गतिविधि करने के पीछे शिक्षक का सबसे उपयुक्त उद्देश्य क्या है?
    • A.यह एक बहुत ही रोचक गतिविधि है जिसे आकार की अवधारणा को पुनः देखने के लिए खाली समय में किया जा सकता है।
    • B.बच्चे अपनी भाषा में वस्तुओं को समझाने का आनंद लेते हैं जैसे कि वे डंब शराड्स खेलने का आनंद लेते हैं।
    • C.यह बच्चों को अनौपचारिक रूप से किसी वस्तु के भौतिक गुणों का निरीक्षण करने का अवसर देता है जो आकार के बारे में उनकी समझ को गहन बनाता है।
    • D.यह एक उपयोगी गतिविधि है जो एक बच्चे को आकारों का परिचय कराती है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C यह बच्चों को अनौपचारिक रूप से किसी वस्तु के भौतिक गुणों का निरीक्षण करने का अवसर देता है जो आकार के बारे में उनकी समझ को गहन बनाता है।

  2. Q377 · Education

    गणित में सीखने के प्रतिफल इसलिए विकसित किए गए हैं ताकि—
    • A.गणना के लिए बच्चों को लघु विधियाँ बताई जाए
    • B.विभिन्न शैक्षिक सर्वेक्षणों में बच्चों की उपलब्धि बढ़ाई जाए
    • C.बच्चों द्वारा हासिल की जाने वाली कक्षावार दक्षता और कौशल को परिभाषित किया जाए
    • D.वर्ष की अंत परीक्षाओं के लिए बच्चों को तैयार किया जाए
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C बच्चों द्वारा हासिल की जाने वाली कक्षावार दक्षता और कौशल को परिभाषित किया जाए

  3. Q378 · Education

    निम्नलिखित में से कक्षा में हो रहा कौन-सा कार्य एक गतिविधि है?
    • A.शिक्षक समझाते हैं कि प्रश्न कैसे हल करें
    • B.बच्चों द्वारा कविता के रूप में गिनती का वाचन
    • C.बच्चों द्वारा श्यामपट्ट से नकल करना
    • D.बच्चों का अन्वेषण में लगना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D बच्चों का अन्वेषण में लगना

  4. Q379 · Education

    बच्चों के बीच गिनती के कौशल को विकसित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा, पूर्व-संख्या अवधारणा के रूप में सीखने के लिए आवश्यक नहीं है?
    • A.एक-एक संगतता
    • B.क्रमबद्धता
    • C.संख्या नाम यादृच्छिक रूप से पढ़ना
    • D.समूह बनाना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C संख्या नाम यादृच्छिक रूप से पढ़ना

  5. Q380 · Education

    एक बच्चे से यह पूछने पर कि "क्षेत्रफल क्या है?", उसने लंबाई × चौड़ाई उत्तर दिया। क्षेत्रफल की अवधारणा के बारे में बच्चे की समझ के बारे में आप क्या कह सकते हैं?
    • A.बच्चे को क्षेत्रफल की अवधारणा के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
    • B.बच्चे ने किसी भी बंद आकार के क्षेत्रफल के सामान्य विचार को आयत के क्षेत्रफल के रूप में उपयोग किया।
    • C.बच्चा सही कह रहा है कि क्षेत्रफल लंबाई × चौड़ाई है।
    • D.बच्चा क्षेत्रफल और परिमाप की अवधारणा के बीच उलझन में है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B बच्चे ने किसी भी बंद आकार के क्षेत्रफल के सामान्य विचार को आयत के क्षेत्रफल के रूप में उपयोग किया।

  6. Q381 · Education

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘संकल्पना मानचित्रों’ के बारे में सही नहीं है?
    • A.संकल्पना मानचित्र अनेक संकल्पनाओं और उन्हें जोड़ने वाले लिंक का संग्रह प्रस्तुत करते हैं।
    • B.संकल्पना मानचित्र केवल शिक्षकों द्वारा बनाया जाना चाहिए।
    • C.संकल्पना मानचित्र प्रकृति में पदानुक्रमित हैं।
    • D.संकल्पना मानचित्र नए शिक्षण को पूर्व ज्ञान से जोड़ने में सहायक हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B संकल्पना मानचित्र केवल शिक्षकों द्वारा बनाया जाना चाहिए।

  7. Q382 · Education

    किस राष्ट्रीय पाठ्यचर्या फ्रेमवर्क (एन सी एफ) ने प्राथमिक स्तर पर एक एकीकृत पाठ्यचर्या क्षेत्र के रूप में पढ़ाए जाने के लिए पर्यावरण अध्ययन की सिफारिश की?
    • A.एन सी एफ-2005
    • B.एन सी एफ-1988
    • C.एन सी एफ-2000
    • D.एन सी एफ-1975
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D एन सी एफ-1975

