CTET 2022 — Previous Year Questions
Real questions from the 2022 paper with options and answers. Take a timed test →
1026 questions · page 18 of 42
Q426 · Education
मानव विकास के संदर्भ में आनुवंशिकता तथा पर्यावरण की भूमिका के बारे में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा सही है ?- A.वैयक्तिक विभिन्नताओं का एकमात्र कारण आनुवंशिकता है।
- B.पर्यावरणीय प्रभाव पूर्ण रूप से एक व्यक्ति के विकास को निर्धारित करते हैं।
- C.मानव विकास के न तो आनुवंशिकता और न ही पर्यावरण प्रभाव करते हैं।
- D.आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों एक जटिल परस्पर क्रिया के रूप में मानव विकास को प्रभावित करते हैं।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D आनुवंशिकता एवं पर्यावरण दोनों एक जटिल परस्पर क्रिया के रूप में मानव विकास को प्रभावित करते हैं।
Q427 · Education
एक प्रगतिशील कक्षा में- A.विद्यार्थियों के द्वारा ज्ञान की संरचना की जाती है।
- B.विद्यार्थियों के द्वारा निष्क्रिय रूप से ज्ञान प्राप्त किया जाता है।
- C.विद्यार्थियों के द्वारा ज्ञान को उसी रूप में दोहराया जाता है।
- D.शिक्षक के निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों के द्वारा ज्ञान को अनुस्मरण किया जाता है।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A विद्यार्थियों के द्वारा ज्ञान की संरचना की जाती है।
Q428 · Education
सतत एवं समग्र मूल्यांकन में क्या शामिल है ?- A.केवल संरचनात्मक आकलन
- B.केवल संकलनात्मक आकलन
- C.न तो संरचनात्मक न ही संकलनात्मक आकलन
- D.विभिन्न प्रकार की रणनीतियों का प्रयोग करते हुए दोनों संरचनात्मक एवं संकलनात्मक आकलन का प्रयोग करना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D विभिन्न प्रकार की रणनीतियों का प्रयोग करते हुए दोनों संरचनात्मक एवं संकलनात्मक आकलन का प्रयोग करना
Q429 · Education
आपकी कक्षा के एक विद्यार्थी को विभिन्न स्रोतों से बार-बार यह बताया गया है कि उसके सामाजिक वर्ग के लोग शैक्षिक क्षेत्र में निम्न स्तर पर प्रदर्शन करते हैं। इस रूढ़िवादिता एवं परिणामी रूढ़िवादी आघात के प्रभाव को कम करने के लिए एक शिक्षक को क्या पहल करना चाहिए ?- A.इस प्रकार के संदेहों को अनदेखा करना चाहिए।
- B.विभिन्न सामाजिक वर्ग के विद्यार्थियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित करनी चाहिए।
- C.विद्यार्थी को पढ़ाई छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
- D.विभिन्न सामाजिक वर्ग के रोल मॉडल से संबंधित कहानियों एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D विभिन्न सामाजिक वर्ग के रोल मॉडल से संबंधित कहानियों एवं उदाहरणों को प्रस्तुत करना चाहिए।
Q430 · Education
एक समावेशी कक्षा में शिक्षक को क्या करना चाहिए ?- A.यह विश्वास करना चाहिए कि प्रत्येक बच्चे में अपनी क्षमताओं एवं शक्ति के अनुसार सीखने की क्षमता है।
- B.असक्षम विद्यार्थियों के प्रति दया एवं सहानुभूति का भाव प्रदर्शित करना चाहिए।
- C.बच्चों को 'अपाहिज बच्चा', 'मंद बुद्धि बच्चा' आदि के रूप में वर्गीकृत करना चाहिए।
- D.केवल प्रतिभाशाली एवं मेधावी बच्चों पर ध्यान देना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A यह विश्वास करना चाहिए कि प्रत्येक बच्चे में अपनी क्षमताओं एवं शक्ति के अनुसार सीखने की क्षमता है।
