CTET 2022 — Previous Year Questions

Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →

WhatsApp

1026 questions · page 17 of 42

  1. Q401 · Education

    किस मनोवैज्ञानिक के अनुसार बच्चों के संज्ञानात्मक विकास में 'सांस्कृतिक उपकरण' एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ?
    • A.लेव व्यगोत्सकी
    • B.जीन पियाजे
    • C.अल्बर्ट बंडुरा
    • D.बी.एफ. स्किनर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A लेव व्यगोत्सकी

  2. Q402 · Education

    आंशिक दृष्टि वाले विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से कौन सी अधिगम सामग्री उपयुक्त नहीं है ?
    • A.बड़े आकार में मुद्रित पुस्तकें
    • B.त्रि-आयामी नक्शे और चार्ट
    • C.बोलती पुस्तकें, स्पर्शीय सूचना पट
    • D.छोटी मुद्रित कार्यपुस्तिका
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D छोटी मुद्रित कार्यपुस्तिका

  3. Q403 · Education

    ‘समावेशी शिक्षा’ के पीछे अंतर्निहित विचार है -
    • A.बच्चों को उनकी क्षमताओं के आधार पर पृथक करना और व्यावसायिक प्रशिक्षण का प्रावधान करना
    • B.बच्चों की असमर्थताओं के आधार पर, उनकी सीमाओं की पहचान करने के लिए, उन्हें नामांकित करना
    • C.अलग-अलग असमर्थताओं वाले बच्चों के लिए विशेष शैक्षिक संस्थानों का प्रावधान करना
    • D.धारणा कि सभी बच्चों को नियमित विद्यालय में समान शिक्षा पाने का अधिकार है
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D धारणा कि सभी बच्चों को नियमित विद्यालय में समान शिक्षा पाने का अधिकार है

  4. Q404 · Education

    प्रतिभाशाली और सृजनात्मक बच्चों की आवश्यकताओं को किस प्रकार संबोधित किया जा सकता है ?
    • A.चुनौतीपूर्ण कार्यों और गतिविधियों को करने के लिए नियोजित कर
    • B.वे प्रश्न देकर जिनमें अभिसारीय चिंतन की आवश्यकता हो
    • C.प्रश्न हल करने के लिए विशिष्ट निर्देश उपलब्ध कराकर
    • D.स्मृति पर आधारित परीक्षा देकर
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A चुनौतीपूर्ण कार्यों और गतिविधियों को करने के लिए नियोजित कर

  5. Q405 · Education

    ‘डिस्लेक्सिया’ बच्चों की पहचान किस प्रकार की जा सकती है ?
    • A.उनके सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदर्भ को जानकर
    • B.पूर्ण शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण द्वारा
    • C.उनके पढ़ने और लिखने की कौशलता के विश्लेषण से
    • D.उनकी जटिल व उच्च-स्तरीय समस्याओं को हल करने की क्षमता का आकलन करके
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C उनके पढ़ने और लिखने की कौशलता के विश्लेषण से

  6. Q406 · Education

    अधिगम, एक ______ और ______ प्रक्रिया है ।
    • A.जटिल ; सक्रिय
    • B.सरल ; रैखिक
    • C.सरल ; व्यक्तिगत
    • D.जटिल ; निष्क्रिय
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A जटिल ; सक्रिय

  7. Q407 · Education

    अपनी कक्षा में अर्थपूर्ण अधिगम को सुगम बनाने के लिए अध्यापिका को अपनी कक्षा में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, भाषिक विविधता को ______ चाहिए ।
    • A.टालना
    • B.अवहेलना करना
    • C.समझना
    • D.अनदेखा करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C समझना

  8. Q408 · Education

    कक्षा में प्रभावशाली अधिगम के लिए ______ वातावरण की रचना करनी चाहिए बजाय ______ वातावरण के ।
    • A.सहयोगात्मक ; प्रतिस्पर्धात्मक
    • B.प्रतिस्पर्धात्मक ; सहयोगात्मक
    • C.भयादेय ; सुगमायक
    • D.प्रतिस्पर्धात्मक ; सुगमायक
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A सहयोगात्मक ; प्रतिस्पर्धात्मक

  9. Q409 · Education

    निम्नलिखित में से कौन सा उदाहरण विद्यार्थियों को अधिगम के लिए अभिप्रेरित करने के लिए प्रभावशाली पद्धति है ?
    • A.पगद उपरांत करना विशेषकर जब विद्यार्थी कोई नया कौशल सीख रहे हों ।
    • B.सीखने से ज्यादा कार्य पूर्ण करने पर बल देना ।
    • C.वे कार्य देना जो कि बहुत सरल हों ।
    • D.प्रतियोगिताओं के लिए बहुत से अवसर उत्पन्न करना ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A पगद उपरांत करना विशेषकर जब विद्यार्थी कोई नया कौशल सीख रहे हों ।