  8. Q383 · Education

    'समुदाय' एक महत्वपूर्ण शिक्षण और अधिगम संसाधन है, क्योंकि—
    • A.यह सस्ता और सुलभ है
    • B.बुजुर्ग लोग बुद्धिमान हैं और उनके पास समय है
    • C.यह वास्तविक परिस्थिति में सीखने का अवसर प्रदान करता है
    • D.कोई भी समुदाय में उपलब्ध समस्त ज्ञान को बिना आलोचना के स्वीकार कर सकता है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C यह वास्तविक परिस्थिति में सीखने का अवसर प्रदान करता है

  9. Q384 · Education

    ई० वी० एस० शिक्षण-अधिगम में कक्षा में प्राप्त अधिगम को विद्यालय के बाहर के जीवन से जोड़ने और इसे समृद्ध करने का तात्पर्य है—
    • A.पाठ्यपुस्तकों से बाहर जाना
    • B.वैश्विक पर्यावरणीय मुद्दों और चिंताओं को पाठ्यपुस्तकों से लिंक करना
    • C.पूर्ण विद्यालय दृष्टिकोण
    • D.पाठ्यचर्या से बाहर जाना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A पाठ्यपुस्तकों से बाहर जाना

  10. Q385 · Education

    कक्षा III के छात्रों को रमा ने सिखाया कि पिता, माँ और उनके बच्चे एकल परिवार का गठन करते हैं और यदि दादा-दादी एवं अन्य रिश्तेदार साथ रहते हैं, तो यह एक विस्तारित परिवार है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं?
    • A.परिवार की परिभाषा गलत है।
    • B.रमा अपने छात्रों के प्रति असंवेदनशील है।
    • C.शिक्षण-अधिगम दृष्टिकोण समावेशी नहीं है।
    • D.परिवार की अवधारणा को इसी तरह सिखाया जाना चाहिए।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C शिक्षण-अधिगम दृष्टिकोण समावेशी नहीं है।

  11. Q386 · Education

    निम्नलिखित में से कौन-सी ई वी एस कक्षा में गतिविधि है/गतिविधियाँ हैं?
    • A.चित्र पढ़ना
    • B.फील्ड भ्रमण
    • C.श्यामपट का उपयोग
    • D.उपर्युक्त सभी
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D उपर्युक्त सभी

  12. Q387 · Education

    पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम बच्चों की समग्र शिक्षा का कारण बन सकता है यदि यह है—
    • A.एकीकृत
    • B.समावेशी
    • C.विषयगत
    • D.उपयुक्त सभी
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D उपयुक्त सभी

  13. Q388 · Education

    ई वी एस पाठ्यपुस्तक में सपेरों पर एक अध्याय है। इसका उद्देश्य बच्चों को जागरूक करना और संवेदनशील बनाना है—
    • A.कि यह एक अवैध कार्य है
    • B.सपेरों के लिए क्योंकि बच्चे इन दिनों अक्सर उन्हें नहीं देखते हैं
    • C.कि सपेरे साँपों को नुकसान नहीं पहुँचाएँ और उन्हें अपनी आजीविका से वंचित करने से पहले विकल्पों को प्रदान करने की आवश्यकता है
    • D.कि पशुपालन आजीविका का अच्छा स्रोत है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C कि सपेरे साँपों को नुकसान नहीं पहुँचाएँ और उन्हें अपनी आजीविका से वंचित करने से पहले विकल्पों को प्रदान करने की आवश्यकता है

  14. Q389 · Education

    विद्यालय में मिड-डे मील के समय के लिए कौन-सा सबसे प्रासंगिक है?
    • A.शिक्षण-अधिगम के साथ इसका कोई लेना-देना नहीं है।
    • B.यह ई वी एस शिक्षण-अधिगम के लिए एक अच्छा शिक्षण-अधिगम का अवसर है।
    • C.यह उन बच्चों के लिए है जो विद्यालय में खाली पेट आते हैं।
    • D.यह शिक्षण-अधिगम के बहुत ही मूल्यवान समय को बर्बाद करता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B यह ई वी एस शिक्षण-अधिगम के लिए एक अच्छा शिक्षण-अधिगम का अवसर है।

  15. Q390 · Education

    पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में ‘बोझ के बिना सीखना’ क्या बताता है?
    • A.स्कूल-बैग का कम वजन
    • B.ई वी एस पाठ्यपुस्तकों में अध्यायों की कम संख्या
    • C.अंशोध का भार कम करने की जरूरत है
    • D.ई वी एस पाठ्यक्रम को आधा कम करने की जरूरत है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अंशोध का भार कम करने की जरूरत है

  16. Q391 · Education

    ई वी एस कक्षा में समूह में सीखने का क्या उद्देश्य है?
    • A.लड़के और लड़कियाँ अलग-अलग सीख सकते हैं
    • B.कम और उच्च प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अलग करना और उपचारात्मक शिक्षण देना
    • C.सहयोग के मूल्यों को लागू करने और एक साथ काम करने के लिए प्रत्येक बच्चे को सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखने में सक्षम बनाना
    • D.छात्रों को आसानी से प्रबंधित करना और कार्यभार को कम करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C सहयोग के मूल्यों को लागू करने और एक साथ काम करने के लिए प्रत्येक बच्चे को सक्रिय रूप से भाग लेने और सीखने में सक्षम बनाना