Q431 · Education
एक विद्यार्थी कक्षा में निम्नलिखित लक्षण प्रदर्शित करता है : - पढ़ने के प्रति चिंता - शब्दों या अक्षरों को पहचानने में कठिनाई - निम्न स्तर की शब्दावली कौशल - पढ़े हुए पाठ को समझने या याद करने में कठिनाई ये किसके सूचक हैं ?- A.एक 'रचनात्मक' विद्यार्थी के
- B.एक 'मस्तिष्कीय' विद्यार्थी के
- C.अधिगम अक्षमता वाला विद्यार्थी के
- D.'मानसिक क्षति' वाला विद्यार्थी के
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अधिगम अक्षमता वाला विद्यार्थी के
Q432 · Education
एक शिक्षक एक समावेशी कक्षा में विशेष आवश्यकता वाले अधिगमकर्ताओं की आवश्यकताओं को किस प्रकार से पूरा सकता है / सकती है ?- A.आकलन के लिए पेन-पेपर टेस्ट का प्रयोग करना तथा अभ्यास एवं रटने पर बल देना।
- B.विद्यार्थियों को निर्देश देने के लिए एक रूप तकनीकों का प्रयोग करना।
- C.अत्यधिक लिखित गृहकार्य देना तथा उत्तरों को अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उत्तरों से नकल करने पर दबाव डालना।
- D.प्रत्येक विद्यार्थी के अधिगम के strengths एवं कमजोरियों के विश्लेषण के आधार पर विशेष अधिगम उद्देश्यों को विकसित करना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D प्रत्येक विद्यार्थी के अधिगम के strengths एवं कमजोरियों के विश्लेषण के आधार पर विशेष अधिगम उद्देश्यों को विकसित करना।
Q433 · Education
एक शिक्षक अपनी कक्षा में सृजनात्मक विद्यार्थियों को किस प्रकार से प्रोत्साहित कर सकती है ?- A.असंवेगित चिंतन पर बल देना।
- B.असंवेगित चिंतन को हतोत्साहित करने।
- C.अनेक परिप्रेक्ष्य को प्रोत्साहित करने तथा मूल विचारों की सराहना करने।
- D.विद्यार्थियों को जोखिम लेने एवं सृजनात्मक कार्य करने से हतोत्साहित करना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अनेक परिप्रेक्ष्य को प्रोत्साहित करने तथा मूल विचारों की सराहना करने।
Q434 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा सार्थक कक्षा में सार्थक अधिगम का पक्ष लेता है ?- A.बच्चों को पढ़ने के लिए अभिप्रेरित करने हेतु परीक्षाओं की संख्या को बढ़ाना।
- B.बच्चों को पढ़ने के लिए अभिप्रेरित करने हेतु पुरस्कारों को बढ़ावा देना।
- C.निर्देश के लिए केवल व्याख्यान विधि का अपनाना।
- D.विषयवस्तु तथा बच्चों के समग्र भलाई एवं अधिगम के प्रति गहरी रुचि रखना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D विषयवस्तु तथा बच्चों के समग्र भलाई एवं अधिगम के प्रति गहरी रुचि रखना।
Q435 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा प्रभावी समस्या समाधान रणनीति का एक उदाहरण है ?- A.समाधान के मूल्यांकन पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना।
- B.क्रियात्मक स्थिरता - एक वस्तु के केवल परंपरागत कार्य पर बल देना।
- C.प्रतिक्रिया निर्धारण - समस्या प्रस्तुतिकरण के एक आयाम में फंसे रहना।
- D.साध्य-अंत विश्लेषण - समस्या को अनेक उपलक्ष्य में विभाजित करना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D साध्य-अंत विश्लेषण - समस्या को अनेक उपलक्ष्य में विभाजित करना।
Q436 · Education
बाल्यावस्था की अवधारणा से क्या अभिप्राय है ?- A.यह विभिन्न सांस्कृतिक संदर्भों में सार्वभौमिक रूप से समान है ।
- B.समकालीन सामाजिक-निर्माणवादी मनोवैज्ञानिकों के अनुसार यह एक सामाजिक संरचना है ।