  10. Q410 · Education

    बच्चों के चिंतन के विषय में निम्नलिखित में कौन सा कथन सही नहीं है ?
    • A.बच्चे अपने आस-पास की विविध घटनाओं के बारे में स्वयं अपनी सिद्धांतों की रचना करते हैं ।
    • B.बच्चे स्वयं की अवधारणाओं को नहीं बना सकते और अध्यापक की मूल भूमिका उन्हें जानकारी उपलब्ध कराना है ।
    • C.बच्चे अपने आस-पास की विविध घटनाओं के बारे में सोच-विचारकरते हैं और उनमें अन्वेषण (छान-बीन) की लालसा होती है ।
    • D.बच्चे अपनी आस-पास की वस्तुओं को जानने के लिए जन्मजात जिज्ञासा रखते हैं ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B बच्चे स्वयं की अवधारणाओं को नहीं बना सकते और अध्यापक की मूल भूमिका उन्हें जानकारी उपलब्ध कराना है ।

  11. Q411 · Education

    बच्चों का विद्यालय में असफल होना -
    • A.प्रतालित करता है कि वंचित पृष्ठभूमि वाले बच्चों में अधिगम का सामर्थ्य नहीं होता है।
    • B.निरूपित करता है कि विद्यालय इन बच्चों की आवश्यकताओं और रुचियों की पूर्ति करने में समर्थ नहीं है।
    • C.साबित करता है कि इन बच्चों में आनुवांशिक विकार हैं और इन्हें विद्यालय से निकाल देना चाहिए।
    • D.सूचित करता है कि अभिभावकों में अपने बच्चों के अधिगम में सहायता करने का सामर्थ्य नहीं है।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B निरूपित करता है कि विद्यालय इन बच्चों की आवश्यकताओं और रुचियों की पूर्ति करने में समर्थ नहीं है।

  12. Q412 · Education

    विकास के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
    • A.बच्चों के विकास में बहुत-सी सांस्कृतिक विविधताएँ होती हैं ।
    • B.संसार में सभी बच्चों का विकास एक ही क्रम में और सुनिश्चित समय में होता है ।
    • C.विकास सुनियोजित, सुव्यवस्थित समूह की अवस्थाओं में पूर्वनिर्धारित आनुवंशिक घटकों के कारण होता है ।
    • D.विकास एक सरल और एक-दिशीय प्रक्रिया है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A बच्चों के विकास में बहुत-सी सांस्कृतिक विविधताएँ होती हैं ।

  13. Q413 · Education

    निम्नलिखित में से मध्य बाल्यावस्था की अवधि का मुख्य चिह्न कौन सा है ?
    • A.प्रकटात्मक-खेल का उभरना ।
    • B.तर्कसंगत विचारों का विकास जो कि प्राकृतिक रूप से मूर्त है ।
    • C.शारीरिक कौशल और मोटर शारीरिक वृद्धि का तेजी से विकास ।
    • D.वैज्ञानिक तर्क और अमूर्त रूप से सोचने की क्षमता का विकास ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B तर्कसंगत विचारों का विकास जो कि प्राकृतिक रूप से मूर्त है ।

  14. Q414 · Education

    बच्चों के समाजीकरण में विद्यालय ______
    • A.की कोई भूमिका नहीं है ।
    • B.की बहुत कम भूमिका है ।
    • C.प्राथमिक कारक है ।
    • D.द्वितीयक कारक है ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D द्वितीयक कारक है ।

  15. Q415 · Education

    निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने प्रस्तावित किया है कि बच्चों का चिंतन गुणात्मक रूप से वयस्कों की अपेक्षा अलग होता है ?
    • A.जीन पियाजे
    • B.लेव वायगोत्स्की
    • C.हावर्ड गार्डनर
    • D.लॉरेंस कोल्बर्ग
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A जीन पियाजे

  16. Q416 · Education

    विद्यार्थियों में गणित अधिगम का मूल्यांकन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी योजना वांछनीय है ?
    • A.समानता के लिए सभी विद्यार्थियों को एकसमान कार्य दिए जाने चाहिए ।
    • B.विद्यार्थियों के अनुचित उत्तरों की उपेक्षा करनी चाहिए ।
    • C.विद्यार्थियों की अपने उत्तरों को समर्थन देने की क्षमता मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार होना चाहिए ।
    • D.गणितीय शब्द विकास का विकास मूल्यांकन का आधार नहीं होना चाहिए ।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C विद्यार्थियों की अपने उत्तरों को समर्थन देने की क्षमता मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार होना चाहिए ।

  17. Q417 · Education

    दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए निम्नलिखित में से किसका प्रयोग गणित शिक्षण अधिगम के साधनों के रूप में नहीं किया जा सकता है ?
    • A.जियोजीब्रा
    • B.टेलर का गिनतारा
    • C.टाइल्स
    • D.जियोबोर्ड
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A जियोजीब्रा