  17. Q392 · Education

    ‘बाला (BALA)’ का पूरा रूप क्या है?
    • A.मस्तिष्क सहायता-प्राप्त अधिगम असाइनमेंट
    • B.अधिगम सहायक के रूप में ब्रेल
    • C.अधिगम सहायक के रूप में बिल्डिंग
    • D.ब्रेल सहायता-प्राप्त अधिगम आकलन
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अधिगम सहायक के रूप में बिल्डिंग

  18. Q393 · Education

    ‘वैकल्पिक ढाँचे’ का क्या अर्थ है?
    • A.विभिन्न भौतिक घटनाओं का पाठ्यपुस्तक स्पष्टीकरण
    • B.विचार, जो अवधारणाओं के औपचारिक रूप से स्वीकृत स्पष्टीकरण से अलग हैं
    • C.वर्तमान में वैज्ञानिकों और सामाजिक वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित विचार
    • D.सभी विचार जो दृढ़ता से बच्चों द्वारा अजिजित किए जाते हैं
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B विचार, जो अवधारणाओं के औपचारिक रूप से स्वीकृत स्पष्टीकरण से अलग हैं

  19. Q394 · Education

    महिलाएँ, पुरुषों की तुलना में कमजोर हैं। यह एक _____ है।
    • A.मिथक
    • B.वैज्ञानिक तथ्य
    • C.रूढ़िबद्ध धारणा
    • D.अंधविश्वास
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A मिथक

  20. Q395 · Education

    हॉवर्ड गार्डनर के बहु-बुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा बुद्धि के प्रकार और अंत-स्थिति अनुपालन संभावनाओं के अनुसार सही है ?
    • A.स्थानिक - मनोचिकित्सक
    • B.अंतःव्यक्तिक - विक्रेता
    • C.भाषिक - मूर्तिकार
    • D.शारीरिक गति-संवेगता - खिलाड़ी
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D शारीरिक गति-संवेगता - खिलाड़ी

  21. Q396 · Education

    लेव व्यागोत्स्की के अनुसार -
    • A.बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में भाषा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।
    • B.बच्चे 'भाषा अधिग्रहण यंत्र' द्वारा भाषा सीखते हैं।
    • C.बच्चों का संज्ञानात्मक विकास चरणों में होता है।
    • D.स्कीमा के परिपक्वन से बच्चों में संज्ञानात्मक विकास संभव होता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में भाषा की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

  22. Q397 · Education

    एक प्रगतिशील कक्षा में शिक्षण - अधिगम प्रक्रिया के दौरान अधिगमकर्ताओं का मूल्यांकन -
    • A.बच्चों के अधिगम में सहायक नहीं है।
    • B.बच्चों के अधिगम प्रक्रिया में रुकावट उत्पन्न करता है।
    • C.अधिगमकर्ताओं की 'उच्च', 'निम्न सफल' व 'असफल' विद्यार्थियों को पहचानने में सहायक होता है।
    • D.बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चों की समझ की जानकारी देता है और अध्यापक को उनकी शिक्षा-शास्त्र पर विचारने में सहायक होता है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बच्चों की समझ की जानकारी देता है और अध्यापक को उनकी शिक्षा-शास्त्र पर विचारने में सहायक होता है।

  23. Q398 · Education

    कक्षा में सभी लिंगों में लैंगिक रूढ़िवादिता कम करने और विकास के विकास की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रभावशाली पद्धति कौन सी है ?
    • A.लिंगों के जैविक अंतरों की उपेक्षा करना और उन्हें अस्वीकार करना
    • B.समाज में चित्रित लिंग भूमिकाओं को प्रबल करना
    • C.एक ही लिंग के योग्यता समूह बनाना
    • D.क्रियाकलाप के लिए मिश्रित लिंग समूह बनाना और विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D क्रियाकलाप के लिए मिश्रित लिंग समूह बनाना और विचार-विमर्श को प्रोत्साहित करना

  24. Q399 · Education

    अध्यापक को कक्षा में बहुभाषावाद को समझना चाहिए ।
    • A.एक गुण और साधन
    • B.एक बाधक
    • C.एक समस्या
    • D.एक व्यवस्थागत मुद्दा
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A एक गुण और साधन

  25. Q400 · Education

    बाल-केंद्रित कक्षा वह है, जिसमें -
    • A.अध्यापक केवल पाठ्यपुस्तक को ज्ञान के स्रोत के लिए उपयोग करता है ।
    • B.अध्यापक, बच्चों को उनकी क्षमता के आधार पर वर्गीकृत करता है ।
    • C.बच्चों के व्यवहार को निर्देशित करने के लिए अध्यापक पुरस्कार और दंड का प्रयोग करता है ।
    • D.अध्यापक लचीला है और प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करता है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D अध्यापक लचीला है और प्रत्येक बच्चे की व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करता है ।