- C.यह है कि बच्चे टृठ रूप में बुरा होते हैं और उन्हें सभ्य बनाना होता है ।
- D.यह कि बच्चे शून्य से शुरुआत करते हैं और उनके गुण पूरी तरह से पर्यावरण के द्वारा निर्धारित किए जाते हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B समकालीन सामाजिक-निर्माणवादी मनोवैज्ञानिकों के अनुसार यह एक सामाजिक संरचना है ।
Q437 · Education
निम्नलिखित में से कौन सी 'मध्य बाल्यावस्था' की विशेषता है ?- A.शारीरिक वृद्धि एवं विकास बहुत तेज गति से होता है ।
- B.अमूर्त रूप से सोचने तथा वैज्ञानिक तर्क का प्रयोग करने की योग्यता विकसित होती है ।
- C.बच्चे तार्किक एवं मूर्त रूप से सोचना प्रारंभ कर देते हैं ।
- D.अधिगम मुख्य रूप से संवेदी एवं चालाक गतिविधियों द्वारा घटित होता है ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C बच्चे तार्किक एवं मूर्त रूप से सोचना प्रारंभ कर देते हैं ।
Q438 · Education
परिवार एवं पास-पड़ोस, बच्चों के समाजीकरण की -- A.मनोवैज्ञानिक एजेंसियाँ हैं ।
- B.प्राथमिक एजेंसियाँ हैं ।
- C.मध्य एजेंसियाँ हैं ।
- D.द्वितीयक एजेंसियाँ हैं ।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B प्राथमिक एजेंसियाँ हैं ।
Q439 · Education
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.-2005) के अनुसार 'सभी के लिए गणित' उपलब्ध कराने का व्यापक उद्देश्य निम्नलिखित में से किससे सधते हैं ?- A.यह मान लिया जाना चाहिए कि गणित का महत्व कुछ विशिष्ट विद्यार्थियों के लिए है।
- B.पाठ्य-पुस्तक में सम्मिलित प्रश्न केवल सामान्य कठिनाई वाले होने चाहिए।
- C.विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न सामाजिक समूहों वाले गणितज्ञों के योगदान की विशिष्टताओं पर बल देना चाहिए।
- D.गणित में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एकाकीपन में शिक्षण देना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न सामाजिक समूहों वाले गणितज्ञों के योगदान की विशिष्टताओं पर बल देना चाहिए।
Q440 · Education
गणित कक्षा कक्ष को प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित में से क्या प्रभावी है ?- A.समूह में कार्य और समूह में समस्या सुलझाने को हतोत्साहित करना चाहिए।
- B.यह कहा जाना चाहिए कि अनिवार्य रूप से गणित एक मूर्त विषय है।
- C.एक प्रश्न को हल करने के लिए विभिन्न तरीकों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
- D.अध्यापक द्वारा एक नई समस्या को हल करने के चरणों को सुव्यवस्थित से बोर्ड पर निरूपित करना चाहिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C एक प्रश्न को हल करने के लिए विभिन्न तरीकों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
Q441 · Education
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 के अनुसार 'अच्छी विज्ञान शिक्षा' होनी चाहिए -- A.विज्ञान शिक्षक के प्रति निष्ठ
- B.बच्चे के प्रति निष्ठ
- C.विद्यालय के वातावरण के प्रति निष्ठ
- D.कक्षा-कक्ष संस्कृति के प्रति निष्ठ
Show answer / उत्तर देखें
Answer: B बच्चे के प्रति निष्ठ
Q442 · Education
एक अच्छी विज्ञान शिक्षा पाठ्यचर्या की निम्नलिखित में से कौन सी वैधता की संतुष्टि क्रियाकलाप और प्रयोग द्वारा होती है ?- A.संज्ञानात्मक
- B.ऐतिहासिक
- C.पर्यावरण संबंधी
- D.प्रक्रियात्मक