  18. Q418 · Education

    निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सत्य है ?
    • A.गणित की पुस्तकों में दी गई सभी प्रमेयों की उपस्थिति से ही गणित बनता है।
    • B.एक व्यक्ति जो कि अंकगणितीय परिकलन में अच्छा है वह गणित में भी अच्छा होगा और इसके विपरीत भी सत्य है।
    • C.गणितीय ज्ञान के उत्पादन में अंतर्ज्ञान की कोई भूमिका नहीं है।
    • D.गणितीय सत्य परिवर्तित हो सकते हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D गणितीय सत्य परिवर्तित हो सकते हैं।

  19. Q419 · Education

    समावेशी कक्षाओं में पढ़ने असमर्थ वाले विभिन्न बाधित क्षमता वाले बच्चों के गणित अधिगम के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा सत्य नहीं है ?
    • A.शब्द असमर्थता का प्रभाव बच्चों के संख्याओं के शाब्दिक और स्थानिक दृष्टिकोण में समन्वयन करने पर होता है।
    • B.गणित के दृश्यात्मक नमूने शब्द असमर्थता वाले बच्चों द्वारा अनुभव की गई कठिनाइयों को दूर करने में सहायक होते हैं।
    • C.शब्द असमर्थता वाले बच्चों को अपने विचारों को क्रमबद्ध और सुव्यवस्थित रूप में लिखने में कठिनाई हो सकती है।
    • D.शब्द असमर्थता केवल भाषा सीखने को प्रभावित करती है न कि गणितीय अधिगम को।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D शब्द असमर्थता केवल भाषा सीखने को प्रभावित करती है न कि गणितीय अधिगम को।

  20. Q420 · Education

    निम्नलिखित में से क्या शिक्षार्थियों में संकल्पनात्मक कमी को समझने के लिए एक उपयोगी रणनीति है ?
    • A.प्रश्नोत्तरी सत्रों का आयोजन करना।
    • B.प्रयोगात्मक कौशलों का अवलोकन करना।
    • C.अवधारणा मानचित्रण का उपयोग करना।
    • D.नियमित गृहकार्य देना।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: C अवधारणा मानचित्रण का उपयोग करना।

  21. Q421 · Education

    विज्ञान को पढ़ने के लिए और अधिक लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए, आप निम्न में से किस प्रकारों को अपना सकते हैं, सिर्फ एक को छोड़कर :
    • A.लैंगिक रूप से संवेदनशील भाषा का उपयोग करें और अपने विद्यार्थियों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें।
    • B.ध्यान रखें कि विज्ञान की कक्षा में लड़कियाँ हमेशा आगे रहें।
    • C.कक्षा में महिला वैज्ञानिकों को आमंत्रित करें।
    • D.विज्ञान में मिथकों और रूढ़ियों की जांच में विद्यार्थियों को जोड़ें।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B ध्यान रखें कि विज्ञान की कक्षा में लड़कियाँ हमेशा आगे रहें।

  22. Q422 · Education

    एक सक्रिय सामाजिक विज्ञान की कक्षा अधिगमकर्ताओं को प्रेरित करती है :
    • A.चर्चाओं को न्यूनतम रखना
    • B.पाठ्य-पुस्तक के पाठ पर केंद्रित होना
    • C.व्याख्यान को सुनना और साझा किए गए पर निर्भर रहना
    • D.चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट में भागीदारी करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: D चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट में भागीदारी करना

  23. Q423 · Education

    अध्ययन के अंत में दिए गए प्रश्नों के बारे में निम्न में से कौन से कथन सही हैं ?
    • A.A, B और C सही हैं।
    • B.और B सही हैं।
    • C.और C सही हैं।
    • D.और C सही हैं।
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B और B सही हैं।

  24. Q424 · Education

    'भूकंप' पर चर्चा के दौरान व्यावहारिक कौशल अभिवृद्धि के लिए शिक्षकों को बल देना चाहिए:
    • A.भूकंप के प्रकार
    • B.भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ
    • C.हालिया भूकंपों घटना पर चर्चा करना
    • D.भूकंप से जुड़ी गतिविधि का प्रदर्शन करना
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: B भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानियाँ

  25. Q425 · Education

    यह प्रक्रिया जिसके द्वारा बच्चे आदतों, कौशलों, मूल्यों तथा अभिप्रेरण को विकसित करते हैं और जो उन्हें समाज का जिम्मेदार एवं क्रियाशील सदस्य बनाती है, उसे क्या कहा जाता है ?
    • A.समाजीकरण
    • B.समावेशन
    • C.मुख्यधारा से जुड़ना
    • D.विभेदीकरण
    Show answer / उत्तर देखें

    Answer: A समाजीकरण