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D प्रक्रियात्मक
Q443 · Education
अनु कक्षा VIII के बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के लिए लेकर जाती है। इस क्रियाकलाप के लिए निम्नलिखित में से क्या सबसे अधिक उपयुक्त उद्देश्य हो सकता है ? A. यह बच्चों के मध्य अंतःक्रिया को प्रेरित करता है B. यह ठोस अनुभवों के द्वारा प्रक्रिया कौशलों को बढ़ावा देता है C. यह बच्चों के अवलोकन कौशलों को बढ़ाता है D. यह शिक्षक और कक्षा की एकरसता को तोड़ता है- A.A, B और C
- B.केवल B और C
- C.A, C और D
- D.केवल A और C
Show answer / उत्तर देखें
Answer: A A, B और C
Q444 · Education
निम्नलिखित में से क्या उच्च प्राथमिक स्तर पर विज्ञान शिक्षा का उद्देश्य नहीं होना चाहिए ?- A.बच्चों में प्राकृतिक जिज्ञासा का पोषण करना
- B.जीवन के प्रति सहानुभूति के मूल्यों का विकास करना
- C.वैज्ञानिक स्वभाव का विकास करना
- D.अवधारणाओं की पाठ्य-पुस्तक परिभाषाओं पर बल देना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D अवधारणाओं की पाठ्य-पुस्तक परिभाषाओं पर बल देना
Q445 · Education
निम्नलिखित में से क्या बच्चों में समालोचनात्मक चिंतन को बढ़ावा दे सकता है ?- A.बच्चों से कक्षा में विज्ञान की पाठ्यपुस्तक को पढ़ने के लिए कहना
- B.बच्चों से पाठ्यपुस्तक के अंत में दिए गए अतिरिक्त विचारों को पढ़ने के लिए कहना
- C.बच्चों को समूह में चर्चा और इसके उपरांत बड़े समूह में साझा करने के लिए कहना
- D.शिक्षक के द्वारा प्रयोग का प्रदर्शन
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C बच्चों को समूह में चर्चा और इसके उपरांत बड़े समूह में साझा करने के लिए कहना
Q446 · Education
एक शिक्षक कक्षा का आरंभ एक दिए गए भोजन के नमूने में मंड का रासायनिक परीक्षण का प्रदर्शन करके करता है। उपरोक्त कथन में रेखांकित शब्द से संबंधित संज्ञानात्मक प्रक्रिया है।- A.सृजन करना।
- B.विश्लेषण करना।
- C.अनुप्रयोग करना।
- D.बोध करना।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C अनुप्रयोग करना।
Q447 · Education
निम्नलिखित में से कौन सी गतिविधि बच्चों में सक्रिय अधिगम का प्रावधान नहीं करेगी?- A.विज्ञान क्लब की स्थापना
- B.देश भ्रमण का आयोजन
- C.विज्ञान का कोना बनाना
- D.कक्षा में व्याख्यान सुनना
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D कक्षा में व्याख्यान सुनना
Q448 · Education
विज्ञान में निम्नलिखित में से किसके द्वारा सीखने में कमी का पता लगाया जाता है? A. अवधारणा मानचित्र, B. वर्णन अभिलेख, C. पोर्टफोलियो, D. सत्र अंत उपलब्धि परीक्षण- A.केवल D
- B.और D
- C.A, B और C
- D.B, C और D
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C A, B और C
Q449 · Education
निम्नलिखित में से कौन सा साधन अवलोकन आधारित है?- A.मौखिक परीक्षण
- B.लिखित परीक्षण
- C.कागज पेंसिल परीक्षण
- D.वर्णन अभिलेख
Show answer / उत्तर देखें
Answer: D वर्णन अभिलेख
Q450 · Education
ब्रिटिश काल से पहले बच्चों को पढ़ाया जाता था- A.सरकारी संस्थानों में।
- B.एक निश्चित फीस लेकर।
- C.साल भर, फसल की कटाई के समय छोड़कर, जब वे खेतों में काम करते थे।
- D.वार्षिक परीक्षा के माध्यम से मूल्यांकन के लिए।
Show answer / उत्तर देखें
Answer: C साल भर, फसल की कटाई के समय छोड़कर, जब वे खेतों में काम करते थे।